Shuru
Apke Nagar Ki App…
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं पूरे देश को हिंदू नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएंबधाई हो
गीताधौरहरा
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं पूरे देश को हिंदू नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएंबधाई हो
More news from Lakhimpur Kheri and nearby areas
- “न्याय की वर्दी या दलाली का धंधा?” धौरहरा। जिसे गरीबों को न्याय दिलाने और उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस की वर्दी दी गई, वही आज दलाली के रास्ते पर चलता दिखाई दे रहा है। जिन कंधों पर कानून की रक्षा और पत्रकारों की सुरक्षा की जिम्मेदारी थी, वही महोदय अब सच्चाई दिखाने वाले पत्रकारों पर ही मुकदमे दर्ज कराने में जुटे बताए जा रहे हैं। मामले का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कई बातें साफ दिखाई दे रही हैं। इसके बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है और लोग सवाल उठा रहे हैं कि अगर सच दिखाने वाले पत्रकार ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता की आवाज कौन बनेगा? अगर आज पत्रकारों की आवाज को दबाया जाएगा, तो कल गरीब और बेसहारा जनता के हक की लड़ाई कौन लड़ेगा? अब सबसे बड़ा सवाल यही है — जब वर्दी का रौब सच को कुचलने में इस्तेमाल होने लगे, तो कानून की रक्षा आखिर करेगा कौन? (धौरहरा तहसील के पास का मामला चर्चा में) हक़ की आवाज न्यूज़ चैंनल ऑल इंडिया प्रेस प्रधान संपादक दिनेश आचार्य 89489833881
- लखीमपुर खीरी के ढखेरवा क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। मल्लबेहड़ के पास औघड़ बाबा मंदिर के निकट एक कार और निजी बस की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ढखेरवा चौराहे के बहुचर्चित ज्वेलर्स व्यापारी रानू बरनवाल गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक रानू बरनवाल कार के अंदर फंस गए। मौके पर पहुंची टीम ने जेसीबी की मदद से कार को तोड़कर उन्हें बाहर निकाला। कार में सवार अन्य लोग—स्वर्गीय गुड्डू बरनवाल की पत्नी और उनका पुत्र शिवांक—भी इस हादसे में घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- मिहींपुरवा (बहराइच)। ब्लॉक मिहींपुरवा क्षेत्र में शुक्रवार की शाम अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश व अत्यधिक ओलावृष्टि शुरू हो गई। इस अचानक बदले मौसम ने जहां एक ओर ठंड जैसे हालात पैदा कर दिए, वहीं दूसरी ओर किसानों के लिए बड़ी चिंता खड़ी कर दी है। तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि ने खेतों में खड़ी गेहूं, सरसों और मसूर की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। कई जगहों पर ओलों की मार से फसलें बिछ गईं और दाने झड़ने लगे, जिससे उत्पादन पर गंभीर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय किसान नरेंद्र चौधरी ने बताया कि यह बारिश कुछ किसानों के लिए फायदेमंद जरूर रही है, लेकिन जिन किसानों की सरसों और मसूर की फसल तैयार थी, उन्हें भारी नुकसान झेलना पड़ा है। ओलावृष्टि ने नुकसान को और बढ़ा दिया है। वहीं किसान अजय का कहना है कि उनके लिए यह बारिश लाभकारी रही है, क्योंकि उनके खेतों में गन्ने की फसल लगी है, जिसके लिए यह बारिश ‘टॉनिक’ का काम कर रही है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार इस समय असमय बारिश और ओलावृष्टि फसलों के लिए बेहद हानिकारक होती है, खासकर उन फसलों के लिए जो पकने की अवस्था में हैं। किसानों ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। अचानक हुई इस बारिश और ओलावृष्टि ने एक बार फिर किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है, जिससे क्षेत्र में चिंता का माहौल बना हुआ है।1
