*यूपी में खाने के तेल में बड़े पैमाने पर मिलावट हो रही है। सरसों के तेल में घटिया तेल मिलाया जा रहा है। रंग और झाग के लिए केमिकल मिलाकर बनाया और बेचा जा रहा। इसका खुलासा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग (FSDA) की कार्रवाई में हुआ है। FSDA की जांच के दौरान कुछ चौंकाने वाले खुलासे हुए। उन्नाव और मुजफ्फरनगर में FIR दर्ज की गई है। 38 तेल कंपनियों और फर्मों को नोटिस जारी किया गया है।* *क्यों कार्रवाई यह हुई? किस तरह की मिलावट या कमियां मिलीं? अभियान के दौरान कितनी फर्म की जांच की गई? कितना तेल जब्त किया गया? कितनी FIR हुईं? पढ़िए इस रिपोर्ट मे* *यूपी में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की आयुक्त रोशन जैकब ने होली और रमजान को लेकर पूरे प्रदेश में खाने की सामग्री को लेकर एक बड़ा अभियान चलाया। पहले पानी और फिर तेल का कारोबार करने वाली यूनिटों की जांच की गई। इसमें बड़े पैमाने पर खामियां पाई गईं।* *संयुक्त खाद्य आयुक्त हरिशंकर सिंह ने मीडिया को बताया- कमिश्नर रोशन जैकब के निर्देश पर बड़े पैमाने पर अभियान चलाया गया। इसके लिए एक जिले की टीम को दूसरे जिलों में भेज कर जांच कराई गई। कुल 66 यूनिट पर FSDA की टीम पहुंची, जिनमें से 8 बंद मिलीं। 58 पर कार्रवाई की गई, जहां से 231 सैंपल कलेक्ट किए गए। 4 लाख 32 हजार लीटर तेल जब्त किया गया, जिसकी वैल्यू साढ़े 6 करोड़ रुपए है।* *अधिकारी ने बताया- सरसों का तेल महंगा आता है। कंपनियां अपने फायदे के लिए राइस ब्रान ऑयल (चावल की भूसी का तेल) बेच रही थीं। इसके लिए तेल की बोतल पर लगे फैक्ट्स को भी छिपाया गया था।* *इसी तरह पाम ऑयल (ताड़ का तेल) को राइस ऑयल बताकर बेचा जा रहा था। उन्नाव और मुजफ्फरनगर में तेल में रंग और एसेंस का इस्तेमाल किया जा रहा था। इन दोनों जगहों पर लाइसेंस को निलंबित करते हुए स्थानीय थाने पर कंपनी के मालिकों के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है।* *अधिकारी का कहना है कि- FSDA ने जिन 58 यूनिट की जांच की, उनमें से 38 यूनिट में कमियां पाई गईं। इन्हें नोटिस देकर सुधार करने को कहा गया है। सुधार न होने पर इनके लाइसेंस निलंबित किए जाएंगे।* *जांच के दौरान जो मामले आए सामने, उनमें सस्ता पाम ऑयल या राइस ब्रान मिलाकर सरसों, सोयाबीन तेल के नाम पर बेचना शामिल है। साथ ही केमिकल कलर, आर्टिफिशियल फ्लेवर और आर्गेमोन ऑयल डालकर तेल को शुद्ध दिखाना, एक्सपायर्ड या गंदे तेल को नए लेबल चिपकाकर बाजार में उतारना और नकली ब्रांडिंग कर घटिया तेल को महंगे दाम पर बेचना भी शामिल है।

- *उन्नाव के भगवतपुर-गुलाब खेड़ा सड़क की हालत देखकर ग्रामीणों में आक्रोश है। लाखो रुपये से बनी इस सड़क का निर्माण महज एक महीने पहले हुआ था, लेकिन अब यह सड़क उखड़ गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार ने घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया है, जिससे सड़क की गुणवत्ता खराब हो गई है* *लोक निर्माण विभाग ने इस मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और कहा है कि यदि निर्माण में अनियमितताएं पाई गईं, तो संबंधित ठेकेदार और जिम्मेदार कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी1
- ग्राम भूलेमऊ पोस्ट चमियानी जिला उन्नाव में एक प्राचीन मंदिर जिसका नाम छीनी वीर है वहां पर हर साल मेला होता है1
- उन्नाव=जनपद उन्नाव के बिछिया ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नेवरना गांव में बन रही पानी की टंकी में मजदूरों की जान के साथ हो रहा खिलवाड़ बिना सेफ्टी किट के करा रहे ठेकेदार काम हो सकता है कोई बड़ा हादसा सुरक्षा के नाम पर शून्य, हादसों को दावत दे रहे ठेकेदार!!!2
- उन्नाव में 14 और 15 मार्च को होने वाली उप निरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जिलाधिकारी Gaurang Rathi ने स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ कलेक्ट्रेट में अहम बैठक कर साफ चेतावनी दी है कि परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी और नकलमुक्त होनी चाहिए। सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी और बायोमेट्रिक जांच अनिवार्य रहेगी। बिना आईडी और कड़ी चेकिंग के कोई भी अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं कर सकेगा। Co-editor Shyam Ji Gupta 8738946333 94529307004
- उन्नाव के नहर पार नई बस्ती बसी जहां आज भी कोई रोड की सुविधा नहीं पानी भरने पर लोगों का निकलना दूभर हो जाता हे उन्नाव नगर पालिका की अभी भी आंखे बंद1
- Post by Ajay Dwivedi U News U P2
- जय हिंद जय भारत आप देख रहे हैं वंदे भारत लाइव न्यूज़ एवं समृद्ध भारत समाचार पर संवाददाता दिनकर जी की रिपोर्ट जैसा कि कल दिनांक 10 मार्च दिन मंगलवार दोपहर 2:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक गंगा मेला के शुभ और पावन अवसर पर समस्त मीडिया परिवार और नेशनल मीडिया संगठन परिवार की ओर से शासन प्रशासन के संपूर्ण सहयोग से गंगा मेला की समस्त देशवासियों को आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं संवाददाता वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ एवं समर्थ भारत समाचार पत्र दिनकर जी जय हिंद जय भारत1
- कोई भी 14 साल की लड़की को वैक्सीन नहीं लगने देना नहीं तो वो मां नहीं बन पाए जी पर बहुत परेशानी चेलानी पड़ी ही1