Shuru
Apke Nagar Ki App…
कन्नौज के छिबरामऊ में जनता इंटर कॉलेज के पीछे लगी नुमाइश में एक 'जलपरी' लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस अनोखे दृश्य को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी है।
पत्रकार विकास दीक्षित
कन्नौज के छिबरामऊ में जनता इंटर कॉलेज के पीछे लगी नुमाइश में एक 'जलपरी' लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस अनोखे दृश्य को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी है।
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- कायमगंज की एनके एकेडमी में मदर्स डे धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने माँ के सम्मान में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिसने सभी का मन मोह लिया।1
- फर्रुखाबाद में बहू-बेटे ने एक बुजुर्ग माँ को घर से निकाल कर अवैध कब्जा कर लिया है। 5 महीने से बेघर और पिट रही माँ की शिकायत पर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। न्याय के लिए अब उन्हें मुख्यमंत्री हेल्पलाइन या महिला आयोग में जाने की सलाह दी गई है।4
- नल पर पानी भरने को लेकर खूनी जंग, महिला पर डंडों से वार—वीडियो वायरल मैनपुरी: बिछवां के हरनगरपुर गाँव में सरकारी नल पर पानी की बारी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मामूली बहस के बाद एक युवक ने महिला पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले का खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।1
- मैनपुरी में एक दिव्यांग महिला ने एसपी ऑफिस पर अपने बेटे की पिटाई और जान से मारने की धमकी के आरोप में जमकर हंगामा किया। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।1
- कन्नौज के तिर्वा में नाली की मरम्मत का मुद्दा गरमाया हुआ है, जिससे स्थानीय लोग बेहद परेशान हैं। खराब नालियों के चलते उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, और वे प्रशासन से जल्द समाधान की उम्मीद कर रहे हैं।1
- चाचूपुर में बवाल के बाद पुलिस का फ्लैग मार्च, गांव में तैनात रहा भारी पुलिस बल फर्रुखाबाद। थाना क्षेत्र राजेपुर के ग्राम चाचूपुर में शनिवार को हुए बवाल के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। रविवार को श्रीमान क्षेत्राधिकारी अमृतपुर एवं थानाध्यक्ष अमृतपुर ने थाना फोर्स, जोनल टीम और क्यूआरटी टीम के साथ गांव में फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। बताया गया कि शनिवार को गांव के एक युवक की मृत्यु के बाद शव को लेकर ग्रामीणों ने उग्र प्रदर्शन किया था। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच जबरदस्त झड़प हो गई थी। सोशल मीडिया पर घटना के कई वीडियो भी वायरल हुए, जिनमें ग्रामीणों द्वारा पुलिस टीम पर पथराव और पुलिस को खदेड़ते हुए देखा गया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए कई उपद्रवियों को हिरासत में लिया था। घटना के बाद से गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है तथा पुलिस लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है। रविवार को गांव में स्थिति सामान्य एवं शांतिपूर्ण रही। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने को कहा।3
- मैनपुरी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है मैनपुरी के बेबर पहुंची सांसद डिंपल यादव जी,,, मैनपुरी ब्रेकिंग न्यूज़ पत्रकार मोहित गुप्ता संपादक जनपद मैनपुरी सांसद डिंपल यादव ने शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस बेवर (मैनपुरी): कस्बा बेवर के मोहल्ला महाजजान में आज समाजवादी पार्टी की सांसद श्रीमती डिंपल यादव ने पहुँचकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। सांसद के साथ पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव और स्थानीय विधायक आलोक शाक्य भी मौजूद रहे। शांति पाठ में दी श्रद्धांजलि जानकारी के अनुसार, मोहल्ला महाजजान निवासी गंगाराम सैनी के छोटे भाई राजेश सैनी का बीते दिनों आकस्मिक