Shuru
Apke Nagar Ki App…
BaरKaट्ठा Ki आwaज
More news from झारखंड and nearby areas
- Post by Sunil Kumar journalist1
- रांची-दिल्ली एयर एम्बुलेंस हादसा : चतरा में दर्दनाक विमान दुर्घटना, सभी 7 की मौत विशेष संवाददाता सुनील शर्मा की रिपोर्ट रांची/चतरा। रांची से दिल्ली जा रही एक एयर एम्बुलेंस झारखंड के चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के पास सोमवार शाम दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ताजा अपडेट के अनुसार विमान में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई है। राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। एयर एम्बुलेंस ने रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही विमान का संपर्क एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) से टूट गया और वह रडार से गायब हो गया। बाद में सिमरिया के पास घने जंगल क्षेत्र में विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली।प्राथमिक जानकारी के अनुसार विमान में कुल 7 लोग सवार थे: 2 पायलट 1 गंभीर मरीज 1 डॉक्टर 1 पैरामेडिक/नर्स 2 अन्य सहायक सदस्य सभी की मौत की पुष्टि हो चुकी है। प्रारंभिक रिपोर्ट में खराब मौसम को संभावित कारण माना जा रहा है। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि आधिकारिक जांच के बाद ही होगी। मामले की सूचना नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) को दे दी गई है और विस्तृत जांच जारी है ।घटनास्थल घने और दुर्गम जंगल क्षेत्र में होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी चुनौतियाँ आईं। स्थानीय प्रशासन, पुलिस और अन्य एजेंसियों की टीम मौके पर पहुंचकर राहत अभियान में जुटी रही। यह हादसा बेहद दुखद है। एक जीवन बचाने के मिशन पर निकला विमान स्वयं दुर्घटना का शिकार हो गया।1
- Post by Rajusingha Rajput1
- *झारखंड विधानसभा में पेश यह बजट पूरी तरह *दिशाहीन, तथ्यहीन और जनता को ठगने वाला है। 1.58 लाख करोड़ का यह बजट केवल आंकड़ों का खेल है, जिसमें विकास का कोई विजन नहीं दिखता। *सरकार पर 10 हजार करोड़ रुपये के गबन का गंभीर आरोप है, जिस पर खुद वित्त मंत्री ने भी सवाल उठाए हैं। *इसे 'लूट का बजट' कहना गलत नहीं होगा, क्योंकि बजट भाषण के दौरान मुख्यमंत्री का बेरुखा रवैया इसकी विफलता की कहानी खुद बयां कर रहा था।1
- 🏆 मंथन वैली ST. अल्बर्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल को रवींद्रनाथ टैगोर नेशनल अवार्ड मंथन वैली ST. अल्बर्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल को रांची स्थित रामदा रिसॉर्ट में आयोजित “रबिंद्रनाथ टैगोर नेशनल मोस्ट इन्स्पिरेशनल सेकेंडरी स्कूल अवार्ड” से सम्मानित किया गया। ग्रामीण शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए विद्यालय के अध्यक्ष श्यामकुमार साहा को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। साथ ही प्रभावी और समर्थ नेतृत्व के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य सचिन बोर्कर को राष्ट्रीय प्रधानाचार्य पुरस्कार से नवाज़ा गया। विद्यालय में हाई-स्पीड वाईफाई, आधुनिक कंप्यूटर लैब, डिजिटल कक्षाएं, खेलकूद, योग, संगीत, कला, विज्ञान प्रयोगशाला, शारीरिक शिक्षा एवं पूर्ण CCTV सुरक्षा जैसी सुविधाएँ उपलब्ध हैं। वर्तमान में नर्सरी से कक्षा 11वीं तक नामांकन जारी है, जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए विशेष छूट भी दी जा रही है।1
- 🇮🇳 रांची में सम्मानित हुआ मंथन वैली ST. अल्बर्ट स्कूल, शिक्षा जगत में बड़ी उपलब्धि #EducationExcellence #NationalAward #RuralEducation #JharkhandNews #Ranchi #SchoolAchievement #PrincipalAward #DigitalClassroom #BoardResult #Samachartimes1
- दारु: शबरी जयंती के पावन अवसर पर झुमरा शिव मंदिर से निकला गया भव्य कलश यात्रा1
- *झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पास करोड़ों की गाड़ी है लेकिन यहां के गरीब आदिवासी समाज दो वक्त की रोटी के लिए तरस रहा है बच्चों को पढ़ने के लिए कोई सुविधा नहीं है!1
- झारखंड के रांची हवाई अड्डे से एक मरीज को लेकर एयर एम्बुलेंस दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। हवा में डगमगाने के बाद प्लेन क्रैश कर गया। घटना चतरा जिले के कसारी जंगल में हुई। प्रत्यक्ष दर्शनों ने बताया जोरदार धमाके के साथ प्लेन जंगल में गिर गया।1