logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

फलोदी में भंवरी देवी हत्याकांड को लेकर लोगों ने कलेक्टर का घेराव किया । पूर्व विधायक ने कहा पुलिस किसको बचा रही SHO DSP को हटाने की मांग और भंवरी देवी न्याय देने के सम्बन्ध में जिला कलेक्टर और sp को ज्ञापन दिया गया है। कलेक्टर परिसर में पैर रखने की भी जगह नहीं मिली।

9 hrs ago
user_Nitesh Meena
Nitesh Meena
सैंथल, दौसा, राजस्थान•
9 hrs ago

फलोदी में भंवरी देवी हत्याकांड को लेकर लोगों ने कलेक्टर का घेराव किया । पूर्व विधायक ने कहा पुलिस किसको बचा रही SHO DSP को हटाने की मांग और भंवरी देवी न्याय देने के सम्बन्ध में जिला कलेक्टर और sp को ज्ञापन दिया गया है। कलेक्टर परिसर में पैर रखने की भी जगह नहीं मिली।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • फर्जी रजिस्ट्री में शामिल तहसीलदार, ईओ सहित अन्य कर्मचारियों को नहीं बख्शा जाएगा ; परसादी लाल मीणा लालसोट में कांग्रेस ने भरी कांग्रेस का बोर्ड बनाने की हुंकार लालसोट। नगर परिषद चुनाव 2026 को लेकर संस्कृत महाविद्यालय खेल मैदान में कांग्रेस की कार्यकर्ता बैठक हुई। मंच पर पूर्व मंत्री परसादी लाल मीणा, जिलाध्यक्ष रामलाल ओड़, नगर दौसा अध्यक्ष घनश्याम शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष सीताराम मीणा, कार्यकारी अध्यक्ष रामनारायण सैनी, दीपक पुरोहित, रामविलास खेमावास, जगदीश राड़ा, पूर्व चेयरमैन रक्षा मिश्रा, दिनेश मिश्रा, विनोद गोयल, टेकचंद मालिया व शालिनी वर्मा मौजूद रहे। मंच संचालन चंद्रशेखर जांगिड़ ने किया। परसादी लाल मीणा ने कहा कि इस बार मजबूत, टिकाऊ, साफ छवि और जिताऊ प्रत्याशियों को ही टिकट में प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने भ्रष्टाचार, भूमाफिया और कथित फर्जी रजिस्ट्रियों को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर दोषी पाए जाने वाले तहसीलदार, ईओ सहित संबंधित अधिकारियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बैठक में कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर लालसोट नगर परिषद में कांग्रेस का बोर्ड बनाने का संकल्प लिया।
    1
    फर्जी रजिस्ट्री में शामिल तहसीलदार, ईओ सहित अन्य कर्मचारियों को नहीं बख्शा जाएगा ; परसादी लाल मीणा
लालसोट में कांग्रेस ने भरी कांग्रेस का बोर्ड बनाने की हुंकार
लालसोट। नगर परिषद चुनाव 2026 को लेकर संस्कृत महाविद्यालय खेल मैदान में कांग्रेस की कार्यकर्ता बैठक हुई। मंच पर पूर्व मंत्री परसादी लाल मीणा, जिलाध्यक्ष रामलाल ओड़, नगर दौसा अध्यक्ष घनश्याम शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष सीताराम मीणा, कार्यकारी अध्यक्ष रामनारायण सैनी, दीपक पुरोहित, रामविलास खेमावास, जगदीश राड़ा, पूर्व चेयरमैन रक्षा मिश्रा, दिनेश मिश्रा, विनोद गोयल, टेकचंद मालिया व शालिनी वर्मा मौजूद रहे। मंच संचालन चंद्रशेखर जांगिड़ ने किया।
परसादी लाल मीणा ने कहा कि इस बार मजबूत, टिकाऊ, साफ छवि और जिताऊ प्रत्याशियों को ही टिकट में प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने भ्रष्टाचार, भूमाफिया और कथित फर्जी रजिस्ट्रियों को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर दोषी पाए जाने वाले तहसीलदार, ईओ सहित संबंधित अधिकारियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर लालसोट नगर परिषद में कांग्रेस का बोर्ड बनाने का संकल्प लिया।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • माता सीता पर BJP विधायक पन्नालाल शाक्य की विवादित टिप्पणी, मंच पर ही महिला विधायक ने जताया विरोध गुना। मध्य प्रदेश के गुना से भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य का माता सीता और महिलाओं को लेकर दिया गया बयान विवादों में आ गया है। गुना के नानाखेड़ी कृषि उपज मंडी में आयोजित बलराम महोत्सव के दौरान शाक्य ने रामायण और महाभारत के प्रसंगों का जिक्र करते हुए महिलाओं को लेकर टिप्पणी की। उन्होंने माता सीता के संदर्भ में 'मौत का सामान' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया और कहा कि इन युद्धों में पुरुष मारे गए, महिलाएं नहीं। शाक्य के बयान पर मंच पर मौजूद भाजपा की चाचौड़ा विधायक प्रियंका पेंची ने तत्काल आपत्ति जताई। उन्होंने महिलाओं के त्याग और बलिदान का उल्लेख करते हुए ऐसी टिप्पणी को गलत बताया। इस दौरान दोनों विधायकों के बीच मंच पर ही तीखी नोकझोंक हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाक्य ने महिला विधायक को बैठ जाने के लिए कहा और अपने तर्क का बचाव किया। विवाद बढ़ने के बाद शाक्य ने सफाई देते हुए कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया और उनका उद्देश्य महिलाओं को दोषी ठहराना नहीं था।
