logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*ग्राम भसनेह में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती, धर्मेन्द्र कुमार को बनाया गया कमेटी का अध्यक्ष* टहरौली (झांसी)। ग्राम भसनेह में संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर गांव में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के समापन के पश्चात डॉ. भीमराव अम्बेडकर जन्मोत्सव समिति का गठन किया गया। सर्वसम्मति से धर्मेन्द्र कुमार को समिति का अध्यक्ष चुना गया, जबकि शिवचरन अहिरवार (माधौपुरा) को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान कार्यक्रम में सुरेश कुमार अहिरवार (माधौपुरा), मातादीन श्रीवास, राजकुमार अहिरवार (राजू), विजय राज, चंद्रशेखर राजन,अंशुल कुमार,अंचल कुमार,पवन आर्य, जितेन्द्र वर्मा, अनिल अहिरवार, राकेश कुमार, अजय कोटेदार, तिलकराज, अरविंद अहिरवार (माधौपुरा) सहित अन्य ग्रामीण एवं समाजसेवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने और समाज में शिक्षा, समानता व भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

9 hrs ago
user_Ankit Gotam
Ankit Gotam
रिपोर्टर टहरौली, झांसी, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago
f290a4c1-a67e-4dca-a035-b7644e309c6c

*ग्राम भसनेह में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती, धर्मेन्द्र कुमार को बनाया गया कमेटी का अध्यक्ष* टहरौली (झांसी)। ग्राम भसनेह में संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर गांव में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के समापन के पश्चात डॉ. भीमराव अम्बेडकर जन्मोत्सव समिति का गठन किया गया। सर्वसम्मति से धर्मेन्द्र कुमार को समिति का अध्यक्ष चुना गया, जबकि शिवचरन अहिरवार (माधौपुरा) को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान कार्यक्रम में सुरेश कुमार अहिरवार (माधौपुरा), मातादीन श्रीवास, राजकुमार अहिरवार (राजू), विजय राज, चंद्रशेखर राजन,अंशुल कुमार,अंचल कुमार,पवन आर्य, जितेन्द्र वर्मा, अनिल अहिरवार, राकेश कुमार, अजय कोटेदार, तिलकराज, अरविंद अहिरवार (माधौपुरा) सहित अन्य ग्रामीण एवं समाजसेवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने और समाज में शिक्षा, समानता व भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Ankit Gotam
    1
    Post by Ankit Gotam
    user_Ankit Gotam
    Ankit Gotam
    रिपोर्टर टहरौली, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • Post by Kshatr Pal shivhare
    1
    Post by Kshatr Pal shivhare
    user_Kshatr Pal shivhare
    Kshatr Pal shivhare
    Actor मोठ, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • गुरसराय। गुरसराय–मऊरानीपुर मार्ग पर स्थित पावर हाउस के समीप एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक असंतुलित होकर सड़क किनारे बने नाले में उतर गई। हादसे के दौरान चालक ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली का चालक टहरौली क्षेत्र के ग्राम बसारी का निवासी बताया जा रहा है। हादसे में चालक को मामूली चोटें आई हैं। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर चालक की मदद की और उसे सुरक्षित बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि वाहन सड़क की खराब स्थिति के कारण अनियंत्रित हो गया, जिससे यह दुर्घटना हुई। घटना के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर सुरक्षा के उचित इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    1
    गुरसराय। गुरसराय–मऊरानीपुर मार्ग पर स्थित पावर हाउस के समीप एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक असंतुलित होकर सड़क किनारे बने नाले में उतर गई। हादसे के दौरान चालक ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली का चालक टहरौली क्षेत्र के ग्राम बसारी का निवासी बताया जा रहा है। हादसे में चालक को मामूली चोटें आई हैं। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर चालक की मदद की और उसे सुरक्षित बाहर निकाला।
बताया जा रहा है कि वाहन सड़क की खराब स्थिति के कारण अनियंत्रित हो गया, जिससे यह दुर्घटना हुई। घटना के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर सुरक्षा के उचित इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    user_Som mishra
    Som mishra
    पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • छात्रा ने ऐसे किया मोहन यादव का धन्यवाद #MPBoardResult #MPBoard2026 #GovtStudentOpinion #MohanYadav #MadhyaPradesh #EducationReform #MPGovernment #Bhopal
    1
    छात्रा ने ऐसे किया मोहन यादव का धन्यवाद
#MPBoardResult #MPBoard2026 #GovtStudentOpinion #MohanYadav #MadhyaPradesh #EducationReform #MPGovernment #Bhopal
    user_Kal Tak News कल तक न्यूज
    Kal Tak News कल तक न्यूज
    Press advisory गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • संविधान के रचियता वावा श्री भीम राव अम्वेडकर पर कोई वात ना करते हुए
    1
    संविधान के रचियता वावा श्री भीम राव अम्वेडकर पर कोई वात ना करते हुए
    user_R,k. Dubey
    R,k. Dubey
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    26 min ago
  • झाँसी। शहर के सदर बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टागांव में अराजक तत्वों से परेशान मोहल्ला वासियों ने अपनी सुरक्षा के लिए गेट व बाउंड्री बनवाई, लेकिन अब उसी गेट को तोड़ने और धमकी देने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, क्षेत्र में लंबे समय से कुछ असामाजिक तत्व खुलेआम सिगरेट, गांजा और शराब का सेवन करते थे। इसके अलावा जुआ खेलना, गाली-गलौज करना और महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार जैसी घटनाएं भी लगातार हो रही थीं, जिससे मोहल्ले का माहौल खराब हो गया था। इन घटनाओं से तंग आकर मोहल्ला वासियों ने जमीन मालिक से सुरक्षा की व्यवस्था करने की मांग की। इसके बाद संबंधित भूमि पर गेट लगवाया गया और बाउंड्री का निर्माण कराया गया, ताकि बाहरी लोगों की अनावश्यक आवाजाही पर रोक लगाई जा सके। प्रार्थना पत्र के अनुसार, कुछ लोगों ने गेट तोड़ने का प्रयास किया और अवैध रूप से रुपये की मांग की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में भय और आक्रोश व्याप्त है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मोहल्ला वासियों ने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
