प्रवेशोत्सव रैली से गूंजा कुशलगढ़: सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ाने का अनूठा अभियान प्रवेशोत्सव अभियान के अंतर्गत कुशलगढ़ नगर क्षेत्र के सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के संस्था प्रधानों और शिक्षकों द्वारा भव्य जागरूकता रैली निकाली गई। यह रैली सप्ताहभर नगर के विभिन्न वार्डों में पहुंचकर अभिभावकों और बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करेगी। रैली के दौरान सरकारी विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कक्षा 1 से 8 तक निशुल्क प्रवेश, मुफ्त पाठ्यपुस्तकें, गणवेश, बालिकाओं के लिए साइकिल व स्कूटी योजना जैसी लाभकारी योजनाओं से अवगत कराया गया। साथ ही खेलकूद, स्काउट-गाइड, एनएसएस एवं ब्यूटी एंड वेलनेस, गृह सज्जा, कंप्यूटर जैसे वोकेशनल विषयों की जानकारी देकर सरकारी स्कूलों के सर्वांगीण विकास मॉडल को प्रस्तुत किया गया। प्रथम स्कूल के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से शिक्षा का महत्व प्रभावी ढंग से दर्शाया। प्रधानाचार्य भीम जी सुरावत ने कहा कि सरकारी विद्यालय आज गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का सशक्त माध्यम बन चुके हैं, जहां अनुभवी शिक्षक विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए समर्पित हैं। संस्था प्रधान लाल सिंह मईडा ने शिक्षा को जीवन की दिशा देने वाला मजबूत आधार बताया, वहीं भरत माधवीया ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में आधुनिक एवं रोजगारपरक शिक्षा के साथ हिंदी और अंग्रेजी माध्यम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण उपलब्ध है। रैली में भीम जी सुरावत, लाल सिंह मईडा, भरत माधवीया, वाल सिंह, लोकेश, निलेश मेहता, सुरेन्द्र, मांगीलाल, मधुबाला, संगीता, पदमा, अनिता, माया, वर्षा, ममता, शाहिन, मोनिका, रतनी, सीमा, जिज्ञासु, निर्मल, राकेश, नवनीत, सुभाष, रामचंद्र, मानसिंह, राहुल, रोहिल, प्रताप सिंह, जगजीत सिंह तंवर सहित अनेक शिक्षकगण मौजूद रहे। इस संबंध में जानकारी अध्यापक अजय निगम द्वारा दी गई।

- कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी (कुशलगढ़,, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम मंदिर का भुमी पुजन व विशाल शोभायात्रा 9अप्रेल को) राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ नगर में स्थित, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के मंदिर का भुमी पुजन व विशाल शोभायात्रा 9अप्रेल को निकाली जाएगी,जीसमे भुमी पुजन, विशाल शोभायात्रा के साथ-साथ श्री राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के धार्मिक अनुष्ठान का श्री गणेश होगा इसको लेकर कुशलगढ़ नगरवासियों सनातनियों,व श्री राम के भक्तों में उत्साह देखने को मिला2
- Post by Parmeshvar redash1
- डूंगरपुर जिले की धम्बोला थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 19 साल से फरार एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी जिले के तीन थानों में वांछित था और पहचान छुपाकर गुजरात में रह रहा था। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुले सांखला के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन शिकंजा” के तहत धम्बोला थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। थानाधिकारी देवेन्द्र देवल के नेतृत्व में गठित टीम लंबे समय से फरार अपराधियों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी के मामलों में वांछित स्थाई वारंटी पोपटलाल पिता भीखालाल भोई (45), निवासी सीमलवाड़ा, गुजरात के अरवल्ली जिले के मोडासा क्षेत्र में नाम बदलकर रह रहा है और मजदूरी कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गुजरात में दबिश दी और संभावित ठिकानों पर तलाश शुरू की। पुलिस की सतर्कता के चलते आरोपी को मोडासा क्षेत्र से हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम बदलकर “पप्पुभाई” रखकर रहने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस की रणनीति और प्रयास: पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें बनाई गई हैं। ये टीमें लगातार मुखबिर तंत्र को मजबूत करते हुए संदिग्ध स्थानों पर निगरानी रख रही हैं। कई मामलों में पुलिसकर्मी आम मजदूर या स्थानीय लोगों के रूप में रहकर जानकारी जुटा रहे हैं, जिससे वर्षों से फरार अपराधियों को पकड़ने में सफलता मिल रही है। पहले भी मिली सफलताएं: डूंगरपुर पुलिस इससे पहले भी कई लंबे समय से फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें 20 से 50 साल तक फरारी काटने वाले अपराधी शामिल हैं। पुलिस की इस सतत कार्रवाई से अपराधियों में भय का माहौल बना हुआ है। कार्रवाई करने वाली टीम: देवेन्द्र देवल, थानाधिकारी धम्बोला धर्मेंद्र सिंह, एएसआई करण भट्ट, आसूचना अधिकारी धम्बोला पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। लंबे समय से फरार अपराधियों पर लगातार हो रही कार्रवाई से यह साफ है कि पुलिस अब पुराने मामलों को भी गंभीरता से लेकर अपराधियों को कानून के दायरे में ला रही है।2
- मुख्यमंत्री भजनलाल 12:10 पर गुहट के अस्थाई हवाई अड्डे पर उतरे। 1 घंटे कार्यक्रम में रहे और 1:00 उड़ गए करौली की ओर उनका उड़न खटोला उड़ गया। में भी1
- संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ के नारे के साथ कांग्रेस पार्टी ने धरातल पर अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इसी क्रम में आंतरी मंडल की ग्राम पंचायत वलोता के डोलवर उपली में मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण रोत की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई। बैठक में आगामी पंचायती राज चुनावों को देखते हुए रणनीति तैयार की गई और संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद ब्लॉक अध्यक्ष एवं विधायक प्रत्याशी राकेश रोत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एक सशक्त संगठन ही लोकतंत्र की रक्षा का सबसे बड़ा आधार है। उन्होंने जोर दिया कि कांग्रेस की जनहितैषी विचारधारा को गाँव-गाँव और ढाणी-ढाणी तक पहुँचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की नैतिक जिम्मेदारी है। इस दौरान संगठन विस्तार की दिशा में कदम उठाते हुए ग्राम पंचायत स्तर पर 21 सदस्यीय कार्यकारिणी के गठन की घोषणा की गई, जो जमीनी स्तर पर पार्टी की गतिविधियों का संचालन करेगी। कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए वक्ताओं ने आगामी पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस की निर्णायक जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अधिक से अधिक युवाओं और आमजन को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से जोड़कर संगठन को नई ऊर्जा प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर खेमराज रोत, कोलन रोत, शंकर कटारा, धीरजी भाई और मुकेश रोत सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित सदस्यों ने एकजुटता का परिचय देते हुए कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने का सामूहिक संकल्प लिया।2
- Post by Mangal Dev rathore1
- कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी (कुशलगढ़,,बेवा मेता के जीवन में रह रह कर आई बदकिस्मती ,साल भर से अधिक समय से पेंशन बंद, वहीं छ माह पहले पती की हुईं मौत बीन पेंशन के बेवा मेता ने सुनाई आपबीती) एक और सरकार बुजुर्गों व विधवा को हर माह पेंशन योजना का लाभ देने के लिए कटिबद्ध है वहीं राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ उप खंड क्षेत्र के खेड़ा धरती घाटा क्षेत्र की ग्राम पंचायत महुडा के डोडीयार फला में रहनेवाली मेता ने पेंशन योजना पिछले एक साल से अधिक समय से सरकारी पेंशन बंद होने से खासी परेशान है, इक्षतना ही नहीं मेता की पेंशन बंद हुई वहीं मेता के जीवन में रह रह कर आई बदकिस्मती से छः माह पहले मेता के पती की मौत ने मेता को अकेला छोड़ दिया इतना ही नहीं मेता के आधार कार्ड में व जन आधार कार्ड में मेता की जन्म तिथि को लेकर विरोधाभास वाली कहावत सामने आई है, आधार कार्ड में मेता की जन्म तिथि,1जनवरी सन 1974हे जबकी जन आधार कार्ड में 1जनवरी सन 1961हे दोनों कार्डों में उम्र कै लेकर विरोधाभास के चलते मेता की पेंशन बंद होना पाया गया, देखना यह होगा कि क्या स्थानीय ग्राम पंचायत महुडा के प्रशासक व ग्राम विकास अधिकारी इस बुजुर्ग विधवा आदिवासी महिला की पेंशन की पेंशन को दुर करा पाएंगे या नहीं यह तो वक्त ही बताएगा;3
- Post by Parmeshvar redash1
- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डूंगरपुर के निर्देशानुसार सीमलवाड़ा में विद्यार्थियों के लिए विशेष विधिक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सीमलवाड़ा में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर छात्रों को उनके अधिकारों, कर्तव्यों और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। खबर विस्तार: बुधवार को आयोजित इस कार्यक्रम में तालुका विधिक सेवा समिति सीमलवाड़ा के अध्यक्ष एवं न्यायाधीश हरिश मेनारिया के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों और किशोरों को विधिक अधिकारों, कर्तव्यों तथा वर्तमान सामाजिक एवं कानूनी मुद्दों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को वर्तमान समय में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों के बारे में जागरूक करते हुए ऑनलाइन ठगी, बैंकिंग धोखाधड़ी, फर्जी कॉल, गुप्त अंक (ओटीपी) साझा करने के नुकसान, सामाजिक माध्यमों के दुरुपयोग और ऑनलाइन खेलों की लत से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही अश्लील एवं भ्रामक वीडियो सामग्री के दुष्प्रभावों पर भी चर्चा की गई और छात्रों को डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों को समझाया गया कि किसी भी संदिग्ध कड़ी पर क्लिक न करें, अपनी निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करें और किसी भी प्रकार की ठगी होने पर तुरंत साइबर सहायता सेवा या पुलिस से संपर्क करें। जागरूकता अभियान पर विशेष जोर: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिलेभर में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत विद्यालयों में जाकर बच्चों को कानूनी जानकारी दी जा रही है। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को प्रारंभिक स्तर पर ही कानून के प्रति सजग बनाना और उन्हें अपराधों से बचाव के तरीके सिखाना है। कार्यक्रम में उपस्थिति: इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रद्धा पंड्या, विभा पंड्या, व्याख्याता सुरज पारगी, अध्यापक दिलीप सिंह चौहान, व्याख्याता राजकुमार सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। साथ ही न्यायिक कर्मचारी एवं तालुका सचिव रमणलाल डामोर, पंकज कुमार पाटीदार, न्यायालय मुंशी कमलाशंकर, पैरा विधिक स्वयंसेवक सुरेश कुमार प्रजापत, रमेश चंद्र और हरिश्चंद्र भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को न केवल कानूनी अधिकारों की जानकारी मिली, बल्कि उन्हें आधुनिक समय में सुरक्षित रहने के महत्वपूर्ण उपाय भी बताए गए, जिससे वे भविष्य में साइबर अपराधों से बच सकें और जागरूक नागरिक बनें।4