जनगणना कार्य का जिला टेक्निकल टीम ने किया निरीक्षण, समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश हसनपुरा/सीवान | हसनपुरा नगर पंचायत समेत प्रखंड क्षेत्र में चल रहे जनगणना कार्य का सोमवार को जिला टेक्निकल टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को जनगणना कार्य में आ रही तकनीकी एवं अन्य समस्याओं के समाधान के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। टीम ने एचएलओ एप के माध्यम से हो रहे डाटा अपलोडिंग कार्य की समीक्षा करते हुए कार्य में तेजी और शुद्धता बनाए रखने पर बल दिया। इस दौरान बीडीओ आनंद प्रकाश सिंह व कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार राज ने जनगणना कार्य की प्रगति की जानकारी दी। इस दौरान जिला ऑब्जर्वर सेंसस लक्ष्मी मिश्रा ने प्रगणकों को घर-घर जाकर सही जानकारी संग्रहित करने और समय पर डेटा अपलोड करने का निर्देश दिया। वहीं जिला संसद कोषांग के कमलेश कुमार बैठा ने तकनीकी समस्याओं को दूर करने के लिए आवश्यक सुझाव दिए। निरीक्षण के मौके पर अब्दुर्रहमान अंसारी, विजय कुमार, गुलेमान हुसैन, कमलेश कुमार राम, उदयनारायण सिंह, कृष्णानंद त्रिपाठी, दीपक कुमार राम, कमलेश कुमार गोंड, बलिराम प्रजापति, अमरनाथ पाठक सहित सभी प्रगणक एवं पर्यवेक्षक मौजूद रहे। बता दें कि प्रखंड की 12 पंचायतों में जनगणना कार्य के लिए 228 प्रगणक एवं 41 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। वहीं हसनपुरा नगर पंचायत के 19 वार्डों के लिए 59 प्रगणक तथा 10 सुपरवाइजर लगाए गए हैं।

- सिवान से छपरा जाने वाले मुख्य मार्ग पर लीला शाह पोखरा के पास एक ट्रक का स्टेरिंग अचानक फेल हो गया। बेकाबू ट्रक सड़क किनारे गड्ढे में गिरकर नाले से टकराया, जिसमें चालक चमत्कारिक रूप से बच गया।1
- हिमंत बिस्वा सरमा को असम का नया मुख्यमंत्री चुना गया है। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने उनके नाम पर मुहर लगाई। अब उनके नेतृत्व में राज्य में नई सरकार का गठन होगा।1
- लंबे समय बाद सिवान नगर निगम ने शहर से कूड़े का अंबार साफ करवाया है। इस सफाई अभियान से स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली है, क्योंकि वे गंदगी से काफी परेशान थे।1
- सारण के एकमा में एक नाला टूट जाने से उसका पानी सड़क पर बह रहा है। इससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।1
- नमस्कार… आप देख रहे हैं DIGITAL E PAGE NEWS PLATFORM का खास बुलेटिन “बलिया दिनभर”… चलिए शुरुआत करते हैं आज की बड़ी खबरों से बंगाल के नेता सुबेन्धु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में बलिया के राज सिंह की गिरफ्तारी के बाद परिवार ने बड़ा दावा किया है। राज सिंह की मां ने बेटे को बेगुनाह बताते हुए कहा कि गिरफ्तारी अयोध्या से हुई थी, ना कि बिहार के बक्सर से। परिवार ने पूरे मामले की CBI जांच की मांग की है। गड़वार के बरवां चट्टी के पास रोडवेज बस की टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बस कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बैरिया पुलिस ने बिहार ले जाई जा रही 42 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है और एक पिकअप वाहन भी सीज किया गया है। फेफना पुलिस ने बाइक चोरी गैंग का खुलासा करते हुए चार चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की हैं। एक आरोपी गिरफ्तार किया गया जबकि तीन नाबालिग पुलिस अभिरक्षा में लिए गए हैं। सुखपुरा पुलिस ने चाकूबाजी मामले में वांछित युवक हरिकेश गिरी को गिरफ्तार कर उसके पास से चाकू बरामद किया है। बलिया में रोहिंग्या नागरिक की मदद करने के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत आरोपी अब्दुल अमीन को विदेशी अधिनियम के तहत 3 साल की सजा और 10 हजार रुपये जुर्माने से दंडित किया गया है। बांसडीह इलाके में एक अज्ञात युवक का शव मिलने के बाद पुलिस ने पहचान कराने की अपील की है। मृतक के हाथ पर “ॐ” का टैटू बना हुआ है। फिलहाल इतना ही… बलिया की हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहिए DIGITAL E PAGE NEWS PLATFORM के साथ।1
- बलिया ज़िले में मर्ज़िया पठान द्वारा 'सीरत-ए-नबी' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पैगंबर मोहम्मद साहब के जीवन और शिक्षाओं को याद किया गया।1
- गोपालगंज जिले के एक गाँव में सड़कें बदहाल स्थिति में हैं। बारिश के मौसम में ग्रामीणों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि प्रशासन इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।2
- बंगाल चुनाव पर 'चाचा' ने एक बड़ा बयान देते हुए अखिलेश यादव को निशाने पर लिया। उनके इस बयान ने समाजवादी पार्टी के भीतर के राजनीतिक समीकरणों पर फिर से बहस छेड़ दी है।1