Shuru
Apke Nagar Ki App…
थाना बैरिया अंतर्गत दिनांक 23.02.2026 को एक महिला का प्राईवेट हास्पिटल में सिजेरियन आपरेशन हुआ था, जिसमें महिला की मृ्त्यु हो गई थी, तत्काल महिला के शव को पुलिस कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु भेजा गया था। प्रथम दृष्टया हास्पिटल रजिस्टर्ड नहीं पाया गया है, और वहां पर कोई भी डॉक्टर स्पेशलाईज्ड इम्पैनल्ड नहीं है, परिवारिजन द्वारा तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी बैरिया मो0 फहीम कुरैशी की वीडियो बाइट
गंगा 24 ख़बर
थाना बैरिया अंतर्गत दिनांक 23.02.2026 को एक महिला का प्राईवेट हास्पिटल में सिजेरियन आपरेशन हुआ था, जिसमें महिला की मृ्त्यु हो गई थी, तत्काल महिला के शव को पुलिस कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु भेजा गया था। प्रथम दृष्टया हास्पिटल रजिस्टर्ड नहीं पाया गया है, और वहां पर कोई भी डॉक्टर स्पेशलाईज्ड इम्पैनल्ड नहीं है, परिवारिजन द्वारा तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी बैरिया मो0 फहीम कुरैशी की वीडियो बाइट
More news from बिहार and nearby areas
- झरही नदी में डूबने से 56 वर्षीय अधेड़ की मौत, पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेजा गया शव मैरवा। मैरवा के राजेंद्र कुष्ठ सेवा आश्रम के समीप झरही नदी में सोमवार सुबह डूबने से 56 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पहचान मैरवा थाना क्षेत्र के सेमरा निवासी स्वर्गीय हीरा राम के पुत्र गौतम राम (56) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार गौतम राम शारीरिक रूप से विकलांग थे और लाठी के सहारे चलते थे। वे मैरवा धाम पर टेलर मास्टर का काम करते थे। सोमवार सुबह शौच के लिए नदी किनारे गए थे। बताया जाता है कि शौच के बाद पानी लेने के दौरान उनका पैर फिसल गया और वे नदी में गिर पड़े। विकलांग होने के कारण वे बाहर नहीं निकल सके। नदी में उगे जलकुंभी और सेवाल में उनका पैर उलझ गया, जिससे डूबने से उनकी मौत हो गई। कुछ देर बाद स्थानीय लोगों ने नदी में शव तैरता देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को सीवान सदर अस्पताल भेज दिया गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।1
- EXCLUSIVE BREAKING Siwan के Nautan थाना क्षेत्र के विश्रामपुर में प्रशासन के खौफ़ को धता बताते हुए अपराधियों ने सरेआम धाय-धाय गोलियां चला दीं। फायरिंग का वीडियो सामने आने के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। घटना के बाद गांव में खौफ साफ देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश और डर दोनों बना हुआ है। आखिर अपराधियों के हौसले इतने बुलंद कैसे हुए? प्रशासन की मौजूदगी के बावजूद इस तरह की घटना ने कानून-व्यवस्था पर बड़ा प्रश्नचिन्ह लगा दिया है। #Siwan #Nautan #Vishrampur #BreakingNews #Exclusive #CrimeNews #BiharNews #LawAndOrder #GroundReporting1
- पूरा परिवार रहता था मुंबई जब घर आया तो घर मिला पूरा संपत्तियों से खाली1
- इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की पानीपत रिफाइनरी में काम कर रहे बिहार के मजदूर आज अपने हक के लिए प्रदर्शन करने को मजबूर हैं।उनकी मांग बस इतनी है कि 12 घंटे की जगह 8 घंटे काम हो और उन्हें समय पर वेतन मिले।यह स्थिति दिखाती है कि बिहार के लोग आज भी मजबूरी में दूसरे राज्यों में कठिन हालात में काम कर रहे हैं।1
- मरदह क्षेत्र के मां सरस्वती पैरामेडिकल कालेज के छात्र का वीडियो वायरल....1
- न्यू लक्की जेन्ट्स पार्लर एवं हेयर कटिंग सैलून पता. नव दुर्गा होटल लीला साह के पोखरा दारौंदा सिवान बिहार एक बार सेवा का मौका अवश्य दे1
- बिल्थरारोड। स्थानीय तहसील के चकबंदी विभाग के कारनामे से अपने ही जमीन के कब्जे और न्याय के लिए पीड़ित काश्तकार दर - दर भटक रहा है। ज्ञात हो कि क्षेत्र के कसौंडर गांव निवासी रविन्द्र नाथ तिवारी के डीह,चकाउट के जमीन की खाता संख्या 535 और 405 में विपक्षी ध्रुवदेव शुक्ल आदि के द्वारा चकबंदी विभाग के लेखपाल तथा और स्थानीय अधिकारियों को मिलीभगत से खतौनी में कूट रचित करके अपना नाम दर्ज कर लिया गया है। 1290 फ़सली में खतौनी में रवींद्रनाथ तिवारी का नाम दर्ज है। इसकी जानकारी होने पर रविन्द्र नाथ तिवारी ने विपक्षी ध्रुवदेव शुक्ल आदि के खिलाफ पूर्व की खतौनी लगाकर चकबंदी अधिकारी न्यायालय में कूट रचित नाम खारिज करने हेतु वाद दाखिल किया गया है । पीड़ित किसान का आरोप है कि इसके बावजूद भी विपक्षी द्वारा चकबंदी विभाग के लेखपाल आदि और भीमपुरा थानाध्यक्ष से मिलकर जबरजस्ती कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है । जबकि उक्त जमीन पर कब्जा आज भी रविन्द्र नाथ तिवारी का ही है। पीड़ित काश्तकार ने लेखपाल अनिल यादव पर आरोप लगाया है कि स्थानांतरण होने के बाद भी लेखपाल द्वारा मामले में हस्तक्षेप किया जा रहा है। पीड़ित काश्तकार रविन्द्र नाथ तिवारी ने खतौनी में कूट रचित कराने वाले विपक्षी ध्रुवदेव शुक्ल व अन्य के खिलाफ शिकायती पत्र देकर आवश्यक कारवाई करने लिए जिलाधिकारी से मांग किया है।1
- मैरवा में कार्रवाई: 44 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, दो महिलाएं भी भेजी गईं जेल मैरवा। अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मैरवा थाना पुलिस ने रविवार रात बड़ी कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी को सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के इंग्लिश गांव निवासी मुनिलाल पासी के पुत्र रविंद्र पासी को उसके घर से 44 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उसके विरुद्ध मैरवा थाना कांड संख्या 88/26 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा मैरवा थाना कांड संख्या 509/25 की नामजद आरोपी अंशु देवी (पत्नी नथु गोंड) और विद्यावती देवी (पत्नी सुदामा गोंड) को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। दोनों महिलाओं पर पूर्व से ही शराब तस्करी के मामले में नामजद अभियुक्त होने का आरोप था और पुलिस को उनकी तलाश थी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। थाना क्षेत्र में लगातार छापेमारी अभियान जारी रहेगा।1
- इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की पानीपत रिफाइनरी में काम कर रहे बिहार के मजदूर आज अपने हक के लिए प्रदर्शन करने को मजबूर हैं।उनकी मांग बस इतनी है कि 12 घंटे की जगह 8 घंटे काम हो और उन्हें समय पर वेतन मिले।यह स्थिति दिखाती है कि बिहार के लोग आज भी मजबूरी में दूसरे राज्यों में कठिन हालात में काम कर रहे हैं।1