भारत माला परियोजना में सुरक्षा नियमों की अनदेखी का आरोप, दुर्घटनाओं से चिंतित ग्रामीणों ने डीसी से लगाई गुहार भारत माला परियोजना में सुरक्षा नियमों की अनदेखी का आरोप, दुर्घटनाओं से चिंतित ग्रामीणों ने डीसी से लगाई गुहार फोटो---- गोला। भारत माला परियोजना के तहत चक्रवाली क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़क पर तकvनीकी एवं सुरक्षा खामियों को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। आए दिन हो रही दुर्घटनाओं के बीच बुधवार देर रात करीब 12:40 बजे चक्रवाली के समीप दो वाहनों की टक्कर में दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में चक्रवाली निवासी हेमंत कुमार महतो, पिता सुरेंद्र महतो तथा पोटमदगा निवासी राजदीप महतो, पिता पप्पू महतो घायल हुए। ग्रामीणों की मदद से दोनों को इलाज के लिए रांची के निजी अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद ग्रामीणों ने एनएचएआई को मौके पर बुलाया। सूचना पर गोला के अंचलाधिकारी सीताराम महतो एवं थाना प्रभारी अभिषेक कुमार भी घटनास्थल पहुंचे। ग्रामीणों ने सड़क की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कराने सहित विभिन्न मांगों को लेकर लिखित आवेदन सौंपा। ग्रामीणों ने भारत माला परियोजना के उक्त हिस्से में सुरक्षा मानकों को तत्काल दुरुस्त करने, सर्विस रोड की व्यवस्था करने, सड़क के आर-पार आवागमन के लिए उचित व्यवस्था, गोला से जेनामोड़ तक सड़क का नक्शा उपलब्ध कराने तथा स्पीड ब्रेकर एवं पर्याप्त साइन बोर्ड लगाने की मांग की। साथ ही दुर्घटना में घायल चालकों के इलाज के लिए उचित मुआवजा देने की मांग भी रखी। इसके अलावा ओवरलोड वाहनों की जांच तत्काल बंद कराने तथा अनलोडिंग के बाद वाहनों से उड़ने वाली धूल पर रोक लगाने की मांग की गई। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। प्रशासन ने ग्रामीणों की मांगों पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। वार्ता के लिए सड़क पर खड़ी कराईं कंपनी की गाड़ियां इधर, ग्रामीणों के आक्रोश का असर वार्ता से पहले भी देखने को मिला। ग्रामीणों ने कंपनी की गाड़ियों को सड़क पर खड़ा करा दिया, जिसके कारण भारत माला सड़क पर दर्जनों वाहन घंटों खड़े रहे। वाहनों की कतार लगने के बाद कंपनी के प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों के साथ वार्ता के लिए सहमति जताई। इसके बाद अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी की मौजूदगी में ग्रामीणों की मांगों पर बातचीत हुई। आवेदन पर मुखिया नुरुल्लाह, उप मुखिया अविनाश कुमार, अकबर अली, रंधीर कुमार बलरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं।

- गोला : ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है चक्रवाली चौधरी होटल NHAI सड़क के समीप लगातार एक्सीडेंट1
