logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महिला टीचर को उसके ही कॉलेज के छात्र ने रास्ते में रोक कर छेड़खानी कर दी। बताया जा रहा है कि छात्र कॉलेज में महिला टीचर की किसी बात से नाराज हो गया था, इसीलिए उसने ऐसा किया है।

1 hr ago
user_JAI HIND MEDIA
JAI HIND MEDIA
Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•
1 hr ago

महिला टीचर को उसके ही कॉलेज के छात्र ने रास्ते में रोक कर छेड़खानी कर दी। बताया जा रहा है कि छात्र कॉलेज में महिला टीचर की किसी बात से नाराज हो गया था, इसीलिए उसने ऐसा किया है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सांसद पप्पू यादव का पुतला फूंकने पर बवाल, पुलिस और बजरंग दल कार्यकर्ताओं में नोकझोंक, कोतवाली में धरना सांसद पप्पू यादव का पुतला फूंकने पर बवाल, पुलिस और बजरंग दल कार्यकर्ताओं में नोकझोंक, कोतवाली में धरना संभल। कोतवाली क्षेत्र स्थित शंकर इंटर कॉलेज चौराहे पर मंगलवार सुबह विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बिहार के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि सांसद द्वारा संसद में राम मंदिर चंदा चोरी मामले को लेकर साधु के वेश में किए गए प्रदर्शन से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। पुतला दहन की सूचना पर इंस्पेक्टर सुधीर पंवार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच करीब 15 मिनट तक तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस ने बजरंग दल के जिला संयोजक को हिरासत में लेकर वाहन में बैठा लिया, जिससे कार्यकर्ताओं में नाराजगी फैल गई। इसके विरोध में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता संभल कोतवाली पहुंच गए और इंस्पेक्टर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। सूचना मिलने पर सीओ कुलदीप कुमार मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों से वार्ता कर मामला शांत कराया। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया। बजरंग दल के जिला संयोजक नितिन शर्मा ने आरोप लगाया कि पुतला दहन की सूचना पहले ही पुलिस और एलआईयू को दे दी गई थी, इसके बावजूद पुलिस ने बिना कारण हिरासत में लिया। वहीं जिला संयोजक शक्ति शंकर ने पुलिस पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया।
    4
    सांसद पप्पू यादव का पुतला फूंकने पर बवाल, पुलिस और बजरंग दल कार्यकर्ताओं में नोकझोंक, कोतवाली में धरना
सांसद पप्पू यादव का पुतला फूंकने पर बवाल, पुलिस और बजरंग दल कार्यकर्ताओं में नोकझोंक, कोतवाली में धरना
संभल। कोतवाली क्षेत्र स्थित शंकर इंटर कॉलेज चौराहे पर मंगलवार सुबह विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बिहार के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि सांसद द्वारा संसद में राम मंदिर चंदा चोरी मामले को लेकर साधु के वेश में किए गए प्रदर्शन से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
पुतला दहन की सूचना पर इंस्पेक्टर सुधीर पंवार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच करीब 15 मिनट तक तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस ने बजरंग दल के जिला संयोजक को हिरासत में लेकर वाहन में बैठा लिया, जिससे कार्यकर्ताओं में नाराजगी फैल गई।
इसके विरोध में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता संभल कोतवाली पहुंच गए और इंस्पेक्टर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। सूचना मिलने पर सीओ कुलदीप कुमार मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों से वार्ता कर मामला शांत कराया। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया।
बजरंग दल के जिला संयोजक नितिन शर्मा ने आरोप लगाया कि पुतला दहन की सूचना पहले ही पुलिस और एलआईयू को दे दी गई थी, इसके बावजूद पुलिस ने बिना कारण हिरासत में लिया। वहीं जिला संयोजक शक्ति शंकर ने पुलिस पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया।
    user_Mubarak Ali
    Mubarak Ali
    संभल, संभल, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • बुर्के में कांवड़ लाने पर प्रशासन सख्त, तमन्ना मलिक को SDM कोर्ट का नोटिस बुर्के में कांवड़ लाने पर प्रशासन सख्त, तमन्ना मलिक को SDM कोर्ट का नोटिस संभल में कांवड़ यात्रा से पहले प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। एसडीएम कोर्ट ने मुस्लिम महिला तमन्ना मलिक और उनके पति अमन त्यागी को नोटिस जारी करते हुए 20 हजार रुपये के मुचलके से पाबंद किए जाने का कारण बताने को कहा है। प्रशासन का कहना है कि बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा निकालने की घोषणा से क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। दोनों के पहली सुनवाई में उपस्थित न होने पर अब दोबारा नोटिस जारी किया गया है। प्रशासन ने साफ किया है कि अगली तारीख पर भी पेश नहीं होने पर वारंट जारी करने की कार्रवाई की जा सकती है। वीओ: संभल जिले में कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी बीच बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा में शामिल होने की घोषणा करने वाली तमन्ना मलिक और उनके पति अमन त्यागी के मामले में एसडीएम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। प्रशासन की ओर से भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126 और 135 के तहत दोनों को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में कहा गया है कि उनके प्रस्तावित कार्यक्रम से शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका है। इसलिए दोनों से 20 हजार रुपये के मुचलके से पाबंद किए जाने का कारण पूछा गया है। बताया जा रहा है कि पहली तारीख पर दोनों न्यायालय में उपस्थित नहीं हुए, जिसके बाद दोबारा नोटिस जारी किया गया है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि अगली सुनवाई पर भी दोनों उपस्थित नहीं हुए तो उनके खिलाफ वारंट जारी करने की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, अमन त्यागी का कहना है कि महादेव के दर्शन और कांवड़ लाने की इच्छा रखना कोई अपराध नहीं है। उनका सवाल है कि क्या भगवान के दरबार जाने के लिए भी जमानत लेनी पड़ेगी? फिलहाल प्रशासन का कहना है कि उसका उद्देश्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना है और किसी भी ऐसी गतिविधि को अनुमति नहीं दी जाएगी जिससे क्षेत्र में तनाव या शांति भंग होने की आशंका पैदा हो। आउट्रो: अब इस मामले में सभी की नजर अगली सुनवाई पर टिकी है। देखना होगा कि तमन्ना मलिक और अमन त्यागी कोर्ट में पेश होते हैं या नहीं, और प्रशासन आगे क्या कार्रवाई करता है।
    3
    बुर्के में कांवड़ लाने पर प्रशासन सख्त, तमन्ना मलिक को SDM कोर्ट का नोटिस

