logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आज दिनांक 21.06.2026 को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नवीन पुलिस लाइन गौरीगंज के परेड ग्राउण्ड परिसर में एक भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 'सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान' के मूलभाव को आत्मसात करते हुए शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश देना था। इस वर्ष की थीम "Yoga for healthy Ageing" (स्वस्थ आयु के लिए योग) रही, जिसमें जीवन के सभी चरणों में गतिशीलता, संज्ञानात्मक स्वास्थ्य और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ाने के लिए योग को आजीवन अभ्यास के रूप में अपनाने पर जोर दिया गया। शिविर में मुख्य अतिथि माननीय राज्यमंत्री (संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग उ0प्र0 सरकार) श्री मयंकेश्वर शरण सिंह जी उपस्थित रहे। उनके साथ अन्य माननीय जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी अमेठी, पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री सरवणन टी., अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह सहित अन्य जनपदीय अधिकारी, कर्मचारीगण, छात्र-छात्राएँ और आम जनता ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ माननीय मुख्य अतिथि द्वारा माँ शारदा के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन और फीता काटकर किया गया। योग प्रशिक्षक द्वारा कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी प्राणायाम, मेडिटेशन जैसे प्राणायामों तथा ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, भद्रासन, वज्रासन, शशकासन और अर्ध चक्रासन जैसे आसनों का अभ्यास कराया गया। इस दौरान यह भी बताया गया कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने वाली जीवनशैली ही नहीं है, बल्कि यह पर्यावरण और समाज के प्रति हमारे दायित्वों को भी जागृत करती है और तनाव प्रबंधन व मानसिक सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम है। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि महोदय ने सभी प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिसकर्मियों और नागरिकों से स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए योग को दैनिक जीवन में शामिल करने की अपील की। कार्यक्रम का समापन माननीय मुख्य अतिथि, जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस लाइन परिसर में वृक्षारोपण करने और “योग पुस्तिका” का विमोचन करने के साथ हुआ।

17 hrs ago
user_Dinesh kumar Gupta
Dinesh kumar Gupta
Aged Care अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
17 hrs ago
bddaeb66-a175-4f5f-be10-bc2897dbad27

आज दिनांक 21.06.2026 को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नवीन पुलिस लाइन गौरीगंज के परेड ग्राउण्ड परिसर में एक भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 'सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान' के मूलभाव को आत्मसात करते हुए शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश देना था। इस वर्ष की थीम "Yoga for healthy Ageing" (स्वस्थ आयु के लिए योग) रही, जिसमें जीवन के सभी चरणों में गतिशीलता, संज्ञानात्मक स्वास्थ्य और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ाने के लिए योग को आजीवन अभ्यास के रूप में अपनाने पर जोर दिया गया। शिविर में मुख्य अतिथि माननीय राज्यमंत्री (संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग उ0प्र0 सरकार) श्री मयंकेश्वर शरण सिंह जी उपस्थित रहे। उनके साथ अन्य माननीय जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी अमेठी, पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री सरवणन टी., अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह सहित अन्य जनपदीय अधिकारी, कर्मचारीगण, छात्र-छात्राएँ और आम जनता ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ माननीय मुख्य अतिथि द्वारा माँ शारदा के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन और फीता काटकर किया गया। योग प्रशिक्षक द्वारा कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी प्राणायाम, मेडिटेशन जैसे प्राणायामों तथा ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, भद्रासन, वज्रासन, शशकासन और अर्ध चक्रासन जैसे आसनों का अभ्यास कराया गया। इस दौरान यह भी बताया गया कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने वाली जीवनशैली ही नहीं है, बल्कि यह पर्यावरण और समाज के प्रति हमारे दायित्वों को भी जागृत करती है और तनाव प्रबंधन व मानसिक सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम है। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि महोदय ने सभी प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिसकर्मियों और नागरिकों से स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए योग को दैनिक जीवन में शामिल करने की अपील की। कार्यक्रम का समापन माननीय मुख्य अतिथि, जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस लाइन परिसर में वृक्षारोपण करने और “योग पुस्तिका” का विमोचन करने के साथ हुआ।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित हरिधाम सरकार आश्रम के प्रमुख हरिओम यादव उर्फ़ बोतल बाबा और उनके एक चेले दीपक को जेल भेज दिया गया है। बाबा पर एक श्रद्धालु महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास का गंभीर आरोप है। उनके जेल जाने के बाद, अब कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें बाबा खुद को चमत्कारी शक्ति प्राप्त बताकर लोगों का कथित तौर पर उल्लू बनाते हुए देखे जा सकते हैं। वायरल हो रहे वीडियो में, बोतल बाबा को खुद को चमत्कारी शक्ति प्राप्त बताकर लोगों को कथित तौर पर भ्रमित करते देखा जा सकता है। एक #viralvídeo में, बाबा एक महिला को संतान प्राप्ति का लाइव आशीर्वाद देते हुए सेब पर कुछ मंत्र पढ़ते हुए दिखाई दिए। दुष्कर्म के प्रयास के मामले में, एक श्रद्धालु महिला ने आरोप लगाया है कि बाबा ने उससे कहा था कि उस पर कई काली छायाएं हैं। इसके बाद, हरिओम महाराज उसे एक अलग कमरे में ले गए और पूजा के बहाने उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। जब महिला ने विरोध किया, तो उसे पीटा भी गया। महिला को पीटते हुए का एक वीडियो भी अब वायरल हो रहा है।
    1
    उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित हरिधाम सरकार आश्रम के प्रमुख हरिओम यादव उर्फ़ बोतल बाबा और उनके एक चेले दीपक को जेल भेज दिया गया है। बाबा पर एक श्रद्धालु महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास का गंभीर आरोप है। उनके जेल जाने के बाद, अब कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें बाबा खुद को चमत्कारी शक्ति प्राप्त बताकर लोगों का कथित तौर पर उल्लू बनाते हुए देखे जा सकते हैं।

