logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

**अमर उजाला के पूर्व फोटोग्राफर राजेश सक्सेना के इलाज को काकुत्स्थ जन कल्याण समिति ने बढ़ाया मदद का हाथ** शाहजहांपुर। अमर उजाला के पूर्व फोटोग्राफर राजेश सक्सेना के इलाज के लिए श्री काकुत्स्थ जन कल्याण समिति ने आर्थिक सहयोग प्रदान किया। समिति के जिलाध्यक्ष विक्रांत बखिया अपने साथियों के साथ राजेश सक्सेना के आवास पहुंचे, उनका हालचाल जाना और उपचार के लिए आर्थिक सहायता सौंपी। राजेश सक्सेना पिछले करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। कुछ समय पूर्व उन्हें लकवे (पक्षाघात) का अटैक आने के बाद उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया, जिसके चलते उनका उपचार चल रहा है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विक्रांत बखिया ने कहा कि अधिकांश पत्रकार सीमित आय में अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। गंभीर बीमारी आने पर उनके सामने उपचार का खर्च उठाना बड़ी चुनौती बन जाता है। उन्होंने सरकार से पत्रकारों के लिए कैशलेस उपचार, पेंशन तथा विशेष कल्याण कोष की व्यवस्था किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख रुपये तक के नि:शुल्क उपचार की व्यवस्था सराहनीय है, लेकिन पात्रता और कार्ड बनवाने की प्रक्रिया को और सरल बनाया जाना चाहिए। उनका कहना था कि कई जरूरतमंद पत्रकार आयुष्मान कार्ड नहीं बनवा पा रहे हैं। सरकार को पत्रकारों के हित में नियमों में आवश्यक संशोधन करने पर विचार करना चाहिए। इस दौरान सुरेन्द्र काकुत्स्थ, आनंद प्रकाश काकुत्स्थ, नरेन्द्र काकुत्स्थ, प्रेम शंकर काकुत्स्थ, धर्मेंद्र उर्फ डी.के. काकुत्स्थ, मीडिया प्रभारी अमर काकुत्स्थ, पुष्पेंद्र सिंह और भगवान दास उर्फ वीरू काकुत्स्थ सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

14 hrs ago
user_Ravi Kaithwar
Ravi Kaithwar
Local News Reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
14 hrs ago
60d2cb46-b94b-40fd-b154-c52a9473f525

