logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गुड शेफर्ड इंग्लिश स्कूल में कक्षा 8वीं के विद्यार्थियों को दी भावभीनी विदाई नावा शहर। शहर में स्थित गुड शेफर्ड इंग्लिश स्कूल में सोमवार को कक्षा 8वीं के विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं प्रधानाचार्य द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। पूरे समारोह में भावनात्मक और उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान रंगारंग प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। कक्षा 7वीं के जूनियर विद्यार्थियों ने अपने सीनियर साथियों के लिए आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बॉलीवुड गीतों पर मनमोहक नृत्य की प्रस्तुतियां दी गईं, वहीं विद्यालयीन जीवन की मधुर यादों को समेटता एक लघु नाटक (स्किट) सभी के आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने तालियों की गड़गड़ाहट से प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। विदाई ले रहे विद्यार्थियों ने अपने स्कूल जीवन के अनुभव को साझा किए और शिक्षकों के मार्गदर्शन के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान कई छात्रों की आंखें नम दिखाई दीं, जिसने समारोह को भावुक बना दिया। प्रधानाचार्य संजय कुमार बंजारा ने विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षाओं और भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “अनुशासन और कड़ी मेहनत ही सफलता की कुंजी है। समारोह के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह (मेमेन्टो) भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

23 hrs ago
user_MAHENDRA PAREEK ZEE NEWS
MAHENDRA PAREEK ZEE NEWS
Education Centre नावा, नागौर, राजस्थान•
23 hrs ago
2ff9f83b-cb94-4e63-861f-ef85f3bc329e

गुड शेफर्ड इंग्लिश स्कूल में कक्षा 8वीं के विद्यार्थियों को दी भावभीनी विदाई नावा शहर। शहर में स्थित गुड शेफर्ड इंग्लिश स्कूल में सोमवार को कक्षा 8वीं के विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं प्रधानाचार्य द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। पूरे समारोह में भावनात्मक और उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान रंगारंग प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। कक्षा 7वीं के जूनियर विद्यार्थियों ने अपने सीनियर साथियों के लिए आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बॉलीवुड गीतों पर मनमोहक नृत्य की प्रस्तुतियां दी गईं, वहीं विद्यालयीन जीवन की मधुर यादों को समेटता एक लघु नाटक (स्किट) सभी

8fd109fd-a1c1-44e0-92f3-67e8dd18fcc6

के आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने तालियों की गड़गड़ाहट से प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। विदाई ले रहे विद्यार्थियों ने अपने स्कूल जीवन के अनुभव को साझा किए और शिक्षकों के मार्गदर्शन के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान कई छात्रों की आंखें नम दिखाई दीं, जिसने समारोह को भावुक बना दिया। प्रधानाचार्य संजय कुमार बंजारा ने विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षाओं और भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “अनुशासन और कड़ी मेहनत ही सफलता की कुंजी है। समारोह के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह (मेमेन्टो) भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by SK Bagra
    2
    Post by SK Bagra
    user_SK Bagra
    SK Bagra
    Video Creator कुचामन सिटी, नागौर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • K G N air cooling Dudu Jaipur government hospital ke pass Dudu jaipur 7073666798
    1
    K G N air cooling Dudu Jaipur government hospital ke pass Dudu jaipur 7073666798
