logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाज़ार का सफर बना आखिरी सफर, चलती बस में युवक की मौत...... मंडला-डिंडौरी मुख्य मार्ग पर ग्राम राई से चाबी बाजार जा रहे एक युवक की चलती बस में अचानक तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि चाबी पहुंचने से पहले ही युवक की मौत हो गई। घटना के बाद बस में अफरा-तफरी मच गई। चालक और परिचालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को सुरक्षित स्थान पर खड़ा कराया और सभी यात्रियों को दूसरी बस से रवाना किया। बस कर्मियों ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी। अचानक हुई इस मौत से ग्राम राई में मातम का माहौल है।

3 hrs ago
user_Govardhan kushwaha
Govardhan kushwaha
Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago
cd9b3c01-f648-4159-8190-dfc8a653d411

बाज़ार का सफर बना आखिरी सफर, चलती बस में युवक की मौत...... मंडला-डिंडौरी मुख्य मार्ग पर ग्राम राई से चाबी बाजार जा रहे एक युवक की चलती बस में अचानक तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि चाबी पहुंचने से पहले ही युवक की मौत हो गई। घटना के बाद बस में अफरा-तफरी मच गई। चालक और परिचालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को सुरक्षित स्थान पर खड़ा कराया और सभी यात्रियों को दूसरी बस से रवाना किया। बस कर्मियों ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी। अचानक हुई इस मौत से ग्राम राई में मातम का माहौल है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मध्यप्रदेश सरकार का बेनामी विकास न कार्यालय पर बोर्ड न ही जन उपयोगी मध्यप्रदेश जिला मण्डला बम्हनी बंजर नगर यहां पर करोड़ों रुपए का बेनामी विकास देखने मिला है जिससे नगर सरकार और प्रदेश सरकार भी बेख़बर है वार्ड के युवाओं द्वारा बताया गया कि यह अस्पताल बना है 1 साल पहले पर यहां कोई बैठता न ही ये शुरू हुआ है यहां पर अनैतिक गतिविधियां संचालित होती हैं तांस पत्ते, शराब पीना यह विकास है या जनता के पैसों का विनास 1 सवाल इस निर्माण से जनता को क्या लाभ है 2 इस निर्माण से कौन लाभ कमा गया 3 इस विकास की मांग किसने किया था
    2
    मध्यप्रदेश सरकार का बेनामी विकास न कार्यालय पर बोर्ड न ही जन उपयोगी 

मध्यप्रदेश जिला मण्डला बम्हनी बंजर नगर यहां पर करोड़ों रुपए का बेनामी विकास देखने मिला है जिससे नगर सरकार और प्रदेश सरकार भी बेख़बर है वार्ड के युवाओं द्वारा बताया गया कि यह अस्पताल बना है 1 साल पहले पर यहां 
कोई बैठता न ही ये शुरू हुआ है यहां पर अनैतिक गतिविधियां संचालित होती हैं तांस पत्ते, शराब पीना यह विकास है या जनता के पैसों का विनास 
1  सवाल इस निर्माण से जनता को क्या लाभ है 
2 इस निर्माण से कौन लाभ कमा गया 
3 इस विकास की मांग किसने किया था
    user_राजेश हरदहा कुशवाहा
    राजेश हरदहा कुशवाहा
    Social worker मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मंडला - नैनपुर में चकोर नदी से मिली बाइक, पुलिस ने थाने पहुंचाई नैनपुर, नगर में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं के बीच चकोर नदी से एक मोटरसाइकिल बरामद होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, आज कुछ बच्चों को चकोर नदी के अंदर एक मोटरसाइकिल दिखाई दी। बच्चों ने हिम्मत दिखाते हुए बाइक को नदी से बाहर निकाला और इसकी सूचना नैनपुर पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंचा और मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में लेकर नैनपुर थाने पहुंचाया। फिलहाल पुलिस द्वारा बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर यह पता लगाया जा रहा है कि मोटरसाइकिल किसके नाम पर दर्ज है और इसे नदी में किसने डाला। बाइक चोरी की घटनाओं के बीच नदी से मोटरसाइकिल मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