- आखिर कब होगी करवाई 🔴 BREAKING NEWS जनता का बड़ा सवाल—आखिर किसकी ताकत पर चल रहा है नियम विरुद्ध परिचालन? एंकरिंग: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप विपरीत दिशा से दौड़ते भारी वाहनों को लेकर अब सवाल सिर्फ यातायात नियमों का नहीं, बल्कि प्रशासनिक निगरानी और जवाबदेही का भी है। कैमरे में दिखाई दे रहे भारी वाहन यदि वास्तव में नियमों की अनदेखी करते हुए विपरीत दिशा में परिचालित हो रहे हैं, तो सवाल उठना लाजिमी है— आखिर इनके पीछे कौन-सी ताकत काम कर रही है? क्या कोई संगठित वाहन सिंडिकेट है? क्या किसी रसूखदार या प्रभावशाली व्यक्ति का संरक्षण इन वाहनों को मिल रहा है? क्या कोई ऐसा सफेदपोश चेहरा है, जिसकी पहुंच के आगे स्थानीय व्यवस्था बेबस नजर आ रही है? और सबसे बड़ा सवाल— अगर सब कुछ नियम के मुताबिक है, तो प्रशासन जांच से क्यों नहीं स्पष्ट करता कि ये वाहन विपरीत दिशा में क्यों चल रहे हैं? सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आसपास मरीज, एंबुलेंस और आम लोग लगातार आवागमन करते हैं। ऐसे संवेदनशील स्थान पर भारी वाहनों की गलत दिशा में आवाजाही दुर्घटना का गंभीर जोखिम पैदा कर सकती है। रांची में यातायात व्यवस्था और CCTV निगरानी को लेकर न्यायालय पहले भी प्रशासन से स्थिति स्पष्ट करने को कह चुका है। इसलिए हमारा सवाल किसी व्यक्ति विशेष पर आरोप लगाने का नहीं, बल्कि जांच की मांग का है— क्या इन वाहनों के पीछे कोई सिंडिकेट काम कर रहा है? क्या किसी प्रभावशाली व्यक्ति का संरक्षण है? और अगर नहीं, तो नियम विरुद्ध परिचालन पर कार्रवाई क्यों नहीं? जनता सवाल पूछ रही है— अब जवाब प्रशासन को देना है। एक्सप्रेस न्यूज भारत रांची जिला ब्यूरो — मोहम्मद फिरोज आलम सवाल जनता का — जवाब प्रशासन का।1
- रामगढ़ जिला के कुजू में ईद उल मिलादुनबी हर्षौल्लास के स्थानीय गया1
- जंगली हाथी को देखने पहुंचा युवक बेहद करीब आने पर हाथी ने पटककर किया घायल इलाज के दौरान मौत ओरमांझी प्रखंड के रुक्का-सुयाटोली इलाके में पहुंचे दो जंगली हाथियों को देखने के दौरान एक युवक उनके बेहद करीब पहुंच गया। हाथी की चपेट में आने से इफ्तेखार अंसारी (38), निवासी इरबा नीचे मोहल्ला, गंभीर रूप से घायल हो गए। वन विभाग की टीम ने उन्हें रिम्स, रांची भेजा, जहां इलाज के दौरान मंगलवार दोपहर उनकी मौत हो गई। बताया गया कि इफ्तेखार टेंपो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया। वन विभाग ने ग्रामीणों से हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है।1
- राँची में A1 ANVIK का भव्य समारोह ! 1500 लोगों की मौजूदगी, Diamondship Rank का सम्मान राँची में A1 ANVIK का भव्य समारोह ! 1500 लोगों की मौजूदगी, Diamondship Rank का सम्मान रांची के भाग्य संगम रिज़ॉर्ट में A1 Anvik International का भव्य समारोह आयोजित हुआ, जिसमें करीब 1500 लोगों ने हिस्सा लिया। समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले गुमला के राजेश कुमार ततवा और गया के राकेश कुमार यादव को Diamondship Rank में पदोन्नति मिली। ट्रॉफी, सम्मान और तालियों के बीच कार्यक्रम में उपलब्धियों का जश्न देखने को मिला। 🏆✨ मेहनत, उपलब्धि और सम्मान की इस खास झलक को देखिए। A1 Anvik International | Ranchi News | Diamondship Rank | Associates Award | Jharkhand News This live stream is for informational and public awareness purposes only. A1 Anvik, A1 Anvik International, A1 Anvik Ranchi, A1 Anvik समारोह, Ranchi News, Ranchi Latest News, Ranchi Event, Bhagya Sangam Resort, भाग्य संगम रिज़ॉर्ट, Diamondship Rank, Diamondship Rank Promotion, Rajesh Kumar Tatwa, राजेश कुमार ततवा, Rakesh Kumar Yadav, राकेश कुमार यादव, Gumla News, Gaya News, Jharkhand News, Jharkhand Samachar, Ranchi Samachar, Ranchi Shorts, Jharkhand Shorts, A1 Anvik Associates, Associates Award, Award Ceremony, Success Story, Achievement, Ranchi Club TV #A1Anvik #A1AnvikInternational #Ranchi #RanchiNews #JharkhandNews #DiamondshipRank #RajeshKumarTatwa #RakeshKumarYadav #Gumla #Gaya #RanchiShorts #JharkhandShorts #AwardCeremony #Achievement #RanchiClubTV1
