logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जेठानी-देवरानी की ‘सुपरहिट’ जोड़ी, एक कांग्रेस से तो एक निर्दलीय जीती, हर तरफ हो रही चर्चा अनूपगढ़ नगरपालिका चुनाव के परिणामों में राजनीतिक दलों के मुकाबले और जीत-हार के आंकड़ों के बीच एक पारिवारिक परिणाम भी खास चर्चा में रहा। देवरानी और जेठानी ने अलग-अलग राजनीतिक पहचान के साथ चुनाव मैदान में उतरकर जीत दर्ज की। अनूपगढ़। नगरपालिका चुनाव के परिणामों में राजनीतिक दलों के मुकाबले और जीत-हार के आंकड़ों के बीच एक पारिवारिक परिणाम भी खास चर्चा में रहा। देवरानी और जेठानी ने अलग-अलग राजनीतिक पहचान के साथ चुनाव मैदान में उतरकर जीत दर्ज की। जेठानी रितिका मिढा कामरा कांग्रेस से चुनाव लड़ीं और जीत हासिल की, जबकि उनकी देवरानी शालिनी ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ते हुए जीत दर्ज की। अब दोनों एक ही नगरपालिका बोर्ड का हिस्सा होंगी। रितिका ने कांग्रेस के टिकट पर वार्ड 25 से चुनाव लड़ा। उनके सामने भाजपा के हुकम सिंह थे। मुकाबला बेहद करीबी रहा। रितिका को 250 वोट मिले, जबकि हुकम सिंह को 243 वोट मिले। इस तरह रितिका ने महज सात वोट के अंतर से जीत दर्ज की। वार्ड 25 का परिणाम उन मुकाबलों में शामिल रहा, जहां कुछ ही वोटों ने चुनाव का फैसला बदल दिया। दूसरी ओर रितिका की देवरानी शालिनी ने पार्टी के टिकट के बजाय निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में वार्ड 26 से चुनाव लड़ा। यहां भी मुकाबला दो निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच रहा। शालिनी को 291 वोट मिले, जबकि राजगिर को 254 वोट मिले। शालिनी ने 37 वोट के अंतर से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ वह भी नगरपालिका में पार्षद के रूप में पहुंचने में सफल रहीं। दोनों के चुनावी रास्ते अलग, लेकिन मंजिल एक रही इस चुनाव की खास बात यह रही कि दोनों के चुनावी रास्ते अलग थे, लेकिन मंजिल एक रही। रितिका के पति साहिल कामरा और सास उषा कामरा पूर्व में नगरपालिका की पूर्व उपाध्यक्ष रह चुकी हैं। वहीं, ससुर भजन लाल कामरा लंबे समय तक कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष रहे हैं। हालांकि रितिका और शालिनी ने पहली बार राजनीति में कदम रखा और विजय हासिल की।

5 hrs ago
user_Neha Chaturvedi
Neha Chaturvedi
Local News Reporter Amber, Jaipur•
5 hrs ago
42bd897e-fff1-49e0-a23b-558c702156a1

जेठानी-देवरानी की ‘सुपरहिट’ जोड़ी, एक कांग्रेस से तो एक निर्दलीय जीती, हर तरफ हो रही चर्चा अनूपगढ़ नगरपालिका चुनाव के परिणामों में राजनीतिक दलों के मुकाबले और जीत-हार के आंकड़ों के बीच एक पारिवारिक परिणाम भी खास चर्चा में रहा। देवरानी और जेठानी ने अलग-अलग राजनीतिक पहचान के साथ चुनाव मैदान में उतरकर जीत दर्ज की। अनूपगढ़। नगरपालिका चुनाव के परिणामों में राजनीतिक दलों के मुकाबले और जीत-हार के आंकड़ों के बीच एक पारिवारिक परिणाम भी खास चर्चा में रहा। देवरानी और जेठानी ने अलग-अलग राजनीतिक पहचान के साथ चुनाव मैदान में उतरकर जीत दर्ज की। जेठानी रितिका मिढा कामरा कांग्रेस से चुनाव लड़ीं और जीत हासिल की, जबकि उनकी देवरानी शालिनी ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ते हुए जीत दर्ज की। अब दोनों एक ही नगरपालिका बोर्ड का हिस्सा होंगी। रितिका ने कांग्रेस के टिकट पर वार्ड 25 से चुनाव लड़ा। उनके सामने भाजपा के हुकम सिंह थे। मुकाबला बेहद करीबी रहा। रितिका को 250 वोट मिले, जबकि हुकम सिंह को 243 वोट मिले। इस तरह रितिका ने महज सात वोट के अंतर से जीत दर्ज की। वार्ड 25 का परिणाम उन मुकाबलों में शामिल रहा, जहां कुछ ही वोटों ने चुनाव का फैसला बदल दिया। दूसरी ओर रितिका की देवरानी शालिनी ने पार्टी के टिकट के बजाय निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में वार्ड 26 से चुनाव लड़ा। यहां भी मुकाबला दो निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच रहा। शालिनी को 291 वोट मिले, जबकि राजगिर को 254 वोट मिले। शालिनी ने 37 वोट के अंतर से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ वह भी नगरपालिका में पार्षद के रूप में पहुंचने में सफल रहीं। दोनों के चुनावी रास्ते अलग, लेकिन मंजिल एक रही इस चुनाव की खास बात यह रही कि दोनों के चुनावी रास्ते अलग थे, लेकिन मंजिल एक रही। रितिका के पति साहिल कामरा और सास उषा कामरा पूर्व में नगरपालिका की पूर्व उपाध्यक्ष रह चुकी हैं। वहीं, ससुर भजन लाल कामरा लंबे समय तक कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष रहे हैं। हालांकि रितिका और शालिनी ने पहली बार राजनीति में कदम रखा और विजय हासिल की।

More news from Jaipur and nearby areas
  • UGC रोल 🔙 सवाल से विचलित होकर कुर्सी छोड़ भागी पूर्व सांसद रीती पाठक सहित कई भाजपा नेता? #सिंगरौली
    1
    UGC रोल 🔙 सवाल से विचलित होकर कुर्सी छोड़ भागी पूर्व सांसद रीती पाठक सहित कई भाजपा नेता? 

