logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बासौड़ा पर घर-घर हुई मां शीतला की पूजा, पथवारी देवी मंदिर पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ फतेहाबाद : क्षेत्र में सोमवार को आस्था और परंपरा के साथ मां शीतला का बासौड़ा पर्व मनाया गया। घर-घर में महिलाओं ने मां शीतला की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और रोगों से रक्षा की कामना की। सुबह से ही मंदिरों और घरों में धार्मिक माहौल बना रहा। परंपरा के अनुसार श्रद्धालुओं ने रविवार रात को ही भोजन बनाकर रख लिया था। सोमवार सुबह उसी ठंडे भोजन का भोग मां शीतला को अर्पित किया गया और प्रसाद के रूप में ग्रहण किया गया। मान्यता है कि मां शीतला की पूजा करने से चेचक समेत अन्य संक्रामक रोगों से रक्षा होती है और घर में सुख-शांति बनी रहती है। सुबह होते ही क्षेत्र के पथवारी देवी मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं और बच्चों ने मंदिर पहुंचकर मां शीतला और पथवारी देवी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तों की आवाजाही लगी रही और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में भी बासौड़ा पर्व पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। महिलाओं ने घरों में साफ-सफाई कर विधि-विधान से पूजा की और परिवार के सुख-समृद्धि तथा बच्चों के स्वस्थ जीवन की कामना की। यह है मान्यता: बासौड़ा पर्व पर मां शीतला को ठंडे भोजन का भोग लगाने की परंपरा है। इसके लिए एक दिन पहले ही भोजन बनाकर रख लिया जाता है और अगले दिन उसी का प्रसाद ग्रहण किया जाता है। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि मां शीतला की पूजा से संक्रामक रोगों से रक्षा होती है और घर में सुख-शांति बनी रहती है। मंदिरों में रहा भक्तिमय माहौल: पथवारी देवी मंदिर सहित क्षेत्र के अन्य मंदिरों में भी सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। महिलाओं ने माता के जयकारे लगाते हुए पूजा-अर्चना की और परिवार की खुशहाली की कामना की। पूरे दिन क्षेत्र में धार्मिक वातावरण बना रहा।

19 hrs ago
user_प्रदीप कुमार
प्रदीप कुमार
फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
19 hrs ago
8b0b5833-4bf3-48f6-b0ae-22cf729f0023

बासौड़ा पर घर-घर हुई मां शीतला की पूजा, पथवारी देवी मंदिर पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ फतेहाबाद : क्षेत्र में सोमवार को आस्था और परंपरा के साथ मां शीतला का बासौड़ा पर्व मनाया गया। घर-घर में महिलाओं ने मां शीतला की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और रोगों से रक्षा की कामना की। सुबह से ही मंदिरों और घरों में धार्मिक माहौल बना रहा। परंपरा के अनुसार श्रद्धालुओं ने रविवार रात को ही भोजन बनाकर रख लिया था। सोमवार सुबह उसी ठंडे भोजन का भोग मां शीतला को अर्पित किया गया और प्रसाद के रूप में ग्रहण किया गया। मान्यता है कि मां शीतला की पूजा करने से चेचक समेत अन्य संक्रामक रोगों से रक्षा होती है और घर में सुख-शांति बनी रहती है। सुबह होते ही क्षेत्र के पथवारी देवी मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं और बच्चों ने मंदिर पहुंचकर मां शीतला और पथवारी देवी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तों की आवाजाही लगी रही और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में भी बासौड़ा पर्व पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। महिलाओं ने घरों में साफ-सफाई कर विधि-विधान से पूजा की और परिवार के सुख-समृद्धि तथा बच्चों के स्वस्थ जीवन की कामना की। यह है मान्यता: बासौड़ा पर्व पर मां शीतला को ठंडे भोजन का भोग लगाने की परंपरा है। इसके लिए एक दिन पहले ही भोजन बनाकर रख लिया जाता है और अगले दिन उसी का प्रसाद ग्रहण किया जाता है। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि मां शीतला की पूजा से संक्रामक रोगों से रक्षा होती है और घर में सुख-शांति बनी रहती है। मंदिरों में रहा भक्तिमय माहौल: पथवारी देवी मंदिर सहित क्षेत्र के अन्य मंदिरों में भी सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। महिलाओं ने माता के जयकारे लगाते हुए पूजा-अर्चना की और परिवार की खुशहाली की कामना की। पूरे दिन क्षेत्र में धार्मिक वातावरण बना रहा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • फिरोजाबाद: फिरोजाबाद पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी में एक बड़ी सफलता हासिल की है। सर्विलांस/एसओजी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 60 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी कीमत लगभग 10 लाख रुपये है। इन मोबाइलों को उनके मालिकों को वापस लौटा दिया गया है। पुलिस के अनुसार, विभिन्न थानों और सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई। अब तक कुल 1092 गुम मोबाइल फोन बरामद करके उनके मालिकों को वापस दिए जा चुके हैं।
