लखनऊ: सीएम हेल्पलाइन 1076 की महिला कर्मियों का प्रदर्शन, वेतन न मिलने का आरोप.... ◆■■■■■■■■■■■■■■■■■■■◆ लखनऊ। राजधानी लखनऊ के 1090 चौराहे पर सीएम हेल्पलाइन (1076) में कार्यरत महिला कर्मियों ने प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में एकत्रित महिलाओं ने आरोप लगाया कि उन्हें लंबे समय से वेतन नहीं दिया जा रहा है। प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना था कि वे अपनी हक की लड़ाई लड़ रही हैं, लेकिन उनकी बात सुनने के बजाय उन्हें जबरन गाड़ियों में बैठाकर हटाया जा रहा है। साथ ही कुछ वरिष्ठ अधिकारियों पर अभद्र व्यवहार करने के भी आरोप लगाए गए हैं। महिलाओं ने कहा कि वे लगातार शिकायतों का निस्तारण करती हैं, लेकिन खुद उनकी समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वहीं, लखनऊ पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए बताया कि प्रदर्शन समाप्त हो गया है और सभी कर्मचारियों को सकुशल ईको गार्डन भेज दिया गया है। मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखी गई है।
लखनऊ: सीएम हेल्पलाइन 1076 की महिला कर्मियों का प्रदर्शन, वेतन न मिलने का आरोप.... ◆■■■■■■■■■■■■■■■■■■■◆ लखनऊ। राजधानी लखनऊ के 1090 चौराहे पर सीएम हेल्पलाइन (1076) में कार्यरत महिला कर्मियों ने प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में एकत्रित महिलाओं ने आरोप लगाया कि उन्हें लंबे समय से वेतन नहीं दिया जा रहा है। प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना था कि वे अपनी हक की लड़ाई लड़ रही हैं, लेकिन उनकी बात सुनने के बजाय उन्हें जबरन गाड़ियों में बैठाकर हटाया जा रहा है। साथ ही कुछ वरिष्ठ अधिकारियों पर अभद्र व्यवहार करने के भी आरोप लगाए गए हैं। महिलाओं ने कहा कि वे लगातार शिकायतों का निस्तारण करती हैं, लेकिन खुद उनकी समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वहीं, लखनऊ पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए बताया कि प्रदर्शन समाप्त हो गया है और सभी कर्मचारियों को सकुशल ईको गार्डन भेज दिया गया है। मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखी गई है।
- ■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■ शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) से एक भावुक कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती का रोते-बिलखते वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवती अपनी मां की मौत के लिए आंगनबाड़ी विभाग के अधिकारियों को जिम्मेदार ठहरा रही है। बताया जा रहा है कि मृतका प्रीति, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थीं। उनकी बेटी का आरोप है कि विभागीय अधिकारियों द्वारा लगातार दबाव और मानसिक प्रताड़ना दी जा रही थी, जिससे उनकी मां बेहद तनाव में रहती थीं। युवती का कहना है, “मम्मी को इतनी टेंशन दी, इतनी टेंशन दी कि आज मेरी मां नहीं रही। छोटी सी आंगनबाड़ी की नौकरी में इन लोगों ने उन्हें इतना परेशान कर दिया।” वीडियो में बेटी का दर्द साफ झलक रहा है, जिसे देखकर लोगों का कलेजा पसीज जा रहा है। सोशल मीडिया पर यह मामला तेजी से फैल रहा है और लोग प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक इस मामले में प्रशासन या संबंधित विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मामले की सच्चाई जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। फिलहाल, यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।1
- ki main pichle kai dinon se lagatar gas ( black kasmanda ) agency ke chakkar laga raha hoon, lekin mujhe gas cylinder nahi diya ja raha hai. Har baar koi na koi bahana banakar mujhe wapas bhej diya jata hai, jis wajah se mujhe ghar mein khana banane mein bahut pareshani ho rahi hai. Aap se nivedan hai ki kripya is mamle ki janch karein aur mujhe jald se jald gas cylinder dilwane ki kripa karein. Dhanyawad.1
- उन्नाव जिले की बांगरमऊ तहसील के फरीदपुर कट्टर के मजरा मलहन पुरवा गांव में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। इस घटना में लगभग 25 घर और 25 मशरूम फार्म जलकर राख हो गए। आगजनी में करीब 70 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है, हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई। बताया जा रहा है कि आग छेदीलाल के घर से शुरू हुई। इसी दौरान घर में रखे दो गैस सिलेंडर फट गए, जिससे आग पूरे मोहल्ले में तेजी से फैल गई और विकराल रूप ले लिया। कल्लू पुत्र भगवानदीन के घर में रखे तीन लाख रुपये नकद समेत नौ लाख रुपये की गृहस्थी जल गई। छेदीलाल और मदन पुत्रगण सुखलाल को लगभग 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ। राकेश, प्रकाश, धर्मपाल, राजाराम