जिला स्तरीय वन महोत्सव में पहुंचीं स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव, किया पौधारोपण का आह्वान... जिला स्तरीय वन महोत्सव में पहुंचीं स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव, किया पौधारोपण का आह्वान... हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने आज पंचकूला के बरवाला स्थित (HSIIDC) में आयोजित जिला स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और हरित हरियाणा के निर्माण के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के OSD भारत भूषण भारती, कालका से विधायक शक्ति रानी शर्मा, शिवालिक विकास बोर्ड के चेयरमैन ओम प्रकाश देवीनगर, हरियाणा विधानसभा के पूर्व स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता तथा भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वन महोत्सव के दौरान उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए पौधारोपण अभियान को जन आंदोलन बनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण देने के लिए प्रत्येक नागरिक को पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
जिला स्तरीय वन महोत्सव में पहुंचीं स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव, किया पौधारोपण का आह्वान... जिला स्तरीय वन महोत्सव में पहुंचीं स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव, किया पौधारोपण का आह्वान... हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने आज पंचकूला के बरवाला स्थित (HSIIDC) में आयोजित जिला स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और हरित हरियाणा के निर्माण के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के OSD भारत भूषण भारती, कालका से विधायक शक्ति रानी शर्मा, शिवालिक
विकास बोर्ड के चेयरमैन ओम प्रकाश देवीनगर, हरियाणा विधानसभा के पूर्व स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता तथा भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वन महोत्सव के दौरान उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए पौधारोपण अभियान को जन आंदोलन बनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण देने के लिए प्रत्येक नागरिक को पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
- पंचकूला में आज हरियाणा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान करीब 33 लाख मतदाताओं के नाम सूची से कटने की संभावना को लेकर स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने दी प्रतिक्रिया...1
- स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती राव ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश। स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती राव ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश। पंचकूला के अलीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में 77वें जिला स्तरीय वन महोत्सव का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा की स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कुमारी आरती राव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया। इस अवसर पर कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, शिवालिक विकास बोर्ड के वाइस चेयरमैन ओम प्रकाश देवीनगर और भारत भूषण भारती ने भी पौधे लगाकर लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।1
- पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में ग्रुप डी के नव-चयनित कर्मचारियों के लिए आयोजित किया गया "परिचयात्मक कार्यक्रम" मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नवनियुक्त ग्रुप डी कर्मचारियों से संवाद कार्यक्रम में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत Khabar Aaj #newsfeed #NewsUpdate #CMNayabSaini #Groupd1
- मेरी संपत्ति पर भ्रम फैला रही बीजेपी, चंदा चोर व पेपर लीक वाले भाजपा नेताओं को कांग्रेस में नहीं जगह,CM सुक्खू ने विपक्ष पर किया तीखा प्रहार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के सबसे अमीर होने के सोशल मीडिया पर चल रही खबरों और पर उठ रहे सवालों पर भारतीय जनता पार्टी पर जोरदार हमला बोला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया और राजनीतिक मंचों पर उनकी छवि खराब करने की सोची-समझी साजिश रची जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनावी हलफनामे में उनकी संपत्ति का विवरण पिछले 20 वर्षों से पारदर्शी और यथावत बना हुआ है।जहां उन्होंने संपति को लेकर स्थिति स्पष्ट की वही विपक्ष के बयानों पर भी जमकर निशाना साधा विओ : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि लगभग 20 साल पहले उन्होंने शिमला में 12 लाख रुपये का एक प्लॉट खरीदा था, जिस पर बाद में मकान का निर्माण कराया गया। समय के साथ संपत्ति की बाजार मूल्य (वैल्यू एडिशन) में बढ़ोतरी स्वाभाविक है, लेकिन बीजेपी इसे गलत तरीके से पेश कर उत्तर भारत के सबसे अमीर मुख्यमंत्रियों में दिखाने की राजनीतिक चाल चल रही है। मुख्यमंत्री ने चुनौती देते हुए कहा, यदि किसी को मेरी संपत्ति पर कोई संदेह है, तो ईडी (ED) और सीबीआई (CBI) से जांच करा ले। मेरी संपत्ति की पहले भी जांच हो चुकी है। मुख्यमंत्री बनने के बाद मेरी किसी संपत्ति में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई, बल्कि इसमें कमी ही आई है, जो आगामी चुनावी हलफनामे में साफ दिख जाएगी। एक आम परिवार से आया व्यक्ति भी अपनी मेहनत और ईमानदारी से संपत्ति बना सकता है। विपक्ष द्वारा विधायकों की खरीद-फरोख्त और दलबदल के बयानों पर मुख्यमंत्री ने सख्त लहजे में कहा कि कांग्रेस अपनी विचारधारा से जुड़े निष्ठावान नेताओं के दम पर खड़ी है। यदि कोई राजनीतिक मंडी में बिकना चाहता है या पार्टी छोड़ना चाहता है, तो उसे रोका नहीं जा सकता। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट करते हुए कहा कि कुछ भाजपा के नेता कांग्रेस में आना चाहते हैं लेकिन भी उन्होंने कहा, जो पार्टी 'चंदा चोरी' और 'पेपर लीक' जैसे घोटालों में संलिप्त रही है, ऐसे भ्रष्टाचारियों को कांग्रेस में जगह देने का सवाल ही नहीं उठता। वही उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी जी ने भी स्पष्ट कहा है कि शिक्षा मंत्री ऐसा होना चाहिए जो शिक्षाविद हो जो युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ न करे और पेपर लीक न होने दे।" इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश में जारी प्राकृतिक आपदा और मानसूनी नुकसान पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से विस्तृत चर्चा की है। चंबा और राज्य के अन्य प्रभावित हिस्सों में हुए भारी नुकसान का संज्ञान लिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह जल्द ही स्वयं चंबा का दौरा करेंगे और आपदा से हुए नुकसान का जमीनी जायजा लेकर राहत कार्यों की समीक्षा करेंगे। मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत द्वारा हड़ताल पर बैठे नीट अभ्यर्थियों को लेकर दिए गए बयान पर मुख्यमंत्री ने कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि अपने अधिकारों की मांग कर रहे युवाओं और छात्रों पर इस तरह के अनर्गल बयान देना पूरी तरह गलत है। विपक्षी नेताओं को केंद्रीय शिक्षा मंत्री से जुड़े मुद्दों या छात्र हितों के विषय को राजनीतिक मोड़ देने के बजाय संवेदनशीलता से काम लेना चाहिए। बाइट : सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री1
- गुरु पूर्णिमा पर जग ज्योति दरबार बिजडपुर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, महंत राजेंद्र पुरी महाराज ने दिया गुरु महिमा व गौ सेवा का संदेश गुरु पूर्णिमा पर जग ज्योति दरबार बिजडपुर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, महंत राजेंद्र पुरी महाराज ने दिया गुरु महिमा व गौ सेवा का संदेश1
- पंचकूला में 77वां जिला स्तरीय वन महोत्सव आयोजित, मंत्री आरती राव ने किया पौधारोपण पंचकूला में 77वां जिला स्तरीय वन महोत्सव आयोजित, मंत्री आरती राव ने किया पौधारोपण पंचकूला के अलीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में 77वें जिला स्तरीय वन महोत्सव का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा की स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कुमारी आरती राव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया। इस अवसर पर कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, शिवालिक विकास बोर्ड के वाइस चेयरमैन ओम प्रकाश देवीनगर और भारत भूषण भारती सहित कई गणमान्य लोगों ने पौधे लगाए। कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी भाग लिया और लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने की अपील की।1
- काली टेप लगाकर पुलिस से बचकर भागने की कोशिश नाकाम: 2 किलोमीटर तक पीछा कर ट्रैफिक पुलिस ने पकड़े स्कूटी सवार 4 युवक, 31 हजार का चालान, स्कूटी इंपाउंड काली टेप लगाकर पुलिस से बचकर भागने की कोशिश नाकाम: 2 किलोमीटर तक पीछा कर ट्रैफिक पुलिस ने पकड़े स्कूटी सवार 4 युवक, 31 हजार का चालान, स्कूटी इंपाउंड रफ्तार का रोमांच कुछ पल का, लेकिन हादसे का दर्द जिंदगी भर का इसलिए सड़क पर जिम्मेदारी दिखाइए : पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने युवाओं को दिया संदेश पंचकूला/ 29 जुलाई :- जिले में ट्रिपलिंग, हुड़दंगबाजी और यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ पंचकूला पुलिस का ज़ीरो टॉलरें' अभियान लगातार जारी है। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन द्वारा दिए गए सख्त निर्देशों के तहत जिला पुलिस नियम तोड़ने वालों पर पूरी तरह शिंकजा कस रही है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह ने बताया कि इसी विशेष अभियान के तहत पंचकूला ट्रैफिक पुलिस की टीम सिटी ट्रैफिक एसएचओ वरिंदर कुमार की अगुवाई में तवा चौक के पास नाकाबंदी कर रूटीन चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक स्कूटी को आते देखा, जिस पर चार युवक सवार थे। युवकों ने ना सिर्फ ट्रिपलिंग (चार सवारी) की हुई थी, बल्कि बिना हेलमेट के सफर कर रहे थे और स्कूटी की नंबर प्लेट पर काली टेप चिपकी हुई थी। जब पुलिस टीम ने उन्हें रुकने का इशारा किया, तो युवकों ने रुकने के बजाय स्कूटी की रफ्तार बढ़ा दी और सेक्टर-10 की तरफ भागने लगे। एसएचओ ट्रैफिक वरिंदर कुमार ने बिना वक्त गंवाए अपनी टीम के साथ उन भागे हुए युवकों का करीब 2 किलोमीटर तक लगातार पीछा किया। आखिरकार ट्रैफिक पुलिस ने सेक्टर-9/10 डिवाइडिंग रोड के पास स्कूटी सवारों को घेरकर रोक लिया। जांच के दौरान जब स्कूटी के दस्तावेजों और नियमों का मिलान किया गया, तो ट्रिपलिंग, बिना हेलमेट, नंबर प्लेट से छेड़छाड़ और पुलिस से भागने जैसी गंभीर उल्लंघनों के चलते कुल 31 हजार रुपये का चालान काटा गया और स्कूटी को तुरंत प्रभाव से इम्पाउंड कर दिया गया। इस पूरी घटना के बाद पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि सड़क पर तेज रफ्तार, ट्रिपल राइडिंग, स्टंटबाजी और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करना बहादुरी नहीं, बल्कि अपनी और दूसरों की जान को खतरे में डालना है। उन्होंने कहा कि पुलिस की चेकिंग आमजन की सुरक्षा के लिए होती है, इसलिए किसी भी स्थिति में पुलिस से भागने या जांच में बाधा डालने का प्रयास न करें। ऐसा करना गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकता है और कानून के तहत सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।1