**अमर उजाला के पूर्व फोटोग्राफर राजेश सक्सेना के इलाज को काकुत्स्थ जन कल्याण समिति ने बढ़ाया मदद का हाथ** शाहजहांपुर। अमर उजाला के पूर्व फोटोग्राफर राजेश सक्सेना के इलाज के लिए श्री काकुत्स्थ जन कल्याण समिति ने आर्थिक सहयोग प्रदान किया। समिति के जिलाध्यक्ष विक्रांत बखिया अपने साथियों के साथ राजेश सक्सेना के आवास पहुंचे, उनका हालचाल जाना और उपचार के लिए आर्थिक सहायता सौंपी। राजेश सक्सेना पिछले करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। कुछ समय पूर्व उन्हें लकवे (पक्षाघात) का अटैक आने के बाद उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया, जिसके चलते उनका उपचार चल रहा है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विक्रांत बखिया ने कहा कि अधिकांश पत्रकार सीमित आय में अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। गंभीर बीमारी आने पर उनके सामने उपचार का खर्च उठाना बड़ी चुनौती बन जाता है। उन्होंने सरकार से पत्रकारों के लिए कैशलेस उपचार, पेंशन तथा विशेष कल्याण कोष की व्यवस्था किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख रुपये तक के नि:शुल्क उपचार की व्यवस्था सराहनीय है, लेकिन पात्रता और कार्ड बनवाने की प्रक्रिया को और सरल बनाया जाना चाहिए। उनका कहना था कि कई जरूरतमंद पत्रकार आयुष्मान कार्ड नहीं बनवा पा रहे हैं। सरकार को पत्रकारों के हित में नियमों में आवश्यक संशोधन करने पर विचार करना चाहिए। इस दौरान सुरेन्द्र काकुत्स्थ, आनंद प्रकाश काकुत्स्थ, नरेन्द्र काकुत्स्थ, प्रेम शंकर काकुत्स्थ, धर्मेंद्र उर्फ डी.के. काकुत्स्थ, मीडिया प्रभारी अमर काकुत्स्थ, पुष्पेंद्र सिंह और भगवान दास उर्फ वीरू काकुत्स्थ सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • आप देख रहे हैं तेज इंडिया न्यूज़ चैनल से शाहजहांपुर से सुपरफास्ट कवरेज जिला संवाददाता आशीष अवस्थी
    1
    आप देख रहे हैं तेज इंडिया न्यूज़ चैनल से शाहजहांपुर से सुपरफास्ट कवरेज जिला संवाददाता आशीष अवस्थी
    user_Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Security Guard शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    30 min ago
  • ****जनता ने उठाया नेताओं का बोझ, जनसेवा का दावा सवालों के घेरे में!** जनप्रतिनिधियों का दायित्व जनता की समस्याओं का समाधान करना, विकास कार्यों की निगरानी करना और आम लोगों की आवाज़ बनना होता है। लेकिन बदलते राजनीतिक माहौल में तस्वीर कुछ अलग दिखाई देने लगी है। अब कई जगहों पर जनता ही नेताओं की जिम्मेदारियां निभाती नजर आ रही है। कहीं लोग खुद गड्ढे भर रहे हैं, कहीं चंदा जुटाकर सड़क बनवा रहे हैं, तो कहीं बिजली, पानी और सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए स्वयं संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे में सवाल उठना स्वाभाविक है कि जब जनता ही अपनी समस्याओं का समाधान करने को मजबूर है, तो जनप्रतिनिधियों की भूमिका आखिर क्या रह गई है? चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे और विकास के दावे किए जाते हैं, लेकिन चुनाव समाप्त होते ही कई नेता जनता से दूर दिखाई देते हैं। इससे लोगों में निराशा बढ़ रही है और जवाबदेही की मांग भी तेज हो रही है। जनता का कहना है कि नेताओं को केवल चुनाव के समय नहीं, बल्कि पूरे कार्यकाल में जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए। लोकतंत्र की मजबूती तभी संभव है, जब जनप्रतिनिधि अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करें और जनता को अपनी जिम्मेदारी खुद उठाने के लिए मजबूर न होना पड़े।
    1
    ****जनता ने उठाया नेताओं का बोझ, जनसेवा का दावा सवालों के घेरे में!**
जनप्रतिनिधियों का दायित्व जनता की समस्याओं का समाधान करना, विकास कार्यों की निगरानी करना और आम लोगों की आवाज़ बनना होता है। लेकिन बदलते राजनीतिक माहौल में तस्वीर कुछ अलग दिखाई देने लगी है। अब कई जगहों पर जनता ही नेताओं की जिम्मेदारियां निभाती नजर आ रही है।
कहीं लोग खुद गड्ढे भर रहे हैं, कहीं चंदा जुटाकर सड़क बनवा रहे हैं, तो कहीं बिजली, पानी और सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए स्वयं संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे में सवाल उठना स्वाभाविक है कि जब जनता ही अपनी समस्याओं का समाधान करने को मजबूर है, तो जनप्रतिनिधियों की भूमिका आखिर क्या रह गई है?
चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे और विकास के दावे किए जाते हैं, लेकिन चुनाव समाप्त होते ही कई नेता जनता से दूर दिखाई देते हैं। इससे लोगों में निराशा बढ़ रही है और जवाबदेही की मांग भी तेज हो रही है।
जनता का कहना है कि नेताओं को केवल चुनाव के समय नहीं, बल्कि पूरे कार्यकाल में जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए। लोकतंत्र की मजबूती तभी संभव है, जब जनप्रतिनिधि अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करें और जनता को अपनी जिम्मेदारी खुद उठाने के लिए मजबूर न होना पड़े।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by MAHARAJ SINGH
    1
    Post by MAHARAJ SINGH