#सिंगरौली
    user_Neha Chaturvedi
    Neha Chaturvedi
    Local News Reporter Amber, Jaipur•
    4 hrs ago
  • 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | JUST JAIPUR LIVE 24×7 🚨 🛑 ओवरलोडिंग बन सकती है बड़े हादसे की वजह! 🚛 पिकअप वाहन चालकों से विनम्र निवेदन 🙏 सरिया या अन्य सामान को क्षमता से अधिक और असुरक्षित तरीके से लोड करके सड़क पर न चलें। ⚠️ बाहर निकला हुआ या असंतुलित सरिया किसी भी राहगीर, बाइक सवार या दूसरे वाहन चालक के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। एक छोटी सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है। 👮 पुलिस एवं प्रशासन से भी विनम्र निवेदन है कि ऐसे वाहनों की जांच कर नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार तुरंत कार्रवाई की जाए। 📢 सुरक्षित चलें, सुरक्षित पहुंचें। ❤️ ड्राइवर भाइयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता। 🔥 JUST JAIPUR LIVE 24×7 📰 हर खबर सबसे पहले | हर खबर सबसे तेज
    1
    🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | JUST JAIPUR LIVE 24×7 🚨
🛑 ओवरलोडिंग बन सकती है बड़े हादसे की वजह!
🚛 पिकअप वाहन चालकों से विनम्र निवेदन 🙏
सरिया या अन्य सामान को क्षमता से अधिक और असुरक्षित तरीके से लोड करके सड़क पर न चलें।
⚠️ बाहर निकला हुआ या असंतुलित सरिया किसी भी राहगीर, बाइक सवार या दूसरे वाहन चालक के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। एक छोटी सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
👮 पुलिस एवं प्रशासन से भी विनम्र निवेदन है कि ऐसे वाहनों की जांच कर नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार तुरंत कार्रवाई की जाए।
📢 सुरक्षित चलें, सुरक्षित पहुंचें।
❤️ ड्राइवर भाइयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता।
🔥 JUST JAIPUR LIVE 24×7
📰 हर खबर सबसे पहले | हर खबर सबसे तेज
    user_Just Jaipur Live
    Just Jaipur Live
    Journalist जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • चोंमू जयपुर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार पिकअप ने सवारियों से भरे मैजिक टेंपो को मारी टक्कर,हादसे के बाद हाईवे पर मची चीख-पुकार चोंमू जयपुर नेशनल हाईवे पर हरमाड़ा थाना इलाके के मंगल बेला गार्डन के पास तेज रफ्तार पिकअप ने पीछे से सवारियों से भरे मैजिक टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। वहीं दुर्घटना में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और टेंपो में सवार कई लोग घायल हो गए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही हरमाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार कराया गया। वहीं हादसे के बाद हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत करते हुए क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की सहायता से सड़क से हटवाया और यातायात को सुचारू करवाया। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
    1
    चोंमू जयपुर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार पिकअप ने सवारियों से भरे मैजिक टेंपो को मारी टक्कर,हादसे के बाद हाईवे पर मची चीख-पुकार
चोंमू जयपुर नेशनल हाईवे पर हरमाड़ा थाना इलाके के मंगल बेला गार्डन के पास तेज रफ्तार पिकअप ने पीछे से सवारियों से भरे मैजिक टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। वहीं दुर्घटना में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और टेंपो में सवार कई लोग घायल हो गए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही हरमाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार कराया गया। वहीं हादसे के बाद हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत करते हुए क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की सहायता से सड़क से हटवाया और यातायात को सुचारू करवाया। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
    user_Vijender Singh Singh
    Vijender Singh Singh
    Jaipur, Rajasthan•
    4 hrs ago
  • ‘पार्षद चुनाव में PM मोदी का शुभकामना संदेश पहली बार देखने को मिला’—महिपाल मकराणा #bhajanlalsharmacm #citycablenewsjaipur #महिपालमकराणा #PMModi #नरेंद्रमोदी #पार्षदचुनाव #नगरनिकायचुनाव #राजस्थानराजनीति #जयपुर #चुनाव2026
    1
    ‘पार्षद चुनाव में PM मोदी का शुभकामना संदेश पहली बार देखने को मिला’—महिपाल मकराणा #bhajanlalsharmacm #citycablenewsjaipur #महिपालमकराणा #PMModi #नरेंद्रमोदी #पार्षदचुनाव #नगरनिकायचुनाव #राजस्थानराजनीति #जयपुर #चुनाव2026
