खरगोन जिले के मेनगांव थाना क्षेत्र के पंधानिया गांव में बीती देर रात खेत में काटकर रखी चने की फसल में अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी। - खरगोन जिले के मेनगांव थाना क्षेत्र के पंधानिया गांव में बीती देर रात खेत में काटकर रखी चने की फसल में अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी। आग लगने से खेत में रखा करीब 18 से 20 क्विंटल चना जलकर राख हो गया। जिसकी कीमत सवा लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। एक किसान की मेहनत पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी। किसान ने चने की फसल काटकर खेत में ढेर लगाकर रखी थी, तभी रात के समय किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसमें आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने पूरी फसल को अपनी चपेट में लेकर खासकर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आग किन परिस्थितियों में लगी और इसके पीछे किसका हाथ है। किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
खरगोन जिले के मेनगांव थाना क्षेत्र के पंधानिया गांव में बीती देर रात खेत में काटकर रखी चने की फसल में अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी। - खरगोन जिले के मेनगांव थाना क्षेत्र के पंधानिया गांव में बीती देर रात खेत में काटकर रखी चने की फसल में अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी। आग लगने से खेत में रखा करीब 18 से 20 क्विंटल चना जलकर राख हो गया। जिसकी कीमत सवा लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। एक किसान की मेहनत पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी। किसान ने चने की फसल काटकर खेत में ढेर लगाकर रखी थी, तभी रात के समय किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसमें आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने पूरी फसल को अपनी चपेट में लेकर खासकर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आग किन परिस्थितियों में लगी और इसके पीछे किसका हाथ है। किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
- Post by पत्रकार रुद्र प्रताप सिंह1
- Post by उमेश पाठक सेमरिया रीवा1
- Post by चंदन भइया1
- *करोड़ों की बेसकीमती सरकारी जमीन मे कब्जा के बदौलत बन गई तीन-तीन गगनचुंबी होटल, प्रशासन बना रहा अनजान करोड़ों का हो गया खेल* MAIHAR:- मैहर मे सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के मामले सामने आए हैं, जहाँ तीन तीन आलीशान होटल शामिल हैं। यह पूरा मामला देवी जी रोड हनुमान टोला में स्थित होटल हंसवाहनी, वासुकी व आशुतोष होटल से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि इन होटलों के संचालकों ने सरकारी जमीन पर कब्जा करके धड़ल्ले से होटल संचालित किए हैं। इस मामले में प्रशासन की अनदेखी भी सामने आ रही है, क्योंकि कई बार तहसील और राजस्व विभाग को अतिक्रमण हटाने के लिए आवेदन दिए गए हैं, लेकिन मामला लेनदेन तक सीमित रहा और अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। देवी जी रोड हनुमान टोला मे स्थित होटल हंसवाहनी, वासुकी व आशुतोष होटल से जुडा हुआ है। जहाँ सरकारी जमीन मे कब्जा करके धड़ल्ले से होटल संचालित की जा रही है। होटल हंस वाहिनी के संचालक की अवैध करतूत अतिक्रमण कर फल फूल रही है,कांग्रेस नेता चुड़ामणि बढ़ोलिया, ने बेटे अंकित बदौलिया को अति गरीब और बेसहारा बनकर नाम बदल कर देवी धाम रोड में किया बेशकीमती जमीन में कब्जा और तान दिया होटल, इसी प्रकार होटल वासुकी, और होटल आशुतोष सरकारी जमीन पर कब्जा करके गगनचुंबी होटल तान दिए गए, हैरानी की बात है कि होटल वह भी बिना नियमों की पूर्ति किए धड़ल्ले से बना लिए गए, और मैहर जिले का प्रशासन सुस्तासन में विश्राम करता रहा, तीनों होटलों के अतिक्रमण के विरुद्ध कई बार मैहर तहसील एवं राजस्व से अतिक्रमण ध्वस्त करने हेतु 250 बेदखली की कार्यवाही अमल में लाई गई लेकिन अतिक्रमण जस का तास रहा, और इससे भी बडी आश्चर्य की बात ये है कि लगातार जुग्गी झोपडी की आड में अतिक्रमण तैयार होता रहा और प्रशासन अपनी जेब गरम करता रहा सूत्रों की माने तो इस अतिक्रमण में मैहर में रह चुके पूर्व राजस्व अधिकारी की मिलीभगत से बड़े स्तर का खेल खेला गया। और साहब अपनी सहानुभूति देकर चले गए। अब देखना यह है कि जिला प्रशासन इस अवैध और बड़े बड़े अतिक्रमणकारियो पर क्या कार्यवाही करता है। इन पर सबकी निगाहें टिकी है !1
- इजरायल और अमेरिका ने कैसे बनाया ऑपरेशन का मास्टर प्लान। Hashtags: #Israel #Iran #BreakingNews #InternationalNews1
