logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गौ सम्मान आह्वान अभियान के समर्थन में शहर में उमड़ा जनसैलाब, निकली विशाल रैली। आबूरोड। गौ सम्मान आह्वान अभियान के समर्थन में सोमवार को शहर में विशाल रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में गौ भक्तों, महिलाओं, युवाओं एवं सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। रैली का शुभारंभ जुनी खराड़ी स्थित श्री राम जी मंदिर से प्रातः 10:30 बजे हुआ। रैली शहर के प्रमुख मार्गों एवं मुख्य बाजारों से गुजरते हुए उपखंड कार्यालय पहुंची, जहाँ तहसीलदार को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए। इस दौरान जगह-जगह नागरिकों एवं व्यापारियों ने पुष्पवर्षा कर रैली का स्वागत किया। रैली में शामिल लोगों ने हाथों में तख्तियां लेकर गौ माता के सम्मान और संरक्षण के समर्थन में जोरदार नारे लगाए। “गो सम्मान हमारा अधिकार”, “गो हत्या पर पूर्णविराम, यही है विकसित भारत का मान” तथा “सनातन की यही पुकार, गौ माता को मिले सम्मान” जैसे नारों से शहर गूंज उठा। अभियान से जुड़े लोगों ने बताया कि इस रैली का उद्देश्य गौ माता के संरक्षण, संवर्धन एवं समाज में जनजागरण का संदेश देना है। कार्यक्रम के दौरान अनुशासन का वातावरण देखने को मिला। रैली के दौरान शहर थाने से पुलिस व्यवस्था चाक चोबंद नजर आई।

2 days ago
user_Lokesh Soni
Lokesh Soni
आबू रोड, सिरोही, राजस्थान•
2 days ago

गौ सम्मान आह्वान अभियान के समर्थन में शहर में उमड़ा जनसैलाब, निकली विशाल रैली। आबूरोड। गौ सम्मान आह्वान अभियान के समर्थन में सोमवार को शहर में विशाल रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में गौ भक्तों, महिलाओं, युवाओं एवं सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। रैली का शुभारंभ जुनी

खराड़ी स्थित श्री राम जी मंदिर से प्रातः 10:30 बजे हुआ। रैली शहर के प्रमुख मार्गों एवं मुख्य बाजारों से गुजरते हुए उपखंड कार्यालय पहुंची, जहाँ तहसीलदार को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए। इस दौरान जगह-जगह नागरिकों एवं व्यापारियों ने पुष्पवर्षा कर रैली

का स्वागत किया। रैली में शामिल लोगों ने हाथों में तख्तियां लेकर गौ माता के सम्मान और संरक्षण के समर्थन में जोरदार नारे लगाए। “गो सम्मान हमारा अधिकार”, “गो हत्या पर पूर्णविराम, यही है विकसित भारत का मान” तथा “सनातन की यही पुकार, गौ माता को मिले सम्मान” जैसे नारों

से शहर गूंज उठा। अभियान से जुड़े लोगों ने बताया कि इस रैली का उद्देश्य गौ माता के संरक्षण, संवर्धन एवं समाज में जनजागरण का संदेश देना है। कार्यक्रम के दौरान अनुशासन का वातावरण देखने को मिला। रैली के दौरान शहर थाने से पुलिस व्यवस्था चाक चोबंद नजर आई।

  • user_Suresh Oswal
    Suresh Oswal
    शिवगंज, सिरोही, राजस्थान
    जय गौ माता
    2 days ago
More news from राजस्थान and nearby areas
  • आबूरोड के तलेटी मार्ग पर सुदर्शन फैक्ट्री के आगे बुधवार को सड़क हादसे में विवाह का सामान ले जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। हादसे के बाद ट्रॉली में भरा सामान सड़क पर बिखर गया, जिससे मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सामान को सड़क किनारे रखा। सूचना मिलने पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची तथा पलटी ट्रेक्टर ट्रॉली को मार्ग से हटवाकर यातायात सुचारु करवाया।
    4
