सभी कार्यपालिक मजिस्ट्रेट रबी उपार्जन के कार्य को प्राथमिकता पर रखें एवं प्रत्येक केन्द्र पर निगरानी रखें जनगणना कार्य में जिन प्रगणकों ने अपनी गणना का कार्य कर लिया है, उनके सुपरवाइजर पुनः जांच लें ताकि कोई नाम छूटे नही सभी ग्राम पंचायतें जलगंगा संवर्द्धन अभियान अंतर्गत दिए गए अमृत सरोवर, खेत तालाब, नंदन वन योजना एवं मां की बगिया के लक्ष्यों को शीघ्र पूर्ण करें टीएल की बैठक में कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने दिए निर्देश टीकमगढ़ 11 मई कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में टीएल की बैठक आयोजित की गई। टीएल की बैठक में कलेक्टर श्रोत्रिय ने गेहूं उपार्जन की समीक्षा करते हुये निर्देशित किया कि सभी कार्यपालिक मजिस्ट्रेट रबी उपार्जन के कार्य को प्राथमिकता पर रखें एवं प्रत्येक केन्द्र पर निगरानी रखें। उन्होंने निर्देशित किया कि गंभीरता और बारीकी से समझकर पूरे सिस्टम पर नजर रखें। उन्होंने बताया शासन द्वारा गेहूं खरीदी के लिये 23 मई तक अवधि निर्धारित की गई है, अतः इस कार्य को प्राथमिकता से किया जाये। बैठक में कलेक्टर श्रोत्रिय ने जलगंगा संवर्द्धन अभियान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि अभियान अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों को अमृत सरोवर, खेत तालाब, नंदन वन, मां की बगिया के लक्ष्यों को शीघ्र पूर्ण करें। अमृत 2.0 योजना के जल गंगा संवर्धन अंतर्गत आने-वाले सभी कार्यों को अभियान के पोर्टल पर दर्ज कराया जाये। उन्होंने निर्देशित किया कि अभियान अंतर्गत संबंधित विभागों को दिये गये लक्ष्यानुसार कार्य पूर्ण कर उसकी जानकारी प्रस्तुत करें। बैठक में कलेक्टर श्रोत्रिय ने जनगणना 2027 की समीक्षा करते हुये निर्देशित किया कि जनगणना कार्य में जिन प्रगणकों ने अपनी गणना का कार्य कर लिया है, उनके सुपरवाइजर रीचैक करें ताकि कोई घर गणना करने से छूटे नहीं या पुनरावृत्ति नहीं हो। ग्रीष्मकाल में पेयजल आपूर्ति के लिये विभाग द्वारा की जा रही तैयारियों की समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि जिले में नवाचार के तहत सार्वजनिक स्थानों पर पहले से बने टीन शेड को जन शीतल आश्रय स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। टीकमगढ़ तथा पलेरा नगरीय निकायों में जन शीतल आश्रय प्रारंभ हो गये हैं। उन्होंने निर्देशित किया कि अन्य नगर परिषद, जनपद में भी जन शीतल आश्रय बनाये जायें। तत्पश्चात उन्होंने सीएम हेल्पलाईन की समीक्षा करते हुये बॉटम में रहने वाले एवं सर्वाधिक लंबित शिकायतों वाले विभाग प्रमुखों को निराकृत करने हेतु सख्त निर्देश दिये। उन्होंने आरसीएमएस पोर्टल पर दर्ज राजस्व के प्रकरणों की न्यायालयवार समीक्षा की तथा नामांतरण के प्रकरणों में जिन तहसीलदारों द्वारा कम प्रगति पायी गई, उन पर नाराजगी व्यक्त की तथा प्रकरणों के शीघ्र निराकरण कराने के सख्त निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि आरसीएमएस प्रकरणों के निराकरण उपरांत आदेश की प्रति आवेदक को निशुल्क प्रदाय की जाये। इस प्रकार की शिकायत प्राप्त होने पर सख्त कार्यवाही की जायेगी। ई-विकास पोर्टल के लिये सभी एसडीएम, तहसीलदारों के आईडी पासवर्ड दिये जायें। इसके साथ ही उन्होंने कृषि विभाग अंतर्गत कृषि वर्ष 2026, पीएमडीडीकेवाई, क्षीरधारा योजना, फार्मर रजिस्ट्री, डीएमएफ/डीएटीसीसी की बैठक में दिए गए निर्देश, पीएमएवाई, कोर्ट प्रकरण, अवमानना प्रकरण तथा टीएल पत्रों पर की गई कार्यवाही की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर शिवप्रसाद मंडराह, संयुक्त कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह, एसडीएम टीकमगढ़ संस्कृति मुदित लटौरिया, एसडीएम बल्देवगढ़ भारती देवी मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर सुशील कुमार तोमर, अंजली शर्मा, निशांत भूरिया, सीएमएचओ डॉ. ओपी अनुरागी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ऊदल सिंह ठाकुर, पीओडूडा श्री ओमपाल सिंह भदौरिया, जिला योजना अधिकारी रामबाबू गुप्ता, जिला लोक सेवा प्रबंधक अमन गोयल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

