मारपीट व छेड़खानी के फर्जी आरोपों से क्षुब्द युवक ने यमुना में कूद कर दी जान कालपी (जालौन )। महिला द्वारा मारपीट व छेड़खानी के फर्जी आरोप में पुलिस द्वारा कार्रवाई करने से क्षुब्द युवक ने यमुना में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक का शव यमुना से बरामद कर लिया। युवक द्वारा महिला व पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। कदौरा कस्बा के मुहल्ला सिद्धार्थ नगर निवासी 21 वर्षीय लोकेंद्र गुरुवार को दोस्त सचिन के साथ शटरिंग के काम पर जा रहा था। रास्ते में दूसरे मुहल्ला की निवासी महिला ने दोनों को रोका और वहां कुछ कहासुनी हो गई। इस पर महिला ने युवक के साथ मारपीट कर दी और छेड़खानी का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने लोकेंद्र को पकड़ा और बाइक थाने में जमा करा दी। महिला व युवक के बीच मामला न निपटने पर लोकेंद्र का शांतिभंग में चालान कर दिया था। गुरुवार शाम को जमानत कराने के बाद युवक घर पहुंचा और कुछ देर बाद कहीं चला गया। रात को इंटरनेट मीडिया पर वीडियो प्रसारित कर दिया, जिसमें उसने आरोप लगाया था कि महिला ने उसके साथ मारपीट की थी। जब वह पुलिस को तहरीर देने गया तो पुलिस ने महिला द्वारा दी गई छेड़खानी की तहरीर पर उसका चालान कर दिया। जिससे उसे आत्मग्लानि हुई अब वह आत्महत्या करने जा रहा है। उसने महिला पर आठ लाख रुपये मांगने का भी आरोप लगाया। वीडियो प्रसारित होने पर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने युवक की खोज के लिए चार टीमों का गठन कर दिया था। तीन दिन बाद रविवार की सुबह कालपी कोतवाली क्षेत्र के यमुना पुल के पास लोगों ने एक शव नदी में उतराता देखा तो पुलिस को सूचना दी। शव बाहर निकालने पर उसकी जेब से मोबाइल, आधार कार्ड निकला जिससे उसकी शिनाख्त गुमशुदा लोकेंद्र के रूप में हुई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी ने पंचनामा भरवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में बाहर चार थानों का फोर्स तैनात रहा और पुलिस की मौजूदगी में युवक का शव नदी में जल प्रवाह किया गया।

- 🚨 सुढार शंभू धाम के पास पलटी सब्जी लदी पिकअप, बाल-बाल बचा चालक 🚨 जालौन। जालौन-बागरा रोड पर सुढार शंभू धाम के पास सोम सुबह को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां मड़ौगढ़ की ओर से जालौन जा रही सब्जियों से लदी एक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर सब्जियां बिखर गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप तेज गति में थी, तभी चालक वाहन से संतुलन खो बैठा और पिकअप सड़क पर पलट गई। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। चालक और उसमें सवार लोग बाल-बाल बच गए। घटना के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। लोगों ने चालक की मदद करते हुए सड़क पर बिखरी सब्जियों को हटाया। हादसे के चलते कुछ देर तक यातायात भी प्रभावित रहा। फिलहाल हादसे का कारण तेज रफ्तार और वाहन का संतुलन बिगड़ना बताया जा रहा है। 🚚🥬🚨1
- सुढार शंभू धाम के पास पलटी सब्जी लदी पिकअप, बाल-बाल बचा चालक सुढार शंभू धाम के पास पलटी सब्जी लदी पिकअप, बाल-बाल बचा चालक जालौन। जालौन-बागरा रोड पर सुढार शंभू धाम के पास सोम सुबह को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां मड़ौगढ़ की ओर से जालौन जा रही सब्जियों से लदी एक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर सब्जियां बिखर गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप तेज गति में थी, तभी चालक वाहन से संतुलन खो बैठा और पिकअप सड़क पर पलट गई। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। चालक और उसमें सवार लोग बाल-बाल बच गए। घटना के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। लोगों ने चालक की मदद करते हुए सड़क पर बिखरी सब्जियों को हटाया। हादसे के चलते कुछ देर तक यातायात भी प्रभावित रहा। फिलहाल हादसे का कारण तेज रफ्तार और वाहन का संतुलन बिगड़ना बताया जा रहा है। 🚚🥬1
- जालौन में असंतुलित हो झाड़ियों में गिरे मोटरसाइकिल सवार नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र के जालौन कोंच मार्ग से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां देर शाम असंतुलित हो झाड़ियों में गिरे मोटरसाइकिल सवार दम्पति देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ द न्यूज जालौन पर शुरू एप्प के माध्यम से1
- जालौन की आटा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक युवक को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी मोहम्मद सद्दाम गाड़ी के कागजात नहीं दिखा सका, जिसके बाद उसे संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।1
- जालौन पुलिस ने 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए जगनेवा गांव से चार बंधुआ मजदूरों को मुक्त कराया। देर रात छापेमारी के दौरान हरिहर दांतरे के मकान से मजदूरों को सुरक्षित निकाला गया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और मुक्त कराए गए मजदूरों को सहायता प्रदान की जा रही है।2
- जालौन जिले के जगनेवा गांव में पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 कथित बंधुआ मजदूरों को मुक्त कराया है। गुप्त सूचना पर छापा मारकर इन मजदूरों को एक घर से छुड़ाया गया, जहां उनसे दबाव बनाकर काम कराया जा रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और संबंधित लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।1
- गुलामी की जिंदगी से पुलिस ने दिलाई निजात अचानक पुलिस की छापामारी पर हुई कार्रवाई **रिपोर्टर: निखिल तिवारी बालक की तलाश में गई पुलिस के उड़े होश, 'गुलामी के नर्क' से आजाद कराए 4 मजदूर!** **जालौन।*दबंगों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब इंसानियत भी कराह उठी है। अपहरण की एक गुत्थी सुलझाने निकली जालौन पुलिस के सामने एक ऐसा खौफनाक सच आया, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। अपहृत बालक की तलाश में खाकी जब पूरी ताकत के साथ **जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जगनेवा** में छापेमारी कर रही थी, तब वहां बालक की जगह जुल्म की एक ऐसी दास्तां मिली जिसे देख पुलिसकर्मी भी दंग रह गए। *बाड़े में जानवरों की तरह कैद थे इंसान** सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने एक ठिकाने पर दबिश दी, जहाँ से **चार बंधुआ मजदूरों** को बरामद किया गया। इन मजदूरों की स्थिति देख कलेजा कांप जाए; इन्हें किसी मवेशी की तरह एक कमरे में कैद करके रखा गया था। बालक की तलाश में गई पुलिस ने जब इन बंधकों को इस हाल में देखा, तो तुरंत उन्हें मुक्त कराया। अनमोल गुप्ता पुत्र संतोष गुप्ता निवासी ग्राम सिरसा दो गढ़ी की तलाश में हुई बड़ी कार्रवाई में मजदूर मिले पुलिस ने जांच शुरू की ,,,,,3
- जालौन में अनियंत्रित होकर पलट गई सब्जी से लदी पिक अप नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई है देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ द न्यूज जालौन पर शुरू एप्प के माध्यम से1