धारदार हथियार लेकर सार्वजनिक स्थान पर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार ▪️ धारदार हथियार लेकर सार्वजनिक स्थान पर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार ▪️ आम नागरिकों को डराने–धमकाने की सूचना पर त्वरित पुलिस कार्यवाही ▪️ आरोपी के कब्जे से एक धारदार लोहे का चापड़ जप्त ▪️ आर्म्स एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया थाना सुपेला पुलिस द्वारा टाउन पेट्रोलिंग एवं अपराध विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि भिलाई नगर रेलवे स्टेशन रोड क्षेत्र में एक व्यक्ति अपने हाथ में धारदार हथियार लेकर आम नागरिकों को लहरा-लहरा कर भयभीत कर रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से एक धारदार लोहे का चापड़ जप्त किया गया। आरोपी का उक्त कृत्य आर्म्स एक्ट के अंतर्गत दंडनीय पाए जाने से अपराध क्रमांक 218/26 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। घटनास्थल : भिलाई नगर रेलवे स्टेशन रोड के पास, थाना सुपेला, जिला दुर्ग आरोपी का विवरण : ▪️ अभय गजभिये, उम्र 22 वर्ष, निवासी रमण मोहल्ला, देवांगण समाज भवन के पास, सुपेला, जिला दुर्ग जप्त सामग्री : ▪️ एक धारदार लोहे का चापड़ सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना सुपेला में पदस्थ थाना प्रभारी विजय यादव, प्रधान आरक्षक प्रकाशचंद तिवारी, आरक्षक आशीष साहु की सराहनीय भूमिका रही। दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि अथवा संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सार्वजनिक शांति एवं कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। —0000—

- ▪️ लूट की झूठी सूचना देने वाला आवेदक गिरफ्तार ▪️ बीमा/मुआवजा प्राप्त करने के उद्देश्य से रची गई फर्जी लूट की कहानी का खुलासा ▪️ कथित लूटी गई ज्वेलरी आवेदक की दुकान से बरामद ▪️ लोक सेवक को झूठी सूचना देने पर वैधानिक एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही थाना कुम्हारी में आवेदक नितेश देवांगन, निवासी ग्राम कुगड़ा द्वारा सूचना दी गई कि ज्वेलरी खरीदकर लौटते समय कुगड़ा रोड, सार्थक होम के पास तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा धारदार हथियार अड़ाकर उससे सोने की ज्वेलरी एवं नगदी रकम लूट ली गई है। सूचना पर तत्काल थाना कुम्हारी पुलिस एवं ACCU टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर तस्दीक की गई तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया गया, किंतु प्रार्थी द्वारा बताए गए किसी भी संदेही का फुटेज प्राप्त नहीं हुआ। प्रार्थी की रिपोर्ट संदिग्ध प्रतीत होने पर उससे कड़ाई से पूछताछ की गई, जिस पर उसने स्वीकार किया कि व्यापार में हुए नुकसान के कारण मुआवजा/बीमा राशि प्राप्त करने की नीयत से उसने लूट की झूठी सूचना दी थी तथा कथित लूटी गई ज्वेलरी उसकी स्वयं की दुकान में ही रखी हुई थी। आवेदक के बताए अनुसार ज्वेलरी बरामद की गई। उक्त कृत्य पर आवेदक के विरुद्ध लोक सेवक को जानबूझकर झूठी सूचना देने संबंधी वैधानिक कार्यवाही की गई तथा प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए उसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। घटनास्थल : कुगड़ा रोड, सार्थक होम के पास, थाना कुम्हारी आरोपी का नाम : ▪️ नितेश देवांगन जप्त सामग्री : ▪️ सोने की ज्वेलरी (07 जोड़ी टाप्स, 05 जोड़ी बाली), कुल वजन लगभग 30 ग्राम सराहनीय भूमिका : ▪️ उक्त कार्यवाही में थाना कुम्हारी की पुलिस टीम एवं ACCU टीम के अधिकारियों/कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही, जिनके सतर्क परीक्षण एवं पूछताछ से प्रकरण का त्वरित खुलासा हुआ। दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि पुलिस को झूठी अथवा भ्रामक सूचना न दें। झूठी सूचना देना दंडनीय अपराध है। किसी भी वास्तविक आपराधिक घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय पर विधिसम्मत कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके। —0000—1
- 7 फरवरी शनिवार को दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार बता दें कि खैरागढ़ में यूजीसी बिल के समर्थन में प्रस्तावित रैली एवं धरना-प्रदर्शन को लेकर एससी एसटी एवं ओबीसी समाज के सामूहिक नेतृत्व द्वारा आवश्यक रणनीति और कार्ययोजना तय करने बैठक होगी। यह बैठक 10 फरवरी को दोपहर 12 बजे यादव भवन, नया टिकरापारा, खैरागढ़ में आयोजित की जाएगी। आयोजकों ने समाज के सभी वर्गों से बैठक में शामिल होने की अपील की है। बैठक में रैली-धरना की रूपरेखा, जिम्मेदारियों का निर्धारण तथा आगे की कार्यवाही पर चर्चा की जाएगी।1
- gram sindhari mein sadak ho ya gali Ho bahut Ganda hai1
- Post by Daulal Sahu1
