वैशाली जिला में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान तेज, कई प्रखंडों में होगा मंथन वैशाली जिले में कांग्रेस पार्टी का संगठन सृजन अभियान अब गति पकड़ रहा है। पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायर सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आने वाले दिनों में जिले के विभिन्न प्रखंडों का दौरा करेंगे। इस अभियान के तहत बूथ स्तर से लेकर प्रखंड और जिला स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। नेताओं द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा, नई टीमों के गठन और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर मंथन किया जाएगा। खासतौर पर युवा और महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया जाएगा। कांग्रेस का यह अभियान आगामी चुनावी तैयारियों के मद्देनजर संगठन को मजबूत आधार देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। स्थानीय स्तर पर भी पार्टी कार्यकर्ताओं में इस कार्यक्रम को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

- जंदाहा का मोनू पलायन का भेंट चढा रोजगार की तलाश में पुणे जाने के दौरान ट्रेन से गिरकर मौत!1
- Post by Janawarta News1
- विधानसभा1
- फतुहा में पीएम होमियोपैथिक दवा खाना का उद्घाटन, गरीबों को मिलेगा सस्ता इलाज।1
- मीठापुर स्थित कबीरपंथी आश्रम, शाह कबीर साइन मंदिर परिसर में रविवार को कबीर मिशन ट्रस्ट के तत्वावधान में साप्ताहिक सत्संग का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए और पूरे परिसर में आध्यात्मिक उल्लास एवं भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। सत्संग के दौरान भजन-कीर्तन, प्रवचन और होली गीतों की मधुर प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। महाराज ने अपने संबोधन में प्रेम, दया और सहानुभूति को मानव जीवन का मूल आधार बताते हुए कहा कि इन गुणों का प्रभाव समय के साथ समाज और जीवन दोनों को सकारात्मक दिशा देता है। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने पारंपरिक होली गीत प्रस्तुत किए तथा अबीर-गुलाल लगाकर आपसी भाईचारे, सद्भाव और एकता का संदेश दिया। रंग और भक्ति के संगम से आश्रम परिसर आध्यात्मिक आनंद से सराबोर नजर आया। सतगुरु कबीर साइन की विधिवत आरती के पश्चात भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया गया। आयोजकों ने बताया कि साप्ताहिक सत्संग का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक चेतना जागृत करना, प्रेम और सद्भाव को बढ़ावा देना तथा संत कबीर की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुँचाना है। कार्यक्रम की सफलता में ट्रस्ट सदस्यों एवं स्वयंसेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1
- SOCIAL MEDIA VIRALVIDEO SOURCE ROAD ACCIDENT1
- पटना पुलिस की सतर्क कार्रवाई वाहन चेकिंग में ₹18.05 लाख नकद बरामद वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देशानुसार फरार/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे सघन वाहन जांच अभियान के क्रम में बड़ी सफलता प्राप्त हुई। दिनांक 19-20/02/2026 की मध्य रात्रि में दीघा थानांतर्गत जेपी सेतु पर वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोककर जांच की गई। जांच में ₹18,05,000/- नकद बरामद किया गया है। वाहन चालक द्वारा राशि के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दिए जाने पर विधि-सम्मत कार्रवाई करते हुए पूरी राशि जब्त कर आयकर विभाग को सूचित किया गया है। #ApnaCityTakNews #PatnaPolice #Digha #PatnaCity #VairlNews #Craime उक्त प्रकरण एवं अग्रतर कार्रवाई के संबंध में सुश्री दिव्यांजली जायसवाल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-02 विधि व्यवस्था पटना द्वारा दी गई बाइट...1
- Post by N BHARAT NEWS 3651