    1
    झाँसी। शहर के सदर बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टागांव में अराजक तत्वों से परेशान मोहल्ला वासियों ने अपनी सुरक्षा के लिए गेट व बाउंड्री बनवाई, लेकिन अब उसी गेट को तोड़ने और धमकी देने का मामला सामने आया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, क्षेत्र में लंबे समय से कुछ असामाजिक तत्व खुलेआम सिगरेट, गांजा और शराब का सेवन करते थे। इसके अलावा जुआ खेलना, गाली-गलौज करना और महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार जैसी घटनाएं भी लगातार हो रही थीं, जिससे मोहल्ले का माहौल खराब हो गया था।
इन घटनाओं से तंग आकर मोहल्ला वासियों ने जमीन मालिक से सुरक्षा की व्यवस्था करने की मांग की। इसके बाद संबंधित भूमि पर गेट लगवाया गया और बाउंड्री का निर्माण कराया गया, ताकि बाहरी लोगों की अनावश्यक आवाजाही पर रोक लगाई जा सके।
प्रार्थना पत्र के अनुसार, कुछ लोगों ने गेट तोड़ने का प्रयास किया और अवैध रूप से रुपये की मांग की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में भय और आक्रोश व्याप्त है।
मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मोहल्ला वासियों ने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
    user_Amir Sohail
    Amir Sohail
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Kshatr Pal shivhare
    1
    Post by Kshatr Pal shivhare
    user_Kshatr Pal shivhare
    Kshatr Pal shivhare
    Actor मोठ, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • गुरसरांय। स्थानीय कृषि उपज मंडी गुरसरांय में संचालित गेहूं क्रय केंद्रों का उप जिलाधिकारी गरौठा सुनील कुमार ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्रों पर व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया तथा वहां मौजूद किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने केंद्र प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि गेहूं खरीद प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और सुचारू रूप से संचालित की जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और उनकी उपज का समय से क्रय सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने तौल, गुणवत्ता जांच एवं भुगतान प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। सुनील कुमार ने बताया कि किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए टोकन व्यवस्था लागू की गई है। सभी किसानों को क्रमबद्ध तरीके से टोकन वितरित किए जा रहे हैं, जिससे वे निर्धारित समय पर केंद्र पर पहुंचकर अपना गेहूं बेच सकें। इस व्यवस्था से मंडी में भीड़भाड़ कम होगी और किसानों को लंबी प्रतीक्षा से राहत मिलेगी। किसानों ने भी टोकन व्यवस्था को सराहते हुए कहा कि इससे उन्हें काफी सुविधा मिल रही है और अब उन्हें घंटों लाइन में खड़ा नहीं रहना पड़ रहा है। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशासन द्वारा की गई इस पहल से गेहूं खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ने के साथ-साथ किसानों को भी राहत मिलती नजर आ रही है। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    1
    गुरसरांय। स्थानीय कृषि उपज मंडी गुरसरांय में संचालित गेहूं क्रय केंद्रों का उप जिलाधिकारी गरौठा सुनील कुमार ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्रों पर व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया तथा वहां मौजूद किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने केंद्र प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि गेहूं खरीद प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और सुचारू रूप से संचालित की जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और उनकी उपज का समय से क्रय सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने तौल, गुणवत्ता जांच एवं भुगतान प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
सुनील कुमार ने बताया कि किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए टोकन व्यवस्था लागू की गई है। सभी किसानों को क्रमबद्ध तरीके से टोकन वितरित किए जा रहे हैं, जिससे वे निर्धारित समय पर केंद्र पर पहुंचकर अपना गेहूं बेच सकें। इस व्यवस्था से मंडी में भीड़भाड़ कम होगी और किसानों को लंबी प्रतीक्षा से राहत मिलेगी।
किसानों ने भी टोकन व्यवस्था को सराहते हुए कहा कि इससे उन्हें काफी सुविधा मिल रही है और अब उन्हें घंटों लाइन में खड़ा नहीं रहना पड़ रहा है। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
प्रशासन द्वारा की गई इस पहल से गेहूं खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ने के साथ-साथ किसानों को भी राहत मिलती नजर आ रही है।
गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    user_Som mishra
    Som mishra
    पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सम्राट चौधरी ने बिहार के नए सीएम के रूप में ऐसे ली शपथ #BiharNewCM #SamratChoudhary #Bihar #OathCeremony #NitishKumar #BiharPolitics #SamaratChoudharyOath #BJP #Patna #ViralVideo
    1
    सम्राट चौधरी ने बिहार के नए सीएम के रूप में ऐसे ली शपथ
#BiharNewCM #SamratChoudhary #Bihar #OathCeremony #NitishKumar #BiharPolitics #SamaratChoudharyOath #BJP #Patna #ViralVideo
    user_Kal Tak News कल तक न्यूज
    Kal Tak News कल तक न्यूज
    Press advisory गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.