Shuru
Apke Nagar Ki App…
लखीमपुर खीरी- पलिया विधायक रोमी साहनी का सेवा संकल्प जारी, करीब 50 गांवों में 55 बेटियों की शादी में पहुंचकर आशीर्वाद और आर्थिक सहयोग दिया गरीब बेटियों के सम्मान और सामाजिक सरोकार की दिशा में पहल लगातार जारी, क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचकर विवाह समारोह में शामिल हुए और परिवारों को सहयोग प्रदान किया लखीमपुर खीरी- पलिया विधायक रोमी साहनी का सेवा संकल्प जारी, करीब 50 गांवों में 55 बेटियों की शादी में पहुंचकर आशीर्वाद और आर्थिक सहयोग दिया गरीब बेटियों के सम्मान और सामाजिक सरोकार की दिशा में पहल लगातार जारी, क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचकर विवाह समारोह में शामिल हुए और परिवारों को सहयोग प्रदान किया
Rajeev Khatri
लखीमपुर खीरी- पलिया विधायक रोमी साहनी का सेवा संकल्प जारी, करीब 50 गांवों में 55 बेटियों की शादी में पहुंचकर आशीर्वाद और आर्थिक सहयोग दिया गरीब बेटियों के सम्मान और सामाजिक सरोकार की दिशा में पहल लगातार जारी, क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचकर विवाह समारोह में शामिल हुए और परिवारों को सहयोग प्रदान किया लखीमपुर खीरी- पलिया विधायक रोमी साहनी का सेवा संकल्प जारी, करीब 50 गांवों में 55 बेटियों की शादी में पहुंचकर आशीर्वाद और आर्थिक सहयोग दिया गरीब बेटियों के सम्मान और सामाजिक सरोकार की दिशा में पहल लगातार जारी, क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचकर विवाह समारोह में शामिल हुए और परिवारों को सहयोग प्रदान किया
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by संदीप कुमार शर्मा1
- Post by Anurag Patel1
- ईरान पर ट्रंप: “हमें नहीं पता कि हम किससे डील कर रहे हैं वे फ़ोन करते हैं, ‘यह मोहम्मद फलाना बोल रहा हूँ, वो मोहम्मद फलाना बोल रहा हूं’ मैं कहता हूँ, ‘क्या आप लीडर हैं? हम ढूंढ रहे हैं… हम एक लीडर ढूंढ रहे हैं’ यह दुनिया का अकेला ऐसा देश है — जहाँ कोई भी लीडर नहीं बनना चाहता”1
- भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस और SSB की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ नेपाली किशोर गिरफ्तार गौरीफंटा खीरी। जनपद खीरी के पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियों और मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे 'कवच योजना' के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। शनिवार, 2 मई को गौरीफंटा पुलिस और एसएसबी (SSB) की संयुक्त टीम ने भारत-नेपाल सीमा पर चेकिंग के दौरान एक किशोर को अवैध ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया। अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) और क्षेत्राधिकारी पलिया के कुशल निर्देशन में थाना गौरीफंटा पुलिस व एसएसबी की टीम संयुक्त रूप से बनगवां बाजार के निकट चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान टीम को जंगल से होकर कच्चे रास्ते के जरिए नेपाल जा रहे एक संदिग्ध युवक की सूचना मिली। घेराबंदी कर पकड़े गए किशोर की तलाशी लेने पर उसके पास से 4.20 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर बरामद हुई। गिरफ्तार किया गया आरोपी एक बाल अपचारी है, जिसकी पहचान नवीन माझी (उम्र करीब 17 वर्ष), पुत्र महादेव माझी, निवासी जिला डोटी, नेपाल राष्ट्र के रूप में हुई है। गौरीफंटा पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ मु०अ०सं० 13/26 के तहत धारा 8/21/23 NDPS ACT में मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी और बरामदगी की प्रक्रिया पूरी करने के बाद बाल अपचारी का चालान माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। थाना गौरीफंटा पुलिस ,उपनिरीक्षक प्रमीत कुमार, कांस्टेबल विनीत कुमार एसएसबी टीम (F कम्पनी गौरीफन्टा) सहायक कमाण्डेन्ट विवेक यादव,स०उ०नि० राजीव कुमार,आरक्षी दिलीप कुमार डांगर, टिंकू घोष, एस लाल बिक थांक,आरक्षी योगेन्द्र कुमार (डॉग हैण्डलर) पुलिस विभाग के अनुसार, सीमावर्ती इलाकों में तस्करी और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए 'कवच योजना' के तहत निगरानी और तेज कर दी गई है।1
