बहराइच में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपील पर 'एक पेड़-माँ के नाम' अभियान के तहत वृक्षारोपण जन अभियान 2026-27 का भव्य शुभारंभ हुआ है। इस अभियान के तहत उत्तर प्रदेश में 35 करोड़ और अकेले बहराइच जनपद में 63 लाख 12 हजार 600 पौधे रोपने का लक्ष्य तय किया गया है। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री (कारागार) सुरेश राही ने महसी तहसील के तेजवापुर विकासखण्ड अंतर्गत कटहा ग्राम समाज भूमि के कपि वन में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद हरीशंकरी का पौधा रोपकर इस वृहद कार्यक्रम की शुरुआत की। इस पावन अवसर पर पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय कीर्तनपुर की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सुरेश राही ने लोगों से अपनी मां के नाम पर एक पौधा लगाने और उसकी मां की तरह ही देखभाल करने की भावुक अपील की। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण को सबसे सुलभ उपाय बताया और प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से भी अनिवार्य रूप से एक-एक पेड़ लगाने का आह्वान किया। इस मौके पर मौजूद महसी विधायक सुरेश्वर सिंह और नानपारा विधायक राम निवास वर्मा ने कहा कि सुरक्षित पर्यावरण का निर्माण करना और धरती मां का श्रृंगार करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के लिए बहराइच में सुबह से ही बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया जा रहा है। उन्होंने हरीशंकरी और सहजन के औषधीय महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि आयरन से भरपूर सहजन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है, इसलिए सभी को इसे अपने घर में जरूर लगाना चाहिए। 'जन जन की भागीदारी, हरित आवरण की तैयारी' के संकल्प के साथ शुरू हुए इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, प्रभागीय वनाधिकारी सुन्दरेशा, चीनी मिल नानपारा के निदेशक अखण्ड प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रमाकर पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद, जिला विकास अधिकारी राज कुमार समेत एनसीसी कैडेट्स, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और स्थानीय ग्रामीणों ने नीम, पीपल और पाकड़ जैसे कई पौधों का रोपण किया।
बहराइच में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपील पर 'एक पेड़-माँ के नाम' अभियान के तहत वृक्षारोपण जन अभियान 2026-27 का भव्य शुभारंभ हुआ है। इस अभियान के तहत उत्तर प्रदेश में 35 करोड़ और अकेले बहराइच जनपद में 63 लाख 12 हजार 600 पौधे रोपने का लक्ष्य तय किया गया है। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री (कारागार) सुरेश राही ने महसी तहसील के तेजवापुर विकासखण्ड अंतर्गत कटहा ग्राम समाज भूमि के कपि वन में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद हरीशंकरी का पौधा
रोपकर इस वृहद कार्यक्रम की शुरुआत की। इस पावन अवसर पर पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय कीर्तनपुर की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सुरेश राही ने लोगों से अपनी मां के नाम पर एक पौधा लगाने और उसकी मां की तरह ही देखभाल करने की भावुक अपील की। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण को सबसे सुलभ उपाय बताया और प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से भी अनिवार्य रूप से एक-एक पेड़ लगाने का आह्वान किया।
इस मौके पर मौजूद महसी विधायक सुरेश्वर सिंह और नानपारा विधायक राम निवास वर्मा ने कहा कि सुरक्षित पर्यावरण का निर्माण करना और धरती मां का श्रृंगार करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के लिए बहराइच में सुबह से ही बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया जा रहा है। उन्होंने हरीशंकरी और सहजन के औषधीय महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि आयरन से भरपूर सहजन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य
के लिए अत्यंत लाभकारी है, इसलिए सभी को इसे अपने घर में जरूर लगाना चाहिए। 'जन जन की भागीदारी, हरित आवरण की तैयारी' के संकल्प के साथ शुरू हुए इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, प्रभागीय वनाधिकारी सुन्दरेशा, चीनी मिल नानपारा के निदेशक अखण्ड प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रमाकर पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद, जिला विकास अधिकारी राज कुमार समेत एनसीसी कैडेट्स, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और स्थानीय ग्रामीणों ने नीम, पीपल और पाकड़ जैसे कई पौधों का रोपण किया।
- बहराइच के नानपारा में लखीमपुर रोड स्थित रीयान इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में वन महोत्सव सप्ताह के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को समर्पित पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना, हरित वातावरण को बढ़ावा देना और वृक्षों के संरक्षण के महत्व को समझाना था। इस दौरान शिक्षकों और विद्यार्थियों ने मिलकर विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल के बीच विभिन्न प्रकार के छायादार और फलदार पौधे रोपे। यह कार्यक्रम विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. साबिर हुसैन और प्रधानाचार्या श्रीमती सीमाब जहाँ के निर्देशन में संपन्न हुआ, जिसमें प्री-प्राइमरी कोऑर्डिनेटर प्रीति शर्मा सहित सभी शिक्षकों व विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रधानाचार्या श्रीमती सीमाब जहाँ ने अपने संबोधन में वृक्षों को मानव जीवन के अस्तित्व का आधार बताते हुए कहा कि आज लगाया गया छोटा पौधा भविष्य की पीढ़ियों को स्वच्छ हवा और सुरक्षित जीवन देगा। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली, और विद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना मजबूत करने के लिए भविष्य में भी ऐसे जागरूकता अभियान जारी रखने का संकल्प जताया।4
