logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

"आज संसद राज्यसभा सांसद माया नारोलिया जी ने दोबारा चर्चा में भाग लेते हुए पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अनुदान माँगों के समर्थन में अपनी बात रखी।

5 hrs ago
user_ABDUL
ABDUL
Reporter Hoshangabad, Narmadapuram•
5 hrs ago

"आज संसद राज्यसभा सांसद माया नारोलिया जी ने दोबारा चर्चा में भाग लेते हुए पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अनुदान माँगों के समर्थन में अपनी बात रखी।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • नर्मदापुरम जिले के ग्राम गनोरा स्थित एक खेत में लगातार दो अजगर दिखाई देने से खेत मालिक सहित ग्रामीणों ने दहशत का माहौल दिखाई दे रहा था। गेंहू की फसल लगी होने के कारण अजगर दिखाई नही दे रहे थे। किसान द्वारा अजगर होने की सूचना वन विभाग को दी। जिसके बाद वन विभाग द्वारा सर्पमित्रो को मौके पर भेजा। जब खेत मे सर्पमित्रो द्वारा अजगरों की तलाश शुरू की गई तो करीब 1 घण्टे की मशक्कत के बाद दोनों अजगरों को पकड़ लिया गया। जब इन्हें खेत से बाहर निकाला गया तो ग्रामीणों की सांस कुछ समय के लिये रुक गई। क्योंकि दो विशालकाय अजगर है। जिसमे 1 अजगर 12 फिट का तो दूसरा 8 फिट का है।दोनों अजगरों को सतपुडा टाइगर रिजर्व के वन क्षेत्र में सुरक्षित छोड़ दिया था।अजगर पकड़ा जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है
    1
    नर्मदापुरम जिले के ग्राम गनोरा स्थित एक खेत में लगातार दो अजगर दिखाई देने से खेत मालिक सहित ग्रामीणों ने दहशत का माहौल दिखाई दे रहा था। गेंहू की फसल लगी होने के कारण अजगर दिखाई नही दे रहे थे। किसान द्वारा अजगर होने की सूचना वन विभाग को दी। जिसके बाद वन विभाग द्वारा सर्पमित्रो को मौके पर भेजा। जब खेत मे सर्पमित्रो द्वारा अजगरों की तलाश शुरू की गई तो करीब 1 घण्टे की मशक्कत के बाद दोनों अजगरों को पकड़ लिया गया। जब इन्हें खेत से बाहर निकाला गया तो ग्रामीणों की सांस कुछ समय के लिये रुक गई। क्योंकि दो विशालकाय अजगर है। जिसमे 1 अजगर 12 फिट का तो दूसरा 8 फिट का है।दोनों अजगरों को सतपुडा टाइगर रिजर्व के वन क्षेत्र में सुरक्षित छोड़ दिया था।अजगर पकड़ा जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है
    user_Pitambar Joshi
    Pitambar Joshi
    होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • नर्मदापुरम पिपरिया रंग पंचमी की देर शाम इतवारा बाजार पचमढ़ी रोड पर तेज रफ्तार कार चालक ने दो मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी हाथ से में तीन लोग घायल हो गए हैं जिनमें एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है स्टेशन रोड थाने के एएसआई अमित भारद्वाज ने आज सोमवार को 11:00 बजे जानकारी देते बताया कि पिपरिया पचमढ़ी रोड पर ओवरब्रिज पर चल रही दो बाईकों को एक कार ने पीछे से ,टक्कर मार दी दुर्घटना में पौड़ी गांव निवासी रितेश अहिरवार उम्र 20 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए हैं उनके साथी मिथुन अहिरवार को हाथ पैर में चोट आई है दूसरी बाइक पर सवार बेनर्जी कॉलोनी पिपरिया निवासी श्रवण विश्वकर्मा उम्र 50 वर्ष भी घायल हुए हैं घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया वहीं घायल रितेश अहिरवार को हाथ पैर और सर में गंभीर चोटें आई हैं जिसके चलते उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है अन्य दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है हाद से के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जप्त कर थाने में खड़ा करवाया दिया है मामले में एफआईआर दर्ज कर पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है
    1
    नर्मदापुरम पिपरिया रंग पंचमी की देर शाम इतवारा बाजार पचमढ़ी रोड पर तेज रफ्तार कार चालक ने दो मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी हाथ से में तीन लोग घायल हो गए हैं जिनमें एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है स्टेशन रोड थाने के एएसआई अमित भारद्वाज ने आज सोमवार को 11:00 बजे जानकारी देते बताया कि पिपरिया पचमढ़ी रोड पर ओवरब्रिज पर चल रही दो बाईकों को एक कार ने पीछे से ,टक्कर मार दी दुर्घटना में पौड़ी गांव निवासी रितेश अहिरवार उम्र 20 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए हैं उनके साथी मिथुन अहिरवार को हाथ पैर में चोट आई है दूसरी बाइक पर सवार बेनर्जी कॉलोनी पिपरिया निवासी श्रवण विश्वकर्मा उम्र 50 वर्ष भी घायल हुए हैं घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया वहीं घायल रितेश अहिरवार को हाथ पैर और सर में गंभीर चोटें आई हैं जिसके चलते उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है अन्य दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है हाद से के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जप्त कर थाने में खड़ा करवाया दिया है मामले में एफआईआर  दर्ज कर पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है
