logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

समस्तीपुर जिले में एक माह से लापता 14 वर्षीय किशोर की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस ने मुख्य आरोपी की निशानदेही पर मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के लखनपट्टी गांव स्थित एक खेत में जेसीबी से खुदाई कर करीब 10 फीट नीचे दफन शव बरामद किया, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के बंगराहा गांव निवासी रामप्रीत यादव के 14 वर्षीय पुत्र निशांत कुमार उर्फ छोटू के रूप में हुई है। किशोर के लापता होने के बाद परिजनों ने अपहरण का मामला दर्ज कराया था और गांव के ही आनंदी सिंह पर संदेह जताते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस के लगातार दबाव के कारण मुख्य आरोपी आनंदी सिंह ने कुछ दिन पूर्व न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने उसे रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की, जिसमें आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार करते हुए शव दफनाने का स्थान बताया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने जेसीबी की मदद से खेत की खुदाई कर शव बरामद किया। मृतक के पिता रामप्रीत यादव ने बताया कि आरोपी आनंदी सिंह अवैध शराब के कारोबार से जुड़ा है। उनके बड़े बेटे को पहले झूठे शराब मामले में फंसाया गया था। परिवार द्वारा दी गई सूचना पर पुलिस ने आरोपी की शराब लदी टोटो को पकड़ा था, जिससे उसे जेल जाना पड़ा। इसी रंजिश में आनंदी सिंह लगातार उनके बड़े बेटे की हत्या की धमकी देता था। परिवार बड़े बेटे को लेकर सतर्क रहता था, लेकिन आरोपी ने छोटे बेटे निशांत को निशाना बना लिया। विद्यापतिनगर थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि पुलिस की दबिश के कारण ही आरोपी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था। उन्होंने पुष्टि की कि रिमांड पर पूछताछ के दौरान आरोपी ने पूरी वारदात स्वीकार कर ली है।

3 hrs ago
user_CHUNNU KUMAR SINGH
CHUNNU KUMAR SINGH
मोहिउद्दीननगर, समस्तीपुर, बिहार•

More news from बिहार and nearby areas
  • समस्तीपुर जिले के पटोरी शहर स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर स्टेडियम में सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुले अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार उद्घाटन किया गया है। इस अवसर पर आयोजक अवनीश कुमार ने संबोधन भी दिया।
    1
    समस्तीपुर जिले के पटोरी शहर स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर स्टेडियम में सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुले अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार उद्घाटन किया गया है। इस अवसर पर आयोजक अवनीश कुमार ने संबोधन भी दिया।
    user_Chunnu Kumar Singh
    Chunnu Kumar Singh
    पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    3 hrs ago
  • समस्तीपुर नगर निगम ने अतिक्रमण करने वाले व्यक्तियों को अपनी कब्जे वाली जगह खाली करने के निर्देश जारी किए हैं। यह आदेश अतिक्रमणकारियों को उनकी जगह छोड़ने के लिए दिया गया है।
    1
    समस्तीपुर नगर निगम ने अतिक्रमण करने वाले व्यक्तियों को अपनी कब्जे वाली जगह खाली करने के निर्देश जारी किए हैं। यह आदेश अतिक्रमणकारियों को उनकी जगह छोड़ने के लिए दिया गया है।
    user_Anil shriwastav
    Anil shriwastav
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    23 hrs ago
  • पटना साहिब से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद रवि शंकर प्रसाद ने एक बयान जारी किया है।
    1
    पटना साहिब से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद रवि शंकर प्रसाद ने एक बयान जारी किया है।
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    5 hrs ago
  • पटना जिले के पुनपुन प्रखंड के समकुड़ा गांव में एक मिट्टी और खपरैल के मकान से 40 से अधिक जहरीले सांप मिलने के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई। इस घटना से गांव में भय का माहौल बन गया। घंटों की तलाश के बाद, एक सपेरे ने दर्जनों सांपों को सुरक्षित रूप से घर से बाहर निकाला। सबसे राहत की बात यह रही कि सांप निकलने की इस घटना में परिवार का कोई भी सदस्य घायल नहीं हुआ।
    1
    पटना जिले के पुनपुन प्रखंड के समकुड़ा गांव में एक मिट्टी और खपरैल के मकान से 40 से अधिक जहरीले सांप मिलने के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई। इस घटना से गांव में भय का माहौल बन गया। घंटों की तलाश के बाद, एक सपेरे ने दर्जनों सांपों को सुरक्षित रूप से घर से बाहर निकाला। सबसे राहत की बात यह रही कि सांप निकलने की इस घटना में परिवार का कोई भी सदस्य घायल नहीं हुआ।
    user_RUBY JOURNALIST
    RUBY JOURNALIST
    Court reporter बाढ़, पटना, बिहार•
    38 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.