- हथबंद क्षेत्र से बिजली विभाग को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नए घरेलू बिजली कनेक्शन के नाम पर ₹3500 वसूले जा रहे हैं, जबकि रसीद केवल ₹2100 की दी जाती है। यानी ₹1400 की कथित अवैध वसूली की जा रही है। इसी तरह कृषि पंप के अस्थायी बिजली कनेक्शन में भी ₹3200 लेकर ₹2200 की रसीद देने के आरोप लगे हैं। लोगों का सवाल है कि क्या यह सब बिना विभागीय अधिकारियों की जानकारी के संभव है, या फिर ऊपर से नीचे तक मिलीभगत से यह खेल चल रहा है? इस पूरे मामले ने छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। 👉 संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेकर 👉 सच्चाई के साथ अगली रिपोर्ट जल्द पेश की जाएगी। 🎙️ एंकर : मनीषा शर्मा 📢 खबर पसंद आए तो LIKE करें, SHARE करें और चैनल को SUBSCRIBE जरूर करें।1
- कबीरधाम जिले के 437 ग्राम पंचायतों में चल रहे निर्माण कार्यों में लगे 55599 ग्रामीणों को विकसित भारत गारंटी फ़ॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण अंतर्गत उनके रोजगार के अधिकार सुरक्षित होने, समय पर मजदूरी भुगतान मिलने, ग्रामीण क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास,आजीविका डबरी के फायदे सहित ग्रामीणों को होने वाले लाभ के विषय में रोजगार एवं आवास दिवस के अवसर पर संवाद स्थापित कर जानकारी दी गई। वनांचल ग्राम पंचायत सेंदुरखार, महीडबरा, पोलमी पंडरीपानी, भेलकी, छुही, अमनआरा, बाकी, खड़ौदाखुर्द से लेकर सूरजपुरा जंगल, दानीघटोली, लाखाटोला, सिल्हाटी, धर्मगढ़ एवं तालपुर सहित जिले के सभी 471 ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस का आयोजन कर 1 अप्रैल 2026 से प्रत्येक पंजीकृत परिवारों को 100 के बजाय 125 दिनों का रोजगार, एक सप्ताह अथवा अधिकतम 15 दिवस के भीतर मजदूरी भुगतान होने तथा समय पर मजदूरी भुगतान नहीं मिलने पर बेरोजगारी भत्ता, ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले अधोसंरचना विकास, ग्राम सभा द्वारा पंचायत के कार्यों का चयन, क्यूआर कोड का उपयोग करने और प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से उनके आवास निर्माण पर चर्चा कर योजना की जानकारी दी गई। शनिवार की शाम 4:30 बजे के आसपास जिला जनसंपर्क विभाग ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि इस संबंध में चर्चा करते हुए कलेक्टर गोपाल वर्मा ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष की समाप्ति के बाद 1 अप्रैल 2026 से मनरेगा के स्थान पर विकसित भारत जी राम जी योजना प्रतिस्थापित हो जाएगा। नई योजना में ग्रामीणों को पहले की अपेक्षा और अधिक अधिकार संपन्न बनाते हुए समय पर भुगतान सुनिश्चित किया गया है। प्रत्येक माह की 7 तारीख को चावल महोत्सव के साथ रोजगार एवं आवास दिवस का आयोजन जिले के सभी ग्राम पंचायतों में किया जाता है। इस अवसर पर योजना के विषय में ग्रामीणों का ज्ञानवर्धन किया जा रहा है ताकि सभी ग्रामीण अपने अधिकारों को अच्छे से समझ सके। ग्राम सभा को मिले अधिकार निर्माण कार्यों की पहचान और ग्राम विकास की रूपरेखा इन्हीं सब अवसरों पर ग्रामीण मिलकर चर्चा कर तय करते हैं।1
- 7 फरवरी शनिवार को शाम 7 बजे प्राप्त मिली जानकारी अनुसार खैरागढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक गिरवर जंघेल ने ग्राम देवपुरा घाट में तुकाराम जंघेल के यहां आयोजित विवाह कार्यक्रम तथा ग्राम धोधा में सीताराम जंघेल के यहां हुए विवाह समारोह में शामिल होकर नवदंपतियों को आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर परिवारजन, ग्रामवासी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पूर्व जनपद अध्यक्ष व जनपद सदस्य नीना ताम्रकार, कांग्रेस नेता विनोद ताम्रकार सहित अन्य लोग भी शामिल रहे। गिरवर जंघेल ने दोनों परिवारों को शुभकामनाएं देते हुए नवदंपतियों के सुखमय एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना की।1
- तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र में ऑपरेशन निश्चय के तहत पुलिस ने अवैध शराब कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है। जोता रोड, छोटे तालाब के पास से आरोपी को अवैध रूप से देशी मदिरा बेचते हुए गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा मौके से 35 पौवा देशी मदिरा मसाला शराब एवं ₹600 नगद जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उसे केन्द्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया। 📍 स्थान: तिल्दा-नेवरा, जिला रायपुर (ग्रामीण) ✍️ संपादक: धीरेंद्र कुमार जायसवाल 👉 ऐसी ही ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरों के लिए चैनल को लाइक 👍 करें, शेयर 🔄 करें और सब्सक्राइब 🔔 करना न भूलें।1
- उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने 30 पुनर्वासित युवाओं को बांटे टूलकिट और मोबाइल...1