अहवर कुड़िया पंचायत आकाशीय बिजली से टला बड़ा हादसा, गांव में दहशत मझौलिया प्रखंड की अहवर कुड़िया पंचायत में शनिवार को दोपहर करीब 12:00 बजे एक बड़ा हादसा टल गया, जब वर्तमान मुखिया किशन देव पंडित के आवास से करीब 100 मीटर दूर तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। राहत की बात यह रही कि बिजली खुले स्थान पर गिरी, जिससे कोई जनहानि या संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वज्रपात की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के घरों की दीवारें तक हिल गईं। जोरदार धमाके से घबराकर ग्रामीण अपने घरों से बाहर निकल आए और कुछ समय तक भय का माहौल बना रहा। मुखिया किशन देव पंडित ने बताया कि घटना के समय वे अपने परिवार के साथ घर के अंदर थे। अचानक तेज गर्जना और कंपन महसूस हुआ। बाहर निकलने पर घटना की जानकारी हुई। इस घटना के बाद पूरे मोहल्ले में लंबे समय तक दहशत बनी रही।

- बलिया: प्रदेश के गोरखपुर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा पूर्वांचल प्रांत, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आयोजित होली मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में पूर्वांचल के क्षत्रिय समाज की भारी उपस्थिति देखने को मिली। यह आयोजन समाज को नई दिशा देने वाला साबित हुआ, जिसमें एकता को मुख्य संदेश के रूप में प्रस्तुत किया गया। समारोह में लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दी। वहीं विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सवर्ण समाज में असंतोष भी देखने को मिला। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद कुंवर हरिवंश सिंह ने कहा कि यदि सरकार यूजीसी के नए नियमों को वापस नहीं लेती है, तो क्षत्रिय समाज आंदोलन के लिए बाध्य होगा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल सिंह ने महासभा की एकजुटता पर बल देते हुए देशहित में संगठित होकर कार्य करने की आवश्यकता जताई और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में बेरूआरबारी ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में कई प्रतिनिधि गोरखपुर पहुंचे। इस दौरान हरि नारायण सिंह, राजू सिंह, नवीन सिंह, राजेश सिंह (पूर्व प्रधान), शशि देव सिंह (युवा जिला अध्यक्ष, बलिया), रामनाथ सिंह, सच्चिदानंद सिंह, संदीप सिंह, अशोक सिंह, शारदा सिंह, चितरंजन, दिनेश सिंह, तारकेश्वर सिंह सहित अन्य लोग शामिल हुए। समारोह में समाज के प्रतिभावान लोगों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम को कुंवर हरिवंश सिंह, विनोद कुमार सिंह और अश्वनी कुमार सिंह सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया। बलिया से ब्यूरो चीफ नवीन सिंह की रिपोर्ट।1
- रविवार के दिन मझौलिया प्रखंड के महनागनी पंचायत में छठ घाट के पास अजगर सांप देखा गया।सुबह के समय कुछ लोग छठ घाट की ओर जा रहे थे।तब तक उनलोगों की नजर झाड़ियों में बैठे अजगर सांप पर पड़ी ।अजगर सांप को देखते ही ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी।अजर सांप को देखते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकठ्ठा हो गई।इसके दिखने से आसपास के इलाके में सतर्कता बढ़ गई ।ग्रामीण घर से निकलते वक्त सावधानी बरत रहे हैं।कई लोग दूर से अजगर सांप को देखने पहुंचे ।किसी को पास जाने की हिम्मत नहीं कर रहा था।सूचना मिलते ही पंचायत के मुखिया अजय राय ने इसकी सूचना वन विभाग को दी ।मुखिया ने बताया कि ग्रामीणों के सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग को बुलाया गया है।ताकि अजर सांप को सुरक्षित पकड़ कर जंगल में छोड़ा जा सके ।उन्होंने अजगर सांप की लंबाई करीब सात फीट बताया है।ग्रामीणों ने बताया कि इतना बड़ा अजगर सांप पहली बार देखने को मिला है।ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द करवाई की मांग की है ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके ।1
- Next CM of Bihar? Minister stays silent. Watch now! 🔥 Big question, no clear answer! Who will be CM? 🤔 Minister avoids naming next CM. Full video here! CM suspense continues! Minister gives unclear reply. Who will be next CM? No name revealed! 👀 Bihar politics heats up! Minister stays silent on CM. Next CM mystery! Watch minister’s full statement.1
- मेरे काम को सफल बनाएं और मेरे आगे अंसार सही से काम करें1
- जिले में एलपीजी गैस आपूर्ति को सुचारू रखने के लिए जिला प्रशासन एक्शन मोड में है। अपर समाहर्ता सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा ने आज 22 मार्च रविवार दोपहर 3 बजे बताया कि बुकिंग, डिलीवरी, स्टॉक और डिस्पैच पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। कल 9365 बुकिंग में से 8328 उपभोक्ताओं को गैस उपलब्ध कराई गई, जबकि कुछ बुकिंग लंबित हैं। गोदामों में 28142 सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक है और 12261 सिलेंडर एजेंसियों को भेजे गए हैं, जिससे आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को नियमित जांच और जरूरत पड़ने पर छापेमारी के निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई होगी, वहीं उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित समाधान पर विशेष जोर दिया गया है।1
- सुगौली के सरगम मैरेज हॉल रोड में गुरुकुल क्लासेज का विधायक ने किया उद्घाटन,आधुनिक तकनीक से शिक्षा देने की है व्यवस्था।1
- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के तरह ही उनके पुत्र निशांत कुमार भी एक्टिव हो चुके है हर दिन नेताओं से मिल रहे, प्रवक्ताओं की मीटिंग|1
- पटना में मानवता की मिसाल 🙏. सड़क पर गिरे CISF जवान को ट्रैफिक कॉन्स्टेबल ने दिया CPR, बचाई जान....1