बृजेश रावत के परिवार को सपा ने दी एक लाख की आर्थिक मदद* *सपा प्रत्याशी रहे अजीत प्रसाद ने परिजनों को सौंपा सहायता राशि का चेक* प्रेस विज्ञप्ति *बृजेश रावत के परिवार को सपा ने दी एक लाख की आर्थिक मदद* *सपा प्रत्याशी रहे अजीत प्रसाद ने परिजनों को सौंपा सहायता राशि का चेक* मिल्कीपुर। सऊदी अरब में जान गंवाने वाले मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम लिलहा रसूलपुर निवासी बृजेश रावत के पीड़ित परिवार की मदद के लिए समाजवादी पार्टी ने संवेदनशील पहल करते हुए एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। बुधवार, 26 अगस्त को समाजवादी पार्टी की ओर से पीड़ित परिवार को यह आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराया गया। बताया गया कि बुजेश रावत का पार्थिव शरीर बीते 12 अगस्त को सऊदी अरब से उनके पैतृक गांव पहुंचा था। बेटे के निधन से परिवार गहरे सदमे में था। आर्थिक संकट से जूझ रहे परिवार की स्थिति को देखते हुए मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रहे अजीत प्रसाद ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कर पीड़ित परिवार की मदद का आग्रह किया। अजीत प्रसाद की पहल पर पार्टी नेतृत्व ने पीड़ित परिवार की सहायता के लिए पार्टी फंड से एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का निर्णय लिया। बुधवार को परिवार को सहायता राशि प्रदान की गई। इस दौरान अजीत प्रसाद ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा गरीब, जरूरतमंद और संकट में पड़े परिवारों के साथ खड़ी रही है। बुजेश रावत के परिवार के दुख की घड़ी में पार्टी उनके साथ है और हरसंभव सहयोग के लिए तत्पर रहेगी। पीड़ित परिवार ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और अजीत प्रसाद का आभार जताते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में मिली आर्थिक मदद से परिवार को काफी सहारा मिला है। स्थानीय लोगों ने भी समाजवादी पार्टी व सपा प्रत्याशी रहे अजीत प्रसाद की इस पहल की सराहना की। सपा के निवर्तमान प्रवक्ता लवलेश पांडेय ने बताया कि इस मौके पर प्रहलाद रावत, अयोध्या प्रसाद, राजू यादव, अवधेश यादव, राजकरन यादव, विकास यादव, गुलाब सिंह यादव, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

- बाढ़ के सैलाब में बहते-बहते बैराज तक पहुंचे 5 हाथी, नन्ही हथिनी पर मंडराया खतरा; बैराज ने ऐसे बचाई जान! बाढ़ के सैलाब में बहते-बहते बैराज तक पहुंचे 5 हाथी, नन्ही हथिनी पर मंडराया खतरा; बैराज ने ऐसे बचाई जान! #NepalFlood #NepalFlood2026 #Elephants #ElephantRescue #ElephantHerd #Flood #NepalNews #NepalFloodNews #Barrage #Wildlife #WildlifeRescue #ElephantVideo #ViralVideo #ViralNews #FloodVideo #नेपालबाढ़ #हाथियोंकाझुंड #हाथीरेस्क्यू #जलप्रलय #वायरलवीडियो #नेपालन्यूज़ #बाढ़ #वन्यजीव #BreakingNews #LatestNews1
- बस्ती। जनपद बस्ती के विकासखंड परशुरामपुर अंतर्गत ग्राम हैदराबाद में ईद-मिलादुन्नबी का पर्व पूरे हर्षोल्लास, अकीदत और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। बस्ती ईद-मिलादुन्नबी के मौके पर एक भव्य धार्मिक जुलूस निकाला गया, जो सिकंदरपुर से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए फैजुल्ला शाह पहुंचकर संपन्न हुआ। जुलूस में शामिल लोगों ने अकीदत के साथ हिस्सा लिया और अमन, शांति एवं आपसी भाईचारे का संदेश दिया। इस धार्मिक जुलूस में हैदराबाद, सिकंदरपुर, रिठौरा, जोगापुर सहित आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं की भी बड़ी भागीदारी देखने को मिली। पूरे रास्ते लोगों में धार्मिक उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा। जुलूस का नेतृत्व शाहिद अहमद, इम्तियाज बेग, सिराज बेग एवं पत्रकार रविकांत आर्य ने किया। इस दौरान आयोजन को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी लोगों ने सहयोग किया। वहीं, जुलूस के दौरान पुलिस और प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मी लगातार निगरानी करते रहे और जुलूस को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं। कुल मिलाकर, परशुरामपुर क्षेत्र के हैदराबाद गांव में ईद-मिलादुन्नबी का पर्व धार्मिक आस्था, उत्साह, अमन और भाईचारे के संदेश के साथ मनाया गया, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लोगों ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर आपसी सौहार्द की मिसाल पेश की।1