    user_Raj malviya
    Raj malviya
    Journalism होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • शादी में जा रही सवारियों से भरी तूफान गाड़ी नहर में पलटी, 16 घायल, 6 गंभीर जिला चिकत्सालय रेफर सिवनी मालवा के शिवपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बाबड़िया भाऊ के पास स्थित नहर में मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। खंडवा जिले के ग्राम दग्गड़खेड़ी से नर्मदापुरम शादी समारोह में शामिल होने जा रहे लोगों से भरी एक तूफान गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। ग्रामीणों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया और डायल 112 व एम्बुलेंस की सहायता से सभी को सिविल अस्पताल सिवनी मालवा पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को जिला चिकित्सालय नर्मदापुरम रेफर किया गया, जबकि अन्य का उपचार सिवनी मालवा अस्पताल में जारी है। घायलों के परिजनों ने बताया कि सभी लोग नर्मदापुरम में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे हार्वेस्टर को बचाने के प्रयास में चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नहर में पलट गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि नहर में उस समय पानी नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घायलों का उपचार कर रहे डॉ. ब्रजेश राजपूत ने बताया कि बाबड़िया भाऊ के पास एक तूफान गाड़ी नहर में पलटने से कुल 16 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 6 लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है, जबकि अन्य का उपचार सिवनी मालवा अस्पताल में किया जा रहा है। वहीं शिवपुर थाना प्रभारी विवेक यादव ने बताया कि शादी समारोह में शामिल होने नर्मदापुरम जा रही एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई है। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाकर उपचार कराया जा रहा है और मामले की जांच की जा रही है। इन लोग हुए घायल रिंशी साहू (14), मिथिलेश साहू (40), कमल साहू (70), ओमवती बाई (69), राघव साहू (5), शिवान्या (18 माह), सोनम साहू (30), विजय साहू (58), गीता साहू (50), राजेश (60), सुमन (55), राजू बाई (60), मालती (65), रामभरोस (63), गुलाब सिंह (62) और मुनिया साहू (42) घायल हुए हैं।
    1
    शादी में जा रही सवारियों से भरी तूफान गाड़ी नहर में पलटी, 16 घायल, 6 गंभीर जिला चिकत्सालय रेफर
सिवनी मालवा के शिवपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बाबड़िया भाऊ के पास स्थित नहर में मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। खंडवा जिले के ग्राम दग्गड़खेड़ी से नर्मदापुरम शादी समारोह में शामिल होने जा रहे लोगों से भरी एक तूफान गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
घटना के बाद आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। ग्रामीणों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया और डायल 112 व एम्बुलेंस की सहायता से सभी को सिविल अस्पताल सिवनी मालवा पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को जिला चिकित्सालय नर्मदापुरम रेफर किया गया, जबकि अन्य का उपचार सिवनी मालवा अस्पताल में जारी है।
घायलों के परिजनों ने बताया कि सभी लोग नर्मदापुरम में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे हार्वेस्टर को बचाने के प्रयास में चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नहर में पलट गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि नहर में उस समय पानी नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
घायलों का उपचार कर रहे डॉ. ब्रजेश राजपूत ने बताया कि बाबड़िया भाऊ के पास एक तूफान गाड़ी नहर में पलटने से कुल 16 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 6 लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है, जबकि अन्य का उपचार सिवनी मालवा अस्पताल में किया जा रहा है।
वहीं शिवपुर थाना प्रभारी विवेक यादव ने बताया कि शादी समारोह में शामिल होने नर्मदापुरम जा रही एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई है। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाकर उपचार कराया जा रहा है और मामले की जांच की जा रही है।
इन लोग हुए घायल
रिंशी साहू (14), मिथिलेश साहू (40), कमल साहू (70), ओमवती बाई (69), राघव साहू (5), शिवान्या (18 माह), सोनम साहू (30), विजय साहू (58), गीता साहू (50), राजेश (60), सुमन (55), राजू बाई (60), मालती (65), रामभरोस (63), गुलाब सिंह (62) और मुनिया साहू (42) घायल हुए हैं।
    user_Shashank Mishra
    Shashank Mishra
