Shuru
Apke Nagar Ki App…
Tk singh Singh
More news from Deoria and nearby areas
- Post by Tk singh Singh1
- जमीन विवाद में हत्या: एक साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, घर से दबोचा मैरवा | संवाददाता मैरवा थाना क्षेत्र के बेदौली गांव में पिछले वर्ष हुए जमीन विवाद से जुड़े हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले में नामजद और लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी बुलेट कुमार को बुधवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार, बेदौली गांव में दो सगे भाइयों के बीच जमीन को लेकर विवाद हुआ था, जिसने बाद में हिंसक रूप ले लिया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। घटना के बाद पुलिस ने कांड संख्या 444/25 दर्ज कर जांच शुरू की थी, लेकिन मुख्य आरोपी फरार था। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है। गिरफ्तारी के बाद गांव में स्थिति सामान्य बनी हुई है।1
- Post by Mukesh kumar chaubey1
- रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह जी के प्रतिनिधि रमेश सिंह ने की पच्चीस हजार की मदद, बलिया के बृजेश यादव का निधन, बेसहारा हुए पत्नी और तीन मासूम बच्चे, परिवार के पास तेरहवीं के संस्कार के लिए भी संसाधन नहीं, रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह जी के प्रतिनिधि रमेश सिंह ने की पच्चीस हजार की मदद, और कहा कि भविष्य में भी परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।1
- 🥺बहुत ही दुखद घटना है यह घटना 13 तारीख को हुआ है और पुलिस ने अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया है1
- शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह द्वारा आत्महत्या से पूर्व वीडियो व सुसाइट नोट ने बीएसए कार्यालय में चल रही भ्रष्टाचार की सारी पोल खोलकर रख दी। तो वही विपक्षी पार्टी के नेता द्वारा एसडीएम बरहज को पत्रक सौंपकर आरोपियों पर कार्यवाही और पीड़ित परिवार को मुआवजे की मांग की गई हैं,नहीं पूरा होने की स्थिति में आंदोलन की चेतावनी दी गई।2
- भागवत कथा ज्योतिष शास्त्र तंत्र अनुसंधान देवरिया1
- मैरवा धाम के पास घर में चोरी करते पकड़ा गया युवक, पूछताछ में चोरी की बाइक बरामद मैरवा : मैरवा थाना क्षेत्र के मैरवा धाम के समीप एक घर में चोरी करते हुए एक युवक को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ के दौरान उसके पास से एक चोरी की बाइक भी बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नगर के शिवपुर मठिया मोहल्ला निवासी वीरेंद्र राजभर के पुत्र छोटू राजभर के रूप में हुई है। पीड़ित मनोज चौधरी ने थाना में आवेदन देकर बताया कि मंगलवार की रात आरोपी उनके घर में घुसकर चावल और धान की चोरी कर रहा था। इसी दौरान ग्रामीणों की मदद से उसे पकड़ लिया गया। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि बीते एक वर्ष में उसके घर में आधा दर्जन बार चोरी की घटना हो चुकी है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से एक चोरी की बाइक बरामद की गई है। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।1