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • जिलाधिकारी ने  एचपीवी टीकाकरण अभियान का फीता काट कर किया शुभारंभ, अभिभावकों से बेटियों का टीकाकरण कराने की अपील की शाहजहांपुर, 31 जुलाई।  सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम एवं बालिकाओं के स्वास्थ्य संरक्षण के उद्देश्य से संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत आज जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने घूरन तलैया स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित एचपीवी टीकाकरण शिविर का फीता काट कर शुभारंभ किया। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि एचपीवी वैक्सीन पूर्णतः सुरक्षित एवं प्रभावी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकी तथा 15 वर्ष की आयु पूरी न करने वाली सभी बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं, जिससे उन्हें भविष्य में सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनपद में अब तक 8,032 बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाई जा चुकी है। यह टीकाकरण अभियान सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि पूर्व में यह वैक्सीन केवल निजी अस्पतालों में उपलब्ध थी, किंतु अब जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर यह पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध है। उन्होंने सभी अभिभावकों से इस सुविधा का लाभ उठाते हुए पात्र बालिकाओं का समय पर टीकाकरण कराने की अपील की। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पी.पी. श्रीवास्तव, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहम्मद आसिफ तथा विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) से डॉ. आकांक्षा यादव मौजूद रहे।
    4
    जिलाधिकारी ने  एचपीवी टीकाकरण अभियान का फीता काट कर किया शुभारंभ, अभिभावकों से बेटियों का टीकाकरण कराने की अपील की 
शाहजहांपुर, 31 जुलाई।  सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम एवं बालिकाओं के स्वास्थ्य संरक्षण के उद्देश्य से संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत आज जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने घूरन तलैया स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित एचपीवी टीकाकरण शिविर का फीता काट कर शुभारंभ किया। 
जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि एचपीवी वैक्सीन पूर्णतः सुरक्षित एवं प्रभावी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकी तथा 15 वर्ष की आयु पूरी न करने वाली सभी बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं, जिससे उन्हें भविष्य में सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके। 
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनपद में अब तक 8,032 बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाई जा चुकी है। यह टीकाकरण अभियान सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि पूर्व में यह वैक्सीन केवल निजी अस्पतालों में उपलब्ध थी, किंतु अब जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर यह पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध है। उन्होंने सभी अभिभावकों से इस सुविधा का लाभ उठाते हुए पात्र बालिकाओं का समय पर टीकाकरण कराने की अपील की।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पी.पी. श्रीवास्तव, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहम्मद आसिफ तथा विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) से डॉ. आकांक्षा यादव मौजूद रहे।
    user_Amit Sharma
    Amit Sharma
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • हेडलाइन: तिलहर-निगोही मार्ग पर ई-रिक्शा पलटने से किसान की मौत, चालक की भूमिका पर उठे सवाल सब-हेडलाइन: घायल को अस्पताल ले जाने के बजाय शव घर छोड़ने का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच; पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर होगी कार्रवाई सोशल मीडिया कैप्शन: तिलहर-निगोही मार्ग पर ई-रिक्शा पलटने से किसान ओमपाल की दर्दनाक मौत। परिजनों ने चालक पर घायल को अस्पताल न ले जाकर शव घर छोड़ने का आरोप लगाया है। पूरे मामले की जांच में जुटी पुलिस। आखिर हादसे के बाद क्या हुआ? पूरी खबर पढ़ें। हैशटैग: #Tilhar #Shahjahanpur #ERickshawAccident #RoadAccident #OmPal #BreakingNews #UPNews #PoliceInvestigation #TilharNews #NigohiRoad #PK24NEWS #ShahjahanpurNews #UttarPradesh #AccidentNews #HindiNews हेडलाइन: तिलहर-निगोही मार्ग पर ई-रिक्शा पलटने से किसान की मौत, चालक की भूमिका पर उठे सवाल सब-हेडलाइन: घायल को अस्पताल ले जाने के बजाय शव घर छोड़ने का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच; पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर होगी कार्रवाई सोशल मीडिया कैप्शन: तिलहर-निगोही मार्ग पर ई-रिक्शा पलटने से किसान ओमपाल की दर्दनाक मौत। परिजनों ने चालक पर घायल को अस्पताल न ले जाकर शव घर छोड़ने का आरोप लगाया है। पूरे मामले की जांच में जुटी पुलिस। आखिर हादसे के बाद क्या हुआ? पूरी खबर पढ़ें। हैशटैग: #Tilhar #Shahjahanpur #ERickshawAccident #RoadAccident #OmPal #BreakingNews #UPNews #PoliceInvestigation #TilharNews #NigohiRoad #PK24NEWS #ShahjahanpurNews #UttarPradesh #AccidentNews #HindiNews
    1
    हेडलाइन:
तिलहर-निगोही मार्ग पर ई-रिक्शा पलटने से किसान की मौत, चालक की भूमिका पर उठे सवाल

सब-हेडलाइन:
घायल को अस्पताल ले जाने के बजाय शव घर छोड़ने का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच; पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर होगी कार्रवाई

सोशल मीडिया कैप्शन:
तिलहर-निगोही मार्ग पर ई-रिक्शा पलटने से किसान ओमपाल की दर्दनाक मौत। परिजनों ने चालक पर घायल को अस्पताल न ले जाकर शव घर छोड़ने का आरोप लगाया है। पूरे मामले की जांच में जुटी पुलिस। आखिर हादसे के बाद क्या हुआ? पूरी खबर पढ़ें।

हैशटैग:
#Tilhar #Shahjahanpur #ERickshawAccident #RoadAccident #OmPal #BreakingNews #UPNews #PoliceInvestigation #TilharNews #NigohiRoad #PK24NEWS #ShahjahanpurNews #UttarPradesh #AccidentNews #HindiNews

    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    42 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.