logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

साठ वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को आजीवन निःशुल्क बस यात्रा का मिला तोहफा रक्षाबंधन पर माताओं-बहनों-बेटियों को सहयात्री सहित 27 से 29 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा श्रावस्ती। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ से मुख्यमंत्री जी की उपस्थिति में परिवहन विभाग द्वारा आयोजित ‘‘मातृशक्ति को सम्मान’’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसका सजीव प्रसारण तहसील इकौना, तहसील जमुनहा व कलेक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधिगणों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। जनपद स्तर पर कलेक्ट्रेट सभागार में सदस्य पिछड़ा वर्ग आयोग घनश्याम चौहान व जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस दौरान सदस्य, जिलाधिकारी ने महिलाओं को त्योहार के उपलक्ष्य में उपहार भी प्रदान किया।इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग के सदस्य घनश्याम चौहान ने अपने सम्बोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर समस्त माताओं और बहनों को सुरक्षित और सुलभ यात्रा का बड़ा उपहार दिया है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार, रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की सभी श्रेणियों की बसों में महिलाओं के लिए निःशुल्क यात्रा सेवा की घोषणा की गई है। इस अवसर पर जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने बताया कि विशेष निःशुल्क बस सेवा 27 अगस्त, 2026 को सुबह 06ः00 बजे से प्रारंभ होकर 29 अगस्त, 2026 मध्य रात्रि 12ः00 बजे तक लगातार तीन दिनों के लिए प्रभावी रहेगी। इस अवधि के दौरान यात्रा करने वाली सभी महिला यात्रियों को परिवहन निगम द्वारा शून्य किराये का टिकट जारी किया जाएगा। इस वर्ष शासन द्वारा यह निर्णय लिया है कि महिला यात्री के साथ आने वाले एक सहयात्री (अटेंडेंट) को भी मुफ्त यात्रा का लाभ दिया जाएगा। [26/08, 9:22 pm] Adv Hasmat Husain Khan: लालपुर खदरा में धूमधाम से निकला जुलुसे मोहम्मदी, गूंजे नारे-ए-तकबीर इकौना (श्रावस्ती)। थाना इकौना क्षेत्र के ग्राम लालपुर खदरा में 12 रबीउल अव्वल के मुबारक मौके पर जुलुसे मोहम्मदी का आयोजन धूमधाम और अकीदत के साथ किया गया। जुलूस में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शामिल होकर पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के प्रति अपनी अकीदत का इजहार किया। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर झंडे लेकर 12 रबीउल अव्वल की मुबारकबाद पेश की। गांव में पूरे दिन धार्मिक उत्साह और भाईचारे का माहौल बना रहा। लोगों ने हजरत मोहम्मद साहब की पैदाइश के मुबारक दिन की खुशी मनाते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने, अमन, मोहब्बत और इंसानियत का पैगाम फैलाने का संकल्प लिया।बताया गया कि रबीउल अव्वल इस्लामी कैलेंडर का महत्वपूर्ण महीना है और 12 रबीउल अव्वल को मुस्लिम समाज में पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की विलादत की खुशी में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसी क्रम में लालपुर खदरा में भी जुलुसे मोहम्मदी निकाला गया।जुलूस में अतहर खान, इब्राहिम खान, रहमत हुसैन, अजमत हुसैन खान, फरियाद खान, लकी खान सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया गया।

4 hrs ago
user_पी.एन.पाठक
पी.एन.पाठक
Ikauna, Shravasti•
4 hrs ago
75d3aec2-cc99-4016-a72e-73107c2b2bd1

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • लालपुर खदरा में धूमधाम से निकला जुलुसे मोहम्मदी, गूंजे नारे-ए-तकबीर इकौना (श्रावस्ती)। थाना इकौना क्षेत्र के ग्राम लालपुर खदरा में 12 रबीउल अव्वल के मुबारक मौके पर जुलुसे मोहम्मदी का आयोजन धूमधाम और अकीदत के साथ किया गया। जुलूस में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शामिल होकर पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के प्रति अपनी अकीदत का इजहार किया। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर झंडे लेकर 12 रबीउल अव्वल की मुबारकबाद पेश की। गांव में पूरे दिन धार्मिक उत्साह और भाईचारे का माहौल बना रहा। लोगों ने हजरत मोहम्मद साहब की पैदाइश के मुबारक दिन की खुशी मनाते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने, अमन, मोहब्बत और इंसानियत का पैगाम फैलाने का संकल्प लिया।