आई एफ डब्ल्यू जे के प्रांताध्यक्ष के जन्म दिवस पर पक्षियों के लिए दाना पानी के लगाए गए सकोरे लगाये कैलारस- भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष श्री उपेंद्र गौतम मुरैना के जन्म दिवस पर महासंघ की ब्लॉक इकाई कैलारस द्वारा तहसील परिसर कैलारस में पक्षियों के लिए पानी पीने के लिए सकोरे एवं दाना चुगने के लिए विभिन्न स्थानों पर व्यवस्थाएं की गई। भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष श्री मनोज शर्मा द्वारा साथी उपेंद्र गौतम के जन्म दिवस पर कुछ कार्यक्रम करने का मन मनाया उन्होंने प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राधा कृष्ण सिंघल एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री रोशन लाल गुप्ता से मिले सुझाव, पक्षियों के लिए गर्मी का मौसम को देखते हुए पानी की व्यवस्थाएं करने का सुझाव दिया गया। इसी तारतम्य में संगठन के सभी सदस्यों ने आज तहसील परिसर कैलारस में पक्षियों के लिए सकोरों में पानी ब दाना चुगने की व्यवस्थाएं की गई। इस अवसर पर सभी पत्रकारों ने मिलकर यह निर्णय भी लिया कि बे प्रतिदिन इन व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान करेंगे और आने वाले दिनों में अन्य स्थानों पर भी पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्थाएं की जाएगी। इस कार्यक्रम में महासंघ के प्रदेश कार्य समिति सदस्य रोशन लाल गुप्ता ब्लॉक अध्यक्ष श्री मनोज शर्मा, राजस्व निरीक्षक श्री कमलेश पलिया एवं श्री अखिलेश पाराशर (सोनू) लोकेश शुक्ला, राजेंद्र धाकड़, बिपिन जगा, कालीचरन कुशवाह , गौरव गौड,जितेंद्र तिवारी, बीरेंद्र श्री बास,गिर्राज शर्मा, मोहन धाकड़ समाज सेवी,महेंद्र शर्मा ,विवेक गौड,आरिफ खान सहित अन्य पत्रकारगण उपस्थित रहे।

- सरमथुरा के पास बथुआखो में रोडवेज बस रोकी, टिकट जांच में सभी यात्री पाए गए सही सरमथुरा क्षेत्र के बथुआखो के पास आज दिनांक 17/04/2026 को यातायात अधिकारियों द्वारा रोडवेज बस संख्या RJ11PA8739 को रोककर नियमित जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान बस में सवार सभी यात्रियों के टिकटों की गहन जांच की गई। जांच के दौरान सभी यात्रियों के पास वैध टिकट पाए गए, जिससे यातायात विभाग की टीम संतुष्ट नजर आई। अधिकारियों ने बस परिचालक और चालक की सराहना करते हुए नियमों के पालन पर खुशी जताई। यातायात अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के नियमित जांच अभियान का उद्देश्य यात्रियों में नियमों के प्रति जागरूकता बनाए रखना और व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अनुशासन का सकारात्मक संदेश गया और यात्रियों ने भी नियमों के पालन में सहयोग दिखाया।1
- ग्वालियर के डबरा तहसील परिसर में 6 जुआरियों को 42 हजार तीन बाइक ओर ताश की गड्डी के साथ पुलिस ने दबोचा1
- धौलपुर के बसेड़ी में सिलेंडर फटा महिलाएं झुलसीं जिला अस्पताल में भर्ती1
- करौली जिला कलक्टर अक्षय गोदारा ने मंगलवार शाम 5:00 बजे बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की छठी किस्त की राशि का हस्तांतरण बुधवार, 22 अप्रैल को किया जाएगा। इस उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय मुख्य समारोह जोधपुर जिले के ओसियां में आयोजित होगा.उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम के साथ ही करौली जिला मुख्यालय पर जिला स्तरीय समारोह का आयोजन सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के वीसी कक्ष में निर्धारित समय पर किया जाएगा।1
- ग्वालियर से दर्दनाक हादसा ग्वालियर में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जहां ट्रक के नीचे काम कर रहे एक युवक के दोनों हाथ बुरी तरह दब गए। बताया जा रहा है कि युवक ट्रक की मरम्मत के दौरान जैक के सहारे नीचे घुसा हुआ था, तभी अचानक जैक का लॉक टूट गया। जैक फेल होते ही ट्रक नीचे आ गिरा और युवक उसके नीचे फंस गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद की और काफी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। शुरुआती जांच में लापरवाही और खराब उपकरण को हादसे की वजह माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।1
- प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने लिया एस एस कचोरी एवं अग्रवाल पोहा वाले नाश्ते का आनंद सुबह-सुबह...... एसएस कचोरी वाली दुकान पर सुबह 8:00 प्रियदर्शनी राजे नाश्ता करते हुए उसके बाद नया बाजार चौराहे पर अग्रवाल पोहे वाले का नाश्ता करते हुए हर महीने में एक बार जरूर आना होता हे1
- Post by Lokesh shukla1
- सरमथुरा नगर पालिका में सड़क निर्माण की अनदेखी सरमथुरा, धौलपुर (राजस्थान) में आम जनता लंबे समय से सड़क जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित है। नगर पालिका क्षेत्र में कई स्थानों पर सड़कें या तो बनी ही नहीं हैं या फिर अत्यंत खराब स्थिति में हैं, जिससे स्थानीय निवासियों को रोजमर्रा की जिंदगी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जहां कीचड़, जलभराव और गड्ढों के कारण आवागमन लगभग ठप हो जाता है। स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को विशेष रूप से कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि इस समस्या की जानकारी होने के बावजूद नगर पालिका प्रशासन और PWD विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। कई बार शिकायतें करने के बावजूद भी समस्या जस की तस बनी हुई है, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष (अनुसूचित जनजाति) श्री भरत सिंह मीणा ने इस मुद्दे को गंभीरता से उठाते हुए प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू किया जाए और जनता को राहत दी जाए। मुख्य मांगें: सरमथुरा नगर पालिका क्षेत्र में खराब सड़कों का तत्काल सर्वे कराया जाए। जिन क्षेत्रों में सड़क नहीं बनी है, वहां प्राथमिकता के आधार पर निर्माण कार्य शुरू किया जाए। PWD विभाग की जवाबदेही तय की जाए और लापरवाही पर कार्रवाई हो। निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए ताकि भविष्य में समस्या दोबारा न हो। यदि प्रशासन जल्द कार्रवाई नहीं करता है, तो आम जनता के साथ मिलकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। — भरत सिंह मीणा जिला अध्यक्ष (ST), आम आदमी पार्टी सरमथुरा, धौलपुर (राजस्थान)1
- ग्वालियर में महिला का हाई-वोल्टेज ड्रामा,कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित 60 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ी, हाथ में पेट्रोल लेकर दी आत्मदाह की धमकी1