वायरल हो रहे वीडियो में, बोतल बाबा को खुद को चमत्कारी शक्ति प्राप्त बताकर लोगों को कथित तौर पर भ्रमित करते देखा जा सकता है। एक #viralvídeo में, बाबा एक महिला को संतान प्राप्ति का लाइव आशीर्वाद देते हुए सेब पर कुछ मंत्र पढ़ते हुए दिखाई दिए।

दुष्कर्म के प्रयास के मामले में, एक श्रद्धालु महिला ने आरोप लगाया है कि बाबा ने उससे कहा था कि उस पर कई काली छायाएं हैं। इसके बाद, हरिओम महाराज उसे एक अलग कमरे में ले गए और पूजा के बहाने उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। जब महिला ने विरोध किया, तो उसे पीटा भी गया। महिला को पीटते हुए का एक वीडियो भी अब वायरल हो रहा है।
    user_Coresspondent NATION ONE NEWS
    Coresspondent NATION ONE NEWS
    Paint Shop अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • अमेठी के शाहगढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत विशुनदासपुर में ग्रामीणों की सुविधा के लिए बनाए गए सामुदायिक शौचालय की बदहाल व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। एक स्थानीय युवक द्वारा शौचालय की दुर्दशा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने के बाद साफ-सफाई और रखरखाव व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न लग गया है। वायरल वीडियो में सामुदायिक शौचालय के अंदर और आसपास लंबे समय से फैली गंदगी साफ दिखाई दे रही है। वीडियो बनाने वाले युवक ने आरोप लगाया है कि शौचालय की नियमित सफाई नहीं की जा रही है, जिसके कारण ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार की ओर से शौचालय की देखरेख के लिए एक केयरटेकर नियुक्त किया गया है, जिसे हर महीने मानदेय भी मिलता है। इसके बावजूद रखरखाव की स्थिति संतोषजनक नहीं है। ग्रामीणों का आरोप है कि केयरटेकर अपनी जिम्मेदारियों का नियमित रूप से निर्वहन नहीं कर रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, लाखों रुपये की लागत से निर्मित यह सामुदायिक शौचालय उचित रखरखाव के अभाव में अपनी उपयोगिता खोता जा रहा है, जिससे न केवल सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है, बल्कि ग्रामीणों को भी मूलभूत सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कराने, शौचालय की नियमित साफ-सफाई और रखरखाव सुनिश्चित करने के साथ-साथ जिम्मेदार लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
    1
    अमेठी के शाहगढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत विशुनदासपुर में ग्रामीणों की सुविधा के लिए बनाए गए सामुदायिक शौचालय की बदहाल व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। एक स्थानीय युवक द्वारा शौचालय की दुर्दशा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने के बाद साफ-सफाई और रखरखाव व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न लग गया है।