    1
    माता सीता पर BJP विधायक पन्नालाल शाक्य की विवादित टिप्पणी, मंच पर ही महिला विधायक ने जताया विरोध
गुना। मध्य प्रदेश के गुना से भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य का माता सीता और महिलाओं को लेकर दिया गया बयान विवादों में आ गया है। गुना के नानाखेड़ी कृषि उपज मंडी में आयोजित बलराम महोत्सव के दौरान शाक्य ने रामायण और महाभारत के प्रसंगों का जिक्र करते हुए महिलाओं को लेकर टिप्पणी की। उन्होंने माता सीता के संदर्भ में 'मौत का सामान' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया और कहा कि इन युद्धों में पुरुष मारे गए, महिलाएं नहीं।
शाक्य के बयान पर मंच पर मौजूद भाजपा की चाचौड़ा विधायक प्रियंका पेंची ने तत्काल आपत्ति जताई। उन्होंने महिलाओं के त्याग और बलिदान का उल्लेख करते हुए ऐसी टिप्पणी को गलत बताया। इस दौरान दोनों विधायकों के बीच मंच पर ही तीखी नोकझोंक हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाक्य ने महिला विधायक को बैठ जाने के लिए कहा और अपने तर्क का बचाव किया।
विवाद बढ़ने के बाद शाक्य ने सफाई देते हुए कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया और उनका उद्देश्य महिलाओं को दोषी ठहराना नहीं था।
    user_Sunita sharma
    Sunita sharma
    Court reporter जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • महेश मीणा हत्याकांड का खुलासा: पत्नी ही निकली मास्टरमाइंड, बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर रची साजिश जयपुर। महेश मीणा हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए सनसनीखेज मामले में मृतक की पत्नी कविता मीणा को ही मास्टरमाइंड बताया है। पुलिस के अनुसार कविता ने अपने कथित बॉयफ्रेंड गणेश के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। जांच में सामने आया कि कविता ने कथित तौर पर पाइनएप्पल जूस में सेल्फस नामक जहरीला पदार्थ मिलाकर महेश को पिला दिया। पत्नी पर भरोसा होने के कारण महेश ने बिना किसी संदेह के जूस पी लिया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ी और मामले ने हत्या का रूप ले लिया। पुलिस ने मामले में कविता मीणा और गणेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब दोनों से पूछताछ कर हत्या के पीछे की वजह और पूरी साजिश से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा विश्वकर्मा थाना SHO रविंद्र सिंह की टीम ने कड़ी मेहनत और जांच के बाद किया। मामले को लेकर DCP वेस्ट प्रशांत किरण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस कार्रवाई और जांच से जुड़े तथ्य सामने रखे।
    1
    महेश मीणा हत्याकांड का खुलासा: पत्नी ही निकली मास्टरमाइंड, बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर रची साजिश
जयपुर। महेश मीणा हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए सनसनीखेज मामले में मृतक की पत्नी कविता मीणा को ही मास्टरमाइंड बताया है। पुलिस के अनुसार कविता ने अपने कथित बॉयफ्रेंड गणेश के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी।
जांच में सामने आया कि कविता ने कथित तौर पर पाइनएप्पल जूस में सेल्फस नामक जहरीला पदार्थ मिलाकर महेश को पिला दिया। पत्नी पर भरोसा होने के कारण महेश ने बिना किसी संदेह के जूस पी लिया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ी और मामले ने हत्या का रूप ले लिया।
पुलिस ने मामले में कविता मीणा और गणेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब दोनों से पूछताछ कर हत्या के पीछे की वजह और पूरी साजिश से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा विश्वकर्मा थाना SHO रविंद्र सिंह की टीम ने कड़ी मेहनत और जांच के बाद किया। मामले को लेकर DCP वेस्ट प्रशांत किरण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस कार्रवाई और जांच से जुड़े तथ्य सामने रखे।
    user_Isha sharma
    Isha sharma
    Jaipur, Rajasthan•
    7 hrs ago
  • Gen Z के लिए टिकट को लेकर डोटासरा की दो टूक—युवा चेहरों को मिलेगा मौका #GenZ #GovindDotasra #Congress #CityCablenewsjaipur