    पत्रकार सिवनी-मालवा, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • सोहागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सेंकाखेड़ी निवासी एक 23 वर्षीय युवक से फर्जी लिंक भेज कर 183000 रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस की डेली सर्च रिपोर्ट से सोमवार शाम 5:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार सोहागपुर के ग्राम सेंकाखेड़ी निवासी आजाद सिंह पिता नर्मदा प्रसाद गुर्जर ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई की एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरे व्हाट्सएप नंबर पर अज्ञात लिंक भेजी थी जिसे मेरे द्वारा लिंक खोलते ही मेरे अकाउंट से 183000 अन्य खाते पर ट्रांसफर कर लिए गए। फरियादी की शिकायत पर सोहागपुर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 381(4)के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू कर दी है
    1
    सोहागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सेंकाखेड़ी निवासी एक 23 वर्षीय युवक से फर्जी लिंक भेज कर 183000 रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस की डेली सर्च रिपोर्ट से सोमवार शाम 5:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार सोहागपुर के ग्राम सेंकाखेड़ी निवासी आजाद सिंह पिता नर्मदा प्रसाद गुर्जर ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई की एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरे व्हाट्सएप नंबर पर अज्ञात लिंक भेजी थी जिसे मेरे द्वारा लिंक खोलते ही मेरे अकाउंट से 183000 अन्य खाते पर ट्रांसफर कर लिए गए। फरियादी की शिकायत पर सोहागपुर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 381(4)के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू कर दी है
    user_सोहागपुर न्यूज़
    सोहागपुर न्यूज़
    Salesperson सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • छीपाबड़ के पास खिड़कियां क्षेत्र में भीषण आग लगने से करीब 50 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग लगने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। किसानों की महीनों की मेहनत कुछ ही मिनटों में बर्बाद हो गई। और मकोडिया में ढाई एकड़ गेहूं की फसल जली | शॉर्ट सर्किट से लगी आग आखिर बार-बार हो रही ऐसी घटनाओं के पीछे क्या कारण है और किसानों को राहत कब मिलेगी?
    1
    छीपाबड़ के पास खिड़कियां क्षेत्र में भीषण आग लगने से करीब 50 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग लगने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। किसानों की महीनों की मेहनत कुछ ही मिनटों में बर्बाद हो गई।
और मकोडिया में ढाई एकड़ गेहूं की फसल जली | शॉर्ट सर्किट से लगी आग
आखिर बार-बार हो रही ऐसी घटनाओं के पीछे क्या कारण है और किसानों को राहत कब मिलेगी?
    user_दैनिक सत्याग्रह न्यूज़
    दैनिक सत्याग्रह न्यूज़
    Local News Reporter सिवनी-मालवा, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • *भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में हुई लाखों की चोरी की वारदात अब पुलिस की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े कर रही है।* ```बदवई स्थित नाइस स्पेस कॉलोनी के जी-ब्लॉक 104 में हुई इस बड़ी चोरी को करीब 15 दिन होने को आए हैं, लेकिन अब तक चोर पुलिस की पकड़ से दूर हैं।``` जानकारी के मुताबिक चोरी की घटना के तुरंत बाद ही पुलिस के आला अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई थी, लेकिन 15 दिन बीत जाने के बाद भी चोरों का कोई सुराग सामने नहीं आया है।सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि फरियादी सबाहा फातिमा का कहना है कि उन्होंने शुरुआत में ही संदिग्धों के वीडियो और जरूरी सबूत पुलिस को सौंप दिए थे, इसके बावजूद आज तक पुलिस न तो उनके घर दोबारा जांच के लिए पहुंची और न ही फोन कर कोई जानकारी ली।वहीं यह परिवार पहले से ही मुसिबतों के दौर से गुजर रहा है। फरियादी के पति शोएब, जो वन विभाग में रेंजर के पद पर पदस्थ हैं, जिन का सड़क हादसा हो गया था। हादसे के बाद से वह घर पर ही हैं, उनके पैर और हाथ में प्लास्टर बंधा हुआ है और वे चलने-फिरने की स्थिति में भी नहीं हैं।इसी मुश्किल वक्त मैं चोरों ने सूने घर को निशाना बनाया और घर का पूरा सामान खंगाल दिया।चोर करीब 15 तोला सोना, 1 किलो चांदी और लगभग 5 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि यह पैसा स्कूल के भुगतान और अस्पताल के खर्च के लिए रखा गया था। अब फरियादी का कहना है कि इतनी बड़ी चोरी के बाद भी अगर 15 दिन में पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई तो यह चिंता का विषय है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जितनी जल्द हो सके चोरों को गिरफ्तार किया जाए और चोरी गया सामान भी उन्हें वापस मिल सके, ताकि पहले से परेशान परिवार को थोड़ी राहत मिल सके। ।अब बड़ा सवाल यही है कि क्या भोपाल पुलिस इस बड़ी चोरी का जल्द खुलासा कर पाएगी?
