लगातार बढ़ती महंगाई ने गरीब आदमी की रसोई का स्वाद बिगाड़ा - ओ पी सिहाग लगातार बढ़ती महंगाई ने गरीब आदमी की रसोई का स्वाद बिगाड़ा - ओ पी सिहाग फलों के दाम बहुत ऊंचे आम आदमी की पहुंच से दूर। पंचकूला, 15 सितंबर: जननायक जनता पार्टी पंचकूला के जिला अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने कहा कि सब्जी, फल एवं खाने-पीने की चीजों के लगातार बढ़ते दामों ने आम एवं गरीब आदमी की रसोई एवं जीभ का स्वाद बिगाड़ कर रख दिया है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों जहां चीनी की अचानक बढ़ी कीमत ने लोगों की चाय का स्वाद कडवा किया था वहीं अब प्याज 70 रुपये प्रति किलो, टमाटर 60 रुपये प्रति किलो, अदरक 160 रुपये प्रति किलो बिक रहे हैं। इसी तरह लहसून,आलू एवं अन्य सीजनल सब्जियों के बढ़ते दामों तथा आम, सेब , अमरूद , केला, संतरा व अन्य फलों की ऊंची कीमत ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि सब्जियों एवं फलों को पैदा करने वाले किसान तथा इनका उपयोग करने वाले उपभोक्ता ही सबसे ज्यादा घाटे में रहते हैं ।जो किसान सब्जी /फल पैदा करते हैं उनको बहुत कम दाम मिलते हैं तथा जो लोग इनका उपयोग करते हैं उनको बहुत महंगे दाम चुकाने पड़ते हैं।उन्होंने कहा कि केवल बिचौलिये आधे से ज्यादा कीमत का फायदा उठाते हैं तथा मौज में रहते हैं। ओ पी सिहाग ने कहा पूरे देश एवं प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है, लोगों का काम धंधा मंदा है, आमदनी लगातर घट रही पर महंगाई सुरसा की मुंह की तरह लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा जहां पिछले दिनों पेट्रोल, डीज़ल एवं गैस के बढ़े दामों ने आम आदमी की जेब पर डाका डाला था वही अब खाने पीने की चीजों के बढ़े रेट से उनकी जेब ढीली होती जा रही है।ओ पी सिहाग ने कहा कि एक रिपोर्ट के मुताबिक देश की रीटेल महंगाई दर अगस्त में बढ़कर 4.82%हो गई है जो जुलाई में 4.45% थी। सिहाग ने कहा कि पिछले साल नवंबर में महंगाई दर 0.71%थी जो अब तक 7 गुना बढ़ चुकी है। उन्होंने कहा कि इसका सीधा मतलब है कि सब्जी, किराना समेत आम आदमी की जरूरत का हर सामान महंगा बिक रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ें बताते हैं कि अगस्त में ग्रामीण क्षेत्रों में रीटेल महंगाई दर 5.23% रही, जो जुलाई में 4.84% थी। इस रिपोर्ट अनुसार शहरी इलाक़ों में य़ह जुलाई के 3.96 %से बढ़कर 4.31% पर पहुंच गई। जजपा ज़िला अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने कहा कि खाद्यान्नों की महगाई पिछले 4 सालों में सर्वोच्च स्तर पर है।उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ थोक महंगाई दर भी अगस्त में बढ़ कर 9.92% हो गई है जिसकी वजह से न केवल खाने पीने की चीजे महंगी बनी हुई है बल्कि उद्योगों में उत्पादन का खर्च भी बढ़ता जा रहा है। जजपा ज़िला अध्यक्ष सिहाग ने प्रदेश सरकार तथा केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि वो अपनी जिम्मेदारी को समझे तथा आम आदमी के हितों को ध्यान रखते हुए खाने पीने की चीजों के बढ़ रहे दामों पर अंकुश लगाने का काम करे। उन्होंने सरकार को आगाह करते हुए कहा कि वो मध्यम वर्ग एवं गरीब लोगों के धैर्य का इम्तिहान न ले अगर इन्होंने बेरोजगारी एवं लगातार बढ़ती महंगाई से तंग आकर सरकार के खिलाफ अपनी आवाज़ बुलंद करनी शुरू कर दी तो उनको अपनी गद्दी से हाथ धोना पड़ सकता है।