    1
    Gen Z के लिए टिकट को लेकर डोटासरा की दो टूक—युवा चेहरों को मिलेगा मौका #GenZ #GovindDotasra #Congress #CityCablenewsjaipur
    user_Pawan sharma
    Pawan sharma
    Court reporter जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • युवाओं द्वारा पार्क में स्वच्छता अभियान: राष्ट्र सेवा और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ​जयपुर। महावीर नगर क्षेत्र के स्थानीय पार्क में आज युवाओं एवं बालकों द्वारा एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। प्रधानमंत्री जी के स्वच्छता संकल्प से प्रेरणा लेते हुए युवाओं ने न केवल पार्क परिसर की सफाई की, बल्कि समाज को स्वच्छता और नागरिक कर्तव्यों का संदेश भी दिया। ​कार्यक्रम के आयोजक महेंद्र कुमार ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य आज के युवाओं को खेल-कूद के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रहित के कार्यों से जोड़ना है। खेल-कूद के साथ जब युवा अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी उठाएंगे, तो इससे समाज में एक नई चेतना और अनुशासन का निर्माण होगा। ​अभियान के दौरान युवाओं ने पार्क की सफाई कर कचरे का उचित निस्तारण किया और आगे भी पार्क के रखरखाव एवं स्वच्छता की जिम्मेदारी उठाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक युवा और बच्चे उपस्थित रहे
    4
    युवाओं द्वारा पार्क में स्वच्छता अभियान: राष्ट्र सेवा और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
​जयपुर। महावीर नगर क्षेत्र के स्थानीय पार्क में आज युवाओं एवं बालकों द्वारा एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। प्रधानमंत्री जी के स्वच्छता संकल्प से प्रेरणा लेते हुए युवाओं ने न केवल पार्क परिसर की सफाई की, बल्कि समाज को स्वच्छता और नागरिक कर्तव्यों का संदेश भी दिया।
​कार्यक्रम के आयोजक महेंद्र कुमार ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य आज के युवाओं को खेल-कूद के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रहित के कार्यों से जोड़ना है। खेल-कूद के साथ जब युवा अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी उठाएंगे, तो इससे समाज में एक नई चेतना और अनुशासन का निर्माण होगा।
​अभियान के दौरान युवाओं ने पार्क की सफाई कर कचरे का उचित निस्तारण किया और आगे भी पार्क के रखरखाव एवं स्वच्छता की जिम्मेदारी उठाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक युवा और बच्चे उपस्थित रहे
    user_Mahendra choudhary
    Mahendra choudhary
    Student union आंधी, जयपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • पदमपुरा पीएचसी मे चिकित्सक लगाने की मांग, कृषि मंत्री ने चिकित्सा मंत्री को लिखा पत्र टोडाभीम । करौली ग्राम पदमपुरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले छह माह से मुख्य चिकित्सक का पद रिक्त होने के कारण क्षेत्र के ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर राजस्थान सरकार के मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने चिकित्सा विभाग के मंत्री को पत्र लिखकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तत्काल डॉक्टर की नियुक्ति की मांग की है। पत्र में बताया गया कि पदमपुरा के आसपास 15 से 20 किलोमीटर की दूरी तक पर्याप्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं है। वहीं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत दर्जनों गांव आते हैं। डॉक्टर का पद लंबे समय से रिक्त होने के कारण ग्रामीणों को उपचार के लिए दूर जाना पड़ रहा है। मंत्री ने चिकित्सा विभाग से मामले में अविलंब आवश्यक कार्रवाई कर डॉक्टर की नियुक्ति करने को कहा है, ताकि पदमपुरा सहित आसपास के गांवों के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके। गौरतलब है कि पिछले दिनों से ग्राम पंचायत पदमपुरा प्रशासक हंसराज मीना द्वारा चिकित्सक नियुक्ति हेतु प्रयास किये जा रहें हैं।
    1
    पदमपुरा पीएचसी मे चिकित्सक लगाने की मांग, कृषि मंत्री ने चिकित्सा मंत्री को लिखा पत्र
टोडाभीम । करौली
