Shuru
Apke Nagar Ki App…
Guddu Kumar main
Rupesh Nishad
Guddu Kumar main
More news from बिहार and nearby areas
- 🔥 गाँव में धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन 2026 #Holi #happyholi2026 #news1
- आरा से संजय श्रीवास्तव स्लग। आरा शहर में होलिका दहन की रही धूम, रात के 12:00 के बाद जली होलीका एंकर। आरा शहर के गोपाली चौक पकड़ी चौक टाउन थाना मोड सहित कई इलाकों में 12:00 बजे के बाद होलिका दहन किया गया। शहर के गोपाली चौक पर मारवाड़ी समाज के द्वारा होलिका और पहलाद की मूर्ति बनाई गई थी। मंत्रोचार के साथ होलिका दहन किया गया। मौके पर काफी संख्या में शहर वासी भी मौजूद रहे। होलिका दहन के दौरान पुलिस की मुस्तैद व्यवस्था देखी गई।3
- प्रथम वार्षिकोत्सव सह होली मिलन समारोह का आयोजन रजनी कान्त पाण्डेय रिपोर्टर बिक्रमगंज / रोहतास। रविवार को कर्ण विद्या विहार में प्रथम वार्षिकोत्सव एवं होली मिलन समारोह अत्यंत भव्य रूप से संपन्न हुआ। विद्यालय परिसर को दुल्हन की तरह सुसज्जित किया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत भव्य “क्रिएटिव परेड" से हुई जिसमें बच्चों ने स्वयं तैयार किए गए आकर्षक परिधानों में पर्यावरण से जुड़े संदेश प्रस्तुत किए। उनकी आत्मविश्वास से भरी प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह का उद्घाटन विद्यालय के निदेशक डॉ. कमेंद्र सिंह, चेयरपर्सन डॉ. सोनम सिंह एवं मुख्य अतिथियों—एडीजे अमितराज, एडीजे अनिल कुमार, एनएमसीएच जमुहार के प्राचार्य डॉ. पुनीत सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता राममूर्ति सिंह, नेत्र विशेषज्ञ डॉ. आशीष, डॉ. प्रतिभा तथा करुणा हॉस्पिटल, डेहरी ऑन सोन की प्रमुख—के करकमलों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं रिबन को गांठ लगाने के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं संपूर्ण आयोजन विद्यालय की उप-प्रधानाचार्या निशा सिंह की कुशल देखरेख में अत्यंत व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। इस भव्य कार्यक्रम को वरिष्ठ शिक्षक मनबोध तिवारी और मनीषा पांडेय ने अपनी आवाज से दर्शकों को बांधे रखा। वहीं विद्यालय के संगीत शिक्षक आदित्य पांडे ने फागुन गीत गाकर कार्यक्रम में समां बांध दिया। कार्यक्रम को और अधिक प्रभावशाली बनाने में प्रोग्राम कंट्रोलर राहुल तिवारी, नृत्य विभाग की प्रमुख अमृता कुमारी, संगीत विभाग के प्रमुख आदित्य पांडे ,मैनेजमेंट हेड पप्पू सिंह तथा विद्यालय के समस्त शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।समारोह का मुख्य आकर्षण 250 विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत भव्य समूह होली (फागुआ) गीत रहा, जिसने पूरे माहौल को रंग और उमंग से सराबोर कर दिया। “झूठ बोलो” एवं “महामूर्ख सम्मेलन” जैसे हास्य कार्यक्रमों ने दर्शकों को ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया। नृत्य प्रस्तुतियों में पारंपरिक और आधुनिक शैलियों का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम के अंत में विशेष रूप से शिक्षिकाओं ने अपने प्रस्तुत नृत्य द्वारा चार चाँद लगा दिए और विद्यालय परिवार की एकजुटता का सुंदर संदेश दिया। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में कल्पना सान्याल, रिंकू गुप्ता, नंदनी कुमारी, पूजा तिवारी, प्रियल सिंह, दिब्या सिंह, नज़राना सुल्तान, समीर चौधरी, नागेंद्र तोमर, आशा कुमारी, रविकांत ओझा, विशाल कश्यप, विश्वंभर सिंह, सुभाष कुमार, अंशु कुमारी, कौशलेश पांडेय, आदित्य पांडेय एवं आशीष पांडेय सहित समस्त शिक्षकों का विशेष योगदान सराहनीय रहा।सभी के सामूहिक सहयोग, समर्पण और अथक परिश्रम से यह आयोजन यादगार बन सका। यह प्रथम वार्षिकोत्सव न केवल एक कार्यक्रम था, बल्कि कर्ण विद्या विहार की रचनात्मकता, एकता और उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक बनकर सबके दिलों में बस गया।उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों ने कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इसे “अविस्मरणीय और ऐतिहासिक” बताया।2
- धोबी चेरिटेबल ट्रस्ट सूरत में संत गाडगे महाराज जी के 150 वा जयंती समारोह में शामिल हुए कनौजिया युवा शक्ति फेडरेशन महाराष्ट्र1
- हसपुरा, औरंगाबाद प्रखंड क्षेत्र में होलिका दहन शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ1
- Post by एनामुल हक1
- बाघी पाकड़ पंचायत पैक्स के अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने होली के पावन अवसर पर क्षेत्रवासियों को ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि रंगों का यह पवित्र त्योहार सभी के जीवन में खुशहाली, सुख-समृद्धि और आपसी भाईचारा लेकर आए। होली आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता का प्रतीक है, जो समाज को जोड़ने का कार्य करता है। रविंद्र सिंह ने कामना की कि यह होली सभी के जीवन में नए उत्साह, नई ऊर्जा और सफलता के रंग भर दे। सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! 🌸🎨1
- गाँव का होली का कोई भी तोड़ नहीं #happyholi2026 #HappyHoli1
- मॉडल चिल्ड्रेन स्कूल में बच्चों ने एक दूसरे को अबीर व गुलाल लगा कर दी बधाई बिक्रमगंज /रोहतास ।बिक्रमगंज के नटवार रोड स्थित मॉडल चिल्ड्रेन स्कूल परिसर में सोमवार को होली के त्यौहार को लेकर बच्चों ने जमकर अबीर गुलाल उड़ाए।इस दौरान छोटे-छोटे बच्चों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक मोहम्मद अय्यूब खान और प्राचार्या जेबा खान ने स्कूल के बच्चों को अबीर गुलाल लगाकर होली मिलन समारोह मनाया।निदेशक मो.अय्यूब खान ने कहा कि होली का त्योहार हम सभी को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाना चाहिए, होली के मौके पर हमें कृत्रिम रंगों की जगह प्राकृतिक रंगों का उपयोग करना चाहिए।प्राचार्या जेबा खान ने कहा कि होली खुशियों का त्यौहार है, जिसमें हम वर्ग,भेद और ऊंच नीच भूल कर एक दूसरे से गले मिलकर अबीर गुलाल लगाते हैं। उन्होंने लोगों से सुरक्षित तरीके से होली मनाने की अपील की।मौके पर स्कूल के प्रांगण में एकजुट होकर छात्र-छात्राओं ने शिक्षक शिक्षिकाओं को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं एवं बधाइयां दीं4