पर्यूषण पर्व पर जैन मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब आठों जिनालयों में अभिषेक, शांतिधारा व पूजन; आर्यिका विज्ञान मति माताजी के सानिध्य से बढ़ा उत्साह पर्यूषण पर्व पर जैन मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब आठों जिनालयों में अभिषेक, शांतिधारा व पूजन; आर्यिका विज्ञान मति माताजी के सानिध्य से बढ़ा उत्साह गोटेगांव। जैन समाज का पावन पर्यूषण पर्व बुधवार से श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ प्रारंभ हुआ। पर्व के प्रथम दिन उत्तम क्षमा धर्म की आराधना के अवसर पर नगर के सभी आठों जैन जिनालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। श्री पारसनाथ जिनालय, श्री शांतिनाथ जिनालय सहित सभी मंदिरों में जिनेन्द्र भगवान का अभिषेक, शांतिधारा, विशेष आरती एवं पूजन-अर्चना की गई। मंत्रोच्चार और भजनों से मंदिर परिसर भक्तिमय रहे। नगर में परम पूजनीय 105 आर्यिका मां विज्ञान मति माताजी ससंघ के विराजमान होने से इस बार पर्व का उत्साह और बढ़ गया है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु माताजी के दर्शन तथा दशलक्षण धर्म पर उनकी अमृतवाणी सुनने के लिए पहुंच रहे हैं। श्री शांतिनाथ जिनालय रम्मेलाल सदानंद ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष सुनील जैन, कोषाध्यक्ष अमित जैन, प्रचार मंत्री अनिल जैन पत्रकार, प्रबंधक सचिन शास्त्री, सह प्रबंधक संजय जैन, सह कोषाध्यक्ष सुनील जैन, महेश जैन, राकेश जैन, मधु जैन, प्रभात जैन, अखिलेश जैन सहित समाज के प्रबुद्धजनों ने बताया कि दस दिवसीय पर्व में प्रतिदिन दशलक्षण धर्म के विभिन्न स्वरूपों की आराधना, प्रवचन एवं धार्मिक अनुष्ठान होंगे।
पर्यूषण पर्व पर जैन मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब आठों जिनालयों में अभिषेक, शांतिधारा व पूजन; आर्यिका विज्ञान मति माताजी के सानिध्य से बढ़ा उत्साह पर्यूषण पर्व पर जैन मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब आठों जिनालयों में अभिषेक, शांतिधारा व पूजन; आर्यिका विज्ञान मति माताजी के सानिध्य से बढ़ा उत्साह गोटेगांव। जैन समाज का पावन पर्यूषण पर्व बुधवार से श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ प्रारंभ हुआ। पर्व के प्रथम दिन उत्तम क्षमा धर्म की आराधना के अवसर पर नगर के सभी आठों जैन जिनालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। श्री पारसनाथ जिनालय, श्री शांतिनाथ जिनालय सहित सभी मंदिरों में जिनेन्द्र भगवान का अभिषेक, शांतिधारा, विशेष आरती एवं पूजन-अर्चना की गई। मंत्रोच्चार और भजनों से मंदिर परिसर भक्तिमय रहे। नगर में परम पूजनीय 105 आर्यिका मां विज्ञान मति माताजी ससंघ के विराजमान होने से इस बार पर्व का उत्साह और बढ़ गया है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु माताजी के दर्शन तथा दशलक्षण धर्म पर उनकी अमृतवाणी सुनने के लिए पहुंच रहे हैं। श्री शांतिनाथ जिनालय रम्मेलाल सदानंद ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष सुनील जैन, कोषाध्यक्ष अमित जैन, प्रचार मंत्री अनिल जैन पत्रकार, प्रबंधक सचिन शास्त्री, सह प्रबंधक संजय जैन, सह कोषाध्यक्ष सुनील जैन, महेश जैन, राकेश जैन, मधु जैन, प्रभात जैन, अखिलेश जैन सहित समाज के प्रबुद्धजनों ने बताया कि दस दिवसीय पर्व में प्रतिदिन दशलक्षण धर्म के विभिन्न स्वरूपों की आराधना, प्रवचन एवं धार्मिक अनुष्ठान होंगे।