वायरल वीडियो में सामुदायिक शौचालय के अंदर और आसपास लंबे समय से फैली गंदगी साफ दिखाई दे रही है। वीडियो बनाने वाले युवक ने आरोप लगाया है कि शौचालय की नियमित सफाई नहीं की जा रही है, जिसके कारण ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार की ओर से शौचालय की देखरेख के लिए एक केयरटेकर नियुक्त किया गया है, जिसे हर महीने मानदेय भी मिलता है। इसके बावजूद रखरखाव की स्थिति संतोषजनक नहीं है। ग्रामीणों का आरोप है कि केयरटेकर अपनी जिम्मेदारियों का नियमित रूप से निर्वहन नहीं कर रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार, लाखों रुपये की लागत से निर्मित यह सामुदायिक शौचालय उचित रखरखाव के अभाव में अपनी उपयोगिता खोता जा रहा है, जिससे न केवल सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है, बल्कि ग्रामीणों को भी मूलभूत सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कराने, शौचालय की नियमित साफ-सफाई और रखरखाव सुनिश्चित करने के साथ-साथ जिम्मेदार लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • रविवार को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अमेठी के नवीन पुलिस लाइन गौरीगंज परिसर में एक भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम "Yoga for Healthy Ageing (स्वस्थ आयु के लिए योग)" रही। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य योग को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश देना था। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने माँ शारदा के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन और फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान जिलाधिकारी अमेठी, पुलिस अधीक्षक सरवणन टी., अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह सहित अन्य जनपदीय अधिकारी, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद थे। योग प्रशिक्षक ने उपस्थित सभी लोगों को कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी प्राणायाम, मेडिटेशन के साथ-साथ ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, भद्रासन, वज्रासन, शशकासन और अर्ध चक्रासन जैसे विभिन्न योगासन कराए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि एक ऐसी जीवनशैली है जो शरीर, मन और समाज के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करती है, और यह तनाव प्रबंधन तथा मानसिक सशक्तिकरण का एक प्रभावी माध्यम भी है। अपने संबोधन में राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने सभी प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिसकर्मियों और नागरिकों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से एक स्वस्थ व्यक्ति, स्वस्थ परिवार और एक स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है। इस अवसर पर राज्यमंत्री ने "योग पुस्तिका" का विमोचन भी किया। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ हुआ, जहाँ राज्यमंत्री, जनप्रतिनिधियों, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन परिसर में वृक्षारोपण किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान "सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान" के मूलभाव को आत्मसात करते हुए योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन और जनजागरूकता का संदेश दिया गया।
    4
    रविवार को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अमेठी के नवीन पुलिस लाइन गौरीगंज परिसर में एक भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम "Yoga for Healthy Ageing (स्वस्थ आयु के लिए योग)" रही। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य योग को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश देना था।

इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने माँ शारदा के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन और फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान जिलाधिकारी अमेठी, पुलिस अधीक्षक सरवणन टी., अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह सहित अन्य जनपदीय अधिकारी, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद थे।

योग प्रशिक्षक ने उपस्थित सभी लोगों को कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी प्राणायाम, मेडिटेशन के साथ-साथ ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, भद्रासन, वज्रासन, शशकासन और अर्ध चक्रासन जैसे विभिन्न योगासन कराए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि एक ऐसी जीवनशैली है जो शरीर, मन और समाज के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करती है, और यह तनाव प्रबंधन तथा मानसिक सशक्तिकरण का एक प्रभावी माध्यम भी है।

