Shuru
Apke Nagar Ki App…
आज मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में हमारी समर्पित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को 2 यूनिफॉर्म के लिए DBT के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में राशि हस्तांतरित की। साथ ही इस वर्ष भी उनके मानदेय में 10 प्रतिशत की वृद्धि करने की महत्वपूर्ण घोषणा की। इस अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की लाभार्थी बहनों को सहायता राशि के चेक भी वितरित किए। राजस्थान के नौनिहालों का भविष्य संवारने में हमारी आंगनबाड़ी बहनों का योगदान अतुलनीय है। उनके अथक परिश्रम का सम्मान करना और उन्हें संबल प्रदान करना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। हमारी सरकार आपकी सेवा और समर्पण को नमन करती हैं। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान
Sheetal prajapat
आज मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में हमारी समर्पित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को 2 यूनिफॉर्म के लिए DBT के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में राशि हस्तांतरित की। साथ ही इस वर्ष भी उनके मानदेय में 10 प्रतिशत की वृद्धि करने की महत्वपूर्ण घोषणा की। इस अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की लाभार्थी बहनों को सहायता राशि के चेक भी वितरित किए। राजस्थान के नौनिहालों का भविष्य संवारने में हमारी आंगनबाड़ी बहनों का योगदान अतुलनीय है। उनके अथक परिश्रम का सम्मान करना और उन्हें संबल प्रदान करना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। हमारी सरकार आपकी सेवा और समर्पण को नमन करती हैं। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान
More news from राजस्थान and nearby areas
- 🔴 NEWS CODE: AVA/RJ/BAR/260221/01 🚨 सेंदड़ा थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा सेंदड़ा थाना के पास ब्रिज के ऊपर अभी-अभी एक सड़क हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार, एक टेलर (ट्रेलर) ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। 📍 घायल व्यक्ति जैतारण विधानसभा क्षेत्र के निकट रास गांव का निवासी बताया जा रहा है। 📍 हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। 🚑 घायल को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है। 📢 प्रशासन से मामले की जांच और कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है। 👉 लोकल अपडेट के लिए जुड़े रहें — लोकल न्यूज़ मगरा के साथ #सेंदड़ा #जैतारण #रास #सड़क_हादसा #BreakingNews #RajasthanNews #LocalNews #AccidentNews #PaliNews #MagraNews #HindiNews1
- सेंदड़ा ब्रिज के पास तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, चालक घायल सोमवार शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार सेंदड़ा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सेंदड़ा ब्रिज के पास सोमवार को एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गया। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।1
- रामपुर (उत्तर प्रदेश) - बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति के बीच कहासुनी के दौरान पति ने चलती बाइक से पत्नी को धक्का दे दिया, सड़क पर गिरने से महिला की मौत हो गई, पति इसलिए नाराज था कि पत्नी ने पार्टी में उसके कहने पर डांस नही किया घटना सीसीटीवी में कैद हुई परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं और घटना को उसी का हिस्सा बताया है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है1
- रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी ब्यावर के सोहन नगर में डबल मर्डर से सनसनी, वृद्ध दंपति की घर में निर्मम हत्या ब्यावर में एक खौफनाक वारदात घटित होने से शहर में सनसनी फैल गई है । ब्यावर शहर के पॉश इलाके सोहन नगर में रविवार को एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक वृद्ध दंपति की उनके ही घर की पहली मंजिल पर संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। हमलावरों ने दंपति के सिर पर शायद भारी वस्तु से वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। इस दोहरे हत्याकांड से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। वही घटना का खुलासा तब हुआ जब घर के बाहर लगातार पानी बहता देख पड़ोसियों को किसी अनहोनी का अंदेशा हुआ। जिसके बाद काफी आवाज देने के बाद भी जब घर के अंदर से कोई हलचल नहीं हुई तो पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुँची पुलिस ने जब घर के अंदर प्रवेश किया तो दंपति के शव लहूलुहान हालत में मिले। जिसके बाद प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे लूटपाट के इरादे से की गई हत्या मान रही है। बताया जा रहा है कि वृद्ध दंपति घर में अकेले ही रहते थे। उनका बेटा गुरुग्राम में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। घर के सामान की स्थिति को देखते हुए पुलिस लूटपाट के पहलू पर गहनता से गौर कर रही है। सूचना मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक रतनसिंह सहित आला अधिकारी दलबल के साथ मौके पर पहुँचे। वही FSL टीम ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट्स और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। सूत्रों के अनुसार पुलिस को घर में काम करने वाली एक महिला और दो अन्य युवकों पर शक है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है जिनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है। वही इस मामले की लेकर पुलिस अधीक्षक रतनसिंह ने बताया कि मामला बेहद गंभीर है। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है और साक्ष्य जुटाए गए हैं। हमने कुछ संदिग्धों को राउंडअप किया है। जल्द ही इस पूरे मामले का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।1
- Post by Kailash Fulwari1
- अजमेर में चोरी की वारदातों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जनता मार्केट से तेल के पिपे चोरी मामले के मुख्य आरोपी शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले इस मामले में पुलिस तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर चुकी है। क्लॉक टॉवर थाना पुलिस की जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी शाहरुख रामगंज और कोतवाली थाना क्षेत्र में भी कई चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है। पुलिस ने आरोपी चौरसियावास निवासी शाहरुख के कब्जे से दो चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की हैं। थाना अधिकारी भीकाराम काला के अनुसार, आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में अन्य खुलासे होने की संभावना है। पुलिस अब आरोपी के नेटवर्क और अन्य वारदातों की भी जांच कर रही है। अजमेर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।1
- अजमेर जिले के मंगलियावास थाना क्षेत्र के ग्राम ब्रिक्च्यावास में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। सुबह करीब 06:26 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की सूचना मिली, जिसके बाद तुरंत नागरिक सुरक्षा की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को तालाब से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शव को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। रेस्क्यू टीम में प्रेम सिंह रावत, महासिंह रावत (गोताखोर), गजेंद्र सिंह रावत (वाहन चालक), मास्टर ट्रेनर अन्तिमा भाटी और स्वयंसेवक नितिन कुमार शामिल रहे, जिन्होंने तेजी से कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन को अंजाम दिया। यह घटना इलाके में शोक का माहौल बना गई है।1
- रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी सनसनीखेज दोहरा हत्याकांड: ब्यावर के सोहन नगर में वृद्ध दंपति की बेरहमी से हत्या लूटपाट की आशंका सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट, घर से पानी बहता देख पड़ोसियों को हुआ शक; पुलिस जांच में जुटी ब्यावर शहर के पॉश इलाके सोहन नगर में रविवार को एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक वृद्ध दंपति की उनके ही घर की पहली मंजिल पर संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। हमलावरों ने दंपति के सिर पर भारी वस्तु से वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। इस दोहरे हत्याकांड से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। पड़ोसियों की सतर्कता से खुला मामला घटना का खुलासा तब हुआ जब घर के बाहर लगातार पानी बहता देख पड़ोसियों को किसी अनहोनी का अंदेशा हुआ। काफी आवाज देने के बाद भी जब घर के अंदर से कोई हलचल नहीं हुई, तो पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुँची पुलिस ने जब घर के अंदर प्रवेश किया, तो दंपति के शव लहूलुहान हालत में मिले। लूटपाट की नीयत से हत्या का अंदेशा प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे लूटपाट के इरादे से की गई हत्या मान रही है। बताया जा रहा है कि वृद्ध दंपति घर में अकेले ही रहते थे। उनका बेटा गुरुग्राम में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। घर के सामान की स्थिति को देखते हुए पुलिस लूटपाट के पहलू पर गहनता से गौर कर रही है। पुलिस की कार्रवाई और संदिग्ध हिरासत में सूचना मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह सहित आला अधिकारी दलबल के साथ मौके पर पहुँचे। एफएसएल (FSL) टीम ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट्स और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। सूत्रों के अनुसार, पुलिस को घर में काम करने वाली एक महिला और दो अन्य युवकों पर शक है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कथन "मामला बेहद गंभीर है। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है और साक्ष्य जुटाए गए हैं। हमने कुछ संदिग्धों को राउंडअप किया है। जल्द ही इस पूरे मामले का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।" — रतन सिंह, जिला पुलिस अधीक्षक3