    आबूरोड के तलेटी मार्ग पर सुदर्शन फैक्ट्री के आगे बुधवार को सड़क हादसे में विवाह का सामान ले जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। हादसे के बाद ट्रॉली में भरा सामान सड़क पर बिखर गया, जिससे मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सामान को सड़क किनारे रखा। सूचना मिलने पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची तथा पलटी ट्रेक्टर ट्रॉली को मार्ग से हटवाकर यातायात सुचारु करवाया।
    user_Lokesh Soni
    Lokesh Soni
    आबू रोड, सिरोही, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • आबू रोड तलेटी मार्ग पर सुदर्शन फैक्ट्री के आगे ट्रैक्टर की ट्रॉली हुई पलटी, मंडप का सामान लेकर जा रहा ट्रैक्टर हुआ सड़क हादसे का शिकार, सड़क हादसे में मंडप के सामान से भरी ट्रॉली हुई पलटी, ट्रॉली पलटी होते ही मंडप का सामान रास्ते पर बिखरा,रास्ते पर सामान बिखरते यातायात हुआ प्रभावित, काफी देर तक वाहनों की लगी कतार तो वही लोगों ने मंडप के सामान को रोड के किनारे रख ट्रैक्टर की टोली को साइड में हटाकर यातायात करवाया सुचारू, सूचना पर कांग्रेस नेता अजय बंजारा मौके पर पहुंचे और अजय बंजारा ने सदर पुलिस को दी जानकारी।
    2
    आबू रोड तलेटी मार्ग पर सुदर्शन फैक्ट्री के आगे ट्रैक्टर की ट्रॉली हुई पलटी, मंडप का सामान लेकर जा रहा ट्रैक्टर हुआ सड़क हादसे का शिकार, सड़क हादसे में मंडप के सामान से भरी ट्रॉली हुई पलटी, ट्रॉली पलटी होते ही मंडप का सामान रास्ते पर बिखरा,रास्ते पर सामान बिखरते यातायात हुआ प्रभावित, काफी देर तक वाहनों की लगी कतार तो वही लोगों ने मंडप के सामान को रोड के किनारे रख ट्रैक्टर की टोली को साइड में हटाकर यातायात करवाया सुचारू, सूचना पर कांग्रेस नेता अजय बंजारा मौके पर पहुंचे और अजय बंजारा ने सदर पुलिस को दी जानकारी।
    user_Ritik Sargara
    Ritik Sargara
    पत्रकार Abu Road, Sirohi•
    23 hrs ago
  • रेवदर उपखंड क्षेत्र के करोटी में देर रात्रि को बजरी रॉयल्टी के कर्मचारियों व ग्रामीणों में जोरदार झगड़ा हो गया एक ग्रामीण ने लोडर को कर्मचारी पर चढ़ाने का प्रयास किया जिससे बजरी रॉयल्टी मैनेजर घायल हो गया घायल को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया वही ग्रामीणों का आरोप हे कि कर्मचारी उनके घरों के आगे आकर घरों में देर रात्रि को टॉर्च मारते हे फिलहाल पुलिस पूरे मामले को जांच कर रही हे
    2
    रेवदर उपखंड क्षेत्र के करोटी में देर रात्रि को बजरी रॉयल्टी के कर्मचारियों व ग्रामीणों में जोरदार झगड़ा हो गया एक ग्रामीण ने लोडर को कर्मचारी पर चढ़ाने का प्रयास किया जिससे बजरी रॉयल्टी मैनेजर घायल हो गया घायल को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया वही ग्रामीणों का आरोप हे कि कर्मचारी उनके घरों के आगे आकर घरों में देर रात्रि को टॉर्च मारते हे फिलहाल पुलिस पूरे मामले को जांच कर रही हे
    user_Jarnalist ashok ghanchi
    Jarnalist ashok ghanchi
