logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने शाहजहांपुर की जलालाबाद तहसील स्थित भगवान परशुराम जन्मस्थली पहुंचकर पूजा-अर्चना की और रामताल मैदान में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि जलालाबाद अब 'परशुरामपुरी' के नाम से जाना जाएगा, जिससे इस क्षेत्र को धार्मिक और ऐतिहासिक पहचान का नया आयाम मिलेगा। मंदिर परिसर में महंत सत्यदेव पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कराई। उपमुख्यमंत्री ने नैमिषारण्य से आए संस्कृत विद्यालय के बटुकों को तिलक लगाकर, अंगवस्त्र और दक्षिणा देकर सम्मानित किया। इसके बाद उन्होंने मंदिर में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। जनसभा को संबोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं, बिजली, सड़क और पेयजल सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार हुआ है तथा गंगा एक्सप्रेसवे जैसी परियोजनाओं से क्षेत्र के विकास को नई गति मिली है। कार्यक्रम में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और जलालाबाद विधायक हरि प्रकाश वर्मा ने जलालाबाद का नाम परशुरामपुरी किए जाने पर खुशी जताई और इसे भव्य धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की बात कही। इस दौरान महापौर अर्चना वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, जिलाधिकारी धर्मेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

1 day ago
user_विवेक मिश्र
विवेक मिश्र
Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
1 day ago

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने शाहजहांपुर की जलालाबाद तहसील स्थित भगवान परशुराम जन्मस्थली पहुंचकर पूजा-अर्चना की और रामताल मैदान में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि जलालाबाद अब 'परशुरामपुरी' के नाम से जाना जाएगा, जिससे इस क्षेत्र को धार्मिक और ऐतिहासिक पहचान का नया आयाम मिलेगा। मंदिर परिसर में महंत सत्यदेव पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कराई। उपमुख्यमंत्री ने नैमिषारण्य से आए संस्कृत विद्यालय के बटुकों को तिलक लगाकर, अंगवस्त्र और दक्षिणा देकर सम्मानित किया। इसके बाद उन्होंने मंदिर में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। जनसभा को संबोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं, बिजली, सड़क और पेयजल सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार हुआ है तथा गंगा एक्सप्रेसवे जैसी परियोजनाओं से क्षेत्र के विकास को नई गति मिली है। कार्यक्रम में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और जलालाबाद विधायक हरि प्रकाश वर्मा ने जलालाबाद का नाम परशुरामपुरी किए जाने पर खुशी जताई और इसे भव्य धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की बात कही। इस दौरान महापौर अर्चना वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, जिलाधिकारी धर्मेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में तालाब में डूबने से एक छात्र की मौत हो गई है। छात्र की मौत की खबर सामने आते ही इलाके में कोहराम मच गया है।
    1
    उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में तालाब में डूबने से एक छात्र की मौत हो गई है। छात्र की मौत की खबर सामने आते ही इलाके में कोहराम मच गया है।
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    27 min ago
  • उत्तर प्रदेश के जलालाबाद में समाजवादी पार्टी ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार हुंकार भरते हुए उग्र प्रदर्शन किया। रामपुर की जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण के आदेश और दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में सपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। विधानसभा अध्यक्ष सूरजपाल सिंह यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तहसील का घेराव करने के लिए मार्च निकाला, जिस दौरान पुलिस के साथ उनकी तीखी नोकझोंक भी हुई। प्रदर्शनकारियों ने मौजूदा सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को पूरी तरह बर्बाद करने का आरोप लगाया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन के अंत में सपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित अपना ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
    1
    उत्तर प्रदेश के जलालाबाद में समाजवादी पार्टी ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार हुंकार भरते हुए उग्र प्रदर्शन किया। रामपुर की जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण के आदेश और दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में सपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। विधानसभा अध्यक्ष सूरजपाल सिंह यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तहसील का घेराव करने के लिए मार्च निकाला, जिस दौरान पुलिस के साथ उनकी तीखी नोकझोंक भी हुई।

