ट्रैफिक नियमों का पालन न करने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई की रामपुर में डीएम अजय कुमार द्विवेदी के आदेश पर ट्रैफिक नियमों का पालन न करने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार शाम करीब 4 बजे यात्री कर अधिकारी होरीलाल वर्मा ने अजीतपुर पुलिस चौकी के पास चेकिंग चलाकर ज्यादा माल भरे एक ओवरलोड डंपर को जब्त (सीज) कर दिया, जबकि रामपुर से दिल्ली जा रही बिना पूरे कागजों वाली एक बस और तीन अर्टिगा कारों पर करीब ढाई लाख रुपये का जुर्माना लगाया। बस की सवारियों को दूसरी बस से आगे भेजा गया। अधिकारी ने बताया कि इस अभियान का मकसद जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि हादसों को रोकना और लोगों को नियमों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने चालकों से गाड़ी के पूरे कागज साथ रखने और नियमों का पालन करने की अपील की है, साथ ही कहा कि आगे भी ऐसी चेकिंग जारी रहेगी।

- मेरठ का मुस्लिम युवक शाकिल बना साम्प्रदायिक सौहार्द की मिसाल हरिद्वार से 201 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर शिवभक्त में निकले1
- भगवा वस्त्र और सनातन धर्म का अपमान स्वीकार्य नहीं होगा : अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार । मिलक। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने कहा है कि संसद भवन के बाहर कुछ सांसदों के द्वारा एक सांसद को भगवा वस्त्र पहना कर उसे धन की चोरी करते हुए दिखाया गया है। इनके इस कृत्य से हमारे देश में भगवा वस्त्रों, पूज्य संतों और सनातन धर्म का खुलेआम अपमान किया गया है। जिसे हम किसी भी दशा में स्वीकार नहीं करेंगे। वर्तमान समय में हमारे जनपद रामपुर में धारा 163 प्रभावी है इसीलिए आज सांकेतिक विरोध के रूप में पप्पू यादव के चित्र को आग के हवाले करके अपना अवैधानिक विरोध दर्ज़ कराया है। क्योंकि जिन पप्पू यादव के द्वारा भगवा वस्त्र पहनकर पूज्य संतों का अपमान किया गया है उन पर हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण, डकैती और रंगदारी जैसे अनेकों आरोप लग चुके है, उसके बाद भी इनके द्वारा इस प्रकार का कृत्य किया जाना अनुचित और अशोभनीय है। हम इसकी घोर निन्दा करते हैं। देश की जनता सब कुछ समझ चुकी है ऐसे लोगों को जनता ने नकार दिया है और आने चुनाव में इनको करारा ज़बाब मिलेगा इसीलिए तरह तरह के हथकंडे अपना रहे हैं।1
- मुरादाबाद बुध बाजार सागर सराय कुटिया वाली गली मोमबत्ती फैक्ट्री मे लगी भीषण आग पुलिस के आल अधिकारि मौके पर पहुंचे दमकल की गाड़ियां भी आग बुझाने पहुंची1
- थाना सेक्टर-20(नोएडा) एवं SOG टीम द्वारा ई-कॉमर्स कंपनियों के सामान की चोरी कर उसकी खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 05 अभियुक्त गिरफ्तार।1