Shuru
Apke Nagar Ki App…
हरदोई में तेज़ रफ़्तार का कहर: ट्रैक्टर ने स्कार्पियो और ई-रिक्शा को मारी टक्कर, कई घायल #हरदोई में तेज़ रफ़्तार का कहर पिहानी हरदोई रोड पर हुआ सड़क हादसा तेज़ रफ़्तार से जा रहे ट्रैक्टर ने स्कार्पियो व ई रिक्शा में मारी जोरदार टक्कर,टक्कर लगने से कई घायल पिहानी कोतवाली के गर्ग भट्टा नियर सर्वेश जनसेवा स्कूल के पास हुआ हादसा
प्रवीण कुमार
हरदोई में तेज़ रफ़्तार का कहर: ट्रैक्टर ने स्कार्पियो और ई-रिक्शा को मारी टक्कर, कई घायल #हरदोई में तेज़ रफ़्तार का कहर पिहानी हरदोई रोड पर हुआ सड़क हादसा तेज़ रफ़्तार से जा रहे ट्रैक्टर ने स्कार्पियो व ई रिक्शा में मारी जोरदार टक्कर,टक्कर लगने से कई घायल पिहानी कोतवाली के गर्ग भट्टा नियर सर्वेश जनसेवा स्कूल के पास हुआ हादसा
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कछौना के बेरुआ में फिर 'अधर्म', शनिदेव की मूर्ति खंडित कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश!शांति के दुश्मनों ने एक बार फिर आस्था को ललकारा .............. #Hardoi #Kachona #UPNews #KachonaPolice #Berua #HardoiPolice #BreakingNews #UttarPradesh #CrimeNews #YogiAdityanath #ShaniDev #AasthaParChot #Vandalism #TempleVandalized #JusticeForBerua #AnarchyInUP #HinduDharma #AlertIndia #Justice #UPCrime #ShaniMandir #SamajikSauhard #HinduUnity #PoliceInvestigation #ViralNews #KachonaUpdates1
- आस्था की अलौकिक छटा से सराबोर हुआ सुन्नी गांव का प्राचीन मंदिर ✨ ✍️ सुधीर अवस्थी ‘परदेशी’ …………………………………..........… हरदोई जनपद के बघौली थाना क्षेत्र के सुन्नी गांव में स्थित प्राचीन माँ महिषासुर मर्दिनी मंदिर में सुबह के समय भक्तिभाव से ओतप्रोत मनमोहक दृश्य देखने को मिला। सूर्योदय से पहले ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जहां विधिवत पूजा-अर्चना और भोले बाबा के श्रृंगार ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। मंदिर में गूंजती घंटियों और मंत्रोच्चार के बीच ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो पूरा परिसर दिव्यता में लीन हो गया हो। उपस्थित श्रद्धालुओं ने इस पावन क्षण को अपने जीवन का सौभाग्य बताया और माँ के दरबार में अपनी आस्था प्रकट की। स्थानीय लोगों के अनुसार यह प्राचीन धाम क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां दूर-दूर से श्रद्धालु अपनी मनोकामनाओं के साथ आते हैं और मां की कृपा से उनकी इच्छाएं पूर्ण होने की मान्यता है।1
- हरदोई। भगवान राम और उनकी माता कौशल्या जी पर अभद्र टिप्पणी के मामले में जिले का माहौल तनावपूर्ण हो गया है। जानकारी के अनुसार, इस प्रकरण में आरोपी यदुनंदन लाल वर्मा को जमानत मिलने के बाद हरदोई पहुंचने पर कुछ लोगों द्वारा स्वागत किए जाने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस स्वागत कार्यक्रम को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया और इसे धार्मिक भावनाएं भड़काने का प्रयास मानते हुए भीम आर्मी से जुड़े कुछ कार्यकर्ताओं के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अपुष्ट जानकारी के अनुसार, रितेश पासी नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की बात भी सामने आ रही है, हालांकि पुलिस की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं की गई है। प्रशासन का कहना है कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी तरह की धार्मिक या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।1
- शाहाबाद (हरदोई) 31 मार्च । जनपद के शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के नया गांव में अवैध खनन का खेल खुलेआम जारी है। आरोप है कि खनन विभाग और पुलिस और तहसील प्रशासन की मिलीभगत से खनन माफिया दिनदहाड़े बेखौफ होकर जेसीबी मशीनों से खेतों का सीना चीर रहे हैं, जबकि जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं। स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, क्षेत्र में मानकों को ताक पर रखकर गहरे गड्ढे किए जा रहे हैं, जिससे उपजाऊ खेत खाई में तब्दील होते जा रहे हैं। इन गड्ढों के कारण कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। इसके साथ ही अवैध खनन से पर्यावरण को भी भारी नुकसान पहुंच रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि दिन-रात डंपर और ट्रैक्टर-ट्रालियों की आवाजाही से गांव की सड़कों की हालत बद से बदतर हो गई है। धूल और शोर से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है, लेकिन शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही। सबसे गंभीर आरोप यह है कि खनन अधिकारी और स्थानीय पुलिस की मिलीभगत के चलते यह अवैध कारोबार फल-फूल रहा है। सत्ता की हनक और सुविधाशुल्क के लोभ के आगे स्थानीय प्रशासन पूरी तरह बेबस नजर आ रहा है, जिससे माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों और खनन माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब देखना यह होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर मामले में क्या कदम उठाते हैं या फिर यह खेल यूं ही चलता रहेगा।1