    1
    मंडला - नैनपुर में चकोर नदी से मिली बाइक, पुलिस ने थाने पहुंचाई
नैनपुर, नगर में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं के बीच चकोर नदी से एक मोटरसाइकिल बरामद होने का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार, आज कुछ बच्चों को चकोर नदी के अंदर एक मोटरसाइकिल दिखाई दी। बच्चों ने हिम्मत दिखाते हुए बाइक को नदी से बाहर निकाला और इसकी सूचना नैनपुर पुलिस को दी।
सूचना मिलने के बाद पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंचा और मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में लेकर नैनपुर थाने पहुंचाया। फिलहाल पुलिस द्वारा बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर यह पता लगाया जा रहा है कि मोटरसाइकिल किसके नाम पर दर्ज है और इसे नदी में किसने डाला।
बाइक चोरी की घटनाओं के बीच नदी से मोटरसाइकिल मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
    user_Govardhan kushwaha
    Govardhan kushwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • उदयपुर और नारायणगंज में निकला भव्य जुलूस, उदयपुर में लगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर हर्षोल्लास के साथ मनाई ईद मिलाद-उन-नबी उदयपुर और नारायणगंज में निकला भव्य जुलूस, उदयपुर में लगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर 26 अगस्त बुधवार तीन बजे ईद मिलाद उन नबी पर भव्य जुलूस निकाला गया। बताया गया कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्म दिवस नारायणगंज और बीजाडांडी के उदयपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर ग्राम उदयपुर और नारायणगंज में शान-ओ-शौकत के साथ भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाले गए, जहां अकीदतमंदों ने पैगंबर साहब की शान में नात-ए-पाक पढ़े और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। ग्राम उदयपुर में अंजुमन कमेटी के तत्वावधान में भव्य जुलूस निकाला गया, जिसकी सरपरस्ती सदर इकबाल अहमद और अगुवाई इमाम आबिद रजा ने की। त्योहार की खुशियों के बीच इंसानियत फाउंडेशन ने समाज सेवा की अनूठी मिसाल पेश करते हुए एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया, जिसका सैकड़ों ग्रामीणों ने लाभ उठाया। रात में विशेष तकरीर का आयोजन हुआ, जिसमें मौलाना अब्दुल्ला सिद्दीकी ने पैगंबर साहब के जीवन दर्शन, सुन्नतों और इंसानियत के रास्तों पर चलने का पैगाम दिया। इसके साथ ही नारायणगंज में भी जश्ने ईद मिलादुन्नबी बड़े एहतेराम से मनाया गया। मंगलवार रात मिलाद कार्यक्रम के बाद बुधवार को मदीना मस्जिद से ईदगाह तक जुलूसे मुहम्मदिया निकाला गया। बच्चों और युवाओं ने नए परिधानों में सजकर नात पढ़े और नारे लगाए। मोमिन भाइयों ने जगह-जगह प्रसाद का वितरण किया। थाना टिकरिया पुलिस प्रभारी प्रदीप पांडे व टीम ने जुलूस के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को मुस्तैदी से संभाला। इन दोनों ही आयोजनों में पेश इमाम मोहम्मद सिद्दीक, सरपंच बलदेव परते, उप सरपंच जगदीश यादव सहित हिंदू-मुस्लिम समाज के तमाम गणमान्य नागरिक और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। 00000000000000000000000000000000000