- टीकमगढ़ पुलिस की अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, तीन अलग-अलग मामलों में 4 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों से कट्टा और कारतूस बरामद1
- ऊजरा गांव में सरकारी जमीन पर कब्जा को लेकर झगड़े में दो परिवार के बीच मारपीट,अब मिल रही धमकियां,वीडियो वायरल छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ऊजरा गांव में शासकीय भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। दो पक्ष के बीच मारपीट का वीडियो भी सामने आया है जानकारी के मुताबिक गांव में शासकीय जमीन पर कब्जे को लेकर लंबे समय से तनातनी चल रही थी। इसी विवाद के चलते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि विवाद के दौरान यादव पक्ष की महिलाओं ने कुशवाहा परिवार के लोगों के साथ मारपीट कर दी। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को गढ़ीमलहरा थाने लाया गया। थाना पहुंचने के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया गढ़ीमलहरा थाना प्रभारी रीता सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो करीब दो दिन पुराना बताया जा रहा है। दोनों पक्षों के बीच जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद हुआ था। मामले की जानकारी सामने आने पर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है ताकि भविष्य में दोबारा विवाद की स्थिति न बने गांव में इस घटना के बाद तनाव का माहौल बना रहा, हालांकि पुलिस का कहना है कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।1
- *टीकमगढ़: दोपहर से लापता दो मासूमों की तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम; परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लगाए लापरवाही के आरोप* *टीकमगढ़, - जिले की ग्राम पंचायत डूडा से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। रविवार दोपहर से लापता दो मासूम बच्चों के शव गांव के कवराटा तालाब में मिलने से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार, 9 वर्षीय कृष्णा अपनी मां के साथ डूडा गांव स्थित अपने मामा के घर आया हुआ था। रविवार दोपहर वह अपने ममेरे भाई 10 वर्षीय देवा और अन्य बच्चों के साथ खेलने के लिए निकला था। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने साथ गए बच्चों से पूछताछ की। बच्चों ने तालाब के पास कपड़े पड़े होने की बात बताई। आशंका होने पर परिजन तुरंत कवराटा तालाब पहुंचे और तलाश शुरू की। कुछ देर की खोजबीन के बाद दोनों मासूमों के शव तालाब से बरामद हुए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बड़ागांव धसान थाना प्रभारी जयेन्द्र गोयल ने बताया कि प्रथम दृष्टया दोनों बच्चों की मौत पानी में डूबने से हुई है। मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। मामले की जांच की जा रही है। *परिजनों का आरोप: 15 घंटे शव वाहन में रखे रहे शव* इस दुखद घटना के बीच परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजन अजय सिंह, वीरेंद्र वंशकार और अनिल वंशकार का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद लगभग 15 घंटे तक दोनों मासूमों के शव शव वाहन में ही रखे रहे, जिससे शव खराब हो गए। परिजनों ने कहा कि शवों को फ्रीजर में रखा जाना चाहिए था। यह अस्पताल प्रबंधन और बीएमओ की बड़ी लापरवाही है। उन्होंने प्रशासन से दोषी डॉक्टरों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। *गांव में पसरा मातम* एक साथ दो मासूमों की मौत से डूडा गांव में मातम पसरा हुआ है। दोनों बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि तालाब के आसपास सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। वाईट जयेंद्र गोयल थाना प्रभारी