- निषाद समाज पर टिप्पणी से बवाल, जिलाध्यक्ष बोले- माफी मांगें राजू दास वरना अयोध्या से करेंगे बाहर मछली-भात पर एक न्यूज चैनल पर हुई डिबेट के दौरान सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास द्वारा निषाद समुदाय पर कथित रूप से अभद्र टिप्पणी और गाली-गलौज करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।महंत के बयान के बाद निषाद समाज में भारी आक्रोश है। निषाद समाज के जिलाध्यक्ष श्याम लाल निषाद ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।श्याम लाल निषाद ने कहा कि महंत राजू दास को अपने बयान पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि महंत ने माफी नहीं मांगी तो निषाद समुदाय अयोध्या में बड़ा आंदोलन करेगा और उन्हें अयोध्या से बाहर निकालने के लिए मजबूर करेगा। इस विवाद के बाद अयोध्या में संत समाज और निषाद समाज के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है।1
- घटना में शामिल एक गिरफ्तार,अन्य की तलाश में टीम गठित की गई है। अयोध्या जिले में थाना पूराकलंदर अंतर्गत कन्दैला गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष के बाद एडीजी लखनऊ प्रवीण कुमार द्वारा एसएसपी अयोध्या डाक्टर गौरव ग्रोवर व पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का बारीकी से स्थलीय निरीक्षण किया गया। एडीजी द्वारा पीड़ित परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया।एडीजी प्रवीण कुमार ने परिवार से कहा कि इस कठिन घड़ी में पुलिस परिवार के साथ खड़ी है घटना में जो भी लोग शामिल पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। एसएसपी अयोध्या द्वारा मामले में जानकारी देते हुए बताया गया कि पूराकलंदर पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित किए जाने की निर्देश दिए गए हैं मुकदमे की प्रभावी पैरवी करते हुए मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने के निर्देश भी दिए हैं ताकि दोषियों को जल्द सजा दिलाई जा सके।1
- जुलूस -ए- मुहम्मदी धूमधाम और गाजे बाजे के साथ मनाया गया डा दिनेश तिवारी अयोध्या तहसील क्षेत्र बीकापुर में बुधवार को जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी की धूम रही। कस्बा बीकापुर, दराबगंज, काजी सराय, खजुरहट, चौरे बाजार, गंडई, कोछा बाजार सहित कई जगहों पर सुबह धूमधाम से गाजे बाजे के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी निकला गया। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की यौमे पैदाइश के मौके पर बुधवार को 12 रबी-उल-अव्वल के दिन जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी पर जायरीनो द्वारा जगह-जगह स्टाल लगाकर जुलूस में शामिल लोगों को ठंडा पानी मीठा शरबत और नाश्ता खिलाया गया। मोहम्मद साहब के शान में कसीदे पढ़े गए। देश में अमन चैन की दुआ की गई। जश्ने ए ईद मिलादुन्नबी कार्यक्रम में उमस और गर्मी के बीच भी लोग जोश से लवरेज दिखाई दिए। बीकापुर में बारावफात के अवसर पर ईदुलनवी के जुलूस में यहां की सड़कों पर भारी तादात में जायरीनों ने शिरकत करते हुए मुल्क में अमन की दुआ मांगी। इस अवसर पर दरगाह के गद्दीनशीन बाबा नसरुद्दीन शाह कादरी की दरगाह से जुलूस ए मोहम्मदिया निकल गया जो कस्बा बीकापुर में प्रयागराज हाईवे कर दो किलोमीटर तक चल कर वापस दरगाह के पास आकर समाप्त हुआ। इस दौरान सरकार की शान के कसीदे पढ़े गए। दरगाह के गद्दीनशीन नसरुद्दीन शाह कादरी ने लोगों से अमन चैन के