    1
    उदयपुर और नारायणगंज में निकला भव्य जुलूस, उदयपुर में लगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर 
हर्षोल्लास के साथ मनाई ईद मिलाद-उन-नबी
उदयपुर और नारायणगंज में निकला भव्य जुलूस, उदयपुर में लगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर 
26 अगस्त बुधवार तीन बजे ईद मिलाद उन नबी पर भव्य जुलूस निकाला गया। बताया गया कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्म दिवस नारायणगंज और बीजाडांडी के उदयपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर ग्राम उदयपुर और नारायणगंज में शान-ओ-शौकत के साथ भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाले गए, जहां अकीदतमंदों ने पैगंबर साहब की शान में नात-ए-पाक पढ़े और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
ग्राम उदयपुर में अंजुमन कमेटी के तत्वावधान में भव्य जुलूस निकाला गया, जिसकी सरपरस्ती सदर इकबाल अहमद और अगुवाई इमाम आबिद रजा ने की। त्योहार की खुशियों के बीच इंसानियत फाउंडेशन ने समाज सेवा की अनूठी मिसाल पेश करते हुए एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया, जिसका सैकड़ों ग्रामीणों ने लाभ उठाया। रात में विशेष तकरीर का आयोजन हुआ, जिसमें मौलाना अब्दुल्ला सिद्दीकी ने पैगंबर साहब के जीवन दर्शन, सुन्नतों और इंसानियत के रास्तों पर चलने का पैगाम दिया।
इसके साथ ही नारायणगंज में भी जश्ने ईद मिलादुन्नबी बड़े एहतेराम से मनाया गया। मंगलवार रात मिलाद कार्यक्रम के बाद बुधवार को मदीना मस्जिद से ईदगाह तक जुलूसे मुहम्मदिया निकाला गया। बच्चों और युवाओं ने नए परिधानों में सजकर नात पढ़े और नारे लगाए। मोमिन भाइयों ने जगह-जगह प्रसाद का वितरण किया। थाना टिकरिया पुलिस प्रभारी प्रदीप पांडे व टीम ने जुलूस के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को मुस्तैदी से संभाला।
इन दोनों ही आयोजनों में पेश इमाम मोहम्मद सिद्दीक, सरपंच बलदेव परते, उप सरपंच जगदीश यादव सहित हिंदू-मुस्लिम समाज के तमाम गणमान्य नागरिक और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
00000000000000000000000000000000000
    user_Prahlad Kachhwaha
    Prahlad Kachhwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • अंतस संस्था द्वारा आयोजित अंतस सावन महोत्सव का आयोजन नूतन मराठी स्कूल प्रेक्षागृह, गोलबाजार, जबलपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रेस विज्ञप्ति अंतस संस्था द्वारा आयोजित अंतस सावन महोत्सव का आयोजन नूतन मराठी स्कूल प्रेक्षागृह, गोलबाजार, जबलपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अंतस संस्था का यह अंतस महोत्सव बुन्देली मर्मज्ञ विद्वान शिक्षाविद स्मृतिशेष डॉ पूरनचंद श्रीवास्तव जी को समर्पित किया गया जो कि अत्यंत प्रभावशाली और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देने वाला आयोजन रहा। इस आयोजन में जबलपुर शहर साहित्यकारों के द्वारा काव्य, गीत, ग़ज़लों का मंचीय पाठ किया गया जो बेहद सराहनीय रहा। संस्था की निर्देशिका विनीता पैगवार 'विधि' के