Shuru
Apke Nagar Ki App…
देखिए क्या बताया इस महिला कांस्टेबल ने लड़कियों की सुरक्षा के लिए देखिए क्या बताया इस महिला कांस्टेबल ने लड़कियों की सुरक्षा के लिए किस तरह से आप बचे फोटो वायरल हो जाए तो
Yash kumar
देखिए क्या बताया इस महिला कांस्टेबल ने लड़कियों की सुरक्षा के लिए देखिए क्या बताया इस महिला कांस्टेबल ने लड़कियों की सुरक्षा के लिए किस तरह से आप बचे फोटो वायरल हो जाए तो
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- रायबरेली के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में चोरी की एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। पेड़ स्वामी की चोरी से एक खेत से पाँच कीमती पेड़ काटकर पार कर दिए गए। पीड़ित ने मामले की लिखित शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र के गोकना गांव निवासी रामगोपाल पुत्र गंगरे ने बताया कि उनका एक खेत पड़ोसी गाँव'सराये भान' में स्थित है। पीड़ित के अनुसार, उन्होंने अपने इस खेत में तीन चिलबिल, एक नीम और एक सिरसा का पेड़ लगाया था। ये पेड़ काफी बड़े और कीमती हो चुके थे। पीड़ित का आरोप है कि बीती रात को कुछ अज्ञात लोगों ने मिलीभगत कर उनके खेत से ये सभी पाँचों पेड़ चोरी-छिपे काट लिए और उन्हें वहां से उठा ले गए। घटना की जानकारी पीड़ित को अगले दिन हुई, जिसके बाद उन्होंने मंगलवार को पुलिस को सूचना दी। लाखों का नुकसान और पुलिस की कार्रवाई रामगोपाल के अनुसार, काटे गए पेड़ों की कुल बाजार कीमत लगभग ₹50,000 के आसपास थी। पीड़ित ने बताया कि जब उन्होंने इस संबंध में संदेह के आधार पर कुछ लोगों से पूछताछ की, तो उन्हें धमकी दी गई। फिलहाल, पीड़ित ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर उचित कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि मामले छानबीन करवाई जा रही है। वन विभाग से समन्वय स्थापित कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी।1
- Post by पत्रकार पवन कुमार1
- अधिवक्ताओं का नामांकन2
- यूपीपीसीएस 2024 में सफलता के शिखर पर जाकर वाणिज्य कर विभाग की अधिकारी बनी अमेठी जिले विकास खंड संग्रामपुर क्षेत्र के नेवादा निवासी तेज बहादुर सिंह की पुत्रवधू व गांव सफल बहू अनुराधा सिंह का आज ससुराल में पहुंचने भव्य स्वागत किया गया। परिजनों ने गांव के आग्रह पर सफल व आदर्श बहू अनुराधा सिंह ने कालिकन शक्ति पीठ पहुंच कर मां कालिका के चरणों में दीप जलाया।इस अवसर पर अनुराधा सिंह ने बताया कि आज हमारी सफलता के पीछे हमारे परिवार व गांव का आशिर्वाद है। इसलिए हमसे अधिक इन लोगों में खुशी दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि परिवार मान - सम्मान हर बहू के हाथों में होता है ।इस अवसर पर बृजेश मिश्रा, बृजेन्द्र सिंह लोहा, ज्ञान सिंह, जितेन्द्र सिंह, कमलाकांत उपाध्याय, सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे4
- अमेठी जिले के गौरीगंज क्षेत्र के एक गांव में महिलाओं के बीच हुई मारपीट का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस घटना में मां और उसकी बेटी के घायल होने की जानकारी सामने आई है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कहासुनी के बाद कुछ महिलाएं और पुरुष आपस में भिड़ जाते हैं और देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल जाता है। आरोप है कि कुछ लोगों ने एक महिला और उसकी बेटी के साथ मारपीट की, जिससे दोनों को चोटें आईं। घटना के पीछे अलग-अलग कारण बताए जा रहे हैं। एक पक्ष का कहना है कि छेड़खानी का विरोध करने पर हमला किया गया, जबकि दूसरे पक्ष ने महुआ बिनने को लेकर विवाद होने की बात कही है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की प्रारंभिक जांच में छेड़खानी के आरोप की पुष्टि नहीं हुई है। दोनों पक्षों के बीच तनाव को देखते हुए पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई की है। इस दौरान छह लोगों को शांतिभंग की आशंका में पाबंद किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।2
- अमेठी पुलिस को आज उस समय एक बड़ी सफलता हासिल हुई जब मुखबिर की सूचना पर जगदीशपुर थाने का गैंगस्टर व 14 गंभीर मुकदमों में वांछित जुनैद निवासी नयापुरवा मजरे खैरातपुर थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी को गिरफ्तार कर लिया। अमेठी की जगदीशपुर पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के अंतर्गत वांछितों की तलाश में क्षेत्र में थी तभी मुखबिर की सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार गैंगस्टर जुनैद के विरुद्ध 10 मुकदमे थाना जगदीशपुर में, 2 मुकदमे कमरौली थाने में, 1 गौरीगंज और अमेठी में 1 मुकदमे दर्ज हैं। जुनैद के विरुद्ध पहला मुकदमा साल 2011 में गोवध निवारण अधिनियम में थाना जगदीशपुर में दर्ज हुआ था, तब से लगातार अपराध करते हुए 2025 तक कुल 14 गंभीर मुकदमों की लंबी फेहरिस्त हो चुकी है। इन मुकदमों में आर्म्स एक्ट, गोवध निवारण अधिनियम व एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे हैं। पुलिस की जामा तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा, एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ है।2
- ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी के चंगुल से अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया है। पीड़िता के बयानों के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में पाक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराएं बढ़ाई हैं। क्या है पूरा मामला? बीते दिनों कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर शिकायत की थी कि उसकी नाबालिग पुत्री को अमरबाबू पुत्र सरजू प्रसाद, निवासी निरंजनपुर, बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की थी। सोमवार शाम मुखबिर की सटीक सूचना पर उपनिरीक्षक अभिज्ञान प्रताप सिंह, आरक्षी विनोद कुमार व महिला आरक्षी शांति मिश्रा की टीम ने रेलवे स्टेशन ऊंचाहार के पास घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। बढ़ेगी आरोपी की मुश्किलें कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि बरामदगी के बाद किशोरी के बयानों के आधार पर मुकदमे में धारा 65(1) बीएनएस व 5/6 पाक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई है। आरोपी अमरबाबू को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से पीड़िता के परिवार ने राहत की सांस ली है1
- बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव ने कहा लोधी गंज में शराब के ठेका को लेकर दुकानदार व परिवार सहित रह रहे लोग हाईवे से सटे हुए ठेका का किया विरोध जय मूलनिवासी जय भारत जय भीम जय संविधान।1
- Post by Sandeep tvnews1