प्रदर्शनकारियों ने मौजूदा सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को पूरी तरह बर्बाद करने का आरोप लगाया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन के अंत में सपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित अपना ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
    user_A K DIXIT
    A K DIXIT
    8 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में कार्य शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    44 min ago
  • शाहजहाँपुर के जी.एफ. कॉलेज में गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी ने मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के सत्र 2026-27 का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को सफलता के लिए अनुशासन, नियमित अध्ययन और निरंतर अभ्यास को सबसे महत्वपूर्ण बताया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सिविल सेवा सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता पाने के लिए केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि नियमित मॉक टेस्ट भी बेहद जरूरी हैं। इससे अभ्यर्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और परीक्षा के स्वरूप को समझने में मदद मिलती है। उन्होंने विद्यार्थियों से समयबद्ध तैयारी करने और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।
    1
    शाहजहाँपुर के जी.एफ. कॉलेज में गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी ने मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के सत्र 2026-27 का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को सफलता के लिए अनुशासन, नियमित अध्ययन और निरंतर अभ्यास को सबसे महत्वपूर्ण बताया।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सिविल सेवा सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता पाने के लिए केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि नियमित मॉक टेस्ट भी बेहद जरूरी हैं। इससे अभ्यर्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और परीक्षा के स्वरूप को समझने में मदद मिलती है। उन्होंने विद्यार्थियों से समयबद्ध तैयारी करने और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • शाहजहाँपुर के जीएफ कॉलेज में मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को सफलता प्राप्त करने के मूल मंत्र दिए। उत्कर्ष द्विवेदी ने अभ्यर्थियों को सिविल सेवा एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए नियमित अध्ययन, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का महत्व समझाया। उन्होंने विशेष रूप से मॉक टेस्ट देने पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी और कहा कि नियमित मॉक टेस्ट से अभ्यर्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है तथा परीक्षा की बेहतर तैयारी संभव होती है। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री राजेश कुमार शर्मा, जी.एफ. कॉलेज के प्राचार्य श्री मोहसिन हसन, कोर्स कोऑर्डिनेटर श्री राहुल यादव, महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
    3
    शाहजहाँपुर के जीएफ कॉलेज में मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को सफलता प्राप्त करने के मूल मंत्र दिए। उत्कर्ष द्विवेदी ने अभ्यर्थियों को सिविल सेवा एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए नियमित अध्ययन, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का महत्व समझाया।

उन्होंने विशेष रूप से मॉक टेस्ट देने पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी और कहा कि नियमित मॉक टेस्ट से अभ्यर्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है तथा परीक्षा की बेहतर तैयारी संभव होती है। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री राजेश कुमार शर्मा, जी.एफ. कॉलेज के प्राचार्य श्री मोहसिन हसन, कोर्स कोऑर्डिनेटर श्री राहुल यादव, महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
    user_Amit Sharma
    Amit Sharma
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • शाहजहाँपुर के जी.एफ. कॉलेज में गुरुवार को मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के सत्र 2026-27 का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी ने किया। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता पाने के लिए अभ्यर्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन और निरंतर अभ्यास को बेहद जरूरी बताया। सीडीओ ने विशेष रूप से मॉक टेस्ट पर ध्यान देने की सलाह देते हुए कहा कि इससे न केवल परीक्षा की तैयारी मजबूत होती है, बल्कि अभ्यर्थियों का आत्मविश्वास भी बढ़ता है। उन्होंने छात्रों का आह्वान किया कि वे अपना लक्ष्य तय करें और पूरी लगन व ईमानदारी के साथ तैयारी में जुट जाएं। इस समारोह में जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार शर्मा, जी.एफ. कॉलेज के प्राचार्य मोहसिन हसन, कोर्स कोऑर्डिनेटर राहुल यादव, महाविद्यालय के शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत उपलब्ध निःशुल्क और गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन का अधिकतम लाभ उठाकर प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल करने का संकल्प लिया।
    1
    शाहजहाँपुर के जी.एफ. कॉलेज में गुरुवार को मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के सत्र 2026-27 का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी ने किया। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता पाने के लिए अभ्यर्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन और निरंतर अभ्यास को बेहद जरूरी बताया। सीडीओ ने विशेष रूप से मॉक टेस्ट पर ध्यान देने की सलाह देते हुए कहा कि इससे न केवल परीक्षा की तैयारी मजबूत होती है, बल्कि अभ्यर्थियों का आत्मविश्वास भी बढ़ता है। उन्होंने छात्रों का आह्वान किया कि वे अपना लक्ष्य तय करें और पूरी लगन व ईमानदारी के साथ तैयारी में जुट जाएं।

इस समारोह में जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार शर्मा, जी.एफ. कॉलेज के प्राचार्य मोहसिन हसन, कोर्स कोऑर्डिनेटर राहुल यादव, महाविद्यालय के शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत उपलब्ध निःशुल्क और गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन का अधिकतम लाभ उठाकर प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल करने का संकल्प लिया।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • शाहजहाँपुर के जलालाबाद क्षेत्र से संभावित प्रत्याशी और वरिष्ठ सर्जन डॉ. के.पी. गुप्ता को बुधवार देर रात उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया। डॉ. गुप्ता के मुताबिक, बुधवार रात करीब 8:30 बजे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी उनके आवास पर पहुंचे और उन्हें एहतियातन घर से बाहर न निकलने के निर्देश दिए। जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र-युवा आंदोलन के मद्देनजर प्रशासन की ओर से यह कदम उठाया गया। हाउस अरेस्ट किए जाने के बाद मीडिया से बातचीत में डॉ. गुप्ता ने कहा कि छात्रों और युवाओं की समस्याओं का समाधान उनकी आवाज दबाकर नहीं, बल्कि संवाद से ही निकाला जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है और छात्रों व युवाओं की मांगों को गंभीरता से सुनना तथा उनका समाधान करना सरकार की जिम्मेदारी है।
    1
    शाहजहाँपुर के जलालाबाद क्षेत्र से संभावित प्रत्याशी और वरिष्ठ सर्जन डॉ. के.पी. गुप्ता को बुधवार देर रात उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया। डॉ. गुप्ता के मुताबिक, बुधवार रात करीब 8:30 बजे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी उनके आवास पर पहुंचे और उन्हें एहतियातन घर से बाहर न निकलने के निर्देश दिए। जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र-युवा आंदोलन के मद्देनजर प्रशासन की ओर से यह कदम उठाया गया।

