CIA स्टाफ पलवल की त्वरित कार्रवाई, दुष्कर्म और आर्म्स एक्ट के मामले में मुख्य आरोपी धरा, न्यायिक हिरासत में भेजा आरोपी के खिलाफ फरीदाबाद और पलवल के विभिन्न थानों में संगीन धाराओं के तहत पूर्व में 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पलवल: पुलिस अधीक्षक पलवल नीतीश अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने दुष्कर्म, आपराधिक धमकी और आर्म्स एक्ट के मुकदमे में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी फरीदाबाद जिले का रहने वाला है। मामले का विवरण देते हुए सीआईए स्टाफ पलवल प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह ने बताया कि 04 मई 2026 को थाना चांदहट में लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में गुमशुदा महिला को 23 मई 2026 को आरोपी के ठिकाने से बरामद किया गया था। इसके बाद पीड़िता के माननीय अदालत के समक्ष कलमबंद बयान दर्ज कराए गए और विधिक परामर्शदाता द्वारा काउंसलिंग कराई गई। पीड़िता के मेडिकल परीक्षण के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धारा 64(1), 351(3) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25/54/59 जोड़ी गई। पीड़िता को नियमानुसार सुरक्षापूर्वक उसके परिवार के सुपुर्द किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईए स्टाफ पलवल की एएसआई नेपाल के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया जिसमें एएसआई श्रीचंद भी शामिल है, टीम ने कार्रवाई करते हुए 21 अगस्त 2026 को आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी का आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। वारदात में प्रयुक्त गाड़ी स्कार्पियो के संबंध में भी साक्ष्य जुटाकर अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपी एक शातिर एवं आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ फरीदाबाद और पलवल के विभिन्न थानों (जैसे सिटी बल्लभगढ़, सदर बल्लभगढ़, आदर्श नगर, सेक्टर-8, सेक्टर-58, गदपुरी और भूपानी) में संगीन धाराओं के तहत पूर्व में 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस टीम द्वारा आरोपी को माननीय अदालत के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया। पलवल पुलिस महिलाओं की सुरक्षा और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

- punhana ke ward number 8 9 10 mein Boond Boond pani ke liye Taras rahe hain log1
- पुनहाना के वार्ड नंबर 8 9 10 में पानी की बूंद बूंद को तरस रहे हैं लोग शाहिद हुसैन पार्षद ने लोगों के साथ उठाई पानी की आवाज1
- नूंह विधायक आफताब ने कहा राम मंदिर चढ़ावा चोरी और NEET छात्रों से बर्बरता के खिलाफ कांग्रेस का विधानसभा तक पैदल मार्च नूंह से कांग्रेस विधायक आफताब अहमद ने बताया कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी और नीट आंदोलन के दौरान जंतर-मंतर पर विद्यार्थियों के साथ हुई बर्बरता के खिलाफ आज विधानसभा तक पैदल मार्च कर विरोध प्रदर्शन किया।1
- पुन्हाना नगर पालिका में भरा पानी ही पानी पुन्हाना शहर के लोगों में नगर पालिका के खिलाफ भारी रोस ! नूह, मेवात से मोहम्मद आजाद पत्रकार!1
- अलीगढ़ रोड यमुना पुल के आस पास झुप्पा, पीपली, रायपुर, के पास रोड की बहुत बुरी हालत है पब्लिक को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है रोजाना एक्सीडेंट देखने को मिल रहे है एक साइड से ही वाहनों का आना जाना कर रखा है। विशेष सूत्रों से जानकारी लेने पर बताया गया कि जल्दी ही व्यवस्थित कर दिया जाएगा फोटो की एक झलक1
- *हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान के मर्डर की जिम्मेदारी भोलू शाहपुरिया सोनीपत ने ली* *हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान के मर्डर की जिम्मेदारी भोलू शाहपुरिया सोनीपत ने ली* *शामली से बीते दिन दिन दहाड़े गोलियों से भून कर अंजाम दिए गए अंकित बालियान हत्याकांड के मामले में नया अपडेट सामने आया है....* *हरियाणा के बड़े अपराधी गिरोह गोगी गैंग ने सिंगर अंकित बालियान के मर्डर की जिम्मेदारी ली है*1
- mach khelte huy bachche sandar performance nuh jla mewat1
- गांव सुलैला स्कूल के सामने जलभराव, पानी में चलने को मजबूर बच्चे और ग्रामीण फिरोजपुर झिरका क्षेत्र के गांव सुलैला में सरकारी स्कूल के सामने मुख्य रास्ते पर जलभराव से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों के मुताबिक गलियों और नालियों का पानी सड़क पर जमा हो रहा है, जिसकी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। बच्चों को रोज इसी पानी से होकर स्कूल जाना पड़ता है, जबकि आए दिन बाइक फिसलने की घटनाएं भी हो रही हैं। ग्रामीणों का दावा है कि जलभराव के कारण करीब 40 प्रतिशत बच्चे स्कूल नहीं आ पाते। ग्रामीणों ने पंचायत या पीडब्ल्यूडी से जल्द जल निकासी और रास्ते की मरम्मत कराने की मांग की है।1
- नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को 21वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।1