Shuru
Apke Nagar Ki App…
किशनगंज जिले के बहादुरगंज प्रखंड अंतर्गत टंगटंगी गांव में माननीय सांसद डॉ. एमडी जावेद आज़ाद ने मरहूम रिजवान के परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। सांसद ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया और मरहूम की मगफिरत तथा जन्नतुल फिरदौस में आला मुकाम मिलने के लिए दुआ की। मुलाकात के दौरान पीड़ित परिजनों ने सांसद को पूरी घटना की जानकारी दी और मामले में शीघ्र व निष्पक्ष न्याय दिलाने की मांग की। इस पर सांसद ने परिवार को भरोसा दिलाया कि वे इस गंभीर मामले को प्रशासन के समक्ष पूरी मजबूती से उठाएंगे और दोषियों के विरुद्ध त्वरित व निष्पक्ष कार्रवाई के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। इस दौरान प्रो. मुसब्बीर आलम, प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकाश गिरी समेत टेढ़ागाछ और बहादुरगंज के कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
Md Abu Farhan

More news from बिहार and nearby areas
- बिहार के किशनगंज में छात्रों की गूंज से एक नया 'शिक्षा Revolution' उठने वाला है। इस बड़ी मुहिम का हिस्सा बनने के लिए आगामी 17 जुलाई 2026 की तारीख तय की गई है, जिसमें सभी लोगों से इससे जुड़ने की अपील की गई है।1
- बिहार के किशनगंज में जिला प्रशासन ने महानंदा-डोंक घाटों पर छापेमारी की है। इस कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने मौके से ट्रैक्टर, नावें और 2500 सीएफटी अवैध बालू जब्त की है। इस मामले में अब जिला प्रशासन द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया की जा रही है।1
- Post by Md Raju1
- पूर्णिया के बैंगलोर आईटी सॉल्यूशन (Bangalore It Solution) में ग्राहकों को केवल 7499 रुपये में रिफर्बिश्ड लैपटॉप मिल रहा है।1
- अररिया नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 11 स्थित खड़िया बस्ती ईदगाह चौक से बंसवाड़ी जाने वाली सड़क पर ग्रामीणों ने एक खाली जमीन पर कचरा फेंके जाने का विरोध किया है। यह खाली जमीन डेम्हेली, बंसवारी और झमटा रोड के पास स्थित है, जहां कचरा फेंके जाने के खिलाफ स्थानीय लोगों ने अपना विरोध दर्ज कराया है।1
- अररिया के रानीगंज थाना क्षेत्र में मवेशी व्यापारी और पिकअप चालक से हुई रोड डकैती के मामले का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। अररिया एसडीपीओ सुशील कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि 6 जुलाई 2026 को रानीगंज थाना क्षेत्र के बड़हारा चौक पर अपराधियों ने पिकअप चालक और मवेशी व्यापारी को रोककर लोहे की रॉड से वाहन का शीशा तोड़ दिया था और उनसे 77 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए थे। इस संबंध में रानीगंज थाने में कांड संख्या 230/26 दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए राहुल कुमार (बड़हारा), शशी कुमार और मदसुन कुमार (दोनों नरकी, रानीगंज) को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई ऑल्टो कार (BR38AJ-2747), एक हीरो एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन और लूटे गए रुपयों में से 5,900 रुपये की नकदी बरामद की गई है। पुलिस का कहना है कि इस वारदात में शामिल अन्य अपराधियों की भी पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।2
- किशनगंज में 'जोड़ों जोड़ों भारत जोड़ो' के नारे के साथ लोगों से नफरत के बजाय मोहब्बत को चुनने की अपील की जा रही है। देश को एकजुट करने और नफरत को छोड़कर आपसी प्यार का रास्ता अपनाने का यह संदेश दिया गया है।1
- बिहार के अररिया में जातिवाद को लेकर एक विवाद खड़ा हो गया है। इस विवाद के दौरान रंजन मंडल नामक व्यक्ति ने गाली दी।1