हाउस अरेस्ट किए जाने के बाद मीडिया से बातचीत में डॉ. गुप्ता ने कहा कि छात्रों और युवाओं की समस्याओं का समाधान उनकी आवाज दबाकर नहीं, बल्कि संवाद से ही निकाला जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है और छात्रों व युवाओं की मांगों को गंभीरता से सुनना तथा उनका समाधान करना सरकार की जिम्मेदारी है।
    user_Ravi Kaithwar
    Ravi Kaithwar
    Local News Reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • शाहजहाँपुर में राष्ट्रीय पत्रकार सेक्युलर सुरक्षा यूनियन परिषद के पदाधिकारियों ने राजकीय मेडिकल कॉलेज की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए गुरुवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। संगठन ने आरोप लगाया है कि समाचार संकलन के दौरान मेडिकल कॉलेज की स्टाफ नर्स अर्चना ने एक महिला पत्रकार के साथ अभद्रता की और उनका मोबाइल छीनने का प्रयास किया। इस घटना से पत्रकारों में गहरा रोष व्याप्त है। ज्ञापन में कहा गया है कि मेडिकल कॉलेज की कार्यशैली को लेकर काफी समय से शिकायतें सामने आ रही हैं, जहाँ गरीब मरीजों और उनके तीमारदारों के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है, जिससे उन्हें इलाज के दौरान मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिला अध्यक्ष शीबा खान सहित संगठन के पदाधिकारियों की मौजूदगी में सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और दोषी कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई हो। इसके साथ ही प्रशासन से मेडिकल कॉलेज को मरीजों, उनके परिजनों और मीडियाकर्मियों से सम्मानजनक व संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने का निर्देश देने का आग्रह किया गया है।
    1
    शाहजहाँपुर में राष्ट्रीय पत्रकार सेक्युलर सुरक्षा यूनियन परिषद के पदाधिकारियों ने राजकीय मेडिकल कॉलेज की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए गुरुवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। संगठन ने आरोप लगाया है कि समाचार संकलन के दौरान मेडिकल कॉलेज की स्टाफ नर्स अर्चना ने एक महिला पत्रकार के साथ अभद्रता की और उनका मोबाइल छीनने का प्रयास किया। इस घटना से पत्रकारों में गहरा रोष व्याप्त है।

ज्ञापन में कहा गया है कि मेडिकल कॉलेज की कार्यशैली को लेकर काफी समय से शिकायतें सामने आ रही हैं, जहाँ गरीब मरीजों और उनके तीमारदारों के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है, जिससे उन्हें इलाज के दौरान मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिला अध्यक्ष शीबा खान सहित संगठन के पदाधिकारियों की मौजूदगी में सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और दोषी कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई हो। इसके साथ ही प्रशासन से मेडिकल कॉलेज को मरीजों, उनके परिजनों और मीडियाकर्मियों से सम्मानजनक व संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने का निर्देश देने का आग्रह किया गया है।
    user_रिपोर्टर रईस खान
    रिपोर्टर रईस खान
    शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • शाहजहाँपुर के जी.एफ. कॉलेज में गुरुवार को मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के सत्र 2026-27 का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी ने किया। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने सफलता हासिल करने के लिए अनुशासन, नियमित अध्ययन और निरंतर अभ्यास को सबसे महत्वपूर्ण बताया। मुख्य विकास अधिकारी ने जोर देकर कहा कि सिविल सेवा सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता पाने के लिए केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि नियमित मॉक टेस्ट देना भी बेहद जरूरी है। इससे अभ्यर्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और परीक्षा के स्वरूप को समझने में मदद मिलती है। उन्होंने विद्यार्थियों से समयबद्ध तरीके से तैयारी करने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।
    1
    शाहजहाँपुर के जी.एफ. कॉलेज में गुरुवार को मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के सत्र 2026-27 का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी ने किया। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने सफलता हासिल करने के लिए अनुशासन, नियमित अध्ययन और निरंतर अभ्यास को सबसे महत्वपूर्ण बताया।

मुख्य विकास अधिकारी ने जोर देकर कहा कि सिविल सेवा सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता पाने के लिए केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि नियमित मॉक टेस्ट देना भी बेहद जरूरी है। इससे अभ्यर्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और परीक्षा के स्वरूप को समझने में मदद मिलती है। उन्होंने विद्यार्थियों से समयबद्ध तरीके से तैयारी करने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.