    user_Pawan sharma
    Pawan sharma
    Court reporter जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • बड़ी खबर | झालावाड़ में भूकंप के झटके, लोगों में दहशत , वीडियो वायरल झालावाड़ः राजस्थान के झालावाड़ जिले में करीब ढाई घंटे के भीतर तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह 7:15 बजे, 8:20 बजे और 9:53 बजे आए झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। डर के कारण लोग घरों से बाहर निकलकर खुले स्थानों पर आ गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.0 मापी गई। भूकंप का केंद्र झालावाड़ में जमीन के करीब 15 किलोमीटर नीचे बताया गया है। ग्राम पंचायत नोलाई क्षेत्र के नोलाई, बरखेड़ी, खजुरी, नापाखेड़ी और आवर गांवों में भी झटके महसूस किए गए। स्थानीय जानकारी के अनुसार, भूकंप के कारण कुछ मकानों की दीवारों में दरारें आने की बात सामने आई है। वहीं, स्कूलों में बच्चों की छुट्टी कर दी गई। फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
    1
    बड़ी खबर | झालावाड़ में भूकंप के झटके, लोगों में दहशत , वीडियो वायरल 
झालावाड़ः राजस्थान के झालावाड़ जिले में करीब ढाई घंटे के भीतर तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह 7:15 बजे, 8:20 बजे और 9:53 बजे आए झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। डर के कारण लोग घरों से बाहर निकलकर खुले स्थानों पर आ गए।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.0 मापी गई। भूकंप का केंद्र झालावाड़ में जमीन के करीब 15 किलोमीटर नीचे बताया गया है।
ग्राम पंचायत नोलाई क्षेत्र के नोलाई, बरखेड़ी, खजुरी, नापाखेड़ी और आवर गांवों में भी झटके महसूस किए गए। स्थानीय जानकारी के अनुसार, भूकंप के कारण कुछ मकानों की दीवारों में दरारें आने की बात सामने आई है। वहीं, स्कूलों में बच्चों की छुट्टी कर दी गई।
फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
    user_Sunita sharma
    Sunita sharma
    Court reporter जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • पंजाब में AAP सरकार के खिलाफ कांग्रेस का पहला विरोध प्रदर्शन, सचिन पायलट के नेतृत्व में प्रदर्शन पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने पहला विरोध प्रदर्शन किया। पंजाब प्रभारी सचिन पायलट के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली के खिलाफ आवाज बुलंद की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकार को घेरते हुए जनहित के मुद्दों पर जवाबदेही की मांग की। सचिन पायलट के नेतृत्व में हुए इस विरोध प्रदर्शन को पंजाब में कांग्रेस की राजनीतिक सक्रियता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
    1
    पंजाब में AAP सरकार के खिलाफ कांग्रेस का पहला विरोध प्रदर्शन, सचिन पायलट के नेतृत्व में प्रदर्शन
पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने पहला विरोध प्रदर्शन किया। पंजाब प्रभारी सचिन पायलट के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली के खिलाफ आवाज बुलंद की।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकार को घेरते हुए जनहित के मुद्दों पर जवाबदेही की मांग की। सचिन पायलट के नेतृत्व में हुए इस विरोध प्रदर्शन को पंजाब में कांग्रेस की राजनीतिक सक्रियता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
    user_Isha sharma
    Isha sharma
    Jaipur, Rajasthan•
    6 hrs ago
  • यात्री अपना सामान साइड में रख करके आराम से सो जाते हैं देखिए खास रिपोर्ट और जुड़े रहिए हमारे साथ चैनल को फॉलो करना ना भूले
    1
    यात्री अपना सामान साइड में रख करके आराम से सो जाते हैं देखिए खास रिपोर्ट और जुड़े रहिए हमारे साथ चैनल को फॉलो करना ना भूले
    user_NCR समाचार
    NCR समाचार
    Media company Jaipur, Rajasthan•
    8 hrs ago
  • वार्ड नंबर 82 से भाजपा प्रत्याशी ममता यादव, वाल्मीकि समाज का अपमान करते हुए। ये अपनी भाषा से वाल्मीकि समाज के प्रति औछी मानसिकता का परिचय देते हुए। मता_यादव #वार्ड_82 #वाल्मीकि_समाज #citycablenewsjaipur
    1
    वार्ड नंबर 82 से भाजपा प्रत्याशी ममता यादव, वाल्मीकि समाज का अपमान करते हुए। ये अपनी भाषा से वाल्मीकि समाज के प्रति औछी मानसिकता का परिचय देते हुए। मता_यादव #वार्ड_82 #वाल्मीकि_समाज #citycablenewsjaipur
    user_Pawan sharma
    Pawan sharma
    Court reporter जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.