    1
    फिरोजाबाद: फिरोजाबाद पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी में एक बड़ी सफलता हासिल की है। सर्विलांस/एसओजी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 60 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी कीमत लगभग 10 लाख रुपये है। इन मोबाइलों को उनके मालिकों को वापस लौटा दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, विभिन्न थानों और सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई। अब तक कुल 1092 गुम मोबाइल फोन बरामद करके उनके मालिकों को वापस दिए जा चुके हैं।
    user_Gaurav Mishra patrakaar
    Gaurav Mishra patrakaar
    Advertising agency फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • फिरोजाबाद पुलिस का कमाल! 60 खोए मोबाइल बरामद, लोगों को लौटाई खुशियां।
    1
    फिरोजाबाद पुलिस का कमाल! 60 खोए मोबाइल बरामद, लोगों को लौटाई खुशियां।
    user_AWAZ TV UTTAR PRADESH
    AWAZ TV UTTAR PRADESH
    फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी- आज दिनांक 10.03.26 को खैर बाईपास, महिन्द्रा एजेन्सी के सामने से सूचना प्राप्त हुई कि एक तेज रफ्तार डम्फर ने बाईक को टक्कर मार दी है, उक्त सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर 02 घायलों उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया तथा 01 व्यक्ति की मृत्यु होने पर पंचायतनामा की कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा गया, डम्फर को कब्जे में ले लिया गया है, तहरीर प्राप्त होनें पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी । मौके पर शांति है ।इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय श्री धनंजय सिंह द्वारा दी गई बाइट | Updated News -10/मार्च /26- अखण्ड इंडिया news नेटवर्क से संपादक अनुज रावत | आवश्यकता है पूरे भारतवर्ष से जिला व तहसील ब्लॉक के लिए पत्रकारिता करने वाले युवक युवतियों की आज ही जुड़े |
    1
    अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी- आज दिनांक 10.03.26 को खैर बाईपास, महिन्द्रा एजेन्सी के सामने से सूचना प्राप्त हुई कि एक तेज रफ्तार डम्फर ने बाईक को टक्कर मार दी है, उक्त सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर 02  घायलों उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया तथा 01 व्यक्ति की मृत्यु होने पर पंचायतनामा की कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा गया, डम्फर को कब्जे में ले लिया गया है, तहरीर प्राप्त होनें पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी । मौके पर शांति है ।इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय श्री धनंजय सिंह द्वारा दी गई बाइट | Updated News -10/मार्च /26- अखण्ड इंडिया news नेटवर्क से संपादक अनुज रावत | आवश्यकता है पूरे भारतवर्ष से जिला व तहसील ब्लॉक के लिए पत्रकारिता करने वाले युवक युवतियों की आज ही जुड़े |
    user_Anuj Rawat Editor In Chief
    Anuj Rawat Editor In Chief
    टूंडला, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    30 min ago