    1
    *भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में हुई लाखों की चोरी की वारदात अब पुलिस की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े कर रही है।*
```बदवई स्थित नाइस स्पेस कॉलोनी के जी-ब्लॉक 104 में हुई इस बड़ी चोरी को करीब 15 दिन होने को आए हैं, लेकिन अब तक चोर पुलिस की पकड़ से दूर हैं।```
जानकारी के मुताबिक चोरी की घटना के तुरंत बाद ही पुलिस के आला अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई थी, लेकिन 15 दिन बीत जाने के बाद भी चोरों का कोई सुराग सामने नहीं आया है।सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि फरियादी सबाहा फातिमा का कहना है कि उन्होंने शुरुआत में ही संदिग्धों के वीडियो और जरूरी सबूत पुलिस को सौंप दिए थे, इसके बावजूद आज तक पुलिस न तो उनके घर दोबारा जांच के लिए पहुंची और न ही फोन कर कोई जानकारी ली।वहीं यह परिवार पहले से ही मुसिबतों के दौर से गुजर रहा है। फरियादी के पति शोएब, जो वन विभाग में रेंजर के पद पर पदस्थ हैं, जिन का सड़क हादसा हो गया था। हादसे के बाद से वह घर पर ही हैं, उनके पैर और हाथ में प्लास्टर बंधा हुआ है और वे चलने-फिरने की स्थिति में भी नहीं हैं।इसी मुश्किल वक्त मैं चोरों ने सूने घर को निशाना बनाया और घर का पूरा सामान खंगाल दिया।चोर करीब 15 तोला सोना, 1 किलो चांदी और लगभग 5 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि यह पैसा स्कूल के भुगतान और अस्पताल के खर्च के लिए रखा गया था।
अब फरियादी का कहना है कि इतनी बड़ी चोरी के बाद भी अगर 15 दिन में पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई तो यह चिंता का विषय है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जितनी जल्द हो सके चोरों को गिरफ्तार किया जाए और चोरी गया सामान भी उन्हें वापस मिल सके, ताकि पहले से परेशान परिवार को थोड़ी राहत मिल सके। ।अब बड़ा सवाल यही है कि क्या भोपाल पुलिस इस बड़ी चोरी का जल्द खुलासा कर पाएगी?
