logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अकोदिया रेलवे क्रॉसिंग पर बड़ा हादसा टला: जर्जर गड्ढों में फंसी पिकअप, राजगीरों की सतर्कता से बची जनहानि शाजापुर/अकोदिया। अकोदिया रेलवे ब्रिज स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रेलवे क्रॉसिंग पार कर रही एक पिकअप वाहन अचानक जर्जर और गहरे गड्ढों में फंस गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन काफी देर तक ट्रैक के बीच फंसा रहा। गनीमत रही कि उस समय किसी ट्रेन की आवाजाही नहीं थी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। मौके पर मौजूद राजगीरों और स्थानीय लोगों की सतर्कता से स्थिति को संभाला गया और संभावित जनहानि टल गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे क्रॉसिंग पर लंबे समय से गड्ढे बने हुए हैं और मरम्मत कार्य नहीं होने से लगातार खतरा बना रहता है। यह स्थान पहले भी दुर्घटना की आशंका को लेकर चर्चाओं में रहा है। नागरिकों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि इस तरह के खतरनाक प्वाइंटों पर तत्काल मरम्मत कराई जाए, ताकि भविष्य में कोई बड़ा हादसा न हो। अब देखना यह होगा कि इस घटना के बाद रेलवे प्रशासन जर्जर हिस्से की मरम्मत करता है या फिर किसी बड़ी जनहानि के बाद जागेगा।

13 hrs ago
user_सत्य एक्सप्रेस न्यूज
सत्य एक्सप्रेस न्यूज
पत्रकार Shujalpur, Shajapur•
13 hrs ago

अकोदिया रेलवे क्रॉसिंग पर बड़ा हादसा टला: जर्जर गड्ढों में फंसी पिकअप, राजगीरों की सतर्कता से बची जनहानि शाजापुर/अकोदिया। अकोदिया रेलवे ब्रिज स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रेलवे क्रॉसिंग पार कर रही एक पिकअप वाहन अचानक जर्जर और गहरे गड्ढों में फंस गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन काफी देर तक ट्रैक के बीच फंसा रहा। गनीमत रही कि उस समय किसी ट्रेन की आवाजाही नहीं थी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। मौके पर मौजूद राजगीरों और स्थानीय लोगों की सतर्कता से स्थिति को संभाला गया और संभावित जनहानि टल गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे क्रॉसिंग पर लंबे समय से गड्ढे बने हुए हैं और मरम्मत कार्य नहीं होने से लगातार खतरा बना रहता है। यह स्थान पहले भी दुर्घटना की आशंका को लेकर चर्चाओं में रहा है। नागरिकों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि इस तरह के खतरनाक प्वाइंटों पर तत्काल मरम्मत कराई जाए, ताकि भविष्य में कोई बड़ा हादसा न हो। अब देखना यह होगा कि इस घटना के बाद रेलवे प्रशासन जर्जर हिस्से की मरम्मत करता है या फिर किसी बड़ी जनहानि के बाद जागेगा।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Shujalpur : shujalpur mandi क्षेत्र मे अज्ञात लावारिस लाश मिलने से सनसनी फेल गई! . . . Shujalpur
    1
    Shujalpur : shujalpur mandi क्षेत्र मे अज्ञात लावारिस लाश मिलने से सनसनी फेल गई!
.
.
.
Shujalpur
    user_Jitendra Patidar
    Jitendra Patidar
    Local News Reporter कालापीपल, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • आष्टा। नगर में आवारा पशुओं की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। ताजा मामला कॉलोनी चौराहे का है, जहां दो सांडों के बीच हुई जोरदार लड़ाई (नूराकुश्ती) के दौरान सड़क किनारे खड़ी दो मोटर बाइकों को नुकसान पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सांड अचानक आपस में भिड़ गए और लड़ते-लड़ते सड़क पर इधर-उधर दौड़ने लगे। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया और पास में खड़ी दो मोटर साइकिलें उनकी चपेट में आकर गिर गईं, जिससे उनमें नुकसान हुआ। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह स्थिति केवल एक चौराहे तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे आष्टा नगर में आवारा सांडों और कुत्तों की संख्या बढ़ती जा रही है। आए दिन ऐसे दृश्य देखने को मिलते हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को जोखिम उठाना पड़ रहा है। नागरिकों ने संबंधित जिम्मेदार विभाग से मांग की है कि आवारा पशुओं की समस्या पर शीघ्र प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना से पहले समाधान निकल सके।
    1
    आष्टा। नगर में आवारा पशुओं की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। ताजा मामला कॉलोनी चौराहे का है, जहां दो सांडों के बीच हुई जोरदार लड़ाई (नूराकुश्ती) के दौरान सड़क किनारे खड़ी दो मोटर बाइकों को नुकसान पहुंचा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सांड अचानक आपस में भिड़ गए और लड़ते-लड़ते सड़क पर इधर-उधर दौड़ने लगे। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया और पास में खड़ी दो मोटर साइकिलें उनकी चपेट में आकर गिर गईं, जिससे उनमें नुकसान हुआ।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह स्थिति केवल एक चौराहे तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे आष्टा नगर में आवारा सांडों और कुत्तों की संख्या बढ़ती जा रही है। आए दिन ऐसे दृश्य देखने को मिलते हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को जोखिम उठाना पड़ रहा है।
