बोकारो, 17 फरवरी। 17 से 23 फरवरी तक आयोजित होने वाले श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ समारोह की तैयारियों के क्रम में सोमवार को द्वितीय चरण के रूप में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। श्रद्धा, आस्था और भक्ति से ओत-प्रोत इस आयोजन में सैकड़ों महिलाओं एवं पुरुषों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। समूचा क्षेत्र धार्मिक वातावरण से आलोकित हो उठा तथा जय श्रीराम एवं हरिनाम के जयघोष से आकाश गुंजायमान रहा। कलश यात्रा का शुभारंभ बोकारो स्टील सिटी स्थित टू टेन गार्डन, सूर्य सरोवर से वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधिवत पूजन-अर्चन के साथ संपन्न हुआ। आचार्यों द्वारा जल पूजन के उपरांत श्रद्धालु महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर पवित्र जल भरा और शोभायात्रा के रूप में यज्ञ मंडप तक पहुंचीं। यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर कलश यात्रियों का अभिनंदन किया। भक्ति गीतों एवं ढोल-नगाड़ों की मंगलध्वनि के मध्य श्रद्धालु नृत्य-कीर्तन करते हुए आगे बढ़ते रहे। इस अवसर पर कथा समारोह की तैयारी समिति के मुख्य संरक्षक सुजीत उपाध्याय, अध्यक्ष अनिल सिंह, महासचिव जय सिंह पाली, सचिव विजय लक्ष्मी, उपाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार तिवारी, वरीय उपाध्यक्ष बीरेंद्र चौबे, उपाध्यक्ष ब्रजेश चौबे, संयोजक राम कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष मंतोष कुमार पांडेय, पंचानंद पांडेय, सुरेंद्र तिवारी, श्रीनिवास कुमार, संजीव कुमार ओझा, मीडिया प्रभारी विजय कुमार पांडेय एवं अभय कुमार श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्यजन मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम की सफलता हेतु सामूहिक प्रयास एवं जनसहभागिता को आवश्यक बताया। समिति के पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि 17 फरवरी से 23 फरवरी तक प्रतिदिन दोपहर से संध्या तक श्रीमद्भागवत कथा का वाचन एवं प्रवचन होगा, जिसमें प्रख्यात कथावाचक द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं एवं भागवत महिमा का विस्तृत वर्णन किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु बैठने, पेयजल, प्रसाद वितरण एवं पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। कलश यात्रा के सफल आयोजन से कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर क्षेत्र में उत्साह चरम पर है। समिति ने अधिकाधिक श्रद्धालुओं से कथा में सहभागिता कर धर्मलाभ अर्जित करने की अपील की है।

- वासेपुर में गैंगस्टर प्रिंस खान के घर दोबारा कुर्की-जब्ती,डीसीपी सहित दो थानों की पुलिस रही मौजूद।1
- कतरास वार्ड नंबर 3 के पार्षद प्रत्याशी ज्योति कुमारी की बड़ी गौतनी का निधन समर्थकों में शोक का लहर1
- धनबाद. (रिपोर्ट प्रेम कुमार). भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने मंगलवार को पोद्दार बिल्डिंग बैंक मोड़ में प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों और संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से अपनी बात रखी। आदित्य साहू ने कहा कि भाजपा के प्रयासों के कारण ही आज नगर निगम चुनाव संपन्न हो पा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। साथ ही धनबाद नगर निगम चुनाव में भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी संजीव कुमार के पक्ष में मतदान करने की जनता से अपील की। उन्होंने कहा कि पार्टी विकास, पारदर्शिता और सुशासन के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रही है। प्रेस वार्ता में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।1
- चुनाव के बीच गठबंधन में टकराव, झामुमो कांग्रेस की राह होगी अलग?1
- जी हां दोस्तो हम लोग इनसे मिल चुके है टैलेंटेड लडका है सपोर्ट करे आप सब मस्त लडका है 🚫#viralmithun 🚫1
- viral rilass video1
- Post by BINOD KUMAR1
- चुनाव की दहलीज पर #मातम… #वार्ड 3 में दुख की लहर, प्रत्याशी परिवार पर टूटा गम का पहाड़ कतरास। धनबाद नगर निगम चुनाव की हलचल के बीच वार्ड संख्या तीन में एक ऐसी खबर आई, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध और भावुक कर दिया। वार्ड 3 की प्रत्याशी ज्योति कुमारी की गोतनी तथा जागो प्रमुख चुन्ना यादव की भाभी शशि देवी का बनारस में लंबी बीमारी से जूझते हुए निधन हो गया। बताया जाता है कि शशि देवी काफी समय से गंभीर रूप से बीमार थीं और जीवन की लड़ाई लड़ रही थीं। आखिरकार यह जंग थम गई, और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जैसे ही निधन की खबर वार्ड में पहुंची, समर्थकों, शुभचिंतकों और स्थानीय लोगों के बीच शोक की लहर दौड़ गई। चुनावी चर्चा और रणनीतियों के बीच अचानक सन्नाटा पसर गया। पत्रकारों से बातचीत के दौरान जागो प्रमुख सह प्रत्याशी ज्योति कुमारी के पति चुन्ना यादव की आवाज भर्रा गई। भावुक होते हुए उन्होंने कहा— “एक तरफ जनता की सेवा का संकल्प लेकर मैं चुनाव मैदान में हूं… और दूसरी तरफ हमारे परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। यह हमारे लिए बेहद कठिन समय है।” उन्होंने बताया कि वे अपनी भाभी के अंतिम दर्शन और दाह-संस्कार के लिए बनारस जा रहे हैं। वार्ड 3 की जनता से उन्होंने निवेदन किया कि उनकी अनुपस्थिति में भी वे अपना आशीर्वाद और समर्थन बनाए रखें। “हमने वार्ड की जनता को हमेशा अपना परिवार माना है। आज इस दुख की घड़ी में हमें अपने इस बड़े परिवार का सहारा चाहिए,” — इतना कहते-कहते उनकी आंखें नम हो गईं। इस घटना ने यह एहसास करा दिया कि राजनीति और चुनाव से ऊपर भी जीवन में ऐसे पल आते हैं, जब इंसान सिर्फ एक परिवार का सदस्य बनकर रह जाता है। वार्ड 3 में लोग परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं और इस कठिन घड़ी में साथ खड़े रहने का भरोसा दे रहे हैं।1