बुर्के में कांवड़ लाने पर प्रशासन सख्त, तमन्ना मलिक को SDM कोर्ट का नोटिस
संभल में कांवड़ यात्रा से पहले प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। एसडीएम कोर्ट ने मुस्लिम महिला तमन्ना मलिक और उनके पति अमन त्यागी को नोटिस जारी करते हुए 20 हजार रुपये के मुचलके से पाबंद किए जाने का कारण बताने को कहा है। प्रशासन का कहना है कि बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा निकालने की घोषणा से क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। दोनों के पहली सुनवाई में उपस्थित न होने पर अब दोबारा नोटिस जारी किया गया है। प्रशासन ने साफ किया है कि अगली तारीख पर भी पेश नहीं होने पर वारंट जारी करने की कार्रवाई की जा सकती है।
वीओ:
संभल जिले में कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी बीच बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा में शामिल होने की घोषणा करने वाली तमन्ना मलिक और उनके पति अमन त्यागी के मामले में एसडीएम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है।
प्रशासन की ओर से भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126 और 135 के तहत दोनों को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में कहा गया है कि उनके प्रस्तावित कार्यक्रम से शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका है। इसलिए दोनों से 20 हजार रुपये के मुचलके से पाबंद किए जाने का कारण पूछा गया है।
बताया जा रहा है कि पहली तारीख पर दोनों न्यायालय में उपस्थित नहीं हुए, जिसके बाद दोबारा नोटिस जारी किया गया है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि अगली सुनवाई पर भी दोनों उपस्थित नहीं हुए तो उनके खिलाफ वारंट जारी करने की कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, अमन त्यागी का कहना है कि महादेव के दर्शन और कांवड़ लाने की इच्छा रखना कोई अपराध नहीं है। उनका सवाल है कि क्या भगवान के दरबार जाने के लिए भी जमानत लेनी पड़ेगी?
फिलहाल प्रशासन का कहना है कि उसका उद्देश्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना है और किसी भी ऐसी गतिविधि को अनुमति नहीं दी जाएगी जिससे क्षेत्र में तनाव या शांति भंग होने की आशंका पैदा हो।
आउट्रो:
अब इस मामले में सभी की नजर अगली सुनवाई पर टिकी है। देखना होगा कि तमन्ना मलिक और अमन त्यागी कोर्ट में पेश होते हैं या नहीं, और प्रशासन आगे क्या कार्रवाई करता है।
    user_Mubarak Ali
    Mubarak Ali
    संभल, संभल, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • सड़क किनारे स्टॉल लगाने वाले एक छोटे दुकानदार का खाना पुलिस ने फेंका "साहब... बस 2 घंटे कमाने आता हूँ..." 💔 दिल्ली के जनकपुरी में सड़क किनारे स्टॉल लगाने वाले एक छोटे दुकानदार का खाना पुलिस द्वारा फेंके जाने का वीडियो सामने आया है। अगर अतिक्रमण हटाना ज़रूरी था, तो क्या इंसानियत और सम्मान बनाए रखते हुए कार्रवाई नहीं की जा सकती थी? हमारी पुलिस सिर्फ़ मज़लूमो पर ज़ुल्म कर रही है रोज़ी-रोटी कमाने की कोशिश कर रहे लोगों के साथ ऐसा व्यवहार कई सवाल खड़े करता है।
    1
    सड़क किनारे स्टॉल लगाने वाले एक छोटे दुकानदार का खाना पुलिस ने फेंका 
"साहब... बस 2 घंटे कमाने आता हूँ..." 💔
दिल्ली के जनकपुरी में सड़क किनारे स्टॉल लगाने वाले एक छोटे दुकानदार का खाना पुलिस द्वारा फेंके जाने का वीडियो सामने आया है। 
अगर अतिक्रमण हटाना ज़रूरी था, तो क्या इंसानियत और सम्मान बनाए रखते हुए कार्रवाई नहीं की जा सकती थी?
हमारी पुलिस सिर्फ़ मज़लूमो पर ज़ुल्म कर रही है 
रोज़ी-रोटी कमाने की कोशिश कर रहे लोगों के साथ ऐसा व्यवहार कई सवाल खड़े करता है।
    user_JAI HIND MEDIA
    JAI HIND MEDIA
    Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.