बताया गया कि रबीउल अव्वल इस्लामी कैलेंडर का महत्वपूर्ण महीना है और 12 रबीउल अव्वल को मुस्लिम समाज में पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की विलादत की खुशी में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसी क्रम में लालपुर खदरा में भी जुलुसे मोहम्मदी निकाला गया।जुलूस में अतहर खान, इब्राहिम खान, रहमत हुसैन, अजमत हुसैन खान, फरियाद खान, लकी खान सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया गया।
    1
    लालपुर खदरा में धूमधाम से निकला जुलुसे मोहम्मदी, गूंजे नारे-ए-तकबीर
इकौना (श्रावस्ती)। थाना इकौना क्षेत्र के ग्राम लालपुर खदरा में 12 रबीउल अव्वल के मुबारक मौके पर जुलुसे मोहम्मदी का आयोजन धूमधाम और अकीदत के साथ किया गया। जुलूस में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शामिल होकर पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के प्रति अपनी अकीदत का इजहार किया। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर झंडे लेकर 12 रबीउल अव्वल की मुबारकबाद पेश की। गांव में पूरे दिन धार्मिक उत्साह और भाईचारे का माहौल बना रहा। लोगों ने हजरत मोहम्मद साहब की पैदाइश के मुबारक दिन की खुशी मनाते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने, अमन, मोहब्बत और इंसानियत का पैगाम फैलाने का संकल्प लिया।बताया गया कि रबीउल अव्वल इस्लामी कैलेंडर का महत्वपूर्ण महीना है और 12 रबीउल अव्वल को मुस्लिम समाज में पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की विलादत की खुशी में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसी क्रम में लालपुर खदरा में भी जुलुसे मोहम्मदी निकाला गया।जुलूस में अतहर खान, इब्राहिम खान, रहमत हुसैन, अजमत हुसैन खान, फरियाद खान, लकी खान सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया गया।
    user_Hasmat Husain Khan
    Hasmat Husain Khan
    Lawyer इकौना, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • श्रावस्ती। सिरसिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत जौगढ गांव के पास बुधवार को सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से श्रावस्ती। सिरसिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत जौगढ गांव के पास बुधवार को सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, बेचईपुरवा निवासी सूरज पुत्र लालसर मोटरसाइकिल से सिरसिया की ओर आ रहे थे। इसी दौरान जौगढ़ निवासी राजेश कुमार पुत्र नानबाबू सड़क पार कर रहे थे। अचानक दोनों की टक्कर हो गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना के बाद 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसिया पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, राजेश कुमार की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
    4
    श्रावस्ती। सिरसिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत जौगढ गांव के पास बुधवार को सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से
श्रावस्ती। सिरसिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत जौगढ गांव के पास बुधवार को सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, बेचईपुरवा निवासी सूरज पुत्र लालसर मोटरसाइकिल से सिरसिया की ओर आ रहे थे। इसी दौरान जौगढ़ निवासी राजेश कुमार पुत्र नानबाबू सड़क पार कर रहे थे। अचानक दोनों की टक्कर हो गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना के बाद 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसिया पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, राजेश कुमार की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
    user_गिरधारी गुप्ता पत्रकार
    गिरधारी गुप्ता पत्रकार
    Bhinga, Shravasti, Uttar Pradesh•