बड़ागांव धसान परिजन *टीकमगढ़: दोपहर से लापता दो मासूमों की तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम; परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लगाए लापरवाही के आरोप* *टीकमगढ़, - जिले की ग्राम पंचायत डूडा से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। रविवार दोपहर से लापता दो मासूम बच्चों के शव गांव के कवराटा तालाब में मिलने से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार, 9 वर्षीय कृष्णा अपनी मां के साथ डूडा गांव स्थित अपने मामा के घर आया हुआ था। रविवार दोपहर वह अपने ममेरे भाई 10 वर्षीय देवा और अन्य बच्चों के साथ खेलने के लिए निकला था। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने साथ गए बच्चों से पूछताछ की। बच्चों ने तालाब के पास कपड़े पड़े होने की बात बताई। आशंका होने पर परिजन तुरंत कवराटा तालाब पहुंचे और तलाश शुरू की। कुछ देर की खोजबीन के बाद दोनों मासूमों के शव तालाब से बरामद हुए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बड़ागांव धसान थाना प्रभारी जयेन्द्र गोयल ने बताया कि प्रथम दृष्टया दोनों बच्चों की मौत पानी में डूबने से हुई है। मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। मामले की जांच की जा रही है। *परिजनों का आरोप: 15 घंटे शव वाहन में रखे रहे शव* इस दुखद घटना के बीच परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजन अजय सिंह, वीरेंद्र वंशकार और अनिल वंशकार का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद लगभग 15 घंटे तक दोनों मासूमों के शव शव वाहन में ही रखे रहे, जिससे शव खराब हो गए। परिजनों ने कहा कि शवों को फ्रीजर में रखा जाना चाहिए था। यह अस्पताल प्रबंधन और बीएमओ की बड़ी लापरवाही है। उन्होंने प्रशासन से दोषी डॉक्टरों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। *गांव में पसरा मातम* एक साथ दो मासूमों की मौत से डूडा गांव में मातम पसरा हुआ है। दोनों बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि तालाब के आसपास सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। वाईट जयेंद्र गोयल थाना प्रभारी बड़ागांव धसान परिजन3
- टीकमगढ़ के बड़ागांव थाना क्षेत्र कबराटा तालाब में दो भाइयों की डूबने से मौत मृतकों की पहचान 14 वर्षीय कृष्णा वंशकार और 13 वर्षीय देवा वंशकार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे रविवार दोपहर खेलने के लिए घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। परिजनों की तलाश के दौरान दोनों बच्चों के तालाब में डूबने की जानकारी सामने आई। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।” टीकमगढ़ के बड़ागांव थाना क्षेत्र कबराटा तालाब में दो भाइयों की डूबने से मौत मृतकों की पहचान 14 वर्षीय कृष्णा वंशकार और 13 वर्षीय देवा वंशकार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे रविवार दोपहर खेलने के लिए घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। परिजनों की तलाश के दौरान दोनों बच्चों के तालाब में डूबने की जानकारी सामने आई। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।”1
- मध्य प्रदेश के पृथ्वीपुर में पूर्व BJP विधायक शिशुपाल यादव पर जमीन हड़पने का आरोप लगा है। कुशवाहा समाज के लोगों ने यह आरोप लगाया, जिसके विरोध में एक किसान 40 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गया। यह मामला राजनीतिक गलियारों में गरमा गया है।1
- टीकमगढ़ जिले में अवैध शराब से जुड़ा एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।1
- 2023 से 2025 की सभी पुलिस भर्ती हमने पूरी की अब 2026 की भी भर्ती हमने प्रारंभ की हैं। 2023 से 2025 की सभी पुलिस भर्ती हमने पूरी की अब 2026 की भी भर्ती हमने प्रारंभ की हैं।1
- टीकमगढ़ जिले की दिगौड़ा पुलिस ने बोलेरो गाड़ी को रोककर मारपीट करने वाले निगरानीशुदा बदमाश को किया गिरफ्तार1