*उत्पीड़न से परेशान युवती ने फांसी लगाकर दी जान* पैलानी/बांदा। क्षेत्र के पपरेन्दा गांव में एक 17 वर्षीय किशोरी ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार पपरेन्दा निवासी प्रतिभा वर्मा (17) पुत्री रामलखन ने रविवार शाम करीब पांच बजे सूने घर में दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। काफी देर तक जब वह नजर नहीं आई तो परिजनों ने तलाश शुरू की। कमरे में पहुंचने पर उसका शव फंदे से लटका मिला। परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के पिता रामलखन ने गांव के ही हरिवंशलाल पुत्र इंद्रपाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि आरोपी पिछले तीन-चार वर्षों से उनकी पुत्री को परेशान कर रहा था। इस संबंध में कई बार समझाने और उलाहना देने के बावजूद वह नहीं माना। पिता का आरोप है कि उत्पीड़न से तंग आकर उनकी बेटी ने यह कदम उठाया। प्रतिभा दो बहनों में दूसरी थी। बड़ी बहन का नाम प्रतिमा है। मां शांती का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी अर्पित पांडे ने बताया कि युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। मामले की जांच की जा रही है।

- बांदा देहात कोतवाली के अंतर्गत चिल्ली ग्राम पंचायत में हुई दर्दनाक घटना में 2 वर्षीय बालक प्रमोद कुमार पुत्र योगेंद्र पाल खेलते खेलते तालाब में डूबा हुई मौत परिवार में मचा कोहराम1
- मंगलवार परेड का अपर पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा — पुलिस लाइन में निर्माण कार्यों का निरीक्षण, रजिस्टर भी किए चेक बांदा से खबर… पुलिस लाइन बांदा में आज साप्ताहिक मंगलवार परेड का आयोजन किया गया, जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक श्री शिवराज ने सलामी लेकर परेड का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों की वेशभूषा, टर्नआउट, अनुशासन, शारीरिक दक्षता और एकरूपता का सूक्ष्म परीक्षण किया गया। टीम भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से टोलीवार ड्रिल भी कराई गई और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए। परेड के बाद क्वार्टर गार्ड का निरीक्षण करते हुए गार्ड रूम और स्टोर रूम चेक किया गया। शस्त्रों, अभिलेखों, साफ-सफाई और रख-रखाव की स्थिति का जायजा लेकर संबंधित कर्मियों को सुरक्षा मानकों और अभिलेख संधारण को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए। इसके बाद पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण कर कैश कार्यालय, मेस, गढ़ना कार्यालय, आरटीसी बैरक सहित चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया। कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति, संसाधनों के उपयोग और समयबद्ध पूर्णता पर विशेष जोर दिया गया। तत्पश्चात अर्दली रूम आयोजित कर विभिन्न रजिस्टरों और अभिलेखों का परीक्षण किया गया तथा पारदर्शिता और अद्यतन संधारण के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनी गईं और शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया गया। इस मौके पर प्रतिसार निरीक्षक व अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।1
- बहुजन समाज पार्टी पदाधिकारियों ने लोक निर्माण विभाग में बड़े भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को शिकायत सौंपी है। जिलाध्यक्ष रामसेवक प्रजापति ने सहायक अभियंता अजय कुमार पर चहेते ठेकेदारों को नियमों के विपरीत अतिरिक्त कार्य दिखाकर करोड़ों का भुगतान कराने का आरोप लगाया है। शिकायत के मुताबिक 2022-23 और 2023-24 में करीब 9.97 करोड़ रुपये का भुगतान संदिग्ध परिस्थितियों में किया गया। सांसद कृष्णा देवी शिवशंकर पटेल ने भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर लगभग एक करोड़ के संदिग्ध भुगतान की जांच की मांग की है। वहीं सहायक अभियंता अजय कुमार ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए भुगतान को नियमसम्मत बताया है। मांग: पूरे मामले की उच्च स्तरीय विजिलेंस जांच।1
- बांदा- एनजीटी के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है जिला मुख्यालय से सटे हटटेटीपुरवा खंड में बीच जलधार से पोकलेन मशीनों के द्वारा अवैध खनन हो रहा है। भारी भरकम पोकलैंड मशीनों से केन नदी का सीना छलनी किया जा रहा है। जिलाधिकारी के आदेशों को नहीं मानते हैं खनन माफिया, खनन माफियाओं के हौसले बुलंद इस मामले में प्रशासन की कार्रवाई की मांग की जा रही है।1
- Post by भारतसूत्र Live TV1
- सरकार बनवा रही है आयुष्मान कार्ड सबका होगा फ्री इलाज प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना1
- हमीरपुर। मुस्करा थाने के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार मामा-भांजे को टक्कर मार दी। हादसे में मामा की मौत हो गई, जबकि भांजा गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि मृतक अपनी बेटी की शादी के लिए भांजे के साथ खरीददारी करने आया था। कल बेटी की शादी होनी है, लेकिन हादसे के बाद घर की खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।1
- यूपी बांदा ट्रैक्टर-ट्रॉली चोर गिरोह का भंडाफोड़ — हिस्ट्रीशीटर समेत 2 गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस व चोरी के वाहन बरामद बांदा — जनपद में वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना तिन्दवारी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अपराधी सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार 3 फरवरी को कस्बा तिन्दवारी से ट्रॉली और 8 फरवरी को ग्राम मुंगुस से ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी की घटनाएं सामने आई थीं। मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगे कैमरों और सर्विलांस की मदद से संदिग्धों की पहचान की गई। 16 फरवरी को गश्त और चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उसमें सवार लोग भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ में उन्होंने ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी की घटनाएं कबूल कर लीं और अपने फरार साथी कुलदीप का नाम भी बताया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का एक ट्रैक्टर और दो ट्रॉलियां बरामद की गईं। साथ ही चोरी में प्रयुक्त एक ट्रैक्टर और बोलेरो वाहन भी सीज किया गया। तलाशी के दौरान एक अवैध 315 बोर तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी राजू उर्फ राजीव शातिर किस्म का हिस्ट्रीशीटर है, जिस पर गैंगस्टर, गुंडा एक्ट, चोरी, रंगदारी, मारपीट, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस समेत करीब चार दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है और पूरे गिरोह से जुड़े अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है।1