पुत्रगण युगराज को लगभग दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है, जबकि त्रिलोकी पुत्र मकरन को आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ। सिपाहीलाल, दिनेश, राज और दयाराम पुत्रगण छेदीलाल का नौ लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। ठाकुर और दिनेश को भी लगभग दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग से किसानों को मशरूम की फसल का भारी नुकसान हुआ है। गांव में 25 मशरूम फार्म थे, जो पूरी तरह जल गए। किसानों ओमप्रकाश और हरिश्चंद्र ने बताया कि एक फार्म तैयार करने में लगभग दो लाख रुपये की लागत आती है। जिस समय आग लगी, उस वक्त मोहल्ले में बच्चों के अलावा कोई नहीं था। सभी ग्रामीण खेतों में गेहूं की फसल काटने गए थे। धमाके की आवाज सुनकर लोग अपने घरों की ओर भागे, लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था और सब कुछ तबाह कर दिया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। आग पर काबू न होता देख ग्रामीणों ने पॉपिंग सेट और नल का प्रयोग कर बाल्टियों से आग बुझाना शुरू किया। सांसद प्रतिनिधि विजय निषाद ने मौके पर पहुंचकर भारी नुकसान का आकलन करते हुए सरकार से मुआवजे की मांग की है। घटना की सूचना के बाद नायब तहसीलदार अशोक शुक्ला और हल्का लेखपाल धर्मेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया। उन्होंने तहसील प्रशासन को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। कुल मिलाकर, इस आगजनी में लगभग 70 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान1
- राजधानी लखनऊ के इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे स्थित एक रेस्टोरेंट में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बिरयानी के पीस को लेकर ग्राहक और दुकानदार के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि बात इतनी बढ़ गई कि रेस्टोरेंट संचालक रिजवान और उसके कर्मचारियों ने ग्राहक पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। टेढ़ी पुलिया निवासी सूरज प्रजापति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने साथी मोहम्मद आमिर के साथ बुधवार रात “मुगलई जायका” रेस्टोरेंट पर बिरयानी पैक कराने गए थे। इसी दौरान पीस को लेकर विवाद हुआ, जिस पर आपत्ति जताने पर गाली-गलौज शुरू हो गई और फिर हमला कर दिया गया। हमले में सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 👉 सवाल ये है कि आखिर छोटी-छोटी बातों पर बढ़ता ये गुस्सा कब थमेगा? #Lucknow #ViralNews #CrimeNews #BiryaniDispute #UPPolice1
- नई सराय शेख शिव नगर कॉलोनी चिनहट लखनऊ मैं जनवरी 2026 में इंटरलॉकिंग का काम हुआ था और नाली का निर्माण भी हुआ था नाली और इंटरलॉकिंग कंप्लीट होने पर नाली का पानी घर के सामने खाली जमीन पर पानी जमा हो रहा है और उसमें काफी गंदगी हो रही है मच्छर बहुत हैं रात और दिन 24 घंटे मच्छर काटते रहते हैं और उसे गंदगी फैल रही है छोटे-छोटे बच्चे हैं वह सब बीमार हो रहे हैं और कॉलोनी में भी दिक्कत हो रही है क्योंकि पानी जो इकट्ठा हो रहा है वह मच्छर और बीमारी का घर बन रहा है पता आपसे अनुरोध है की नई सराय शेख शिवनगर कॉलोनी चिनहट लखनऊ में नाली का पानी कहीं दूसरी जगह नाली में इसकी व्यवस्था कराई जाए धन्यवाद।1
- कप्तान की विदाई में कार्मिकों ने बहाए आंसू !! मुझे नहीं लगता कभी किसी जिले से किसी कप्तान का ट्रांसफर हो जाने पर छोटे कर्मचारी इतने भावुक हुए होंगे, इसका मतलब रामपुर कप्तान विद्यासागर मिश्रा एक ब्रिलिएंट इंसान हैं !! IPS विद्यासागर मिश्र SP रामपुर का तबादला क्या हुआ...पूरा पुलिस विभाग रोने लगा...शायद ही ऐसी विदाई किसी किस्मतवाले IPS अफ़सर को नसीब होती है!...IPS विद्यासागर मिश्र ने काफ़ी कम वक्त में रामपुर की जनता के साथ विभाग में तैनात पुलिस कर्मियों के बीच अपनी व्यवहार कुशलता के जरिये मजबूत पकड़ बना लिया था...ये आंसू उसी रिश्ते के गवाह है.... !!1
- Post by मोहित पासी ब्लॉक अध्यक्ष लाखन आर्मी1
- ओडिशा। राज्य के एक इलाके में एक नन्हा हाथी खुले कुएं में गिर गया, जिसके बाद वन विभाग की टीम ने करीब 3 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में उसे सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और सभी की सांसें थमी रहीं। जानकारी के मुताबिक, हाथी का बच्चा जंगल के पास बने एक खुले कुएं में गिर गया था। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद जेसीबी और अन्य संसाधनों की मदद से कुएं के पास रास्ता बनाया गया। करीब 3 घंटे की मेहनत के बाद जब नन्हा हाथी सुरक्षित बाहर निकाला गया, तो वह खुशी में कूदता-फांदता नजर आया। यह दृश्य देख मौके पर मौजूद लोग भी भावुक हो गए। इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं और वन विभाग की सराहना कर रहे हैं।1