अपने संबोधन में राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने सभी प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिसकर्मियों और नागरिकों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से एक स्वस्थ व्यक्ति, स्वस्थ परिवार और एक स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है। इस अवसर पर राज्यमंत्री ने "योग पुस्तिका" का विमोचन भी किया। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ हुआ, जहाँ राज्यमंत्री, जनप्रतिनिधियों, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन परिसर में वृक्षारोपण किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान "सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान" के मूलभाव को आत्मसात करते हुए योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन और जनजागरूकता का संदेश दिया गया।
    user_Arun kumar Gupta
    Arun kumar Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • अमेठी में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संग्रामपुर मंडल क्षेत्र के सभी बूथों और शक्ति केंद्रों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं ने सामूहिक योगाभ्यास और स्वच्छता अभियान का आयोजन किया। इसी कड़ी में कसारा शक्ति केंद्र के बेलखरी बूथ पर मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ल के नेतृत्व में एक योग शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आसपास के भाजपा पदाधिकारियों के साथ-साथ कंपोजिट विद्यालय बेलखरी के अध्यापकों एवं विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। उपस्थित शिक्षकों में डॉ. प्रेम कुमारी मिश्रा, दुर्गा शंकर शुक्ल, आशुतोष मिश्रा, पवन सोनी, विवेक मिश्रा और रिचा पांडेय प्रमुख थे। मंडल अध्यक्ष के साथ उपाध्यक्ष संभूनाथ, संयोजक विवेकानंद, बूथ अध्यक्ष विपिन तथा शुभम, बृजेश शुक्ल सहित बूथ समिति, पन्ना प्रमुख और अनेक गणमान्य नागरिकों ने इस योग शिविर को सफल बनाया। कार्यक्रम में अमित दुबे, रमेश पांडेय, रमेश शुक्ल, वाचस्पति, विनोद वकील, पिंटू, प्रवेश, रवि, विकास यादव, विजय यादव, उमेश और राहुल सहित बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। इसी तरह, अन्य शक्ति केंद्रों पर भी योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें वरिष्ठ भाजपा नेता सदाशिव पांडेय, गुलाब, उमेश तिवारी, चंद्रकेश यादव, आलोक, कन्हैयालाल पांडेय, रामचंद्र मिश्र, वकील विभव, वकील कमलेश तिवारी, अतुल, सोनू, गोकुलेश, मोनू, गब्बर और विपिन शुक्ल सहित कई अन्य लोगों ने हिस्सा लिया। मीडिया से बातचीत में मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ल ने जोर देकर कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, और नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रहता है। इसके अतिरिक्त, सरयूदेवी इंटर कॉलेज अमेठी में प्रधानाचार्य अरविंद पांडेय संजय सोनी के नेतृत्व में योग दिवस मनाया गया, जहाँ रंगारंग कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। अमेठी और संग्रामपुर में मनाए गए इस योग दिवस के कार्यक्रम भाजपा ब्लॉक अध्यक्ष राजेश शुक्ला और प्रधानाचार्य संजय सोनी के नेतृत्व में संपन्न हुए।
    3
    अमेठी में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संग्रामपुर मंडल क्षेत्र के सभी बूथों और शक्ति केंद्रों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं ने सामूहिक योगाभ्यास और स्वच्छता अभियान का आयोजन किया।

इसी कड़ी में कसारा शक्ति केंद्र के बेलखरी बूथ पर मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ल के नेतृत्व में एक योग शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आसपास के भाजपा पदाधिकारियों के साथ-साथ कंपोजिट विद्यालय बेलखरी के अध्यापकों एवं विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। उपस्थित शिक्षकों में डॉ. प्रेम कुमारी मिश्रा, दुर्गा शंकर शुक्ल, आशुतोष मिश्रा, पवन सोनी, विवेक मिश्रा और रिचा पांडेय प्रमुख थे। मंडल अध्यक्ष के साथ उपाध्यक्ष संभूनाथ, संयोजक विवेकानंद, बूथ अध्यक्ष विपिन तथा शुभम, बृजेश शुक्ल सहित बूथ समिति, पन्ना प्रमुख और अनेक गणमान्य नागरिकों ने इस योग शिविर को सफल बनाया। कार्यक्रम में अमित दुबे, रमेश पांडेय, रमेश शुक्ल, वाचस्पति, विनोद वकील, पिंटू, प्रवेश, रवि, विकास यादव, विजय यादव, उमेश और राहुल सहित बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