- प्रेस नोट दिनांक – 05.03.26 थाना-नागौद जिला सतना ( म.प्र ) नागौद पुलिस को मिली बडी सफलता नागौद पुलिस ने किया अंधी हत्या का खुलासा श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक महो0 एवं पुलिस उप महानिरीक्षक महो0 रीवा जोन रीवा के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक महो0अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महो0 सतना एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नागौद के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी निरी. अशोक पाण्डेय के नेतृत्व में निम्नानुसार कार्यवाही की गई – - दिनांक 27.02.26 को कोलगगढी बांध डुडही नहर के नाला किनारे एक अज्ञात शव के मिलने की सूचना पर घटना स्थल पहुचकर अग्यात मृतक के संबंध में देहाती मर्ग इंटीमेशन कायम कर जांच में लिया गया दौराना मर्ग जांच शव पंचनामा कार्यवाही की गई दौरान शव पंचनामा कार्यवाही एवं मोटर सायकल क्रमांक MP19MZ1373 हीरो एच.एफ डीलक्स पाये जाने पर मोटर सायकल की टंकी कवर चेक करने पर अनिल पटेल निवासी गोरइया के नाम से दस्तावेज मिलने पर मृतक के परिजनों को सूचित कर बुलाया गया, मृतक के चाचा रामसजीवन द्वारा अपने भतीजा अनिल पटेल उर्फ भोक्का पिता राम प्रसाद पटेल उर्फ धरमू उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम गोरइया कलां, थाना अमदरा, जिला मैहर के रुप में पहचान किया, गया । शव के पी एम रिपोर्ट एवं मर्ग जांच से मृतक की मृत्यु अज्ञात व्यक्ति द्वारा मृतक की हत्या करने की नियत से सिर,कान , माथे मे मारपीट करने से गम्भीर चोटे आने के कारण मृतक की मृत्यु होना पाई गई अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध धारा 103(1) बी एन एस का कामय कर विवेचना में लिया गया । दौरान विवेचना मृतक एवं अज्ञात आरोपी के संबंध में पूछताछ करने पर दुकानदारो से पता चला की मृतक दिनाक 25,26,27 /02/26 को कोलगढी - डुडही में गोलू चर्मकार के साथ दिनांक 27.02.26 को शराब पीते घूम रहा था जिस संबंध में गोलू चर्मकार से पूछताछ की गई जो बताया की मृतक के पास शराब पीने के दौरान सोने चांदी के जेवरात देखने से लालच आने पर दिनांक 27.02.26 को मृतक अनिल पटेल , के साथ फिर से शराब पीना फिर मृतक अनिल पटेल को उसी की मोटर साईकल से सरिया नहर के पास ले जाकर साथ में गांजा पीना और अधिक शराब पिलाना व स्वय कम पीना बाद में पीछे से मृतक अनिल पटेल के सिर में दो बार पत्थर पटककर हत्या करना बताया और हत्या के बाद मृतक की जेब से सोने चांदी के जवेरात निकालकर कुछ दूरी पर छिपा देना बताया । विवेचना दौराना आरोपी गोलू चौधरी पिता सियाराम चौधरी उम्र 23 वर्ष निवासी डुडही थाना नागौद के विरूद्ध अपराध का घटित करना प्रमाणित पाये जाने से आरोपी के बताये अनुसार आरोपी द्वारा सोने चांदी के जेवरात कुल कीमती 2,40000 रूपये पेश करने पर जप्त किया आरोपी को गिरफ्तार किया गया प्रकरण में धारा 311 बी एन एस का अपराध पाये जाने से प्रकरण में उक्त धारा बढाई गई । गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया । गिरफ्तार आरोपी - गोलू चौधरी पिता सियालाल चौधरी उम्र 23 वर्ष निवासी डुडही थाना नागौद जिला सतना जप्ती – सोने चांदी के जेवरात कीमती करीब 2,40,000 रूपये एवं सराहनीय भूमिका- निरीक्षक अशोक पाण्डेय .उनिरी राजेन्द्र प्रसाद वर्मा ,सउनिरी एस एल रावत,प्रआर 160 रामकिशोर ,625 राजेन्द्र पाण्डेय ,सतोष सिंह ,आर 419 अनिल साकेत ,आरक्षक 315 किशन सिंह आरक्षक ओम प्रकाश1
- महर्षि स्कूल के प्यून की गोली मारकर हत्या, गांव में सनसनी दमोह। जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हथना में मंगलवार देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान चंदू पिता मलखान रैकवार (28 वर्ष) निवासी ग्राम हथना के रूप में हुई है, जो गांव स्थित महर्षि स्कूल में माली/चपरासी के रूप में कार्यरत था। बताया जा रहा है कि अज्ञात आरोपियों ने युवक को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी, एएसपी सुजीत सिंह भदौरिया, सीएसपी एचआर पांडे सहित कई थानों का पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच गया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल सागर की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। वहीं पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर SDERF टीम भी मौके पर पहुंची ताकि घटना की वैज्ञानिक तरीके से जांच की जा सके। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों और आरोपियों की पहचान को लेकर जांच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।3
- Post by पत्रकार रुद्र प्रताप सिंह1
- Post by उमेश पाठक सेमरिया रीवा1