निधन हो गया था। शनिवार को उनके निवास स्थान पर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 'शांति पाठ' का आयोजन किया गया। इस दुःखद घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाने के लिए सपा के शीर्ष नेता और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि उनके आवास पर पहुंचे। सांसद ने दिया सहयोग का आश्वासन सांसद डिंपल यादव ने शोकाकुल परिवार के बीच बैठकर उनका हाल जाना और इस कठिन समय में उन्हें सांत्वना देते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव और विधायक आलोक शाक्य ने भी दिवंगत राजेश सैनी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी। ये लोग रहे उपस्थित इस अवसर पर परिवार के सदस्यों के साथ-साथ सुमित सैनी, विकास सैनी, हरिश्चंद्र सैनी, हिन्दू सैनी, गप्पू भारद्वाज सहित मोहल्ले के गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी सहानुभूति प्रकट की।1
- *चाचूपुर जटपुरा हिंसा के बाद फर्रुखाबाद में रेड अलर्ट: गांव बना छावनी,पुलिस का सख्त संदेश—उपद्रवियों को नहीं बख्शेंगे,सीओ अमृतपुर ऐश्वर्या उपाध्याय ने संभाला मोर्चा,पीएसी और भारी पुलिस बल के साथ किया फ्लैग मार्च* *चाचूपुर जटपुरा हिंसा के बाद फर्रुखाबाद में रेड अलर्ट: गांव बना छावनी,पुलिस का सख्त संदेश—उपद्रवियों को नहीं बख्शेंगे,सीओ अमृतपुर ऐश्वर्या उपाध्याय ने संभाला मोर्चा,पीएसी और भारी पुलिस बल के साथ किया फ्लैग मार्च* संवाददाता रामू राजपूत *अमृतपुर/फर्रुखाबाद*। राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव चाचूपुर जटपुरा में हुई हिंसा के बाद फर्रुखाबाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। सूत्रों के मुताबिक पूरे जनपद में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। बीते दिन पुलिस और ग्रामीणों के बीच हुए विवाद ने अब तूल पकड़ लिया है, जिसके चलते हालात को काबू में रखने के लिए पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी कड़ी में क्षेत्राधिकारी अमृतपुर ऐश्वर्या उपाध्याय ने पीएसी जवानों और भारी पुलिस फोर्स के साथ गांव में पैदल गश्त कर हालात का जायजा लिया। गांव में हर चौराहे और गली पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। संवेदनशील स्थिति को देखते हुए राजेपुर और अमृतपुर थानों की पुलिस लगातार निगरानी में जुटी है। घटना का असर इतना व्यापक रहा कि पूरे प्रदेश में इसकी चर्चा हो रही है। सीओ ऐश्वर्या उपाध्याय ने साफ कहा कि किसी भी उपद्रवी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते हुए चेतावनी दी कि कोई भी व्यक्ति कानून अपने हाथ में लेने की कोशिश न करे। स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि गांव में देसी और अंग्रेजी शराब की दुकानों पर अभी भी ताले लटके हुए हैं। पुलिस प्रशासन हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है और हालात सामान्य करने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं।4
- मैनपुरी पुलिस का बड़ा एक्शन: ऑनलाइन नौकरी और ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश! | GD News मैनपुरी से इस वक्त की बड़ी खबर! साइबर सेल और थाना साइबर क्राइम टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन ठगी करने वाले एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में 3 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। ये आरोपी मासूम लोगों को घर बैठे नौकरी, इन्वेस्टमेंट और ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर अपना शिकार बनाते थे। जांच में फर्जी बैंक खातों और एटीएम कार्ड का बड़ा जाल सामने आया है। मैनपुरी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है। इस वीडियो में देखें: कैसे काम करता था यह ठग गिरोह? एसपी ग्रामीण ने क्या किया खुलासा? साइबर ठगी से बचने के लिए पुलिस की खास अपील। सावधान रहें: किसी भी अनजान लिंक या लालच भरे ऑफर के झांसे में न आएं। ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें।1