    रेवदर, सिरोही, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • रेवदर के करोटी में मंगलवार रात बजरी रॉयल्टी कर्मचारियों और निम्बोड़ा गांव के कुछ ग्रामीणों में जमकर विवाद हो गया । मारपीट में रॉयल्टी मैनेजर गंभीर घायल हो गया, जिसे गुजरात रेफर किया गया । थानाधिकारी सीताराम ने बताया कि प्रेम सिंह राजपूत निवासी नीमेडा (जयपुर ग्रामीण) ने रिपोर्ट दी कि मंगलवार रात करीब 12:15 बजे करोटी रॉयल्टी कांटे पर ऑफिस में मैनेजर नीरज कुमावत, वीरेंद्र सिंह और छीतरमल चौधरी बैठे थे, तब वहां दिनेश कोली निवासी निम्बोड़ा लोडर लेकर आया और मैनेजर के साथ गाली गलौज करने लगा। दिनेश ने फोन किया तो एक पिकअप में चतराराम कोली निवासी रानाडी और प्रवीण कोली निवासी भेरूगढ़ लेकर आए और मैनेजर के साथ मारपीट करने लगे। ऑफिस के काउंटर और मौके पर पड़े सामान के साथ तोड़फोड़ की। दिनेश दौड़कर लोडर पर चढ़ गया और मैनेजर पर जान से मारने की नीयत से चढ़ा दिया, जिससे उसे गंभीर चोट आई । उसे रेवदर अस्पताल पहुंचाया, जहां से आगे रेफर किया गया। ऑफिस में तोड़फोड़ से करीब 25 हजार रुपए का नुकसान हुआ । इधर, ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि रॉयल्टी कर्मचारी देर रात गश्त के दौरान निम्बोड़ा रोड पर पहुंचे और कैम्पर खराब होने का हवाला देकर मकानों की छतों पर रोशनी डालने लगे, जिससे ग्रामीणों और कर्मचारियों के बीच कहासुनी हुई और विवाद बढ़ गया । पुलिस ने रॉयल्टी कर्मचारी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।
    1
    रेवदर के करोटी में मंगलवार रात बजरी रॉयल्टी कर्मचारियों और निम्बोड़ा गांव के कुछ ग्रामीणों में जमकर विवाद हो गया । मारपीट में रॉयल्टी मैनेजर गंभीर घायल हो गया, जिसे गुजरात रेफर किया गया ।
थानाधिकारी सीताराम ने बताया कि प्रेम सिंह राजपूत निवासी नीमेडा (जयपुर ग्रामीण) ने रिपोर्ट दी कि मंगलवार रात करीब 12:15 बजे करोटी रॉयल्टी कांटे पर ऑफिस में मैनेजर नीरज कुमावत, वीरेंद्र सिंह और छीतरमल चौधरी बैठे थे, तब वहां दिनेश कोली निवासी निम्बोड़ा लोडर लेकर आया और मैनेजर के साथ गाली गलौज करने लगा। दिनेश ने फोन किया तो एक पिकअप में चतराराम कोली निवासी रानाडी और प्रवीण कोली निवासी भेरूगढ़ लेकर आए और मैनेजर के साथ मारपीट करने लगे। ऑफिस के काउंटर और मौके पर पड़े सामान के साथ तोड़फोड़ की। दिनेश दौड़कर लोडर पर चढ़ गया और मैनेजर पर जान से मारने की नीयत से चढ़ा दिया, जिससे उसे गंभीर चोट आई । उसे रेवदर अस्पताल पहुंचाया, जहां से आगे रेफर किया गया। ऑफिस में तोड़फोड़ से करीब 25 हजार रुपए का नुकसान हुआ ।
इधर, ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि रॉयल्टी कर्मचारी देर रात गश्त के दौरान निम्बोड़ा रोड पर पहुंचे और कैम्पर खराब होने का हवाला देकर मकानों की छतों पर रोशनी डालने लगे, जिससे ग्रामीणों और कर्मचारियों के बीच कहासुनी हुई और विवाद बढ़ गया ।
पुलिस ने रॉयल्टी कर्मचारी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।
    user_जितेन्द्र संत
    जितेन्द्र संत
    पत्रकार रेवदर, सिरोही, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* *स्वरूपगंज*। कस्बे में नवनिर्माण अंबे माता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत बुधवार सुबह भव्य कलश यात्रा एवं शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरा नगर भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया। कलश यात्रा में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर मंगल गीतों के साथ भाग लिया, वहीं शोभायात्रा में निकाली गई आकर्षक झांकियों ने लोगों का दिल मोह लिया। देवी-देवताओं के सजीव स्वरूपों की झलक ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। नगर के मुख्य मार्गों से गुजर रही इस शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। नगरवासियों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए ठंडे