- श्रीनगर महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ गोटेगांव। श्री जगतगुरु शंकराचार्य महाविद्यालय, श्रीनगर में राज्य शासन के निर्देशानुसार 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान आयोजित किया जा रहा है। श्रीनगर महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ गोटेगांव। श्री जगतगुरु शंकराचार्य महाविद्यालय, श्रीनगर में राज्य शासन के निर्देशानुसार 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान आयोजित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी प्रचार-प्रसार करना, पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना तथा सेवा एवं विकसित भारत के संकल्प से अधिक से अधिक नागरिकों को जोड़ना है। अभियान का शुभारंभ गुरुवार को महाविद्यालय परिसर में श्री जगतगुरु शंकराचार्य जी के तैलचित्र के समक्ष अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं पूजन के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक डॉ. दिलीप पाठक ने की। महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी प्रो. कमल पटेल का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में डॉ. आशीष ठाकुर ने सेवा संकल्प अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले इस अभियान का उद्देश्य जनसेवा, जनभागीदारी, कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार के साथ पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाना है। इसके बाद महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी प्रो. कमल पटेल ने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं अभियान के दौरान आयोजित होने वाली गतिविधियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य डॉ. दिलीप पाठक ने सेवा संकल्प अभियान में शासन के योगदान तथा अभियान से जुड़ी गतिविधियों और उद्देश्यों पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन प्रो. राजा दुबे ने किया। उपस्थित अतिथियों, महाविद्यालय स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं का आभार प्रो. एस.पी. डेहरिया ने व्यक्त किया। अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय स्टाफ से प्रो. दिलीप द्विवेदी, प्रो. राहुल नेमा, प्रो. विवेक जैन, अर्चना सोनी, भूपत सेन, अंकित नामदेव, छत्रपाल पटेल तथा कार्यालय स्टाफ से भूपेश सेन, चंदन विश्वकर्मा, सत्येंद्र तिवारी एवं आयुष तिवारी का सहयोग रहा। कार्यक्रम में महाविद्यालय के करीब 100 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।1
- सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित स्वच्छता अभियान में पूर्व राज्य मंत्री श्री जालम सिंह पटेल ने स्वच्छता के महत्व का संदेश देते हुए नागरिकों से अपने शहर और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने की अपील की।1
- नरसिंहपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत युवाओं ने किया रक्तदान व पूर्व राज्य मंत्री ने स्वच्छता के महत्व का दिया संदेश नरसिंहपुर में भी सेवा संकल्प अभियान के तहत विविध कार्यक्रमों का आयोजन आयोजित हुआ जिसमें बताया गया है कि आज सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम, नरसिंहपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ पूर्व राज्य मंत्री जालम सिंह पटेल, वरिष्ठ समाजसेवी रामसनेही पाठक, महंत प्रीतम पुरी गोस्वामी सहित अन्य एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि व जिला कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह, जिला पंचायत सीईओ गजेन्द्र सिंह नागेश ने किया।2
- चारामा में राजमिस्त्री संघ ने किया सड़क जाम,1
- विश्वकर्मा जयंती पर सिलावट समाज ने निकाली भव्य बाइक रैली गोटेगांव। भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर गुरुवार को सिलावट समाज संगठन द्वारा नगर में भव्य बाइक रैली निकाली गई। रैली में समाज के युवाओं सहित बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। बाइक रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जहां समाजजनों ने उत्साहपूर्वक भगवान विश्वकर्मा जी का जयघोष किया। रैली के दौरान नगर में उत्सव का माहौल दिखाई दिया। सिलावट समाज संगठन द्वारा भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समाज के पदाधिकारियों ने सभी समाजजनों को जयंती की शुभकामनाएं देते हुए एकजुटता और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया।1