    18 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ लखनऊ उत्तर प्रदेश मानसिकता न्यूज़ देवीपाटन मंडल उत्तर प्रदेश के समग्र विकास और मातृशक्ति के सशक्तिकरण की दिशा में भाजपा सरकार ने कई ऐतिहासिक एवं दूरगामी फैसलों को कैबिनेट बैठक में मंजूरी दी है। इन निर्णयों से प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, बेहतर कनेक्टिविटी और औद्योगिक निवेश को नई गति मिलेगी। #BJP4UP #BJP4ViksitBharat #सशक्तयूपी_सशक्तभारत BJP Uttar Pradesh
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ लखनऊ उत्तर प्रदेश मानसिकता न्यूज़ देवीपाटन मंडल
उत्तर प्रदेश के समग्र विकास और मातृशक्ति के सशक्तिकरण की दिशा में भाजपा सरकार ने कई ऐतिहासिक एवं दूरगामी फैसलों को कैबिनेट बैठक में मंजूरी दी है। 
इन निर्णयों से प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, बेहतर कनेक्टिविटी और औद्योगिक निवेश को नई गति मिलेगी।
#BJP4UP #BJP4ViksitBharat #सशक्तयूपी_सशक्तभारत
BJP Uttar Pradesh
    user_मानसिकता न्यूज़ देवीपाटन मंडल
    मानसिकता न्यूज़ देवीपाटन मंडल
    Voice of people बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • नेपाल के जलप्रलय से कुशीनगर में बाढ़ का खतरा, नारायणी किनारे एक दर्जन गांवों में दहशत BREAKING NEWS कुशीनगर खड्डा और तमकुहीराज तहसील के गांवों पर मंडराया बाढ़ का खतरा, डीएम महेंद्र सिंह तंवर और एसपी केशव कुमार ने की समीक्षा, संवेदनशील इलाकों में पहुंचकर ग्रामीणों से की बातचीत, संभावित बाढ़ स्थलों पर SDRF की टीम तैनात,राहत-बचाव दल और संबंधित विभाग अलर्ट मोड पर, आपदा से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी का दावा किया
    1
    नेपाल के जलप्रलय से कुशीनगर में बाढ़ का खतरा, नारायणी किनारे एक दर्जन गांवों में दहशत

BREAKING NEWS  कुशीनगर
खड्डा और तमकुहीराज तहसील के गांवों पर मंडराया बाढ़ का खतरा, डीएम महेंद्र सिंह तंवर और एसपी केशव कुमार ने की समीक्षा, संवेदनशील इलाकों में पहुंचकर ग्रामीणों से की बातचीत, संभावित बाढ़ स्थलों पर SDRF की टीम तैनात,राहत-बचाव दल और संबंधित विभाग अलर्ट मोड पर, आपदा से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी का दावा किया
    user_Rahul Ratna
    Rahul Ratna
    रिपोर्टर बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • बहराइच बैराजों से छोड़ा गया 194811.00 क्यूसेक पानी, खतरे के निशान से नीचे बह रही है सरयू बहराइच : तराई व पहाड़ों पर हो रही जोरदार बारिश से बैराजों से पानी छोड़ा जा रहा है। गुरुवार सुबह शारदा, गिरजा व सरयू बैराज से 194811.00 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। पानी छोड़े जाने के बाद से सरयू नदी के एल्गिन ब्रिज पर नदी खतरे के निशान से काफी नीचे बह रही है। शारदा बैराज से 68147 क्यूसेक, गिरिजा बैराज से 123073, सरयू बैराज से 3591 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है,
    1
    बहराइच बैराजों से छोड़ा गया 194811.00 क्यूसेक पानी,  खतरे के निशान से नीचे बह रही है सरयू
बहराइच : तराई व पहाड़ों पर हो रही जोरदार बारिश से बैराजों से पानी छोड़ा जा रहा है। गुरुवार सुबह शारदा, गिरजा व सरयू बैराज से 194811.00 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। पानी छोड़े जाने के बाद से सरयू नदी के एल्गिन ब्रिज पर नदी खतरे के निशान से काफी नीचे बह रही है। शारदा बैराज से 68147 क्यूसेक, गिरिजा बैराज से 123073, सरयू बैराज से 3591 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है,
    user_Pradeep
    Pradeep
    रिपोर्ट बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    37 min ago
  • सपा प्रदेश अध्यक्ष के बहराइच आगमन पर सपा नेता डॉक्टर संतोष ने किया स्वागत सपा प्रदेश अध्यक्ष के बहराइच आगमन पर भव्य स्वागत समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्यामलाल पाल के बहराइच आगमन पर सपा नेता डॉ. संतोष वर्मा ने अपने साथियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उत्साह और जोश के साथ प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के समर्थन में नारे लगाकर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों को लेकर पूरी तत्परता से जुटने का आह्वान किया। डॉ. संतोष वर्मा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता एकजुट होकर समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं के जोश और उत्साह से पूरा नानपारा गूंज उठा।
    1