शरबत एवं पानी की विशेष व्यवस्था भी की गई, जिससे सेवा भाव का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। शोभायात्रा में लगभग 25 सजे-धजे रथ, हाथी, ऊंट गाड़ी एवं घोड़े विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। भजन- कीर्तन और जयकारों के बीच निकली यह यात्रा पूरे कस्बे में आस्था और उल्लास का संदेश देती नजर आई। वही मंदिर परिसर में मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ का शुभारंभ किया गया। रात्रि में भजन गायिका आशा वैष्णव द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। गुरुवार को दिन में भामाशाहों का सम्मान किया जाएगा। आयोजन समिति के अनुसार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत आगामी दिनों में भी विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इस दौरान आयोजन समिति सदस्यों ने संपूर्ण व्यवस्था संभाली।
    3
    *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* 
*स्वरूपगंज*। कस्बे में नवनिर्माण अंबे माता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत बुधवार सुबह भव्य कलश यात्रा एवं शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरा नगर भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया। कलश यात्रा में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर मंगल गीतों के साथ भाग लिया, वहीं शोभायात्रा में निकाली गई आकर्षक झांकियों ने लोगों का दिल मोह लिया। देवी-देवताओं के सजीव स्वरूपों की झलक ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। नगर के मुख्य मार्गों से गुजर रही इस शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। नगरवासियों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए ठंडे शरबत एवं पानी की विशेष व्यवस्था भी की गई, जिससे सेवा भाव का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। शोभायात्रा में लगभग 25 सजे-धजे रथ, हाथी, ऊंट गाड़ी एवं घोड़े विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। भजन- कीर्तन और जयकारों के बीच निकली यह यात्रा पूरे कस्बे में आस्था और उल्लास का संदेश देती नजर आई। वही मंदिर परिसर में मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ का शुभारंभ किया गया। रात्रि में भजन गायिका आशा वैष्णव द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। गुरुवार को दिन में भामाशाहों का सम्मान किया जाएगा। आयोजन समिति के अनुसार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत आगामी दिनों में भी विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इस दौरान आयोजन समिति सदस्यों ने संपूर्ण व्यवस्था संभाली।
    user_Narendra Singh Bhati
    Narendra Singh Bhati
    पत्रकार Sirohi, Rajasthan•
    19 hrs ago
  • व ससुर सोमाराम कलबी पर दर्ज करवाया नामजद मामला, महिला के साथ मारपीढ की घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, वहीं पीड़िता और बेटी के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने बच्च कर छुड़ाया, रानीवाड़ा पुलिस कर रही हैं पूरे मामले
    2
    व ससुर सोमाराम कलबी
पर दर्ज करवाया नामजद मामला, महिला के साथ मारपीढ की घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, वहीं पीड़िता और बेटी के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने बच्च कर छुड़ाया, रानीवाड़ा पुलिस कर रही हैं पूरे मामले