- बहराइच के मटेरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा भौखारा में पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में भाजपा मटेरा मंडल अध्यक्ष कुश शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मुख्य अतिथि ने स्वयं पौधरोपण करते हुए उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि वृक्ष न केवल पर्यावरण का संतुलन बनाए रखते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ जीवन का मजबूत आधार भी हैं। इस वृक्षारोपण अभियान के दौरान ग्राम पंचायत विकास अधिकारी मंशाराम यादव, ग्राम प्रधान मनीराम यादव, माधुरी शरण यादव, विक्की यादव, राजेश जायसवाल, आयुष अग्रवाल, शैलेन्द्र कुमार, पंकज शर्मा, लीलाधर पाण्डेय, सतेंद्र मिश्रा, शुभम त्रिपाठी, धर्मेंद्र कश्यप, शिवम जायसवाल और टाटा सिंह समेत कई भाजपा कार्यकर्ता तथा ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का दृढ़ संकल्प लिया।4
- बहराइच में साइबर अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव की मॉनिटरिंग में चलाए जा रहे "ऑपरेशन वज्र" के तहत 5 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई DGP के निर्देश पर साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अंजाम दी गई है। इस संयुक्त ऑपरेशन को एसपी सिटी आयुष विक्रम और एसपी क्राइम डीपी तिवारी के नेतृत्व में कोतवाली नगर व देहात पुलिस और साइबर सेल की टीम ने मिलकर पूरा किया। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जाल बिछाकर कोतवाली देहात क्षेत्र से 3 और कोतवाली नगर क्षेत्र से 2 आरोपियों को दबोचा। पकड़े गए आरोपियों के नाम आशीष कश्यप, निहाल शर्मा, अर्जुन सिंह, रवि कुमार और शंभु सोनी हैं। पूछताछ में पता चला है कि यह गैंग साइबर सिस्टम के जरिए लोगों के बैंक अकाउंट में रकम मंगाकर ठगी करता था। एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव के अनुसार, बॉर्डर के इस जिले में साइबर अपराध के खिलाफ यह एक बड़ी कार्रवाई है।3
- बहराइच के नानपारा थाना परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान अधिकारियों ने एक-एक शिकायत का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित राजस्व एवं पुलिस विभाग की टीमों को निष्पक्ष और समयबद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं, जबकि शेष बची शिकायतों के त्वरित समाधान की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों को सौंपी गई है। इस समाधान दिवस के अवसर पर बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। अधिकारियों ने सभी फरियादियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को न्याय दिलाना और उनकी समस्याओं का पारदर्शी तरीके से समाधान करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।1
- बहराइच के रायबोझा में आगामी 14 जुलाई 2026, दिन मंगलवार को शाम 5 बजे पूज्य शंकराचार्य जी महाराज का आगमन होने जा रहा है। महाराज जी के स्वागत के लिए धर्मकांटा चौराहा को स्वागत स्थान निर्धारित किया गया है। इसके बाद मुख्य कार्यक्रम का आयोजन बाबा प्रसन्ननाथ मंदिर रायबोझा धर्मकांटा पर किया जाएगा। इस पावन अवसर पर सभी भक्तजनों को कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया गया है।1
- बहराइच के रुपईडीहा थाना क्षेत्र के देवरा गांव में हुई करीब 18 लाख रुपये की बड़ी चोरी का मामला दो महीने बीत जाने के बाद भी अनसुलझा है। पुलिस अब तक न तो चोरी गए सामान की बरामदगी कर सकी है और न ही घटना में शामिल चोरों का सुराग लगा पाई है। इससे पीड़ित परिवार के साथ-साथ ग्रामीणों में भी नाराजगी और भय का माहौल बना हुआ है। घटना 10 मई 2026 की रात की है, जब देवरा गांव निवासी ओमप्रकाश वर्मा के घर में पीछे के रास्ते से अज्ञात चोर घुस आए। वारदात के समय परिवार के सभी सदस्य आंगन में सो रहे थे। चोरों ने ओमप्रकाश, अमृत लाल, हीरा लाल, कुंज बिहारी और माता उषा देवी के कमरों के ताले तोड़कर करीब तीन लाख रुपये नकद तथा लगभग 18 लाख रुपये मूल्य के जेवरात समेट लिए और फरार हो गए। पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना की तत्काल सूचना पुलिस को दी गई थी और रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी, लेकिन दो महीने बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित परिवार ने अब पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। दूसरी ओर, विवेचना अधिकारी विजय प्रकाश का कहना है कि मामले की जांच लगातार जारी है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।1
- उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के नानपारा भारत नेपाल सीमा वती इलाके में स्थित देव संस्कृत ग्रामोदय इंटर कॉलेज रामपुर परिसर में1
- बहराइच के फखरपुर थाना क्षेत्र में लखनऊ हाईवे पर दूध से लदा एक अनियंत्रित टैंकर पेड़ से टकरा गया। यह हादसा इतना भीषण था कि चालक केबिन के भीतर ही बुरी तरह फंस गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद दुर्घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत करने के बाद चालक के शव को केबिन से बाहर निकाला और उसे मर्चरी भिजवाया। पुलिस अब मृतक की पहचान करने की कोशिशों में जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार, मृत चालक के हाथ पर "संजय" नाम का एक टैटू बना हुआ मिला है, जिसके आधार पर उसकी शिनाख्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।1