- Post by SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू1
- Post by सुधीर शुक्ला1
- . #हरदोई: माधोगंज ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम सभा मटियामऊ के कुल्ली रोड पर विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। यहाँ लगा 16 केवी का ट्रांसफार्मर पिछले चार दिनों से फुका पड़ा है, जिससे पूरा इलाका अंधेरे में डूबा हुआ है। ग्रामीणों का स्पष्ट कहना है कि इस भीषण गर्मी में "विद्युत विभाग मस्त और जनता त्रस्त" है। शिकायत के बाद भी विभाग मौन: क्षेत्रीय ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने की सूचना तत्काल पावर हाउस मल्लावां में संबंधित अधिकारियों और लाइनमैन को दे दी गई थी। लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी विभाग की ओर से इसे बदलने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। विभागीय सुस्ती के कारण लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। गर्मी ने बढ़ाई मुश्किलें: लगातार बढ़ते तापमान के कारण घरों में रहना दूभर हो गया है। सबसे बुरा हाल छोटे बच्चों और बुजुर्गों का है, जो इस उमस भरी गर्मी में तड़पने को मजबूर हैं। बिजली न होने से पानी की सप्लाई भी प्रभावित हो रही है, जिससे दैनिक कार्यों में भारी समस्या आ रही है। कुल्ली रोड के निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगवाकर विद्युत आपूर्ति बहाल की जाए।1
- इनायतपुर प्राथमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव व विदाई समारोह संपन्न cp Maurya मानवी समय न्यूज़ मंडल ब्यूरो lko प्राथमिक विद्यालय इनायतपुर, विकास क्षेत्र बेहंदर जनपद हरदोई में वार्षिकोत्सव एवं कक्षा 5 के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बच्चों के अभिभावकों व जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया, जिसमें लगभग सभी अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अवधेश प्रताप सिंह द्वारा छात्र-छात्राओं को रिपोर्ट कार्ड के साथ पुरस्कार भी वितरित किए गए, जिससे बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। अभिभावकों की ओर से कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिलेश कुमार द्विवेदी ने की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सम्मानित जनों से आगामी 01 अप्रैल 2026 से प्रारंभ हो रहे नए शैक्षिक सत्र में अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सरकारी विद्यालयों में कराने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर सहायक अध्यापक सीटू वर्मा, स्नेहिल गुप्ता, उच्च प्राथमिक विद्यालय इनायतपुर के इंचार्ज अध्यापक शेखर गुप्ता एवं अजय कुमार अस्थाना सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे। वहीं अभिभावकों में पप्पू मौर्य, महिपाल, सुनीता, रेखा देवी, आरती और अंजना ने भी अपने विचार व्यक्त किए।1
- काशिमपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सईं नदी किनारे उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब गेहूं की कट चुकी फसल वाले खेत में अचानक आग भड़क उठी। चंद मिनटों में लपटें तेज हो गईं और आसपास खड़े किसानों की सांसें थम गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, खेत में कुछ लोग बकरियां चरा रहे थे और उनकी लापरवाही से ही आग लग गई। देखते ही देखते सूखी पराली ने आग को और भड़का दिया, जिससे हालात बेकाबू होते नजर आने लगे। 💥 लेकिन यहां कहानी ने लिया राहत भरा मोड़... गांव वालों ने बिना देर किए मोर्चा संभाल लिया। बाल्टी, डंडे और मिट्टी के सहारे आग पर काबू पाने की जंग शुरू हुई और आखिरकार उनकी कड़ी मेहनत रंग लाई। 👉 नतीजा ये रहा कि * केवल पराली जलकर राख हुई * गेहूं की फसल पूरी तरह सुरक्षित बच गई * किसी भी तरह का बड़ा नुकसान टल गया 🚨 सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस अब ये पता लगाने में जुटी है कि आग वाकई लापरवाही से लगी या इसके पीछे कोई और वजह है। ⚠️गांव में चर्चा गर्म: क्या ये सिर्फ लापरवाही थी या किसी बड़ी घटना का इशारा? पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। 👉 फिलहाल, ग्रामीणों की सतर्कता और एकजुटता ने एक बड़ी तबाही को टाल दिया, लेकिन ये घटना साफ संकेत दे गई कि छोटी सी लापरवाही भी कितना बड़ा खतरा बन सकती है।1