अंबेडकर जयंती पर विधायक ने किया माल्यार्पण कार्यक्रमः सिकंदरपुर में मोहम्मद रिजवी ने प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर लोगों को किया जागरूक सिकंदरपुर (बलिया) मंगलवार को अंबेडकर जयंती के अवसर पर सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा। इस दौरान सिकंदरपुर के विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में स्थापित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी ने सुबह से ही क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांवों का दौरा किया और अंबेडकर प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उनके साथ सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। जगह-जगह लोगों ने विधायक का स्वागत किया और कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर विधायक ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने देश को संविधान के रूप में एक मजबूत आधार प्रदान किया, जो आज भी लोकतंत्र को सशक्त बनाए हुए है। उन्होंने जोर दिया कि बाबा साहब ने समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। विधायक ने कहा कि उनके विचार आज भी समाज को समानता, न्याय और शिक्षा के प्रति जागरूक करते हैं। कार्यक्रम के दौरान कई स्थानों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की गईं, जहां बच्चों और युवाओं ने अंबेडकर जी के जीवन पर आधारित प्रस्तुतियां दीं। पूरे क्षेत्र में अंबेडकर जयंती को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। अंत में विधायक ने लोगों से अपील की कि वे डॉ. अंबेडकर के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं और समाज में समानता एवं भाईचारे को बढ़ावा दें।

- दिनांक-12.04.2026 को थाना सुखपुरा को सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना क्षेत्र के एक गांव में एक पिता ने अपनी नाबालिक पुत्री का यौनउत्पीड़न किया है, सूचना मिलते ही तत्काल थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया और दिनांक-13.04.2026 को नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां उसे अभिरक्षा में भेज दिया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है, इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर की वीडियो बाइट। अवगत कराना है कि दिनांक-12.04.2026 को थाना सुखपुरा को सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना क्षेत्र के एक गांव में एक पिता ने अपनी नाबालिक पुत्री का यौनउत्पीड़न किया है, सूचना मिलते ही तत्काल थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया और दिनांक-13.04.2026 को नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां उसे न्यायिक अभिरक्षा लेकर जेल भेज दिया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है, इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर मो0 उस्मान की वीडियो बाइट1
- बलिया : उभांव थाना क्षेत्र से सामने आया एक सनसनीखेज मामला पुलिस महकमे की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। आरोप है कि यहां न्याय दिलाने के नाम पर पीड़िता से सौदेबाजी की गई। क्राइम इंस्पेक्टर नरेश मलिक पर चार्जशीट दाखिल करने के बदले शारीरिक संबंध बनाने की मांग का आरोप लगा है। पीड़िता के अनुसार, वह अपने मामले में कार्रवाई के लिए थाने के चक्कर लगा रही थी, इसी दौरान उससे कथित तौर पर “एक रात साथ बिताने” की शर्त रखी गई। पीड़िता ने थानाध्यक्ष पर भी दबाव बनाने और प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। मामले ने उस समय तूल पकड़ लिया जब इससे जुड़ा एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि, ऑडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पीड़िता ने न्याय न मिलने पर उच्चाधिकारियों से शिकायत की। डीआईजी के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी रसड़ा द्वारा कराई गई जांच में क्राइम इंस्पेक्टर प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए हैं। इसके बाद उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं, थानाध्यक्ष के खिलाफ जांच जारी है। यह प्रकरण न केवल पुलिस की छवि को धूमिल करता है, बल्कि महिला सुरक्षा और न्याय व्यवस्था की विश्वसनीयता पर भी गंभीर प्रश्न खड़े करता है। अब देखना होगा कि जांच का दायरा कहां तक पहुंचता है और दोषियों पर क्या कार्रवाई होती है।3
- मैरवा में श्री रामजन्म उपाध्याय नर्सिंग कॉलेज में धूमधाम से मनी डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती 📝 सिवान जिले के मैरवा स्थित श्री रामजन्म उपाध्याय नर्सिंग एवं मेडिकल कॉलेज में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. अमित उपाध्याय, डॉ. प्रशांत राय, शिक्षक सुनील कुशवाहा, शिक्षक रितेश राम सहित अन्य शिक्षकों ने भाग लिया। वहीं मेल स्टूडेंट्स के नेता सुरेंद्र भगत और सभी छात्र-छात्राओं की सक्रिय उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान संगोष्ठी का आयोजन कर बाबा साहेब के जीवन, संघर्ष और संविधान निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया। साथ ही शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के उनके विचारों को अपनाने का संदेश दिया गया। 🔖 हैशटैग: #AmbedkarJayanti #DrBRambedkar #Mairwa #SiwanNews #BiharNews #NursingCollege #Education #SocialJustice #BreakingNews #LocalNews #DailyNews #Ambedkar #Students #BiharUpdates #NewsUpdate1
- Post by Sadik Ahmad Journalist1
- बलिया जनपद के थाना हल्दी क्षेत्र में मंगलवार की शाम करीब 7:30 बजे खेलने के विवाद को लेकर एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, हल्दी पश्चिम टोला निवासी अभिषेक यादव और पांडेय टोला निवासी नसीम के बीच पहले मैदान में खेलने को लेकर विवाद हुआ था। इसी रंजिश में लौटते समय नसीम ने अभिषेक पर चाकू से वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत सदर अस्पताल बलिया पहुंचाया गया, जहां उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। इस बारे में मंगलवार की रात करीब 11:30 बजे क्षेत्राधिकारी बैरिया मो. फहीम कुरैशी ने वीडियो बयान जारी कर बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। आईए जानते हैं सीओ ने क्या कुछ बताया1
- हजरत आयशा जमीअतुल बनात सफी छपरा में दाखिला शुरू है.. जिन बच्चियों का दाखिला हजरत आयशा जमीअतुल बनात में कराना है वह जल्द से जल्द अपनी बच्चियों का दाखिला करा ले..1
- ओम बिरला, सी. पी. राधाकृष्णन एवं नरेंद्र मोदी ने अंबेडकर जयंती के अवसर पर संसद परिसर स्थित प्रेरणा स्थल में डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। यह अवसर केवल एक श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समानता और संविधान के मूल्यों को याद करने का भी है। #AmbedkarJayanti #DrBRAmbedkar #IndianConstitution #Parliament #SocialJustice #India #RKsocialist1
- उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर सुनील कुमार के नेतृत्व में किसानों को जागरूक करने हेतु निकला प्रचार वाहन सिकंदरपुर (बलिया) मंगलवार को उपजिला अधिकारी सिकंदरपुर सुनील कुमार के नेतृत्व में किसानों को जागरूक करने हेतु प्रचार वाहन रवाना किया गया। जो ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर किसानों को जागरूक करेगा।1