इसी तरह, अन्य शक्ति केंद्रों पर भी योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें वरिष्ठ भाजपा नेता सदाशिव पांडेय, गुलाब, उमेश तिवारी, चंद्रकेश यादव, आलोक, कन्हैयालाल पांडेय, रामचंद्र मिश्र, वकील विभव, वकील कमलेश तिवारी, अतुल, सोनू, गोकुलेश, मोनू, गब्बर और विपिन शुक्ल सहित कई अन्य लोगों ने हिस्सा लिया। मीडिया से बातचीत में मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ल ने जोर देकर कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, और नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रहता है।

इसके अतिरिक्त, सरयूदेवी इंटर कॉलेज अमेठी में प्रधानाचार्य अरविंद पांडेय संजय सोनी के नेतृत्व में योग दिवस मनाया गया, जहाँ रंगारंग कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। अमेठी और संग्रामपुर में मनाए गए इस योग दिवस के कार्यक्रम भाजपा ब्लॉक अध्यक्ष राजेश शुक्ला और प्रधानाचार्य संजय सोनी के नेतृत्व में संपन्न हुए।
    user_M news
    M news
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अमेठी में योग को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। नवीन पुलिस लाइन में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोगों ने एक साथ योगाभ्यास करते हुए स्वस्थ रहने का संकल्प लिया। सुबह से ही मैदान में रिक्रूट पुलिसकर्मी, अधिकारी और आम नागरिक जुटने लगे थे, जिससे नवीन पुलिस लाइन योगमय हो गई और वहाँ जनसैलाब उमड़ पड़ा। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने फीता काटकर योग कार्यक्रम का शुभारंभ किया और इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, डीएम संजय चौहान, एसपी सरवणन टी. सहित बड़ी संख्या में जिला स्तरीय अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद थे और उन्होंने भी योग किया। पावर कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक, आईएएस नीतीश कुमार, कार्यक्रम के नोडल अधिकारी और मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। योग प्रशिक्षकों धर्मेंद्र वर्मा, प्रेम सुधा सिंह और गौरव ने उपस्थित लोगों को ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, प्राणायाम और ध्यान सहित विभिन्न आसन और प्राणायाम का प्रशिक्षण दिया। इस योगभ्यास कार्यक्रम का संचालन डॉ. रमेश सिंह ने किया। राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने इस मौके पर कहा कि योग भारत की प्राचीन धरोहर है, जो तन और मन दोनों को स्वस्थ रखती है। डीएम संजय चौहान ने सभी नागरिकों से अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करने की अपील की। सामूहिक योग के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और प्रतिदिन योग करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने ‘निरोगी अमेठी, स्वस्थ भारत’ का संकल्प लिया।
    4
    12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अमेठी में योग को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। नवीन पुलिस लाइन में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोगों ने एक साथ योगाभ्यास करते हुए स्वस्थ रहने का संकल्प लिया। सुबह से ही मैदान में रिक्रूट पुलिसकर्मी, अधिकारी और आम नागरिक जुटने लगे थे, जिससे नवीन पुलिस लाइन योगमय हो गई और वहाँ जनसैलाब उमड़ पड़ा।

उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने फीता काटकर योग कार्यक्रम का शुभारंभ किया और इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, डीएम संजय चौहान, एसपी सरवणन टी. सहित बड़ी संख्या में जिला स्तरीय अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद थे और उन्होंने भी योग किया। पावर कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक, आईएएस नीतीश कुमार, कार्यक्रम के नोडल अधिकारी और मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। योग प्रशिक्षकों धर्मेंद्र वर्मा, प्रेम सुधा सिंह और गौरव ने उपस्थित लोगों को ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, प्राणायाम और ध्यान सहित विभिन्न आसन और प्राणायाम का प्रशिक्षण दिया। इस योगभ्यास कार्यक्रम का संचालन डॉ. रमेश सिंह ने किया।

राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने इस मौके पर कहा कि योग भारत की प्राचीन धरोहर है, जो तन और मन दोनों को स्वस्थ रखती है। डीएम संजय चौहान ने सभी नागरिकों से अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करने की अपील की। सामूहिक योग के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और प्रतिदिन योग करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने ‘निरोगी अमेठी, स्वस्थ भारत’ का संकल्प लिया।
    user_Aditya Mishra
    Aditya Mishra
    पत्रकार अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल में कहा कि योग ने पूरे राष्ट्र और पूरे विश्व को एकसाथ जोड़ दिया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज पूरा विश्व भारत की दी हुई योग पद्धति को अपना रहा है। प्रधानमंत्री ने योग की इस ताकत को रेखांकित किया, जिसने सभी को एक साथ लाकर खड़ा कर दिया है।
    1
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल में कहा कि योग ने पूरे राष्ट्र और पूरे विश्व को एकसाथ जोड़ दिया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज पूरा विश्व भारत की दी हुई योग पद्धति को अपना रहा है। प्रधानमंत्री ने योग की इस ताकत को रेखांकित किया, जिसने सभी को एक साथ लाकर खड़ा कर दिया है।
    user_Pawan Kumar Tiwari
    Pawan Kumar Tiwari
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • प्रतापगढ़ में एक हिंदू लड़के और मुस्लिम लड़की के बीच प्रेमविवाह हुआ है। इस विवाह के बाद मुस्लिम लड़की ने सनातन धर्म अपना लिया। इस घटनाक्रम पर वरिष्ठ भाजपा नेता विजय सिंह बजरंगी ने एक बड़ा बयान दिया है।
    1
    प्रतापगढ़ में एक हिंदू लड़के और मुस्लिम लड़की के बीच प्रेमविवाह हुआ है। इस विवाह के बाद मुस्लिम लड़की ने सनातन धर्म अपना लिया। इस घटनाक्रम पर वरिष्ठ भाजपा नेता विजय सिंह बजरंगी ने एक बड़ा बयान दिया है।
    user_विनय कुमार कनौजिया पत्रकार
    विनय कुमार कनौजिया पत्रकार
    Dancer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • अमेठी कोतवाली क्षेत्र के दलशाहपुर मजरे सैदपुर में हुए रामफली पाल हत्याकांड के मामले में पुलिस ने रविवार को तीन अन्य नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। इन अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक बांस की लाठी भी बरामद की गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। यह मामला बुधवार रात करीब 12 बजे एक जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट से जुड़ा है, जिसमें रामफली पाल गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। मृतक के परिजनों की तहरीर पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें पुलिस ने इससे पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि तीन फरार चल रहे थे। पुलिस के अनुसार, विवाद मकान के छज्जे को लेकर शुरू हुआ था, जिसने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि विपक्षी पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की और बाहर खड़े वाहनों में भी तोड़फोड़ की। गंभीर रूप से घायल रामफली पाल को पहले सीएचसी अमेठी, फिर जिला अस्पताल और बाद में एम्स रायबरेली रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात कर न्याय की मांग की थी, जिसके चलते स्थानीय स्तर पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आई थीं। रविवार को अमेठी कोतवाली पुलिस ने अभियान चलाकर फरार चल रहे तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    2
    अमेठी कोतवाली क्षेत्र के दलशाहपुर मजरे सैदपुर में हुए रामफली पाल हत्याकांड के मामले में पुलिस ने रविवार को तीन अन्य नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। इन अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक बांस की लाठी भी बरामद की गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह मामला बुधवार रात करीब 12 बजे एक जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट से जुड़ा है, जिसमें रामफली पाल गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। मृतक के परिजनों की तहरीर पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें पुलिस ने इससे पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि तीन फरार चल रहे थे। पुलिस के अनुसार, विवाद मकान के छज्जे को लेकर शुरू हुआ था, जिसने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि विपक्षी पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की और बाहर खड़े वाहनों में भी तोड़फोड़ की।

गंभीर रूप से घायल रामफली पाल को पहले सीएचसी अमेठी, फिर जिला अस्पताल और बाद में एम्स रायबरेली रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात कर न्याय की मांग की थी, जिसके चलते स्थानीय स्तर पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आई थीं।

रविवार को अमेठी कोतवाली पुलिस ने अभियान चलाकर फरार चल रहे तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_Coresspondent NATION ONE NEWS
    Coresspondent NATION ONE NEWS
    Paint Shop अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.