साथ त्योहार मनाने पर शुक्रिया अदा किया। उन्होंने स्थानीय प्रशासन की मुस्तैदी के लिए भी आभार जताया। दराबगंज से बीकापुर जमा मस्जिद तक निकलने वाले जुलूस में प्रधान अहमद रजा, अजमत सहित नामी गिरामी हस्तियों ने शिरकत करते हुए मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर नेक बने तथा सच्चाई के रास्ते पर अमल करने का पैगाम दिया। जुलूस में मुख्य रूप से प्रशांत श्रीवास्तव, शरीफ खान, नसीब खान, अजमत खान, आबाद अहमद एडवोकेट, अहमद रजा, मोहम्मद कलीम कादरी, मोहम्मद नसीम कादरी, नसरुद्दीन शाह कादरी, महमूद अहमद सहित तमाम लोग मौजूद रहे। जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का प्रोग्राम जामा मस्जिद बीकापुर की कमेटी के ओहदे एतरान और पेश इमाम बीकापुर की कयादत में पुरखुलूस मोहब्बत व अमन चैन के साथ मनाया गया। जिसमे बीकापुर के अलावा पास पड़ोस के भी काफी तादाद में लोगों ने शिरकत किया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोतवाली पुलिस जगह-जगह मुस्तैद रही। कोतवाल देवेंद्र पांडेय ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के सभी स्थानों पर वरावफात शांतिपूर्ण माहौल एवं भाईचारे के साथ संपन्न हुआ। जुलूस की फोटो1
- थाना पूराकलन्दर क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति की हत्या की घटना को लेकर बोले वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक। थाना पूराकलन्दर क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति की हत्या की घटना की सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल लाया गया, प्राप्त तहरीर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है, पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही की सम्बन्ध में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद अयोध्या डा0 गौरव ग्रोवर की बाइट।1
- श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर की यज्ञशाला में आज हैदराबाद से पधारे श्री यौगिक प्रभु समेत 135 रामभक्तों द्वारा श्री सीताराम कल्याण उत्सव हैदराबाद के दल ने किया सीताराम कल्याण उत्सव अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर की यज्ञशाला में आज हैदराबाद से पधारे श्री यौगिक प्रभु समेत 135 रामभक्तों द्वारा श्री सीताराम कल्याण उत्सव किया गया। तीर्थ क्षेत्र की ओर से ऐसे आयोजनों के प्रभारी शैलेन्द्र शुक्ल के अनुसार उत्सव का प्रारम्भ महापौर गिरीश पति त्रिपाठी द्वारा किया गया। दो घंटे चले कल्याण उत्सव के उपरांत सभी ने प्रभु श्रीराम तथा परिसर में प्रतिष्ठित सभी देवी देवताओं का दर्शन पूजन किया।1
- Nepal Flood 2026: तिब्बत से नेपाल तक जलप्रलय! आखिर क्यों हुई केदारनाथ जैसी तबाही? नेपाल में बाढ़ की तबाही! तिब्बत से हिमालय तक बढ़ा खतरा, भोटे कोशी-त्रिशूली नदियों में उफान; 13 जवान लापता Nepal Flood 2026: तिब्बत से नेपाल तक जलप्रलय! ग्लेशियर पिघलने और GLOF ने बढ़ाई हिमालयी तबाही की चिंता #NepalFlood #NepalDisaster #GlacierMelting #Tibet #BhoteKoshi #TrishuliRiver #GLOF #climatechange #Himalayas #HimalayanDisaster #Uttarakhand #Kedarnath #Glacier #FloodNews #ClimateCrisis #climatechange #profnavinjuyal #navinjuyal #nepal #nepalflood2026 #nepaldisaster नेपाल बाढ़ 2026, नेपाल फ्लड, नेपाल आपदा, तिब्बत ग्लेशियर, ग्लेशियर पिघलना, हिमालय में बाढ़, GLOF, ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड, भोटे कोशी नदी, त्रिशूली नदी, रसुवा बाढ़, नेपाल न्यूज, नेपाल फ्लड न्यूज, हिमालयी आपदा, जलवायु परिवर्तन, Climate Change, Glacier Melting, Tibet Flood, Nepal Disaster, Himalayan Flood, Himalayan Climate Change, Uttarakhand Disaster, केदारनाथ आपदा, उत्तराखंड बाढ़, हिमालय ग्लेशियर, ग्लेशियर झील, पर्यावरण संकट, Climate Crisis, Nepal Flood 2026, Nepal Disaster 2026, Flood News, हिमालयी क्षेत्र, नेपाल ताजा खबर का पार्ट 111