- Post by Lakhimpur Kheri दस्तक1
- मैलानी/बांकेगंज: थाना प्रभारी मैलानी बृजेश मौर्या एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। बताया जा रहा है कि एक पत्रकार से मोबाइल पर बातचीत के बाद कॉल काटना भूल जाने पर उनकी कथित आपत्तिजनक भाषा रिकॉर्ड हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वायरल ऑडियो में थाना प्रभारी द्वारा अभद्र भाषा का इस्तेमाल किए जाने का दावा किया जा रहा है, जिससे पुलिस विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों और पत्रकारों में इस घटना को लेकर नाराजगी देखी जा रही है। सूत्रों के अनुसार, बातचीत के दौरान किसी मुद्दे पर तनावपूर्ण माहौल था, लेकिन कॉल समाप्त न होने की वजह से थाना प्रभारी की पूरी टिप्पणी रिकॉर्ड हो गई। अगर रिकॉर्डिंग सामने न आती, तो मामला दबा रह सकता था। पहले से बढ़ी हुई हैं मुश्किलें: बांकेगंज में अंबेडकर जयंती के दौरान हुए बवाल के बाद से ही मैलानी थाना प्रभारी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे थे। अब इस नई वायरल रिकॉर्डिंग ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। क्या होगी कार्रवाई? फिलहाल इस मामले में उच्च अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन वायरल रिकॉर्डिंग के बाद जांच और कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। अगर आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित अधिकारी पर विभागीय कार्रवाई होना तय माना जा रहा है।1
- *विधायक रोमी साहनी का सेवा संकल्प जारी: 50 गांवों में 55 बेटियों की शादी में दिया आशीर्वाद व सहयोग* पलिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोमी साहनी द्वारा गरीब बेटियों के सम्मान और सामाजिक सरोकार की दिशा में सराहनीय पहल लगातार जारी है। उन्होंने एक बार फिर क्षेत्र के करीब 50 गांवों में 55 बेटियों की शादियों में पहुंचकर उन्हें आशीर्वाद एवं हरसंभव सहयोग प्रदान किया। विधायक साहनी- सरखना पश्चिम, सरखना पूर्व, छब्बापुरवा मझगई, मटेहिया, लालपुर ढाका, सुमेरपुर विचित्रनगर, टेहराशहरी पलिया, खैरताली, संसारपुर, बांकेगंज, इंदिरा नगर कॉलोनी पलिया, फुलवरिया, त्रिकोलिया, लगदहन, सम्पूर्णानगर, बड़ागांव, चकभीरा, सुंदर नगर भीरा, जगनपुरवा, कुवरपुर खुर्द, बगियाखेड़ा, बूधरपुर जटपुरा, गंगापुर, राजेपुर सोखिया, छतीपुर राजा, महुरैना, द्वारिकागंज, पतवारा, ढाकनपुर, झाऊपुर, बाबूपुर, रोशन नगर, पहाड़नगर, गुप्ता कॉलोनी, गुलाबटांडा, भीरा, गडरियनपुरवा, कृष्णानगर कॉलोनी, रानी नगर, रंगरेजान पलिया, पलिया खुर्द, बुद्धापुरवा, इटैया, कंधरहिया त्रिलोकपुर, गजरौरा पटिहन, नकहाघाट, नौतला भवानीगंज, विशेनपुरी, ऐठपुर सहित अनेक गांवों में पहुंचकर बेटियों को आर्थिक सहयोग एवं शुभाशीष दिया विधायक साहनी- सरखना पश्चिम, सरखना पूर्व, छब्बापुरवा मझगई, मटेहिया, लालपुर ढाका, सुमेरपुर विचित्रनगर, टेहराशहरी पलिया, खैरताली, संसारपुर, बांकेगंज, इंदिरा नगर कॉलोनी पलिया, फुलवरिया, त्रिकोलिया, लगदहन, सम्पूर्णानगर, बड़ागांव, चकभीरा, सुंदर नगर भीरा, जगनपुरवा, कुवरपुर खुर्द, बगियाखेड़ा, बूधरपुर जटपुरा, गंगापुर, राजेपुर सोखिया, छतीपुर राजा, महुरैना, द्वारिकागंज, पतवारा, ढाकनपुर, झाऊपुर, बाबूपुर, रोशन नगर, पहाड़नगर, गुप्ता कॉलोनी, गुलाबटांडा, भीरा, गडरियनपुरवा, कृष्णानगर कॉलोनी, रानी नगर, रंगरेजान पलिया, पलिया खुर्द, बुद्धापुरवा, इटैया, कंधरहिया त्रिलोकपुर, गजरौरा पटिहन, नकहाघाट, नौतला भवानीगंज, विशेनपुरी, ऐठपुर सहित अनेक गांवों में पहुंचकर बेटियों को आर्थिक सहयोग एवं शुभाशीष दिया1
- यूपी, कासगंज: प्राइमरी स्कूल में बच्चों से झाड़ू लगाने की वीडियो वायरल हुई। BSA ने शिक्षिका शालिनी मिश्रा को सस्पेंड कर दिया। शिक्षिका के सस्पेंशन से खफा बालक बालिकाओं ने स्कूल गेट पर बस्ते टांगे और ताला लगा दिया। बच्चों का कहना है जब तक शिक्षिका को स्कूल नहीं भेजा जाएगा वह गेट नहीं खोलेंगे। शालिनी मिश्रा पिछले 27 साल से इसी विद्यालय में बतौर शिक्षक तैनात हैं। शिक्षिका का व्यवहार और पढ़ाई का तरीका बच्चों को पसंद है, इसलिए बच्चों ने एतराज जताया।1
- Post by खीरी न्यूज़ अपडेट1