नागरिकों ने संबंधित जिम्मेदार विभाग से मांग की है कि आवारा पशुओं की समस्या पर शीघ्र प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना से पहले समाधान निकल सके।
    user_Deepak Kumar bairagi
    Deepak Kumar bairagi
    Local News Reporter आष्टा, सीहोर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *NTPC सोलर प्लांट में चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार,मोहन बड़ोदिया पुलिस ने 7.25 लाख का माल बरामद किया* 📡 *_साधना प्लस न्यूज_ से गोविंद कुम्भकार की रिपोर्ट* 📱 *9584097180*
    1
    *NTPC सोलर प्लांट में चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार,मोहन बड़ोदिया पुलिस ने 7.25 लाख का माल बरामद किया* 
📡 *_साधना प्लस न्यूज_  से गोविंद कुम्भकार की रिपोर्ट* 
📱 *9584097180*
    user_Govind kumbhkar
    Govind kumbhkar
    पत्रकार शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Banwari katariya
    1
    Post by Banwari katariya
    user_Banwari katariya
    Banwari katariya
    Journalist Rajgarh, Madhya Pradesh•
    5 hrs ago
  • देवास: कलेक्टर ऋतुराज सिंह अध्यक्षता में जिला जनगणना समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जनगणना की गुणवत्ता, नियमों के पालन और डेटा की गोपनीयता को लेकर कड़े निर्देश दिए गए।
    1
    देवास: कलेक्टर ऋतुराज सिंह अध्यक्षता में जिला जनगणना समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जनगणना की गुणवत्ता, नियमों के पालन और डेटा की गोपनीयता को लेकर कड़े निर्देश दिए गए।
    user_Sajid Pathan
    Sajid Pathan
    सोनकच्छ, देवास, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Post by Asif Khan
    4
    Post by Asif Khan
    user_Asif Khan
    Asif Khan
    पत्रकार हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • एक किसान अपनी चने की फसल ट्रैक्टर-ट्रॉली से बेचने के लिए आष्टा कृषि मंडी ले जा रहा था, तभी अचानक सड़क पर बने गड्ढे में ट्रॉली उछल गई और उसका डाला खुल गया। देखते ही देखते मेहनत और पसीने से उपजी चने की फसल सड़क पर बिखर गई। घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसी दौरान ट्रैफिक पुलिस के जवान सरदार सिंह ने तत्परता दिखाते हुए व्यवस्था संभाली और वाहनों को रोककर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों ने भी मानवता का परिचय देते हुए मदद के लिए हाथ बढ़ाया। लोगों ने उपलब्ध संसाधनों से गिरे हुए अनाज को बचाने में सहयोग किया। वहीं किसान स्वयं भी जान जोखिम में डालकर, चलते वाहनों के बीच झाड़ू लगाकर अपनी फसल समेटता रहा। यह दृश्य एक बार फिर याद दिलाता है कि अन्नदाता कितनी मेहनत से फसल तैयार करता है। उसके लिए हर दाना अनमोल होता है। जब एक दाना भी सड़क पर गिरता है तो उसका दर्द वही समझ सकता है, जिसने उसे अपने पसीने से सींचा हो।
    1
    एक किसान अपनी चने की फसल ट्रैक्टर-ट्रॉली से बेचने के लिए आष्टा कृषि मंडी ले जा रहा था, तभी अचानक सड़क पर बने गड्ढे में ट्रॉली उछल गई और उसका डाला खुल गया। देखते ही देखते मेहनत और पसीने से उपजी चने की फसल सड़क पर बिखर गई।
घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसी दौरान ट्रैफिक पुलिस के जवान सरदार सिंह ने तत्परता दिखाते हुए व्यवस्था संभाली और वाहनों को रोककर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों ने भी मानवता का परिचय देते हुए मदद के लिए हाथ बढ़ाया।
लोगों ने उपलब्ध संसाधनों से गिरे हुए अनाज को बचाने में सहयोग किया। वहीं किसान स्वयं भी जान जोखिम में डालकर, चलते वाहनों के बीच झाड़ू लगाकर अपनी फसल समेटता रहा।
यह दृश्य एक बार फिर याद दिलाता है कि अन्नदाता कितनी मेहनत से फसल तैयार करता है। उसके लिए हर दाना अनमोल होता है। जब एक दाना भी सड़क पर गिरता है तो उसका दर्द वही समझ सकता है, जिसने उसे अपने पसीने से सींचा हो।
    user_Deepak Kumar bairagi
    Deepak Kumar bairagi
    Local News Reporter आष्टा, सीहोर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Banwari katariya
    1
    Post by Banwari katariya
    user_Banwari katariya
    Banwari katariya
    Journalist Rajgarh, Madhya Pradesh•
    5 hrs ago
  • Post by Aamir Khan
    1
    Post by Aamir Khan
    user_Aamir Khan
    Aamir Khan
    Local News Reporter हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.