- सांदीपनि विद्यालयों में पढ़ाई के साथ सृजनशीलता को मिल रहा मंच, निखिल ने बनाई माटी के गणेश की आकर्षक प्रतिमा सांदीपनि विद्यालयों में पढ़ाई के साथ सृजनशीलता को मिल रहा मंच, निखिल ने बनाई माटी के गणेश की आकर्षक प्रतिमा साईंखेड़ा। मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित सांदीपनि विद्यालयों में विद्यार्थियों को केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित न रखकर उनकी सृजनात्मक सोच, कल्पनाशक्ति और हुनर को निखारने पर भी जोर दिया जा रहा है। शिक्षा के साथ संगीत, कृषि, विज्ञान संबंधी गतिविधियों, वैज्ञानिक सोच, अनुसंधान, विज्ञान प्रदर्शनियों तथा विभिन्न निर्माणात्मक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को सीखने और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के अवसर दिए जा रहे हैं। इसी पहल के तहत गणेश उत्सव के अवसर पर विद्यार्थियों को माटी से गणेश प्रतिमा बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सांदीपनि विद्यालय के छात्र निखिल श्रीवास ने अपनी सृजनशीलता का परिचय देते हुए माटी से भगवान गणेश की सुंदर प्रतिमा तैयार की, जिसे विद्यालय में स्थापित किया गया। माटी से गणेश प्रतिमा निर्माण जैसी गतिविधियां बच्चों में 'कुछ नया करने' की सोच विकसित करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देती हैं। मिट्टी की प्रतिमाओं को प्राथमिकता देने का उद्देश्य प्लास्टर ऑफ पेरिस एवं अन्य सामग्री से होने वाले जल और नदी प्रदूषण को कम करना तथा विद्यार्थियों में बचपन से ही प्रकृति और जलस्रोतों के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। विद्यालय की ऐसी गतिविधियां बच्चों को यह अवसर देती हैं कि वे सीखें, सोचें, प्रयोग करें और अपनी कल्पना को वास्तविक रूप दें। निखिल की बनाई गणेश प्रतिमा इसी सृजनात्मक शिक्षा की एक प्रेरक मिसाल है।1
- करेली में बैंक फ्रॉड करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार करेली - बैंक खाता और ATM के जरिए धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 11 सितंबर को प्रार्थी कुलदीप कौरव ग्राम नारगी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके बैंक खाते और तत्व ATM से 1 लाख 62 हजार रुपये का फ्रॉड हुआ है।1
- प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिन पर विधायक महेंद्र सिंह नागेश ने अस्पताल में वितरित किए श्रीफल प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिन पर विधायक महेंद्र सिंह नागेश ने अस्पताल में वितरित किए श्रीफल गोटेगांव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह नागेश ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोटेगांव पहुंचकर मरीजों को फल एवं श्रीफल वितरित किए। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों, गर्भवती माताओं, बच्चों, बुजुर्गों तथा एनआरसी वार्ड में भर्ती बच्चों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। विधायक ने मरीजों से उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेने के साथ चिकित्सकों से भी अस्पताल की व्यवस्थाओं और मरीजों को दी जा रही चिकित्सा सुविधाओं को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों का बेहतर उपचार किया जाए तथा उन्हें बीमारी, उपचार और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी एवं उचित समझाइश भी दी जाए। विधायक महेंद्र सिंह नागेश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा भाव से अस्पताल में फल एवं श्रीफल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों और मरीजों की सेवा करना समाज के प्रति जिम्मेदारी का हिस्सा है। कार्यक्रम में अंजली दीपक सोनी, पार्षद शक्ति सिंह राजपूत, नीलेश महाराज, देवेंद्र मेहरा, डॉ. एस.के. दुर्वे, डॉ. इंदल सिंह दड़ोतिया, डॉ. रजनी सिंह, डॉ. निष्ठा अग्रवाल सहित अस्पताल का स्टाफ एवं अन्य लोग उपस्थित रहे। गोटेगांव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को हुआ था। 17 सितंबर 2026 को उनका 76वां जन्मदिन मनाया गया।1