- चंडीगढ़ में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन सचिन पायलट की अगुवाई में निकला रोष मार्च चंडीगढ़ में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन सचिन पायलट की अगुवाई में निकला रोष मार्च पंजाब में बढ़ते नशे और गुलजार सिंह आत्महत्या मामले को लेकर चंडीगढ़ में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। पंजाब प्रभारी बनने के बाद पहली बार पंजाब दौरे पर पहुंचे सचिन पायलट की अगुवाई में कांग्रेस नेताओं ने रोष मार्च निकाला। हरपाल चीमा के आवास की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में भी लिया गया। कांग्रेस ने हरपाल चीमा को मंत्री पद से हटाने, इस्तीफा लेने और FIR दर्ज करने की मांग की।1
- पंचकूला में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी कार, एक की मौत, चार घायल पंचकूला में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी कार, एक की मौत, चार घायल मोरनी-पंचकूला मार्ग पर हुआ हादसा, घूमने जा रहे पांच दोस्तों की कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी पंचकूला, 15 सितंबर। मोरनी-पंचकूला मार्ग पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। घूमने के लिए निकले पांच दोस्तों की कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पहाड़ी मार्ग पर कार का संतुलन बिगड़ने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।1
- 'PM आवास के नाम पर रिश्वत लेते बाबू जी रंगे हाथ पकड़े गए' मेरठ एंटी करप्शन टीम ने आवास विकास कार्यालय के बाबू को 6 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है. बाबूजी ने एक महिला से PM आवास योजना के तहत आवंटित मकान की फाइल पास करने की एवज में रिश्वत मांगी थी. महिला ने एंटी करप्शन से शिकायत कर दी. टीम ने बाबू अभिनव को धर दबोचा.1
- नगर निगम पंचकूला जिला प्रधान जोगिंदर सिंह कांगड़ा Panchkula Haryana सफाई कर्मचारी एकता ज़िंदाबाद! नगर निगम पंचकूला जिला प्रधान जोगिंदर सिंह कांगड़ा ने सभी सफाई कर्मचारियों के साथ जनरल मीटिंग की। स्थानः यमनी का पार्क, सेक्टर-5, पंचकूला इस बैठक में सभी कर्मचारियों के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ! सफाई कर्मचारी एकता जिंदाबाद! हमारा हक, हमारा अधिकार !2
- सोलन: बघाट रियासत के अंतिम शासक की जयंती पर वार्षिक सम्मेलन, मुख्यातिथि स्वास्थ्य मंत्री बोले - बघाट का इतिहास गौरवशाली1
- दिखे स्वास्थ्य मंत्री, उम्र को नकारते, नाटी में उतरे तो सबको पछाड़ते! ठुमका ऐसा मारा, जम गया नज़ारा, मंत्री जी के आगे फीका पड़ा नाटी का हर सितारा!#solan #nati #dance #hm #cmo #cm #viral दिखे स्वास्थ्य मंत्री, उम्र को नकारते, नाटी में उतरे तो सबको पछाड़ते! ठुमका ऐसा मारा, जम गया नज़ारा, मंत्री जी के आगे फीका पड़ा नाटी का हर सितारा!#solan #nati #dance #hm #cmo #cm #viral1
- मोरनी घूमकर लौट रहे 5 दोस्तों की कार खाई में गिरी हा*द*से में 1 की मौ*त, 4 गंभीर घा*य*ल मोरनी घूमकर लौट रहे 5 दोस्तों की कार खाई में गिरी हा*द*से में 1 की मौ*त, 4 गंभीर घा*य*ल मोरनी घूमकर वापस लौट रहे पांच दोस्तों की कार दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।1
- #पंचकूला में दर्दनाक सड़क हादसा! 5 दोस्तों से भरी कार खाई में गिरी, मचा हड़कंप मोरनी-पंचकूला मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। घूमकर लौट रहे पांच दोस्तों की कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पहाड़ी मार्ग पर कार का संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ।1