    user_KGN AIR COOLING DUDU
    KGN AIR COOLING DUDU
    Mechanical Engineering दूदू, जयपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • मीठड़ी कस्बे के गणगौरी चौक स्थित गोपेश्वर महादेव मंदिर मंदिर में महाशिव रात्री भजन संध्या का आयोजन किया। महेश राजस्थानी व शिवराज त्योद ने भोर तक बहतरीन भजन-कीर्तन की प्रस्तुतियां दी। साथ ही मंदिर परिसर को आकृषक सजाया गया।
    3
    मीठड़ी कस्बे के गणगौरी चौक स्थित गोपेश्वर महादेव मंदिर मंदिर में महाशिव रात्री भजन संध्या का आयोजन किया। महेश राजस्थानी व शिवराज त्योद ने भोर तक बहतरीन भजन-कीर्तन की प्रस्तुतियां दी। साथ ही मंदिर परिसर को आकृषक सजाया गया।
    user_shyamsunder prajapat
    shyamsunder prajapat
    डीडवाना, नागौर, राजस्थान•
    19 min ago
  • Post by Pandit Munna Lal Bhargav
    1
    Post by Pandit Munna Lal Bhargav
    user_Pandit Munna Lal Bhargav
    Pandit Munna Lal Bhargav
    Astrologer धोद, सीकर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • *किन्नर समाज में बढ़ा टकराव,अब विवाद ले सकता है बड़ा रूप* सीकर से एक ऐसा विवाद सामने आया है, जिसने किन्नर समाज के भीतर गहरी दरार की आशंका को जन्म दे दिया है. दो गुटों के बीच शुरू हुआ टकराव अब खुली लड़ाई का रूप लेता दिखाई दे रहा है, और आने वाले दिनों में इसके और भड़कने की संभावना जताई जा रही है. बताया जा रहा है कि इस झगड़े में सिर्फ आपसी वर्चस्व की लड़ाई ही नहीं, बल्कि साम्प्रदायिक रंग भी जुड़ गया है, जिससे मामला और संवेदनशील बन गया है. किन्नर समाज, जो अब तक अपनी एकजुटता के लिए जाना जाता रहा है, अब अंदरूनी खेमेबाज़ी और आरोप-प्रत्यारोप के दौर से गुजर रहा है. मामले ने उस वक्त नया मोड़ लिया, जब किन्नर समाज की सदस्य माही शेखावत को सरे बाजार कथित रूप से पीटने की घटना सामने आई. इस घटना के बाद माही ने खुलकर मोर्चा संभाल लिया है. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए न सिर्फ घटना की जानकारी दी, बल्कि आने वाले दिनों में अपनी रणनीति का भी खुलासा किया. इस विवाद में अब किन्नर समाज की चर्चित हस्तियां भी खुलकर सामने आने लगी हैं। प्रसिद्ध डांसर लक्की “उड़ान” ने माही शेखावत के समर्थन में आवाज उठाई है, जिससे इस टकराव को और बल मिल गया है. फिलहाल, सीकर से शुरू हुआ यह विवाद अब स्थानीय सीमाओं से बाहर निकलकर देशव्यापी चर्चा का विषय बनता जा रहा है. किन्नर समाज के भीतर बढ़ती इस खाई का असर आने वाले समय में और व्यापक रूप ले सकता है. सभी की नजर अब इस बात पर टिकी है कि यह विवाद बातचीत से सुलझेगा या फिर और बड़ा रूप लेगा.
    1
    *किन्नर समाज में बढ़ा टकराव,अब विवाद ले सकता है बड़ा रूप*
सीकर से एक ऐसा विवाद सामने आया है, जिसने किन्नर समाज के भीतर गहरी दरार की आशंका को जन्म दे दिया है. दो गुटों के बीच शुरू हुआ टकराव अब खुली लड़ाई का रूप लेता दिखाई दे रहा है, और आने वाले दिनों में इसके और भड़कने की संभावना जताई जा रही है.
बताया जा रहा है कि इस झगड़े में सिर्फ आपसी वर्चस्व की लड़ाई ही नहीं, बल्कि साम्प्रदायिक रंग भी जुड़ गया है, जिससे मामला और संवेदनशील बन गया है. किन्नर समाज, जो अब तक अपनी एकजुटता के लिए जाना जाता रहा है, अब अंदरूनी खेमेबाज़ी और आरोप-प्रत्यारोप के दौर से गुजर रहा है.
मामले ने उस वक्त नया मोड़ लिया, जब किन्नर समाज की सदस्य माही शेखावत को सरे बाजार कथित रूप से पीटने की घटना सामने आई. इस घटना के बाद माही ने खुलकर मोर्चा संभाल लिया है. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए न सिर्फ घटना की जानकारी दी, बल्कि आने वाले दिनों में अपनी रणनीति का भी खुलासा किया.
इस विवाद में अब किन्नर समाज की चर्चित हस्तियां भी खुलकर सामने आने लगी हैं। प्रसिद्ध डांसर लक्की “उड़ान” ने माही शेखावत के समर्थन में आवाज उठाई है, जिससे इस टकराव को और बल मिल गया है.