- लखीमपुर खीरी। ईद-उल-फितर की नमाज को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट है। थाना अध्यक्ष निराला तिवारी ने पुलिस बल के साथ मुख्य सड़कों व मोहल्लों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है और लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- *डमफर सवार ने ट्रेैक्टर चालक को मारी जोरदार टककर ट्रेैक्टर चालक घायल हालात गंभीर देखते हुए निघासन सी एच सी से जिला अस्पताल ओयल रेफर कर दिया* *ब्यूरो रिपोर्ट रमाकांत दीक्षित*✍️ *जनपद लखीमपुर-खीरी* वन रेंज दक्षिण निघासन क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा गिट्टी मौरंग पलट कर पलिया तरफ वापस जा रहा डमफर सवार ने ट्रेक्टर सवार सचिन कुमार लगभग 27 वर्ष निवासी बिहारी पुरवा को पीछे से मारी जोरदार टक्कर मौके से डमफर चालक डमफर को लेकर फरार निघासन कोतवाली पुलिस ने सूचना मिलते ही डमफर चालक का पीछा करते हुए निघासन कोतवाली पुलिस ने H R 58 F 5647 डमफर को खोज निकाला मझगई थाना प्रभारी राजू राय को तुरंत सूचना दी गई मझगई थाना प्रभारी ने कुछ डमफर गिट्टी मौरंग से लदे हुए पकड़े जाँच पड़ताल कर उन्हे छोड़ दिया मझगई पुलिस के द्वारा बताया गया जितने डमफर वा ट्रेैक मेरे द्वारा रोके गये उन सभी के लोकेशन ट्रेश कर लिए गये हैं वही पर निघासन दक्षिण वन रेंज में लगे कैमरे में घटना की रिकॉर्ड विडिओ दिखाने को कहा तो तत्काल वन रेंज दक्षिण के वन दरोगा के द्वारा बताया गया इसकी विडिओ रिकॉर्ड हम नही दिखा सकते यदि विडिओ रिकॉर्ड देखनी हैं तो आप लखीमपुर ऑफिस को जाइये ये कैमरा रोड की लोकेशन के लिए नही लगाया गया हैं ये कैमरा सिर्फ वन रेंज चौकी के लिए लगाया हैं वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा तत्काल घायल अवस्था में ट्रेक्टर चालक सचिन कुमार को आनन फानन में अपनी पर्शनल गाड़ी निघासन समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया हालात गंभीर देखते हुए तुरंत जिला अस्पताल रेफर किया गया।1
- इटावा तेज रफ्तार का कहर… मौत बनकर दौड़ी लग्जरी सफारी गाड़ी* ऐंकर-इटावा में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है… जहां एक लग्जरी सफारी गाड़ी बेकाबू होकर लोगों के लिए मौत बन गई (CCTV फुटेज) सुबह करीब 7 बजे, फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में ट्रॉपिकल कैफे के पास ये दर्दनाक हादसा हुआ… पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार में आ रही सफारी गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई… और सड़क किनारे मौजूद लोगों को अपनी चपेट में ले लिया इस भीषण हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई… जबकि आसपास अफरा-तफरी मच गई हादसे के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी… जिसके बाद पुलिस और राहत टीम ने पहुंचकर हालात को संभाला फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है… और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसे की असली वजह क्या थी… लेकिन एक बार फिर ये घटना सवाल खड़े करती है—क्या शहर की सड़कों पर रफ्तार का ये कहर कब थमेगा4
- पुजारी ने पुलिस पर मारपीट का लगाया आरोप, वीडियो वायरल मोतीपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के बाहर पीपल के पेड़ के नीचे स्थापित दुर्गा मां की प्रतिमा को कुछ अराजक तत्वों द्वारा खंडित कर दिए जाने के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। घटना की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू करते हुए कुछ लोगों को हिरासत में लिया था। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने मंदिर के पुजारी बाबा कन्हैया लाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया था। जेल से रिहा होने के बाद पुजारी कन्हैया लाल ने मोतीपुर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुजारी का कहना है कि उन्हें थाने लाकर बुरी तरह पीटा गया और कुछ लोगों के नाम लेने के लिए दबाव बनाया गया। आरोप है कि मना करने पर उनके साथ मारपीट की गई, जिससे वे बेहोश हो गए। इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। पुजारी द्वारा इस संबंध में एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया गया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है और क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं, इस पूरे मामले में थाना प्रभारी मोतीपुर आनंद चौरसिया ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि पुजारी के साथ किसी प्रकार की मारपीट नहीं की गई है और वे बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।1
- निघासन में पलिया रोड गयात्री मंदिर के सामने खुलेआम अंडे का ठेला लगा हुआ है यहां के लोगों ने जब हटाने को कहा तो उसने कहा है कि चाहे जो हो जाए मैं नहीं हटाऊंगा मैं हमेशा से यही पर लगाता हूं और लगाता रहूंगा जिसको जो करना है कर ले1
- Post by न्यूज़ पेपर1