    user_SUPER FAST NETWORK
    SUPER FAST NETWORK
    Journalist कोलार, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • नर्मदापुरम जिले के इटारसी में सड़क हादसे के दौरान बाइक चोरी की हैरान करने वाली घटना सामने आई है। मालवीयगंज निवासी 50 वर्षीय विनोद कुमार रैकवार रविवार दोपहर बाजार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान चर्च रोड स्थित विश्वनाथ टॉकीज के पास सानिया मेडिकल स्टोर के सामने उनकी बाइक सड़क किनारे रखे एक बोर्ड से टकरा गई और वे सड़क पर गिर पड़े। उन्हें गिरता देख आसपास मौजूद लोग मदद के लिए मौके पर पहुंच गए। इसी बीच वहां मौजूद दो संदिग्ध युवकों में से एक ने मौका देखकर उनकी बाइक उठाई और वहां से फरार हो गया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित के अनुसार चोरी हुई बाइक का नंबर MP05 ZJ 9016 है और इसकी कीमत करीब 1 लाख 30 हजार रुपये बताई जा रही है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
    1
    नर्मदापुरम जिले के इटारसी में सड़क हादसे के दौरान बाइक चोरी की हैरान करने वाली घटना सामने आई है। मालवीयगंज निवासी 50 वर्षीय विनोद कुमार रैकवार रविवार दोपहर बाजार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान चर्च रोड स्थित विश्वनाथ टॉकीज के पास सानिया मेडिकल स्टोर के सामने उनकी बाइक सड़क किनारे रखे एक बोर्ड से टकरा गई और वे सड़क पर गिर पड़े।
उन्हें गिरता देख आसपास मौजूद लोग मदद के लिए मौके पर पहुंच गए। इसी बीच वहां मौजूद दो संदिग्ध युवकों में से एक ने मौका देखकर उनकी बाइक उठाई और वहां से फरार हो गया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
पीड़ित के अनुसार चोरी हुई बाइक का नंबर MP05 ZJ 9016 है और इसकी कीमत करीब 1 लाख 30 हजार रुपये बताई जा रही है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
    user_Pitambar Joshi
    Pitambar Joshi
    होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • शॉर्ट सर्किट से खेत में लगी आग, ढाई एकड़ गेहूं की फसल जलकर खाक सिवनी मालवा तहसील के ग्राम मकोड़िया में सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक किसान के खेत में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि खेत के पास से गुजर रही विद्युत लाइन में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण चिंगारी गिरी, जिससे खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के क्षेत्र में फैलने लगी। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए। ग्रामीणों ने पानी, मिट्टी और हरी टहनियों की मदद से आग को फैलने से रोकने की कोशिश की। आग की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को भी दी गई थी। आगजनी की इस घटना में ग्राम मकोड़िया निवासी किसान जोएल मसीह पिता जूलियस मसीह के खेत में लगी लगभग 2.50 एकड़ गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह खाक हो गई। कुछ ही देर में किसान की महीनों की मेहनत राख में बदल गई। घटना के समय किसान और उसका परिवार भी मौके पर पहुंच गया, लेकिन तब तक आग काफी फैल चुकी थी। ग्रामीणों के लगातार प्रयास के बाद आखिरकार आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास के अन्य खेतों में लगी फसल को बचा लिया गया। जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच पाती, तब तक ग्रामीणों की मदद से आग काफी हद तक बुझ चुकी थी। इस घटना से किसान को आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित किसान को शासन की ओर से उचित मुआवजा और राहत सहायता प्रदान की जाए, ताकि उसे हुए नुकसान की भरपाई हो सके। ग्रामीणों का कहना है कि खेतों के पास से गुजर रही बिजली लाइनों की समय-समय पर जांच और रखरखाव किया जाना चाहिए, ताकि इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।
    1
    शॉर्ट सर्किट से खेत में लगी आग, ढाई एकड़ गेहूं की फसल जलकर खाक
सिवनी मालवा तहसील के ग्राम मकोड़िया में सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक किसान के खेत में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि खेत के पास से गुजर रही विद्युत लाइन में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण चिंगारी गिरी, जिससे खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के क्षेत्र में फैलने लगी।
घटना की जानकारी मिलते ही गांव के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए। ग्रामीणों ने पानी, मिट्टी और हरी टहनियों की मदद से आग को फैलने से रोकने की कोशिश की। आग की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को भी दी गई थी।
आगजनी की इस घटना में ग्राम मकोड़िया निवासी किसान जोएल मसीह पिता जूलियस मसीह के खेत में लगी लगभग 2.50 एकड़ गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह खाक हो गई। कुछ ही देर में किसान की महीनों की मेहनत राख में बदल गई। घटना के समय किसान और उसका परिवार भी मौके पर पहुंच गया, लेकिन तब तक आग काफी फैल चुकी थी।
ग्रामीणों के लगातार प्रयास के बाद आखिरकार आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास के अन्य खेतों में लगी फसल को बचा लिया गया। जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच पाती, तब तक ग्रामीणों की मदद से आग काफी हद तक बुझ चुकी थी। इस घटना से किसान को आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित किसान को शासन की ओर से उचित मुआवजा और राहत सहायता प्रदान की जाए, ताकि उसे हुए नुकसान की भरपाई हो सके। ग्रामीणों का कहना है कि खेतों के पास से गुजर रही बिजली लाइनों की समय-समय पर जांच और रखरखाव किया जाना चाहिए, ताकि इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।
    user_Shashank Mishra
    Shashank Mishra
    पत्रकार सिवनी-मालवा, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • Post by PS24NEWS
    1
    Post by PS24NEWS
    user_PS24NEWS
    PS24NEWS
    Local News Reporter Kolar, Bhopal•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.