न्यूज़ हेडलाइंस: बिहार में स्कॉर्पियो से उतरी पिस्टल निकाली और कर दी फायरिंग, दबंगई दिखाने वाले सब इंस्पेक्टर सहित दो गिरफ्तार किए गए.. क्या है मामला पढ़े पूरी रिपोर्ट. * खबर विस्तार से.. * न्यूज़ हेडलाइंस: बिहार में स्कॉर्पियो से उतरी पिस्टल निकाली और कर दी फायरिंग, दबंगई दिखाने वाले सब इंस्पेक्टर सहित दो गिरफ्तार किए गए.. क्या है मामला पढ़े पूरी रिपोर्ट. * खबर विस्तार से.. *बिहार क्राइम की खबरें:गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज में कानून व्यवस्था को ताक पर रख प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से निकल फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सारण के अखिलपुर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर आशीष कुमार व सिविल कोर्ट के पेशकार पंकज कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. वही अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. गिरफ्तार आरोपियों को मेडिकल जांच के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है. इसकी पुष्टि सदर एसडीपीओ प्रांजल ने की है. वर्चस्व में फायरिंग करने का आरोप बताया जाता है कि नगर थाना क्षेत्र के बंजारी स्थित ब्रह्मस्थान के समीप शुक्रवार देर शाम प्रशासन लिखी एक स्कॉर्पियो गाड़ी से कुछ लोग उतरे और अचानक फायरिंग शुरू कर दी. एक गोली दुकान से सामान खरीद रहे युवक बलिराम दुबे के सिर के ऊपर से निकल गई. जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गाड़ी में सवार लोग शराब के नशे में थे. हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है. वही युवक बलिराम दुबे ने इसको लेकर नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. पुलिस ने सब इंस्पेक्टर सहित दो को किया गिरफ्तार फायरिंग की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ प्रांजल, नगर इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार प्रभाकर ने पहुंच पूरे मामले की जांच शुरू कर दी. जांच के दौरान पुलिस ने खोखा बरामद किया है. जांच के बाद पुलिस ने प्रशासन लिखे वाहन को जब्त करते हुए सारण के अखिलपुर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर आशीष कुमार और सिविल कोर्ट के पेशकार पंकज कपूर को गिरफ्तार कर लिया. मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में किया गया पेश फायरिंग कर दहशत फैलाने के आरोप में गिरफ्तार सब इंस्पेक्टर आशीष कुमार और सिविल कोर्ट के पेशकार पंकज कुमार का सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराने के बाद कोर्ट में पेश किया गया. पूरे मामले में पुलिस ने कही ये बात इस संबंध में सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि देर शाम नगर थाना क्षेत्र के बंजारी चौक के समीप वाहन से कुछ व्यक्ति निकले और फायरिंग की, इस घटना की सूचना मिलते ही जांच प्रारंभ किया गया और फायरिंग करने वाले लोगों की पहचान की गई. दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों में एक सब इंस्पेक्टर आशीष कुमार है जो अखिलपुर थाना छपरा में पोस्टेड है और एक पंकज कुमार है जो सीविल कोर्ट गोपालगंज में कार्यरत हैं. दोनों को न्यायालय में अग्रसारित किया जा रहा है.

- Post by N BHARAT NEWS 3651
- #मांलसलामी_थाना छेत्र 3 लाख लूट कांड मे 4 अपराधी घंटो मे पकड़ा गया रोहन कुमार, कुंदन कुमार, सतीश कुमार, साहिल कुमार दिनांक 16.02.2026 को मालसलामी थानांतर्गत मंसूरगंज स्थित गांधी आर्य कन्या स्कूल के समीप एक व्यक्ति से 03 लाख रुपये लूट लिए जाने की सूचना प्राप्त हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देशन और नगर पुलिस अधीक्षक पूर्वी पटना की निगरानी में विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा अग्रतर अनुसंधान के क्रम में घटना में संलिप्त 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से लूटे गए 02 लाख 110 रुपये नगद, 01 देशी कट्टा, 02 जिंदा कारतूस, 03 एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा आधार कार्ड बरामद किया गया है। अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में श्री परिचय कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), पटना द्वारा प्रेस को दी गई बाइट… #BiharPolice #PatnaPolice #ManslamiThana #ApnaCityTakNews VairlNews1
- दिनांक 15.02.2026 को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि #मुसल्लहपुर थानांतर्गत रामपुर रोड पर कुछ व्यक्ति साइबर ठगी एवं ATM से अवैध निकासी करने के उद्देश्य से एकत्रित हुए हैं। उक्त सूचना के आलोक में वरीय पदाधिकारी के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए 03 अभियुक्तों को #गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के पास से 17 ATM कार्ड, 19 सिम कार्ड, 07 मोबाइल फोन, 01 मोटरसाइकिल तथा विभिन्न कंपनियों के बारकोड प्रिंट लगे कागजात बरामद कर विधिवत #जब्त किए गए। गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वे ATM, लोन एवं अन्य डिजिटल माध्यमों के जरिए आम लोगों से ठगी किया करते थे। उक्त प्रकरण एवं अग्रतर कार्रवाई के संबंध में श्री परिचय कुमार नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) पटना द्वारा दी गई बाइट.. Bihar PoliceHome Department, Govt. of BiharDistrict Administration PatnaAIR News PATNAAIR News PATNA News BiharNewsLive #SDPO_PATNA_CITY_02 #Arrested #Musallahpur #biharpolice #patnapolice PATNA POLICE1
- राजद विधायक स्वर्गीय राम विलास पासवान कि बिहार में मूर्ति स्थापना करने के लिए करेंगे आं'दोलन ? #TejashwiYadav #RahulGandhi #ChiragPaswan #RamVilasPaswan #LaluYadav #Congress #RJD #BiharSarkar #VijaySinha #samratchoudhary1
- Post by Bharat news point1
- Post by आम आदमी1
- भाकपा माले एवं आर वाई ए ने समस्तीपुर में निकाला प्रतिरोध मार्च। भोरे विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी जीतेन्द्र पासवान को उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के खिलाफ।1
- फुलवारी शरीफ लड़की के न्याय के लिए केंडिल मार्च निकला गया1