संयोजन, श्री राजेश पाठक प्रवीण, श्रीमती रचना श्रीवास्तव के कुशल संचालन, डॉ मंजू गोरे, श्रीमती ज्योति मिश्रा के समन्वयन एवं संस्थापक डॉ अनिल कुमार कोरी के निर्देशन से कार्यक्रम गरिमामय, भावपूर्ण एवं बेहद सफ़ल रहा। आयोजन में डॉ अनामिका तिवारी जी मुख्य अतिथि, महामहोपाध्याय आचार्य डॉ हरिशंकर दुबे जी अध्यक्ष एवं श्री प्रतुल श्रीवास्तव जी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। विशेष सहयोग श्री यूनुस अदीब, श्री अभय नायक, श्रीमती अनुकंपा नायक, श्री राकेश पैगवार, श्रीमती रजनी कोठारी, श्री आर के पासी, श्री अनुराग कोरी सांई, श्रीमती अनुराधा शुक्ला का रहा। आमंत्रित कवि/शायर श्रीमती छाया सिंह, श्री अमर सिंह वर्मा, श्रीमती प्रतिमा अखिलेश, श्रीमती तरुणा खरे, श्रीमती प्रीति नामदेव भूमिजा, श्रीमती प्रतीक्षा सेठी ने शानदार रचना पाठ किया। कार्यक्रम को श्री शेखर शर्मा, श्री सुभाष जैन शलभ, श्री विजय जायसवाल, श्री मुकेश कोठारी ने उपस्थिति देकर कार्यक्रम को सफल बनाया। संस्था की ओर आभार श्री अनुराग कोरी सांई ने प्रकट किया। आज चैनो करार सावन में इतना बरसाओ प्यार सावन में डॉ मंजू गोरे कमाने जब निकलती है तो बस चेहरा संवरता है,किसी औरत से पूछो दिल के अंदर क्या क्या बिखरता है ....प्रतिक्षा सेठी उस वक्त बच न पाऊंगी नज़र के कहर से, वो आयेगा नज़र,नज़र मिले जो नज़र से। रजनी कोठारी "रजनी" 🙏🙏🙏🙏 डॉ अनिल कुमार कोरी अंतस संस्था संस्थापक
    4
    अंतस संस्था द्वारा आयोजित अंतस सावन महोत्सव का आयोजन नूतन मराठी स्कूल प्रेक्षागृह, गोलबाजार, जबलपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
प्रेस विज्ञप्ति
अंतस संस्था द्वारा आयोजित अंतस सावन महोत्सव का आयोजन नूतन मराठी स्कूल प्रेक्षागृह, गोलबाजार, जबलपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अंतस संस्था का यह अंतस महोत्सव बुन्देली मर्मज्ञ विद्वान शिक्षाविद स्मृतिशेष डॉ पूरनचंद श्रीवास्तव जी को समर्पित किया गया जो कि अत्यंत प्रभावशाली और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देने वाला आयोजन रहा। 
इस आयोजन में जबलपुर शहर साहित्यकारों के द्वारा काव्य, गीत, ग़ज़लों का मंचीय पाठ किया गया  जो बेहद सराहनीय रहा।
संस्था की निर्देशिका विनीता पैगवार 'विधि' के संयोजन, श्री राजेश पाठक प्रवीण, श्रीमती रचना श्रीवास्तव के कुशल संचालन, डॉ मंजू गोरे, श्रीमती ज्योति मिश्रा के समन्वयन एवं संस्थापक डॉ अनिल कुमार कोरी के निर्देशन से कार्यक्रम गरिमामय, भावपूर्ण एवं बेहद सफ़ल रहा।
आयोजन में डॉ अनामिका तिवारी जी मुख्य अतिथि, महामहोपाध्याय आचार्य डॉ हरिशंकर दुबे जी अध्यक्ष एवं श्री प्रतुल श्रीवास्तव जी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। 
विशेष सहयोग श्री यूनुस अदीब, श्री अभय नायक, श्रीमती अनुकंपा नायक, श्री राकेश पैगवार, श्रीमती रजनी कोठारी, श्री आर के पासी, श्री अनुराग कोरी सांई, श्रीमती अनुराधा शुक्ला का रहा। 
आमंत्रित कवि/शायर श्रीमती छाया सिंह, श्री अमर सिंह वर्मा, श्रीमती प्रतिमा अखिलेश, श्रीमती तरुणा खरे, श्रीमती प्रीति नामदेव भूमिजा, श्रीमती प्रतीक्षा सेठी ने शानदार रचना पाठ किया।
कार्यक्रम को श्री शेखर शर्मा, श्री सुभाष जैन शलभ, श्री विजय जायसवाल, श्री मुकेश कोठारी ने उपस्थिति देकर कार्यक्रम को सफल बनाया। 
संस्था की ओर आभार श्री अनुराग कोरी सांई ने प्रकट किया।