  • जोधपुर। हिंदू नववर्ष के पावन अवसर पर शहर में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में केशरीनंदन बालाजी के सान्निध्य में हिंदू नववर्ष की पूर्व संध्या पर भव्य संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक विनोद सोनी और सुनील सोनी ने बताया कि यह भव्य धार्मिक आयोजन 18 मार्च 2026, बुधवार को शाम 7:30 बजे से आयोजित होगा। कार्यक्रम का आयोजन जोधपुर के जूनी मंडी स्थित गंगश्याम जी मंदिर के बाहर किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेकर सुंदरकांड पाठ और भक्ति संध्या का लाभ उठाएंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में भजन-कीर्तन और संगीतमय सुंदरकांड पाठ के माध्यम से भक्तिमय वातावरण बनाया जाएगा। वहीं रात्रि 12 बजे हिंदू नववर्ष के स्वागत में भव्य आतिशबाजी भी की जाएगी। इस धार्मिक आयोजन के निवेदक पंचेटिया भगवा ग्रुप हैं, जबकि जय शंकर युवा ग्रुप जालोरी गेट और हरि ओम सत्संग समिति, श्रीराम भवन मेहरों का चौक का भी विशेष सहयोग रहेगा। आयोजकों ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर हिंदू नववर्ष के इस पावन पर्व को भक्ति और उल्लास के साथ मनाने का आह्वान किया है।
    1
    जोधपुर। हिंदू नववर्ष के पावन अवसर पर शहर में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में केशरीनंदन बालाजी के सान्निध्य में हिंदू नववर्ष की पूर्व संध्या पर भव्य संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम संयोजक विनोद सोनी और सुनील सोनी ने बताया कि यह भव्य धार्मिक आयोजन 18 मार्च 2026, बुधवार को शाम 7:30 बजे से आयोजित होगा। कार्यक्रम का आयोजन जोधपुर के जूनी मंडी स्थित गंगश्याम जी मंदिर के बाहर किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेकर सुंदरकांड पाठ और भक्ति संध्या का लाभ उठाएंगे।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में भजन-कीर्तन और संगीतमय सुंदरकांड पाठ के माध्यम से भक्तिमय वातावरण बनाया जाएगा। वहीं रात्रि 12 बजे हिंदू नववर्ष के स्वागत में भव्य आतिशबाजी भी की जाएगी।
इस धार्मिक आयोजन के निवेदक पंचेटिया भगवा ग्रुप हैं, जबकि जय शंकर युवा ग्रुप जालोरी गेट और हरि ओम सत्संग समिति, श्रीराम भवन मेहरों का चौक का भी विशेष सहयोग रहेगा।
आयोजकों ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर हिंदू नववर्ष के इस पावन पर्व को भक्ति और उल्लास के साथ मनाने का आह्वान किया है।
    user_रबेन्द्र सिंह परमार संपादक
    रबेन्द्र सिंह परमार संपादक
    एतमादपुर, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • चंदौसी कोल्ड ट्रेडर्स एसोसिएशन के द्वारा मंडी की पुनर्स्थापना पिछले 50 वर्ष पहले हुई थी उन समस्त पदाधिकारी को सम्मानित किया गया। और इस स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाया गया। कोयला व्यापारियों का कहना है कि 50 वर्ष पूरे हो जाने के बाद भी चंदासी कोयला मंडी की मूलभूत जो जरूरत है उस पर सरकार ध्यान नहीं दे रही। व्यापारियों का कहना है कि चंदा सी कोयला मंडी में मजदूरों के लिए कोई स्वास्थ्य केंद्र नहीं है ना तो साफ सफाई है और ना ही जल का कोई प्रबंध है। बार-बार सरकार से अपील की जाती है परंतु सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही।
    1
    चंदौसी कोल्ड ट्रेडर्स एसोसिएशन के द्वारा मंडी की पुनर्स्थापना पिछले 50 वर्ष  पहले हुई थी उन समस्त पदाधिकारी  को सम्मानित किया गया। और इस स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाया गया।
कोयला व्यापारियों का कहना है कि 50 वर्ष पूरे हो जाने के बाद भी चंदासी कोयला मंडी  की मूलभूत जो जरूरत है उस पर सरकार ध्यान नहीं दे रही। व्यापारियों का कहना है कि चंदा सी कोयला मंडी में मजदूरों के लिए कोई स्वास्थ्य केंद्र नहीं है ना तो साफ सफाई है और ना ही जल का कोई प्रबंध है। बार-बार सरकार से अपील की जाती है परंतु सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही।
    user_Sapna thakur
    Sapna thakur
    एतमादपुर, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • थाना नसीरपुर पुलिस टीम संग हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त सोनवीर उर्फ सोनू पुत्र राम अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻
    1
    थाना नसीरपुर पुलिस टीम संग हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त सोनवीर उर्फ सोनू पुत्र राम
अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻
    user_Mr योगेश यादव गांव प्रधान
    Mr योगेश यादव गांव प्रधान
    Librarian शिकोहाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • चोरी की मोहब्बत का भी अलग ही सीन होता है… दरवाज़े से आते हैं बड़े स्टाइल में 😎 और जब पकड़ने का डर हो… तो खिड़की से भागते नज़र आते हैं! 🪟🏃‍♂️🤣
