कैलाश राय विद्यालय में पृथ्वी दिवस के अवसर पर प्रतिज्ञा ग्रहण* कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर झुमरी तिलैया में पृथ्वी दिवस पर पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिज्ञा सभी भैया - बहनों एवं आचार्यो ने ली। *पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिज्ञा में ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की बात कही गई है। इसके माध्यम से आने वाली पीढियां प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग कर सके और इसका लाभ ले सके यही प्रतिज्ञा का निहितार्थ है। स्वच्छ, हरित और नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। प्रतिज्ञा से पूर्व भैया बहनों को संबोधित करते हुए प्राचार्य आनंद मोहन ने कहा कि पृथ्वी दिवस हमें यह याद दिलाता है कि जिन संसाधनों के बल पर हमारा अस्तित्व है उसे हम ना भूले। यह हमारा गुरुतर दायित्व है कि पृथ्वी के प्रति हम अपने कर्तव्यों से विमुख न हो। सतत पोषणीय व्यवस्था को यदि हम अपनाते हैं तो निश्चित रूप से आने वाली पीढ़ियां लाभान्वित होगी। एक सतर्क और सजक नागरिक होने के नाते हमारा यह दायित्व है कि यह पृथ्वी जिस रूप में हमें मिली है इस रूप में हम आने वाले पीढ़ी को हस्तांतरित करें। विद्यालय के सभी आचार्य जी, दीदी जी एवं भैया बहनों ने पृथ्वी दिवस के अवसर पर प्रतिज्ञा ली।

- *“ कोडरमा:झुमरी तिलैया स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल (MPS) में मंगलवार को 'विश्व पृथ्वी दिवस' (World Earth Day) के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कलात्मक और रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और धरती को हरा-भरा रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत नन्हे-मुन्ने बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता से हुई, जिसमें बच्चों ने प्रकृति के विभिन्न रूपों को जीवंत किया। इसके साथ ही कक्षा चौथी और पाँचवीं के लिए रोल प्ले तथा कक्षा छठी से आठवीं के विद्यार्थियों के बीच नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वरिष्ठ वर्ग (कक्षा 9वीं से 12वीं) के छात्रों ने पीपीटी प्रदर्शनी के माध्यम से पर्यावरण चुनौतियों और उनके समाधानों को तकनीकी बारीकियों के साथ प्रस्तुत किया। *फैंसी ड्रेस (कक्षा 1)*: सार्थक (प्रथम), आधुनिक (द्वितीय), मिफरा (तृतीय)। *फैंसी ड्रेस (कक्षा 2)*: अमीषा (प्रथम), मयंक (द्वितीय), अमायरा और इनाया (तृतीय)। *रोल प्ले (कक्षा 4 व 5)*: इनाया (प्रथम), अजितेश (द्वितीय), अल्वी (तृतीय)। *नाटक प्रतियोगिता (कक्षा 6-8)*: रमन हाउस (प्रथम), आइंस्टीन हाउस (द्वितीय)। *पीपीटी प्रदर्शनी (कक्षा 9-12)*: रमन हाउस (प्रथम), भावा हाउस (द्वितीय)। रचनात्मकता और जागरूकता कक्षा 8वीं और 9वीं के छात्रों ने *"प्लास्टिक हटाओ, पेड़ लगाओ"* विषय पर एक मर्मस्पर्शी नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर एकल-उपयोग वाले प्लास्टिक के खतरों से आगाह किया। विद्यालय में आयोजित मॉडल प्रदर्शनी में बच्चों ने 'वेस्ट मटेरियल' का उपयोग कर सोलर सिटी, रेन वॉटर हार्वेस्टिंग और इको-फ्रेंडली होम के शानदार मॉडल प्रदर्शित किए। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में 50 से अधिक पौधे लगाए गए। विद्यालय के प्राचार्य श्री गुरु चरण वर्मा ने पौधरोपण के पश्चात कहा: "बच्चे ही हमारे भविष्य के संरक्षक हैं। यदि आज हम इन्हें प्रकृति के प्रति संवेदनशील बना देंगे, तो कल ये धरती को सुरक्षित रखने वाले प्रहरी बनेंगे। पृथ्वी दिवस केवल एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि हमारी दैनिक जिम्मेदारी होनी चाहिए।" विद्यालय की निदेशिका श्रीमती संगीता शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह धरती हमारा घर है और इसकी देखभाल करना हम सबका परम कर्तव्य है। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे लगाए गए पौधों की देखभाल अपनी संतानों की तरह करें क्योंकि ये आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवनदायी ऑक्सीजन हैं। कार्यक्रम का सफल संचालन छात्रा अनाया सिंहा ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित रहे, जिन्होंने पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।1
- Post by Sunil Kumar journalist1
- Janwar Bakri ka sahe Dhyan rakhen pashuon ka achcha khyal se rakhen1
- Post by Prafull Kumar Suman2
- Post by News Of Nawada1
- Post by अभिषेक कुमार पत्रकार1
- pessenger ka video red bucket biryani2
- सेक्रेड हार्ट स्कूल में पृथ्वी दिवस के अवसर पर बुधवार को प्लांटेशन और पोस्टर मेकिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जूनियर क्लास के बच्चों के बीच आयोजित हुआ। बच्चों ने जहां एक और पोस्टर बनाकर धरती को हरा भरा रखने का संदेश दिया वहीं दूसरी और बच्चों ने पौधा लगाकर प्रदूषण को दूर भागने और धरती को ग्लोबल वार्मिंग से बचने का संदेश दिया। कार्यक्रम किशोर कुणाल और कामिनी सहाय की देखरेख में हुआ। वृक्षारोपण में आशवी, अंकित, दर्पण, दैविक, आंचल, आराध्या मिश्रा, मानसी मिश्रा, अरीब ने हिस्सा लिया। जबकि पोस्टर मेकिंग में आरव, पायल, ओम शर्मा, रुद्र गुप्ता, दिव्यांक श्रेष्ठ, तैफुर, सृष्टि, मानसी पांडेय सहित अन्य बच्चों ने हिस्सा लिया। बच्चों ने स्कूल कैंपस में कई प्रकार के पौधे लगाए। प्राचार्य प्रमोद शर्मा ने कहा कि आज जिस तरीके से प्रदूषण बढ़ रहा है और धरती दूषित हो रही है, इसे बचाने के लिए पौधारोपण जरूरी है। उन्होंने कहा कि सिर्फ पृथ्वी दिवस पर ही पौधा लगाने की जरूरत नहीं है बल्कि प्रत्येक बच्चों को अपने जन्मदिन पर एक पौधा लगाकर उसकी देखरेख भी करने की आवश्यकता है। इससे धरती पर हरियाली फैलेगी, लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, जल स्तर ऊपर बढ़ेगा और ग्लोबल वार्मिंग भी घटेगा। उन्होंने बच्चों द्वारा बनाए गए पोस्ट को सराहा। जबकि उप प्राचार्य प्रवीण कुमार ने बच्चों की प्रतिभाओं को सराहा और कहा कि आज के छोटे-छोटे बच्चे भी पृथ्वी दिवस पर उसे बचाने का संकल्प ले रहे हैं जो आने वाले दिनों के लिए शुभ संकेत है। पृथ्वी दिवस के अवसर पर विभिन्न क्लास के छात्र-छात्राओं ने प्लांटेशन करने, धरती को हरा भरा बनाने, जंगलों की कटाई रोकने और प्रदूषण के खिलाफ जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। मौके पर विद्यालय के कई शिक्षक और बच्चे मौजूद थे। ----------1