ग्राम पदमपुरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले छह माह से मुख्य चिकित्सक का पद रिक्त होने के कारण क्षेत्र के ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर राजस्थान सरकार के मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने चिकित्सा विभाग के मंत्री को पत्र लिखकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तत्काल डॉक्टर की नियुक्ति की मांग की है।
पत्र में बताया गया कि पदमपुरा के आसपास 15 से 20 किलोमीटर की दूरी तक पर्याप्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं है। वहीं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत दर्जनों गांव आते हैं। डॉक्टर का पद लंबे समय से रिक्त होने के कारण ग्रामीणों को उपचार के लिए दूर जाना पड़ रहा है।
मंत्री ने चिकित्सा विभाग से मामले में अविलंब आवश्यक कार्रवाई कर डॉक्टर की नियुक्ति करने को कहा है, ताकि पदमपुरा सहित आसपास के गांवों के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके। गौरतलब है कि पिछले दिनों से ग्राम पंचायत पदमपुरा प्रशासक हंसराज मीना द्वारा चिकित्सक नियुक्ति हेतु प्रयास किये जा रहें हैं।
    user_Kailash sattavan
    Kailash sattavan
    Repoter टोडाभीम, करौली, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • संस्कृत पाठशाला में नगर परिषद चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक का हुआ आयोजन, पूर्व चिकित्सा मंत्री ने पूर्व सभापति पर भ्रष्टाचार के लगाए आरोप संस्कृत पाठशाला में नगर परिषद चुनाव को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित लालसोट : पुलिस थाने के सामने स्थित संस्कृत पाठशाला में नगर परिषद चुनाव को लेकर व टिकट वितरण को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अहम बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व चिकित्सा मंत्री प्रसादी लाल मीणा भाजपा सरकार पर जमकर निशाना सादा भाजपा शासन काल पर भ्रष्टाचार का भी लगाया। आरोपउन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ही जनता की राय से टिकट दिया जाएगा। इस दौरान हजारों की संख्या में कांग्रेस महिला पुरुष कार्यकर्ता टिकट के दावेदार भी रहे मौजूद।
    4
    संस्कृत पाठशाला में नगर परिषद चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक का हुआ आयोजन, पूर्व चिकित्सा मंत्री ने पूर्व सभापति पर भ्रष्टाचार के लगाए आरोप
संस्कृत पाठशाला में नगर परिषद चुनाव को लेकर  कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित 
लालसोट : पुलिस थाने के सामने स्थित संस्कृत पाठशाला में नगर परिषद चुनाव को लेकर व टिकट वितरण को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अहम बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व चिकित्सा मंत्री प्रसादी लाल मीणा भाजपा सरकार पर जमकर निशाना सादा भाजपा शासन काल पर भ्रष्टाचार का भी लगाया। आरोपउन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ही जनता की राय से टिकट दिया जाएगा। इस दौरान हजारों की संख्या में कांग्रेस महिला पुरुष कार्यकर्ता टिकट के दावेदार भी रहे मौजूद।
    user_पत्रकार  : ‌ प्रकाश सैनी
    पत्रकार : ‌ प्रकाश सैनी
    Advertising agency लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • कुत्तों की नसबंदी में कथित भ्रष्टाचार और कुत्तों के काटने के बढ़ते मामलों को लेकर खंडवा नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। इस दौरान विरोध का उनका अंदाज भी अनूठा रहा। उन्होंने कुत्तों की समस्या को लेकर अनोखे तरीके से प्रदर्शन कर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया #ViralNews #Protest #LatestNews #CityCablenewsjaipur
    1
    कुत्तों की नसबंदी में कथित भ्रष्टाचार और कुत्तों के काटने के बढ़ते मामलों को लेकर खंडवा नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। इस दौरान विरोध का उनका अंदाज भी अनूठा रहा। उन्होंने कुत्तों की समस्या को लेकर अनोखे तरीके से प्रदर्शन कर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया #ViralNews #Protest #LatestNews #CityCablenewsjaipur
    user_Pawan sharma
    Pawan sharma
    Court reporter जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • डिग्गी कल्याण पदयात्रा में मदरामपुरा बालाजी पर भव्य जागरण
    1
    डिग्गी कल्याण पदयात्रा में मदरामपुरा बालाजी पर भव्य जागरण
    user_Rakesh Kumar Swami
    Rakesh Kumar Swami
    सांगानेर, जयपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.