फिलहाल, सीकर से शुरू हुआ यह विवाद अब स्थानीय सीमाओं से बाहर निकलकर देशव्यापी चर्चा का विषय बनता जा रहा है. किन्नर समाज के भीतर बढ़ती इस खाई का असर आने वाले समय में और व्यापक रूप ले सकता है. सभी की नजर अब इस बात पर टिकी है कि यह विवाद बातचीत से सुलझेगा या फिर और बड़ा रूप लेगा.
    user_Anil indlia
    Anil indlia
    Local News Reporter सीकर ग्रामीण, सीकर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • अजमेर में सामाजिक संस्था एक पहल सेवा द्वारा 17 फरवरी 2026 को 108 आटे के कट्टों का वितरण किया गया। यह सेवा मंगलम अपार्टमेंट्स (मित्तल अस्पताल के पास), पर्वतपुरा बाईपास सहित शहर के अन्य क्षेत्रों में जरूरतमंद और रोड किनारे निवास कर रहे परिवारों को दी गई। संस्था अध्यक्ष बबिता ईनाणी और कोषाध्यक्ष नीरू गर्ग ने बताया कि संस्था वर्ष 2016 से लगातार अति निर्धन परिवारों और वन्य प्राणियों के लिए निजी सहयोग से सेवा कार्य करती आ रही है। आज के सेवा कार्य में संस्थापक शैलेश गर्ग, अध्यक्ष बबिता ईनाणी, कोषाध्यक्ष नीरू गर्ग, प्रभु राज सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। इस सेवा अभियान में श्री दीपचंद श्रिया का विशेष सहयोग रहा। नर सेवा ही नारायण सेवा के भाव से प्रेरित यह संस्था भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य जारी रखेगी।
    1
    अजमेर में सामाजिक संस्था एक पहल सेवा द्वारा 17 फरवरी 2026 को 108 आटे के कट्टों का वितरण किया गया। यह सेवा मंगलम अपार्टमेंट्स (मित्तल अस्पताल के पास), पर्वतपुरा बाईपास सहित शहर के अन्य क्षेत्रों में जरूरतमंद और रोड किनारे निवास कर रहे परिवारों को दी गई।
संस्था अध्यक्ष बबिता ईनाणी और कोषाध्यक्ष नीरू गर्ग ने बताया कि संस्था वर्ष 2016 से लगातार अति निर्धन परिवारों और वन्य प्राणियों के लिए निजी सहयोग से सेवा कार्य करती आ रही है।
आज के सेवा कार्य में संस्थापक शैलेश गर्ग, अध्यक्ष बबिता ईनाणी, कोषाध्यक्ष नीरू गर्ग, प्रभु राज सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। इस सेवा अभियान में श्री दीपचंद श्रिया का विशेष सहयोग रहा।
नर सेवा ही नारायण सेवा के भाव से प्रेरित यह संस्था भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य जारी रखेगी।
    user_News Daily Hindi
    News Daily Hindi
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    41 min ago
  • अजमेर में समाज विशेष के युवक द्वारा युवती को भगा ले जाने का मामला बना तनाव का कारण, गंज थाने के बाहर प्रदर्शन, दुकानों में तोड़फोड़, परिजनों ने केरोसिन डालकर किया आत्मदाह का प्रयास अजमेर शहर के गंज थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती के हनुमानगढ़ निवासी समाज विशेष के युवक के साथ चले जाने के मामले ने मंगलवार को तूल पकड़ लिया। घटना को लेकर परिजनों और हिंदूवादी संगठनों में भारी आक्रोश देखने को मिला। गुस्साए लोगों ने गंज थाना परिसर के बाहर जमकर नारेबाजी करते हुए पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया।
    1
    अजमेर में समाज विशेष के युवक द्वारा युवती को भगा ले जाने का मामला बना तनाव का कारण, गंज थाने के बाहर प्रदर्शन, दुकानों में तोड़फोड़, परिजनों ने केरोसिन डालकर किया आत्मदाह का प्रयास
अजमेर शहर के गंज थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती के हनुमानगढ़ निवासी समाज विशेष के युवक के साथ चले जाने के मामले ने मंगलवार को तूल पकड़ लिया। घटना को लेकर परिजनों और हिंदूवादी संगठनों में भारी आक्रोश देखने को मिला। गुस्साए लोगों ने गंज थाना परिसर के बाहर जमकर नारेबाजी करते हुए पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया।
    user_Shahid hussain
    Shahid hussain
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • Post by Pandit Munna Lal Bhargav
    1
    Post by Pandit Munna Lal Bhargav
    user_Pandit Munna Lal Bhargav
    Pandit Munna Lal Bhargav
    Astrologer धोद, सीकर, राजस्थान•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.