- जेएसएससी-सीजीएल, परीक्षा धांधली के मामले की जांच करने टीम पहुंची दुगदा, न्यू वसंत बहार होटल में सीआईडी की दबिश। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग जेएसएससी की सीजीएल परीक्षा में कथित पेपर लीक और धांधली के मामले की जांच अब दुगदा तक पहुंच गई है। तीन दिन पूर्व में ही सीआईडी की जांच टीम ने दुगदा हिरक रोड स्थित न्यू वसंत बहार होटल में पहुंचकर जांच-पड़ताल की। जानकारी के अनुसार, जांच टीम को आशंका है कि सीजीएल परीक्षा से एक दिन पहले होटल के चार कमरे बुक कर, कुछ अभ्यर्थियों को कथित तौर पर परीक्षा के पेपर रटवाए गए थे। जांच के दौरान सीआईडी टीम ने होटल संचालक उमेश सिंह से पूछताछ की। होटल संचालक ने बताया कि टीम ने उनसे कई सवाल पूछे, जिनका उन्होंने सही-सही जवाब दिया। इसके बाद जांच टीम होटल का रजिस्टर और वहां ठहरे ग्राहकों के आधार कार्ड अपने साथ ले गई। उमेश सिंह ने कहा कि इसके अलावा उन्हें मामले के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। वहीं, सीआईडी की कार्रवाई के बाद इस पूरे मामले को लेकर दुगदा क्षेत्र में भी चर्चा तेज हो गई है। गौरतलब है कि जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में कथित पेपर लीक को लेकर छात्रों ने जोरदार आंदोलन किया था। मामले की जांच सीआईडी द्वारा की जा रही है। अब जांच टीम के दुगदा पहुंचने और होटल के रिकॉर्ड खंगालने से इस मामले की जांच में नया मोड़ आता दिखाई दे रहा है। हालांकि, होटल में अभ्यर्थियों को पेपर रटवाए जाने या पेपर लीक से किसी व्यक्ति की संलिप्तता की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल सीआईडी की कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं और लोगों की नजर जांच के अगले खुलासे पर टिकी हुई है। उमेश सिंह ने कहा कि इसके अलावा उन्हें मामले के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। वहीं, सीआईडी की कार्रवाई के बाद इस पूरे मामले को लेकर दुगदा क्षेत्र में भी चर्चा तेज हो गई है। गौरतलब है कि जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में कथित पेपर लीक को लेकर छात्रों ने जोरदार आंदोलन किया था। मामले की जांच सीआईडी द्वारा की जा रही है। अब जांच टीम के दुगदा पहुंचने और होटल के रिकॉर्ड खंगालने से इस मामले की जांच में नया मोड़ आता दिखाई दे रहा है। हालांकि, होटल में अभ्यर्थियों को पेपर रटवाए जाने या पेपर लीक से किसी व्यक्ति की संलिप्तता की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल सीआईडी की कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं और लोगों की नजर जांच के अगले खुलासे पर टिकी हुई है।1
- 🚨देखिए थाना प्रभारी का तेवर? झारखंड बोकारो #jharkhandpolice1
- गोला : भारत माला सड़क पर सुरक्षा खामियों के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश, दो चालक गंभीर1