आज चैनो करार सावन में 
इतना बरसाओ प्यार सावन में
डॉ मंजू गोरे
कमाने जब निकलती है तो बस चेहरा संवरता है,किसी औरत से पूछो
दिल के अंदर क्या क्या बिखरता है 
....प्रतिक्षा सेठी
उस वक्त बच न पाऊंगी नज़र के कहर से,
वो आयेगा नज़र,नज़र मिले जो नज़र से।
रजनी कोठारी "रजनी"
🙏🙏🙏🙏
डॉ अनिल कुमार कोरी 
अंतस संस्था संस्थापक
    user_Saksham Rajpoot
    Saksham Rajpoot
    जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जबलपुर: महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, भारी बारिश में प्याज-सिलेंडर लेकर सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता
    1
    जबलपुर: महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, भारी बारिश में प्याज-सिलेंडर लेकर सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता
    user_Rishi Rajak
    Rishi Rajak
    जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • ये मवेशियों के मालिक नहीं हैं क्या?...या नगरपालिका प्रशासन नहीं है.... शहर के चारों तरफ आवारा मवेशियों का चौतरफा राज है...नगर पालिका अब तो ध्यान दो कि...? *अगर नहीं हो पा रहा है तो एक बड़ा होर्डिंग बनाओ और लगाओ कि शहर में आवारा जानवर घूम रहे,कृपया संभल कर चले..!*
    1
    ये मवेशियों के मालिक नहीं हैं क्या?...या नगरपालिका प्रशासन नहीं है.... शहर के चारों तरफ आवारा मवेशियों का चौतरफा राज है...नगर पालिका अब तो ध्यान दो कि...? *अगर नहीं हो पा रहा है तो एक बड़ा होर्डिंग बनाओ और लगाओ कि शहर में आवारा जानवर घूम रहे,कृपया संभल कर चले..!*
    user_Govardhan kushwaha
    Govardhan kushwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बालपुर के पास मारुति वैन से टकराई बाइक, दो गंभीर. जबलपुर रेफर बालपुर के पास मारुति वैन से टकराई बाइक, दो गंभीर घंसौर। घंसौर थाना क्षेत्र के ग्राम बालपुर के पास बुधवार, 26 अगस्त 2026 की देर रात मोटरसाइकिल और मारुति वैन की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार आनंद उईक पिता श्यामलाल उईक और मारुति वैन में सवार प्रतीक अवधिया निवासी घंसौर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए 27 अगस्त की सुबह करीब 8 बजे जबलपुर रेफर किया गया। सूचना पर घंसौर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
    1
    बालपुर के पास मारुति वैन से टकराई बाइक, दो गंभीर. जबलपुर रेफर
बालपुर के पास मारुति वैन से टकराई बाइक, दो गंभीर
घंसौर। घंसौर थाना क्षेत्र के ग्राम बालपुर के पास बुधवार, 26 अगस्त 2026 की देर रात मोटरसाइकिल और मारुति वैन की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार आनंद उईक पिता श्यामलाल उईक  और मारुति वैन में सवार प्रतीक अवधिया निवासी घंसौर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए 27 अगस्त की सुबह करीब 8 बजे जबलपुर रेफर किया गया। सूचना पर घंसौर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
    user_Umesh Srivastava
    Umesh Srivastava
    घनसौर, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Jabalpur bargi Dam Tera gate khole Gauri Ghat ki dukanen Pani Se Bhari
    1
    Jabalpur bargi Dam Tera gate khole Gauri Ghat ki dukanen Pani Se Bhari
    user_Goldy Rajput
    Goldy Rajput
    जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.