    सपा प्रदेश अध्यक्ष के बहराइच आगमन पर सपा नेता डॉक्टर संतोष ने किया स्वागत

सपा प्रदेश अध्यक्ष के बहराइच आगमन पर भव्य स्वागत
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्यामलाल पाल के बहराइच आगमन पर सपा नेता डॉ. संतोष वर्मा ने अपने साथियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उत्साह और जोश के साथ प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के समर्थन में नारे लगाकर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों को लेकर पूरी तत्परता से जुटने का आह्वान किया। डॉ. संतोष वर्मा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता एकजुट होकर समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं के जोश और उत्साह से पूरा नानपारा गूंज उठा।
    user_SHARMA NEWS AGENCY
    SHARMA NEWS AGENCY
    रिपोर्टर बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • आज 26/8/26 को नाक कान गले के डॉक्टर बीo एनo मांझी नव जीवन हॉस्पिटल नानपारा में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रहेंगे जिन मरीजों को नाक कान गले में दिक्कत हो वो आकर हॉस्पिटल में दिखा सकते है
    1
    आज 26/8/26 को  नाक कान गले के  डॉक्टर बीo एनo मांझी नव जीवन हॉस्पिटल नानपारा में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रहेंगे जिन मरीजों को नाक कान गले में दिक्कत हो वो आकर हॉस्पिटल में दिखा सकते है
    user_Raju,U,
    Raju,U,
    Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा सिरसिया/श्रावस्ती। नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने के मामले में सिरसिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी को भिनगा बस अड्डे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ विवेचना के दौरान साक्ष्यों और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर गंभीर धाराओं की बढ़ोतरी की गई थी। पुलिस के अनुसार, 20 जून 2026 को एक आवेदक ने थाना सिरसिया में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग पुत्री को विपक्षी भीखू हरिभजन निवासी परसा देवता, थाना सिरसिया, जनपद श्रावस्ती बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। तहरीर के आधार पर थाना सिरसिया में मुकदमा अपराध संख्या 163/2026 के तहत धारा 137(2), 87 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया।मामले की विवेचना के दौरान मेडिकल रिपोर्ट एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 64(2)(एम) बीएनएस तथा धारा 5(एल)/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही थी। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर सिरसिया पुलिस ने आरोपी भीखू हरिभजन को भिनगा बस अड्डे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
    1
    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा
सिरसिया/श्रावस्ती। नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने के मामले में सिरसिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी को भिनगा बस अड्डे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ विवेचना के दौरान साक्ष्यों और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर गंभीर धाराओं की बढ़ोतरी की गई थी। पुलिस के अनुसार, 20 जून 2026 को एक आवेदक ने थाना सिरसिया में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग पुत्री को विपक्षी भीखू हरिभजन निवासी परसा देवता, थाना सिरसिया, जनपद श्रावस्ती बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। तहरीर के आधार पर थाना सिरसिया में मुकदमा अपराध संख्या 163/2026 के तहत धारा 137(2), 87 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया।मामले की विवेचना के दौरान मेडिकल रिपोर्ट एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 64(2)(एम) बीएनएस तथा धारा 5(एल)/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही थी। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर सिरसिया पुलिस ने आरोपी भीखू हरिभजन को भिनगा बस अड्डे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
    user_Hasmat Husain Khan
    Hasmat Husain Khan
    Lawyer इकौना, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.