    user_Jitu Patel
    Jitu Patel
    Voice of people रानीवाड़ा, जालोर, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • पड़े मोबाइल मे हुआ धमाका
    1
    पड़े मोबाइल मे हुआ धमाका
    user_शाहजी मोबाइल सर्विस
    शाहजी मोबाइल सर्विस
    Mobile phone repair shop भीनमाल, जालोर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • आबूरोड। क्षेत्र के सियावा गांव के मालियावास मे स्थित महाकाली मंदिर कि 11वीं वर्षागांठ पर आज विशाल धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। मंदिर परिसर में आयोजित इस वार्षिक महाप्रसादी महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया। मंदिर वर्षगांठ पर केसरगंज स्थित प्रकाश लोधा परिवार की तरफ से डी जे कि धार्मिक धुन पर नाचते गाते मंदिर पहुंच ध्वजा चढ़ाई गई। महोत्सव के तहत दोपहर के समय महाप्रसादी का आयोजन किया गया है, जिसमें आसपास के गांवों सहित आबूरोड क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन समिति द्वारा कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए वाहन रैली एवं बैनरों के माध्यम से आमजन को आमंत्रित किया गया। मंदिर महंत बालक दास महाराज के अनुसार यह महोत्सव लगातार 11 वर्ष से आयोजित किया जा रहा है। आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्य व्यवस्थाओं में जुटे हुए रहे। श्रद्धालुओं के बैठने, पेयजल, प्रसादी वितरण और यातायात व्यवस्था को लेकर भी विशेष तैयारियां की गई हैं। धार्मिक माहौल के बीच क्षेत्र में भक्ति रस की बयार बहती रही और श्रद्धालु मां महाकाली के दर्शन व महाप्रसादी ग्रहण करने के लिए उत्सुक नजर आये। इस दौरान राजेश लोधा, प्रेम सिंह, अविनाश लोधा, दिलीप कुमार, आशा लोधा, मीना बेन, लक्ष्मी बेन, सातों बेन, लव सिंह, राजवीर सिंह लोधा समेत ग्रामीण उपस्थित रहे।
    4
    आबूरोड। क्षेत्र के सियावा गांव के मालियावास मे स्थित महाकाली मंदिर कि 11वीं वर्षागांठ पर आज विशाल धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। मंदिर परिसर में आयोजित इस वार्षिक महाप्रसादी महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया।
मंदिर वर्षगांठ पर केसरगंज स्थित प्रकाश लोधा परिवार की  तरफ से डी जे कि धार्मिक धुन पर नाचते गाते मंदिर पहुंच ध्वजा चढ़ाई गई।
महोत्सव के तहत दोपहर के समय महाप्रसादी का आयोजन किया गया है, जिसमें आसपास के गांवों सहित आबूरोड क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
आयोजन समिति द्वारा कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए वाहन रैली एवं बैनरों के माध्यम से आमजन को आमंत्रित किया गया।
मंदिर महंत बालक दास महाराज के अनुसार यह महोत्सव लगातार 11 वर्ष से आयोजित किया जा रहा है। आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्य व्यवस्थाओं में जुटे हुए रहे। श्रद्धालुओं के बैठने, पेयजल, प्रसादी वितरण और यातायात व्यवस्था को लेकर भी विशेष तैयारियां की गई हैं।
धार्मिक माहौल के बीच क्षेत्र में भक्ति रस की बयार बहती रही और श्रद्धालु मां महाकाली के दर्शन व महाप्रसादी ग्रहण करने के लिए उत्सुक नजर आये।
इस दौरान राजेश लोधा, प्रेम सिंह, अविनाश लोधा, दिलीप कुमार, आशा लोधा, मीना बेन, लक्ष्मी बेन, सातों बेन, लव सिंह, राजवीर सिंह लोधा समेत ग्रामीण उपस्थित रहे।
    user_Lokesh Soni
    Lokesh Soni
    आबू रोड, सिरोही, राजस्थान•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.