    1
    चोरी की मोहब्बत का भी अलग ही सीन होता है…
दरवाज़े से आते हैं बड़े स्टाइल में 😎
और जब पकड़ने का डर हो…
तो खिड़की से भागते नज़र आते हैं! 🪟🏃‍♂️🤣
    user_MTF News फीरोजाबाद Taliv raza
    MTF News फीरोजाबाद Taliv raza
    फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • सिरसागंज नगर पालिका परिषद के चेयरमैन प्रतिनिधि और वरिष्ठ समाजसेवी के रूप में आपके योगदान को सलाम। नगर पालिका के सभी सभासदों के साथ मिलकर आपके इस खास दिन को और भी यादगार बनाने के लिए शुभकामनाएं। #वीडियोवायरल #highlight
    1
    सिरसागंज नगर पालिका परिषद के चेयरमैन प्रतिनिधि और वरिष्ठ समाजसेवी के रूप में आपके योगदान को सलाम।
नगर पालिका के सभी सभासदों के साथ मिलकर आपके इस खास दिन को और भी यादगार बनाने के लिए शुभकामनाएं।  #वीडियोवायरल
#highlight
    user_Gaurav Mishra patrakaar
    Gaurav Mishra patrakaar
    Advertising agency फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    1 day ago
  • पश्चिम एशिया में चल रहे ईरान इजरायल अमेरिका युद्ध के चलते घरेलू गैस सिलेंडरों में रिफिल बुकिंग पर केंद्र सरकार ने बदलाव किया है पहले सिलेंडर लेने के बाद दूसरे सिलेंडर की बुकिंग 25 दिन बाद होगी जी हां केंद्र सरकार का कहना है कि पहले सिलेंडर पहुंचाने के 25 दिन बाद आप दूसरा सिलेंडर बुक करेंगे | सरकार का मानना है कि 25 दिन करने से बेबजह की बुकिंग पर लगाम लगेंगी जिन्हे जरुरत है उन्हें आसानी से सिलेंडर मिल सकेगा | केंद्र सरकार ने साफ शब्दो मे स्पष्ट किया है कि जमाखोरी बर्दास्त नहीं की जाएगी वही सरकार ने विमानों मे भरे जाने वाले Aviation Turbine Fuel (ATF) पर भी स्थिति साफ की है अधिकारियों का कहना है कि देश के पास ATF का पर्याप्त स्टॉक है घबराने की आवश्यकता नहीं है | भारत न केवल ATF का उत्पादक है बल्कि निर्यात भी करता है इसलिए विमान सेवाओं पर इसका कोई असर देखने को नहीं मिलेगा |अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बयान आने के बाद कि युद्ध जल्दी समाप्त हो सकता है जिसके बाद ब्रेंट क्रूड मे गिरावट देखने को मिली 119 से अधिकतम पहुंचने के बाद गिरावट हुई जिसमे 84 डालर प्रति बैरल दर्ज़ किया गया | पश्चिम एशिया में युद्ध के हालात स्थिर नहीं होते हैं तो महंगाई देखने को मिल सकती है | Updated News-10/मार्च/26- अखंड इंडिया हिंदी न्यूज नेटवर्क से अनुज रावत की ब्यूरो रिपोर्ट देश व प्रदेश की हर छोटी बड़ी खबर को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें |
    1
    पश्चिम एशिया में चल रहे ईरान इजरायल अमेरिका युद्ध के चलते घरेलू गैस सिलेंडरों में रिफिल बुकिंग पर केंद्र सरकार ने बदलाव किया है पहले सिलेंडर लेने के बाद दूसरे सिलेंडर की बुकिंग 25 दिन बाद होगी जी हां केंद्र सरकार का कहना है कि पहले सिलेंडर पहुंचाने के  25 दिन बाद आप दूसरा सिलेंडर बुक करेंगे | सरकार का मानना है कि 25 दिन करने से बेबजह की बुकिंग पर लगाम लगेंगी जिन्हे जरुरत है उन्हें आसानी से सिलेंडर मिल सकेगा | केंद्र सरकार ने साफ शब्दो मे स्पष्ट किया है कि जमाखोरी बर्दास्त नहीं की जाएगी वही सरकार ने विमानों मे भरे जाने वाले Aviation Turbine Fuel (ATF) पर भी स्थिति साफ की है अधिकारियों का कहना है कि देश के पास ATF का पर्याप्त स्टॉक है घबराने की आवश्यकता नहीं है | भारत न केवल ATF का उत्पादक है बल्कि निर्यात भी करता है इसलिए विमान सेवाओं पर इसका कोई असर देखने को नहीं मिलेगा |अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बयान आने के बाद कि युद्ध जल्दी समाप्त हो सकता है जिसके बाद ब्रेंट क्रूड मे गिरावट देखने को मिली 119 से अधिकतम पहुंचने के बाद गिरावट हुई जिसमे 84 डालर प्रति बैरल दर्ज़ किया गया | पश्चिम एशिया में युद्ध के हालात स्थिर नहीं होते हैं तो महंगाई देखने को मिल सकती है | 
Updated News-10/मार्च/26- अखंड इंडिया हिंदी न्यूज नेटवर्क से अनुज रावत की ब्यूरो रिपोर्ट 
देश व प्रदेश की हर छोटी बड़ी खबर को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें |
    user_Anuj Rawat Editor In Chief
    Anuj Rawat Editor In Chief
    टूंडला, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    46 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.